BNS Section - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ज्वैलर्स को बातों में उलझाकर लाखों के जेवर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार
जयपुर। थाना एयरपोर्ट जयपुर पूर्व पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की फरार महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गैंग की मुख्य सरगना को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के जगतपुरा स्थित श्री श्याम ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना एयरपोर्ट में प्रकरण संख्या 02/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के साथ पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए संदिग्ध महिलाओं की पहचान की।

जांच के दौरान गैंग की मुख्य सरगना नीरू उर्फ सोन्या बागरी को पहले ही कोटा ग्रामीण से डिटेन कर 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि 3 जनवरी 2026 को वह अपनी दो रिश्तेदार महिलाओं मौसम बाई और गुड्डी के साथ जगतपुरा मार्केट में कई दुकानों पर चोरी का प्रयास किया था। बाद में श्री श्याम ज्वैलर्स की दुकान से चांदी के जेवरात चोरी किए।

इसके बाद पुलिस टीम ने फरार चल रही गैंग की सदस्य मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी (28) को कोटा से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ अलग-अलग शहरों में घूमती है और कई राज्यों में इसी तरह ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों को बातों में उलझाकर चोरी की वारदात कर चुकी है। चोरी से मिलने वाले पैसों से ही वह अपने परिवार का खर्च चलाती है।

गिरफ्तार आरोपी:
मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी (28) निवासी बैरवा बस्ती, गांव डाबरा थाना सुल्तानपुर, जिला कोटा ग्रामीण, हाल बड़ा बस्ती थाना अनंतपुरा, जिला कोटा।

बजाज नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, 52.50 लाख रुपये चोरी करने वाला नौकर बिहार से गिरफ्तार
जयपुर।बजाज नगर पुलिस टीम ने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने 52 लाख 50 हजार रुपये की चोरी करने वाले नौकर मन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर को बिहार के बांका जिले से गिरफ्तार कर पूरी चोरी की रकम बरामद कर ली है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन  ने बताया कि थाना बजाज नगर क्षेत्र के देवनगर, टोंक रोड स्थित एक मकान में ताले तोड़कर नकदी चोरी की घटना के संबंध में प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक एफआईआर में परिवादी द्वारा 22 लाख रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन अनुसंधान में 52.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा हुआ।

टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी को दीवार फांदकर मकान में प्रवेश करते देखा गया। फुटेज के आधार पर मकान मालिक ने आरोपी की पहचान अपने नौकर के रूप में की। इसके बाद आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने बांका जिले के थाना बेलहर क्षेत्र के गांव देवन्डीह से आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मकान मालिक के विदेश जाने के बाद उसने घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर 52 लाख 50 हजार रुपये चोरी किए और अपने गांव चला गया था। आरोपी के कब्जे से पूरी राशि बरामद कर ली गई।

अधिक नकदी बरामद होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त हथियारबंद पुलिस टीम को भी बिहार भेजा गया। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

तरीका-ए-वारदात:

आरोपी लंबे समय से मकान में नौकर था और मालिक का विश्वास जीत चुका था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह पहले भी थोड़ी-थोड़ी रकम चुराता रहा। बाद में लालच में आकर मालिक के विदेश जाने के दौरान बड़ी चोरी की योजना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी मन्टू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर,
उम्र 40 वर्ष,
निवासी ग्राम देवन्डीह, थाना बेलहर, जिला बांका (बिहार) का रहने वाला है।

विश्वकर्मा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग व नकदी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना विश्वकर्मा, जिला जयपुर पश्चिम की टीम ने मोबाइल फोन व नकद 18 हजार रुपये छीनने की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
पुलिस उपयुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि जयपुर शहर में हो रही चोरी, नकबजनी, मोबाइल स्नैचिंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना विश्वकर्मा पुलिस को यह सफलता मिली है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 16.01.2026 को दोपहर करीब 2.30 बजे, परिवादी मोहम्मद असलम निवासी अररिया (बिहार), हाल ओम ट्रांसपोर्ट कंपनी, रोड नं. 11, विश्वकर्मा, जयपुर को रोड नं. 1 पर दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने नाम पूछने के बहाने रोका। बातचीत में उलझाने के बाद दोनों आरोपियों ने परिवादी को पकड़कर उसकी जेब से 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड छीन लिए और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना विश्वकर्मा में प्रकरण संख्या 21/2026 धारा 304(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

टीम ने लगातार गश्त, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा सीसीटीवी फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रूट चार्ट तैयार किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों जगमोहन उर्फ संजय एवं राम गोस्वामी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी

जगमोहन उर्फ संजय उम्र 42 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 160, कलाकार कॉलोनी, पानीपेच शास्त्री नगर,
राम गोस्वामी उम्र 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला पृथ्वीनाथ फाटक जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज, जिला आगरा (उ.प्र.), हाल झुग्गी-झोपड़ी कच्ची बस्ती, कूता मंडी, अम्बाबाड़ी शास्त्री नगर का रहने वाला है।