healthy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रेन से निकला 12cm बड़ा ट्यूमर, रोगी पूर्णत स्वस्थ
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों की टीम की ओर से 40 वर्षीय महिला की सर्जरी कर सिर से 12 से.मी. बड़ी गांठ निकाली गई। न्यूरो ऑन्कोलोजिस्ट डॉ नितिन द्विवेदी एंड टीम की ओर से की गई यह सर्जरी, गांठ के आकार और स्थान के कारण काफी चुनौतीपूर्ण थी। तीन घंटे चली इस सर्जरी के बाद रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ है और ऑपरेशन के दूसरे दिन से रोगी चलने में सक्षम हो पाया है।

डॉ द्विवेदी ने कहा कि विजयनगर निवासी भगवती बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंची। घर के सदस्यों ने बताया कि सर में दर्द, उल्टी और चक्कर आने की परेशानी कुछ दिनों से चल रही थी। ऐसे में महिला की ब्रेन एमआरआई करवाई गई जिसमें ट्यूमर पाया गया। जिसमें दिखा कि ट्यूमर ब्रेन के अगले हिस्से में है और नाक एवं ब्रेन को जोडने वाली हड्डी में तक जा रहा है। ऐसे में तुंरत ऑपरेषन करने का निर्णय लेकर सर्जरी कर ट्यूमर को हटाया गया। सर के अंदर इतने बड़े ट्यूमर को हटाते हुए आस-पास की नसों को सुरक्षित रखना इस सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती थी।

बेस्ट प्रेग्नेंसी ड्रिंक रोजाना पीने से मां और बच्चा रहेंगे स्वस्थ
प्रेग्नेंसी के दौरान आप क्या खाते या पीते हैं, इसका सीधा असर होने वाली मां की सेहत और गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास और पोषण पर पड़ता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर बच्चे या मां को परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपनी डाइट में ये 5 फ्लूइड्स शामिल करने से आप अपनी बॉडी को हाइड्रेट रख सकती हैं।

फायदेमंद है ये ड्रिंक

छाछ में कैल्शियम मौजूद होता है और ये गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम भी करती है। इसके अलावा छाछ में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी मौजूद होते हैं। इससे प्रेगनेंसी में होने वाली गैस से भी राहत मिल सकती है।सूक्ष्म खनिजों से भरा हुआ, नारियल पानी भी आपके रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह एसिडिटी, हार्ट बर्न और कब्ज से भी राहत दिला सकता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान ये बेबी और प्लेसेंटा दोनों के लिए फायदेमंद है। गर्भवती महिलाओं को खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का लगातार सेवन करते रहना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान दिन में कम से कम एक बार दूध जरूर पीना चाहिए। दूध से शरीर को भरपूर कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोटीन मिलता है। दूध से बच्चे का विकास भी अच्छा होगा और हड्डियों के विकास में मदद मिलेगी।
संतरा, क्रैनबेरी और कई अन्य फलों के रस में इम्यून-बूस्टिंग एंटीआॅक्सीडेंट, विटामिन सी और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की कोशिका वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए जरूरी है कि गर्भवती मां ज्यादा से ज्यादा कोशिश करे कि वो ताजे फलों का खाएं और ताजे जूस पिएं।
नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और कम हुए इलेक्ट्रोलाइट को पूरा करता है। इसमें विटामिन.सी प्रचुर मात्रा में होता है जो कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए आयरन के अवशोषण में मदद करता है। नींबू पानी मॉर्निंग सिकनेस को भी दूर कर सकता है और यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

निरोगी राजस्थान की परिकल्पना होगी साकार - गहलोत
राजसमंद/खमनोर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार शाम को जिले के खमनोर ब्लॉक के बिल्ली की भागल गांव में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की आधारशिला रखने के बाद कहा कि इससे निरोगी राजस्थान की परिकल्पना साकार होगी।

जनसभा में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार की मेडि-ट्यूरिज्म नीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित होने वाला यह वेलनेस सेंटर राजसमंद ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आदर्श साबित होगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने विधानसभा डॉ सीपी जोशी के तारिफ में कहा कि हमारी मित्रता 40 साल पुरानी है, इनकी बात में तो क्या कोई भी नहीं टाल सकता है। क्षेत्र के विकास को लेकर विधानसभा अध्यक्ष हमेशा अग्रणी रहे हैं और जब-जहां मौका मिलता है, ये सदैव क्षेत्र के विकास की बात करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ जोशी के आग्रह पर गायत्री शक्तिपीठ के लिए बिल्ली की भागल में चार हेक्टर जमीन नि:शुल्क आवंटन करने और तकडियों का गुड़ा, चिकलवास सहित चार उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रथम चरण के लिए 30 करोड़ रुपए डीएमएफटी फंड से स्वीकृत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आयुष राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, गायत्री शक्तिपीठ एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर थे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने की।

हेल्दी त्वचा के लिए करें डिटॉक्स
स्किन डिटॉक्स का अर्थ है त्वचा की साफ सफाई। बड़े शहरों में प्रदूषण के कारण त्वचा पर उसका प्रभाव पड़ता रहता है जिससे त्वचा खुश्क, निर्जीव, कांतिहीन हो जाती है। हम चाहे चेहरे को रोज फेसवाश से साफ करें पर कहीं न कहीं त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले कण त्वचा में रह जाते हैं। त्वचा ऊपर से तो चेहरा साफ करने पर साफ नजर आती है पर अंदर वो कण इकट्ठे होते रहते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर हम समय-समय पर स्किन डिटाक्स करते रहें तो हमारी स्किन हेल्दी बनी रहती है।

खूब पानी पिएं
त्वचा को डाइडेंट रखने का सबसे अच्छा तरीका है खूब पानी पिएं। अगर आप कामकाजी हैं तो पानी की बोतल अपने वर्क स्टेशन पर रखें ताकि थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीती रहें। बार-बार पानी पीने के लिए बाहर न जाना पड़े। गृहणियां भी रसोई में काम करते हुए पानी की बोतल साथ रखें, इस प्रकार टीवी देखते समय और आराम करते समय पानी साथ रखें ताकि बिना आलस्य के थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।

फलों का सेवन करें
चाहे घर रहें या काम पर जाएं फ्रूटस को अपने डेली फूड में शामिल करें। फ्रूटस के सेवन से मीठे की क्रेविंग भी शांत होती हे। ध्यान रखे डिब्बा बंद जूस न पिएं। रात्रि में समय पर कम कार्ब्स वाला खाना खाएं।प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट का व्यायाम अवश्य करें। इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। पसीना आने से हमारे पोर्स साफ होते हैं, ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और चेहरे पर प्राकृतिक रूप से ग्लो आता है। पसीना भी शरीर से निकलना जरूरी होता है।

स्किन को करें एक्सफॉलिएट
एक्सफॉलिएट करने से मृत त्वचा सेल्स से छुटकारा मिलता है। जो प्राडक्टस त्वचा को सूट करें, उनका प्रयोग करें। नए नए प्राडक्टस ट्राई न करें। अपने चेहरे को फेस लोशन से माश्चराइज करें। सप्ताह में एक या दो बार त्वचा एक्सफोलिएट कर सकती हैं।

फेस पैक बनाएं और लगाएं
फेस पैक लगाने से त्वचा मुलायम और तरोताजा लगती है। त्वचा को सूट करने वाले फेस पैक का प्रयोग करें। घर पर मौजूद चीजों का फेसपैक बना कर लगाएं जैसे टमाटर,खीरा, पपीता, हल्दी, आलू चेहरे पर लगाने से त्वचा के टेक्सचर में सुधार आता है। घर रहें या बाहर काम पर जाएं, माश्चराइजर अवश्य लगाएं और सनब्लॉक क्र ीम।

पहला सुख निरोगी काया, शरीर स्वस्थ तो कोई काम असंभव नहीं: राज्यपाल
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के इस सातवें दीक्षान्त समारोह के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबको बधाई देते हुए इस अवसर पर उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा-भारतीय संस्कृति में पहला सुख निरोगी काया माना गया।,हमारे यहां कहा गया है कि स्वस्थ शरीर यदि है तो फिर जीवन में अन्य सभी कार्य संभव किए जा सकते हैं ।

राज्यपाल ने कहा कीअश्विनीकुमारों से चिकित्सा का विषद् ज्ञान इन्द्र को मिला और इन्द्र द्वारा बाद में भारद्वाज ऋषि को और इसके बार फिर आगे भी इसी तरह यह ज्ञान की परम्परा हमारे यहां चलती आयी है। पिछले दो वर्ष कोविड-19 महामारी के फैलाव और दुष्परिणामों के रहे,मुझे ज्ञात है, इस विकट दौर में आर. यू.एच.एस. अस्पताल एवं एस. एम. एस. अस्पताल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं युवा चिकित्सकों से कहना चाहता हूं कि वे गांव और सुदूर क्षेत्रों में जाकर वहां प्रचलित रोगों का अध्ययन करें और वहाँ चिकिसकीय सेवाओं को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इससे पहले राज्यपाल ने मेडिकल स्टूडेंट्स को डिग्रियां वितरित की।

दीक्षांत समारोह में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, प्रमुख सचिव वैभव गालरिया,  वाईस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी सहित कई चिकिसक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली के निदेशक पद्मश्री डॉ रणदीप गुलेरिया को डॉक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि से नवाजा गया।

हम बताएंगे कि आप क्या करें... जिससे आप रहेंगी स्वस्थ और फिट
महिलाएं अक्सर घर और ऑफिस के कामों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें खुद पर ध्यान देने के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। लेकिन, जब तक आप स्वस्थ और फि ट नहीं रहेंगी, घर-बाहर की जिम्मेदारियों को कैसे संभाल पाएंगी। आप अपने शरीर और दिमाग की जरूरतों की तरफ ध्यान नहीं देंगी, तो एक दिन ऐसा आएगा जब आप छोटे-मोटे काम करने में भी खुद को असमर्थ पाएंगी। आप थकान महसूस करेंगी, आपकी हड्डियां, मांसपेशियां, आंखें 35 की उम्र में ही कमजोर होने लगेंगी। स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ाने के लिए कई चीजें महत्वपूर्ण होती हैं जैसे हेल्दी खानपान, दवाओं का सेवन कम करनाए किसी भी शारीरिक समस्या का समय पर इलाज कराना, प्रत्येक वर्ष हेल्थ चेकअप कराते रहना, शारीरिक रूप से एक्टिव रहना।

हेल्दी डाइट
न्यूट्रिशन और फूड सेफ्टी वयस्कों के लिए बेहद जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है खाद्य पदार्थ से संबंधित बीमारियां और फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है। हेल्दी और संतुलित आहार लें। सोडियम, फल, सब्जियां, अनाज, दूध, दही, डेयरी प्रोडक्ट्स भरपूर खाएं।

अधिक दवाओं के सेवन
दवाएं कई सेहत संबंधित समस्याओं को दूर करती हैं, लेकिन गलत तरीके से इनका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। अक्सर कुछ महिलाएं जब भी शरीर के किसी भी भाग में दर्द होता है, तो पेनकिलर खा लेती हैं। बार-बार इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर की राय पर ही दवाओं का सेवन करें।

शारीरिक समस्याएं
यदि आपको डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी समस्याएं हैं, तो इन्हें कंट्रोल करना जरूरी है। इन समस्याओं को कंट्रोल में ना रखने पर आपको कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आपकी उम्र घट सकती है।

रूटीन मेडिकल चेकअप
हेल्थ स्क्रीनिंग बढ़ती उम्र में बहुत जरूरी है। इससे आपको जल्दी ही स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पता चल जाएगा, ताकि समय पर इलाज शुरू किया जा सके। कई बार लक्षण और संकेत नजर आने से पहले रोग अंदर ही अंदर इतना बढ़ जाता है कि आप चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती हैं। मैमोग्राम, कोलोन कैंसर स्क्रीनिंग, एचआईवी टेस्ट, ब्रेस्ट और यूटरस कैंसर से संबंधित जरूरी टेस्ट कराते रहना चाहिए।

शारीरिक रूप
हर किसी के लिए फि जिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। यदि आप एक्सरसाइज, मेडिटेशन, योग नहीं करेंगी, चलना-फि रना छोड़ देंगी, तो हड्डियां, मांसपेशियां कमजोर होने लगेंगी। लंबी उम्र तक जीने के लिए जरूरी है प्रतिदिन 30 मिनट एक्सरसाइज करना। जरूरी नहीं है कि आप एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाएं, हेल्थकेयर एक्सपर्ट से सलाह लेकर आप घर पर भी मॉडरेट एक्सरसाइज करके खुद को मेंटली और फि जिकली एक्टिव, हेल्दी, फि ट रख सकती हैं।

दूसरी ममी से तंदुरुस्त : देश की पहली और एकमात्र ममी जिसकी एक्स-रे रिपोर्ट भी प्रदर्शित
जयपुर। प्राचीन सभ्यता को खुद में समेटे इजिप्ट की ममी को देखना एक रोमांच का अहसास नहीं कराता बल्कि इतिहास की गइराईयों में भी ले जाता है। बस इसी रोमांच का अनुभव लेने के लिए देश के विभिन्न संग्रहालयों में देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। इसे देखकर लोग चौंकते हैं और चौंकना लाजमी भी है, क्योंकि जिसके बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा हो, अगर वो आपकी आंखों के सामने पसरी मिले तो हैरानगी होती ही है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी तकरीबन 2,400 साल पुरानी है। जो ईजिप्ट के राजपरिवार की ‘तूतू’ नामक 55 वर्षीय महिला की बॉडी है। 1887 में इसे संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया था। इसकी लम्बाई 5 फुट 2 इंच है। साल 2016 में ममी के फुल बॉडी एक्स-रे को संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया था। तब से लेकर अब तक 34,73,378 पर्यटक ममी की एक्स-रे रिपोर्ट देख चुके हैं।

देश के 6 संग्रहालयों में केवल ‘तूतू’ की एक्स-रे रिपोर्ट
देश के 6 संग्रहालयों में ही 2 हजार साल से लेकर 4 हजार साल तक पुरानी ममी देखने को मिलती है। इनमें राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल (जयपुर), भारतीय संग्रहालय, कलकत्ता (कोलकाता), राज्य संग्रहालय (लखनऊ), बडौदा म्यूजियम एण्ड पिक्चर गैलेरी, बड़ौदा (गुजरात), राज्य संग्रहालय (हैदराबाद), छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (मुम्बई) शामिल हैं। जिनका समय-समय पर रासायनिक उपचार किया जाता है। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी की साल 2011 में खोपड़ी, चेस्ट, बैक और बे्रन सहित पूरी बॉडी एक्स-रे कराया गया था, तो हड्Þडी में कहीं भी क्रेक नहीं मिली। साल 2018 में इजिप्ट के काहिरा संग्रहालय के एक्सपर्ट्स की टीम ने भारत आकर 6 संग्रहालयों में प्रदर्शित ममी की जांच की तो इसमें भी अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी को अच्छी अवस्था में पाया। एक्स-रे रिपोर्ट देश के इन संग्रहालयों में केवल अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित ममी के ही डिस्प्लेड हैं।

संग्रहालय आने वाले कुछ पर्यटकों का मानना था कि ये बॉडी नकली है। उनकी भ्रांति दूर करने और कुछ नया करने की कवायद के चलते ममी के एक्स-रे को साल 2016 में प्रदर्शित किया गया था। - डॉ.राकेश छोलक, अधीक्षक, राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल

देश की ममी की जानकारी
जयपुर : तूतू नामक महिला की बॉडी, जो 2,400 साल पुरानी है। इसकी लम्बाई 5 फुट 2 इंच है।
कोलकाता : भारतीय संग्रहालय में प्रदर्शित ममी 4000 साल पुरानी है।
लखनऊ : राज्य संग्रहालय (लखनऊ) में प्रदर्शित ममी करीब 3 हजार साल पुरानी बताई जाती है। जो 13 वर्षीय लड़की की बॉडी है।
वडौदरा : बडौदा म्यूजियम एण्ड पिक्चर गैलेरी में ममी पिछले 120 सालों से सुरक्षित है। ममी मिस्त्र के राजकीय परिवार से संबंधित करीब 20 साल की लड़की की बॉडी है। जिसे 1895 में मार्शल नामक एक व्यक्ति से खरीदा गया था। ममी की लम्बाई 1.55 मीटर और ताबूत की लम्बाई 1.85 मीटर है।
हैदराबाद  : हैदराबाद में स्थित राजकीय संग्रहालय में रखी ममी करीब 2000 साल पुरानी बताई जाती है। ममी को साल 1920 में हैदराबाद के छठे निजाम मीर महबूब अली ने प्राप्त किया था। 1930 से ये ममी संग्रहालय में संग्रहित है। माना जाता है कि ये 16 से 18 साल की उम्र की लड़की की बॉडी है। लम्बाई 136 सेंटीमीटर है।
मुम्बई : छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में भी ममी करीब 2500 से 3000 साल पुरानी बताई जाती है।

शरद पूर्णिमा देती है निरोगी काया और धन-संपदा का आशीर्वाद
इस व्रत को आश्विन पूर्णिमा, कोजगारी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसे अमृत काल भी कहा जाता है। कहते हैं कि इस दिन महालक्ष्मी का जन्म हुआ था। मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं।  शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा कि रोशनी को अमृत समान माना गया है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र दर्शन और पूजन से निरोगी काया की प्राप्ति होती है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

आयुर्वेद में शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी को अमृत समान माना गया है। इस दिन रात्रि में चंद्र दर्शन करने और चंद्रमा का त्राटक करने से नेत्र विकार दूर होते हैं।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी में बैठने से शरीर के सभी रोगाणुओं का नाश होता है तथा सांस संबंधी बीमारियों में भी लाभ मिलता है।
शरद पूर्णिमा के दिन दूध और चावल की खीर को बना कर साफ कपड़े से ढक कर रात भर के लिए चंद्रमा की रोशनी में रख देना चाहिए। सबरे इस खीर को खाने से रोग प्रतिरोधकता में वृद्धि होती है।
शरद पूर्णिमा को कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन कार्तिकेय भगवान के पूजन से योग्य वर मिलता है।
शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी का जन्मदिन माना जाता है। इस दिन रात्रि जागरण और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाता है।