Criminal Arrest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
नई दिल्ली। नयी दिल्ली के हरि नगर में दो चोरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें फिर भी काबू में कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बबलू सिंह और धरम सिंह के रूप में हुई है। घायल पुलिसकर्मियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। आउटर डिस्ट्रिक्ट की एंटी-स्नैचिंग और चोरी सेल के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) विनोद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल देवेंद्र और अभिषेक रानी बाग थाने के एक मामले में रविवार को वांछित कुछ संदिग्धों का पीछा करते हुए शिव नगर पहुंचे थे। उस वक्त दोनों चोर आदर्श नगर से चोरी की गई मोटरसाइकिल पर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे, तभी जवानों ने उन्हें रोक लिया।

अधिकारी ने बताया कि चोरों को पकड़ने की कोशिश के दौरान उन्होंने एएसआई विनोद और कांस्टेबल अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। एएसआई विनोद की दाहिनी भौंह के ऊपर चाकू लगने से चोट आई है। घायल होने के बावजूद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को दबोचने में सफल रही। उनके पास से मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं। आरोपी बबलू सिंह और धरम सिंह पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार: बालिका सकुशल बरामद, पुलिस जांच शुरू
टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी जनपद के घनसाली थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल देर रात पंजाब के मोगा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी गई थी। इस पर थाना घनसाली में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने बालिका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल (सीडीआर) खंगाली, जिससे उसकी लोकेशन पंजाब के मोगा में पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने मोगा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी युद्धवीर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी चंद्रनगर, मोगा (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार नई टिहरी भेज दिया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

बजाज नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, 52.50 लाख रुपये चोरी करने वाला नौकर बिहार से गिरफ्तार
जयपुर।बजाज नगर पुलिस टीम ने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 52 लाख 50 हजार रुपये की चोरी करने वाले नौकर मन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार कर पूरी चोरी की रकम बरामद कर ली है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन  ने बताया कि थाना बजाज नगर क्षेत्र के देवनगर, टोंक रोड स्थित एक मकान में ताले तोड़कर नकदी चोरी की घटना के संबंध में प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक एफआईआर में परिवादी द्वारा 22 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन अनुसंधान में 52.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ।

टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी को दीवार फांदकर मकान में प्रवेश करते देखा गया। फुटेज के आधार पर मकान मालिक ने आरोपी की पहचान अपने नौकर के रूप में की। इसके बाद आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने बांका जिले के थाना बेलहर क्षेत्र के गांव देवन्डीह से आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मकान मालिक के विदेश जाने के बाद उसने घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर 52 लाख 50 हजार रुपये चोरी किए और अपने गांव चला गया था। आरोपी के कब्जे से पूरी राशि बरामद कर ली गई।

अधिक नकदी बरामद होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त हथियारबंद पुलिस टीम को भी बिहार भेजा गया। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

तरीका-ए-वारदात:

आरोपी लंबे समय से मकान में नौकर था और मालिक का विश्वास जीत चुका था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह पहले भी थोड़ी-थोड़ी रकम चुराता रहा। बाद में लालच में आकर मालिक के विदेश जाने के दौरान बड़ी चोरी की योजना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी मन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर,
उम्र 40 वर्ष,
निवासी ग्राम देवन्डीह, थाना बेलहर, जिला बांका (बिहार) का रहने वाला है।

विश्वकर्मा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग व नकदी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना विश्वकर्मा, जिला जयपुर पश्चिम की टीम ने मोबाइल फोन व नकद 18 हजार रुपये छीनने की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
पुलिस उपयुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि जयपुर शहर में हो रही चोरी, नकबजनी, मोबाइल स्नैचिंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना विश्वकर्मा पुलिस को यह सफलता मिली है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 16.01.2026 को दोपहर करीब 2.30 बजे, परिवादी मोहम्मद असलम निवासी अररिया (बिहार), हाल ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी, रोड नं. 11, विश्वकर्मा, जयपुर को रोड नं. 1 पर दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने नाम पूछने के बहाने रोका। बातचीत में उलझाने के बाद दोनों आरोपियों ने परिवादी को पकड़कर उसकी जेब से 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड छीन लिए और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना विश्वकर्मा में प्रकरण संख्या 21/2026 धारा 304(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम ने लगातार गश्त, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा सीसीटीवी फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रूट चार्ट तैयार किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों जगमोहन उर्फ संजय एवं राम गोस्वामी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी

जगमोहन उर्फ संजय उम्र 42 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 160, कलाकार कॉलोनी, पानीपेच शास्त्री नगर,
राम गोस्वामी उम्र 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला पृथ्वीनाथ फाटक जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज, जिला आगरा (उ.प्र.), हाल झुग्गी-झोपड़ी कच्ची बस्ती, कूता मंडी, अम्बाबाड़ी शास्त्री नगर का रहने वाला है।