NDRF Team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीमों ने मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति पर नजर रख रही हैं।

फिलहाल मलबे में कितने लोग फंसे हैं और हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए नुकसान की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

नोएडा: बेसमेंट के गड्ढे में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, बिल्डर पर FIR
उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गुरुग्राम में कार्यरत 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता  की कार पानी से भरे एक निर्माणाधीन बेसमेंट में गिर गई। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण युवराज की ग्रैंड विटारा अनियंत्रित होकर नाले की दीवार तोड़ते हुए करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद युवराज ने कार की छत पर चढ़कर अपने पिता को फोन किया और "पापा मुझे बचा लो" की गुहार लगाई। पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन SDRF और NDRF के आने में देरी और गोताखोरों की कमी के कारण बचाव कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। करीब 4 घंटे बाद उनका शव बाहर निकाला गया। युवराज के पिता, राज कुमार मेहता (SBI के सेवानिवृत्त निदेशक) की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर और नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। स्थानीय निवासियों ने भी बिना बैरिकेडिंग वाले इस "खतरनाक मोड़" पर पहले भी हादसे होने का दावा किया है।