Nashik Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नासिक में दर्दनाक हादसा: युवक की स्विमिंग पूल में कूदने के दौरान बिजली का झटका लगने से मौत, पुलिस जांच शुरू
नासिक। नासिक के गंगापुर-गोवर्धन इलाके में एक रिसॉर्ट में परिवार के साथ घूमने गए 27 वर्षीय एक युवक की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह स्विमिंग पूल में कूदने के लिए टिन की छत पर चढ़ा और हाई-वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आ गया।

मृतक की पहचान सतपुर के शिवाजीनगर स्थित गायकवाड़ कॉम्प्लेक्स के निवासी तेजस संजय जगताप के रूप में हुई है। नासिक तालुका पुलिस के अनुसार, गायकवाड़ परिवार ने 11 सितंबर को गंगापुर-गोवर्धन इलाके में समृद्धि रिज़ॉर्ट बुक किया था। आधी रात से सुबह तीन बजे के बीच, तेजस स्विमिंग पूल में कूदने के लिए पास की टीन की छत पर चढ़ गया। जैसे ही वह कूदने की तैयारी कर रहा था वह छत के पास से गुज़र रही हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनों के संपर्क में आ गया।

तेजस को ज़बरदस्त बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। उसे तड़के करीब तीन बजे ज़िला अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि, मेडिकल ऑफ़िसर डॉ. गावित ने उसकी जाँच की और उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नासिक तालुका पुलिस इंस्पेक्टर मृदुला नाइक तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने नासिक तालुका पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। इस घटना ने परिवार की छुट्टियों को एक दुखद हादसे में बदल दिया।

शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी और सहयोगियों की बढ़ी मुश्किलें, डकैती और रंगदारी का मामला दर्ज
नासिक।  महाराष्ट्र के नासिक नगर निगम चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारी पवन पवार और उसके भाई विशाल सहित करीब 15-17 लोगों पर पुलिस ने जबरन वसूली और लोगों को धमकाने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। फिलहाल पवन पवार अन्य अपराधों के चलते फरार चल रहा है।

पवन पर अपनी मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए भाजपा और राकांपा के जीते और हारे उम्मीदवारों से रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। चुनाव नतीजों के बाद हुई इन घटनाओं से जीते हुए उम्मीदवारों में ङ्क्षचता बढ़ गयी है और वॉर्ड में दहशत व्याप्त हो गयी है।

शिकायत के मुताबिक, शिंदे गुट की हारी प्रत्याशी पवन पवार की मां आशा चंद्रकांत पवार का चुनाव खर्च वसूलने के लिए पवन और विशाल के कहने पर विजय अशोक सिंह और उसके साथियों ने भाजपा के जीते उम्मीदवार शरद मोरे के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और 50 लाख रुपये मांगे और डकैती डाली। खास बात यह है कि शुक्रवार को पता चला कि पवन के करीबी शिंग्या ने उसी वॉर्ड से राकांपा प्रत्याशी रोहित उर्फ शिवा गाड़े से चुनाव खर्च वसूलने के लिए तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर श्री गाड़े को गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस बीच शिवा गाड़े की शिकायत के मुताबिक, पवन के करीबी साथी शिंग्या ने मतदान की गिनती के दौरान समनगांव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उन्हें रोककर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने शिवा गाड़े को धमकाते हुए कहा, चुनाव में बहुत पैसा खर्च हुआ है, और हमें तुमसे वसूलना है। जब शिवा गाड़े ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। घटना से डरे शिवा गाड़े ने पुलिस से संपर्क किया और मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिंग्या को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।