assistant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिल बनाने की एवज में मांग रहे थे रिश्वत : रेंजर और सहायक वनपाल घूस लेते गिरफ्तार, 78 हजार रुपए की नगदी और 1.20 लाख का चेक बरामद
कोटा। कोटा एसीबी की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में कार्रवाई कर राजेन्द्र चौधरी रेंजर, रेंज बोराव एवं  राजेन्द्र कुमार मीणा सहायक वनपाल नाका लोटयाना (उंडाखाल) रेंज बोराव जिला चितौड़गढ़ को परिवादी से 78 हजार रुपए नगद व 1 लाख बीस हजार का सेल्फ चैक कुल 1 लाख 98 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा स्पेशल यूनिट को परिवादी ने एक लिखित शिकायत दी थी कि परिवादी की ओर से स्वयं के साथी की फर्म को निविदा से अलग वन क्षेत्र में ट्रेन्च का कार्य करवाए जा रहे हैं।

वर्तमान में जितना काम हो चुका है, उसका वन विभाग से भौतिक सत्यापन करवाने के बाद अलग-अलग राशि के बिल पेश किए थे। बिलों का भौतिक सत्यापन होने के बाद भी रेंजर व सहायक वनपाल द्वारा बिल बनाने की एवज में रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था।  रेंजर राजेन्द्र चौधरी की ओर से स्वयं के लिए 20 प्रतिशत व सहायक वनपाल के लिए  2 प्रतिशत रिश्वत राशि मांग की जा रही थी। सोमवार को ट्रेप की कार्रवाई के दौरान  आरोपी रेंजर राजेन्द्र चौधरी व सहायक वनपाल राजेन्द्र मीणा को परिवादी से 78 हजार रुपए नगद व एक लाख बीस हजार का सेल्फ चैक कुल 1 लाख 98 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

रवि चौधरी होंगे अमेरिकी वायुसेना का सहायक सचिव
वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के पूर्व अधिकारी रवि चौधरी को वायु सेना का सहायक सचिव नियुक्त किये जाने की पुष्टि की है।

अमेरिकी सीनेट ने बुधवार दोपहर 65-29 मतों से चौधरी के नामांकन की पुष्टि की। चौधरी विशेष रूप से प्रतिष्ठानों, पर्यावरण और ऊर्जा के लिए वायु सेना के सहायक सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

लॉ यूनिवर्सिटी: जूनियर असिस्टेंट और स्टेनो के पदों की संख्या बढेगी
जयपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से जूनियर असिस्टेंट के 15 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी। विवि प्रशासन ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए। अब इन पदों की संख्या बढ़ कर 25 होगी। राज्य सरकार ने पद बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। कुलपति डॉ. देव स्वरूप ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार इस पर प्रबंध मंडल से अनुमोदन प्राप्त कर सभी पदों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत भरा जाएगा।

राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय को 5 पद वरिष्ठ सहायक तथा 5 पद अनुभाग अधिकारी के पद स्वीकृत किए। ये पद सामान्यत: कनिष्ठ सहायक पद से पदोन्नत हो कर ही भरे जाते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय नया है और उसमें इन्हें पदोन्नति से भरना सम्भव नहीं है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय ने इन्हें सीधी भर्ती से भरने की अनुमति मांगी, जिस पर राज्य सरकार ने विशेष परिस्थितियों के चलते वरिष्ठ सहायक तथा अनुभाग अधिकारी के पदों को कनिष्ठ सहायक के पदों से भरने की अनुमति दे दी है। इसी प्रकार निजी सचिव के एक पद तथा निजी सहायक के दो पदों को भी अब स्टेनो के पदों से भरा जा सकेगा। अत: उनकी भी संख्या बढ़ जाएगी।

आंगनबाड़ी केन्द्र मेंं जहरीले कीट ने सहायिका को डसा, मौत
रामगढ़ पचवारा। सोनड़ कस्बे के बस स्टैंड के निकट जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में सोमवार को सहायिका के पद पर कार्यरत फूला देवी को जहरीले कीड़े के काट लेने के बाद हुई मौत के बाद  मंगलवार सुबह मुआवजे की मांग व प्रशासन के मौके पर नहीं पहुंचने से खफा ग्रामीणों ने शव वाहन में रखकर लालसोट-तूंगा स्टेट हाईवे को जाम कर मृतका के परिजनों को मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के चलते यातायात  बाधित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों का समझा उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर जाम खोला। सरपंच बाबूलाल गुप्ता,पूर्व सरपंच कालूराम मीना सहित अन्य ने बताया कि फूला देवी पत्नी कैलाश बैरवा सोमवार को आंगनवाडी केन्द्र पर गई थी, जहां उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया, परिजन उसे उपचार के लिए ले गए लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह महिला की मौत की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दी गई लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे, गुस्साए ग्रामीणों ने  शव को स्टेट हाईवे  पर रख जाम लगा दिया। ग्रामीणों की ओर से स्टेट हाईवे जाम करने की सूचना पर रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी दिनेश कुमार, लवाण थाना प्रभारी  हरदयाल मीना मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों के साथ समझाईस की, लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को मौके पर बुलाने व मृतका के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड गए। कुछ देर बाद  एसडीएम मोहरसिंह ,डिएसपी अरविंद गोयल मौके पर पहुंचे एवं  एसडीएम ने मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने, प्रधान मंत्री बीमा कवर है तो उसका लाभ दिलाने व मृतक के परिवार के एक दसवीं उत्तीर्ण महिला सदस्य को आंगनवाडी में सहायिका के पद पर नौकरी देने के प्रस्ताव सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद शव को रामगढ पचवारा सीएचसी पर लाया गया जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्ट करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया। मृतका के पति ने थाने में प्राथमिकी दी है।

तीन बालकों के सिर से उठा मां का साया: आशा सहयोगिनी फूला देवी की मौत होने से परिवार के उपर पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मृतका के तीन बच्चे हैं, पति मजदूरी करता है और टीबी का मरीज है। ऐसे में पूरे परिवार का पालन पोषण की जिम्मेदारी फूला देवी पर थी।

जर्जर भवन में संचालित हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र: महिला एवं बालविकास विभाग के जरिए सरकार की ओर से हर वर्ष भवन की स्थिति सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी जाती है और इनके सुधार के लिए सरकारी स्तर पर घोषणाएं भी होती हैं, लेकिन हकीकत यह है कि जिस आंगनबाड़ी भवन में फूला देवी ड्यूटी पर गई थी, वह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। विभाग के अधिकारी भी यहां निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भवन की हालात की ओर देखना उचित नहीं समझा। ग्रामीणों के अनुसार यहां पूर्व में सरकारी विद्यालय का संचालन होता था, अब यह विद्यालय दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया है, उसके बाद से यहां हालात बदतर हो गए हैं, ऐसे में यहां आने वाले बच्चों की जान को खतरा है।

एक्शन में एसीबी: नगर पालिका चौमू का सहायक नगर नियोजक 15 हजार और नागौर में अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी ने मंगलवार कार्रवाई करते हुए दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की जयपुर एसयू- प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि का आबादी का पट्टा जारी करने की एवज में दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर एसयू- प्रथम इकाई ने कार्रवाई करते हुए दीवाकर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी बी-19 विजय सिंह पथिक नगर भीलवाडा, हाल किरायेदार व्यास मार्केट चौमू जयपुर, हाल सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक नगर नियोजक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

नागौर में अजमेर डिस्कॉम का अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बिजली कनेक्शन का नाम परिवर्तन करने एवं विधुत क्षमता बढ़वाने की एवज में प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर द्वारा 25 हजार रूपये (जिसमें राजकीय राशि 16-17 हजार तथा शेष राशि रिश्वत के रूप में) रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर टीम ने  शिकायत का सत्यापन कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द पुत्र बिरदीचन्द रेगर निवासी प्लॉट नं0 160 शास्त्री नगर ट्रक यूनियन के पीछे नागौर, हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ।

आयुक्त पर सहायक कर्मचारी से मारपीट का आरोप
ब्यावर।  नगर परिषद आयुक्त रणजीत गोदारा पर सहायक कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घटना की खबर लगने के बाद शहर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने गहरा रोष प्रकट करते हुए आयुक्त को आड़े हाथ लिया है। पीड़ित कर्मचारी भगवान स्वरूप चाष्टा ने सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा को लिखित शिकायत पेश की है। उधर आयुक्त ने भी पुलिस को शिकायत देकर उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने का अंदेशा व्यक्त किया है। बहरहाल मामला क्या यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पीड़ित चाष्टा का आरोप है कि 23 मई की रात आयुक्त कक्ष में रातभर एसी चलता रहा। इस बीच किसी ने आयुक्त कक्ष में बने शौचालय की सीट भी गंदी कर दी। जब इसकी जानकारी मंगलवार सुबह आयुक्त को मिली तो उन्होंने उस रात ड्यूटी पर रहे सहायक कर्मचारी चाष्टा को बुलाया और पूछताछ की। चाष्टा का आरोप है कि इस दौरान आयुक्त ने उसके बाल पकड़ लिए तथा धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इस दौरान रामसिंह नामक व्यक्ति भी मौके पर ही मौजूद था। आरोप यह भी है कि चाष्टा से शौचालय की गंदी सीट भी साफ करवाई गई। मंगलवार को चाष्टा ने किसी को कुछ नहीं बताया मगर जब यह खबर परिषद से बाहर निकली तो ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हो गए तथा चाष्टा के साथ आयुक्त गोदारा के समक्ष पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान आयुक्त को जमकर आड़े हाथ लिया। बुधवार देर शाम समाजबंधुओं के साथ पहुंचकर चाष्टा ने आयुक्त एवं रामसिंह के खिलाफ एएसपी मेहरड़ा को लिखित शिकायत पेश की। इस दौरान गजराज आचार्य, शंभूदयाल व्यास, एडवोकेट विजय पारीक, कमलकिशोर आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद थे। उधर इस मामले में आयुक्त गोदारा ने भी पुलिस को लिखित शिकायत पेश कर भविष्य में अपने कक्ष या उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने का अंदेशा व्यक्त किया है।

इनका कहना है

मारपीट किए जाने तथा शौचालय साफ करवाने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद एवं गलत है। मामले में केवल चाष्टा को बुलाकर पूछताछ की गई थी। चाष्टा स्वयं आक्रोशित लहजे से बात कर रहे थे। मुझे तो यह भी नहीं पता कि चाष्टा कौनसे समाज से हैं। मेरे कक्ष को मेरी अनुपस्थिति में उपयोग करना गलत है। मैंने स्वयं ने पुलिस को इस मामले में शिकायत पेश की है। -रणजीतसिंह गोदारा, आयुक्त, नगर परिषद ब्यावर

सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षार्थियों के धरने के बाद डिस्कॉम की तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा रद्द
जयपुर। तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा के पहले दिन एक सेंटर पर सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। इसके बाद डिस्कॉम प्रशासन ने सेंटर की परीक्षा को रद्द कर दिया और अब इस सेंटर पर आगामी नई तिथि को परीक्षा होगी। जयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज, रोहिणी नगर फेज-प्रथम, सांगानेर रेनवाल रोड जयपुर परीक्षा केन्द्र में जब परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे, तो यहां पर सर्वर की परेशानी शुरू हो गई। परीक्षार्थियों का बायो मैट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया और देरी के कारण अन्य परीक्षार्थियों को गेट पर रोक दिया। ऐसे में परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया और गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर डिस्कॉम की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश कर सभी को वहां से रवाना किया और इस सेंटर पर होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया। यहां पर सुबह की पारी में 444 और दूसरी पारी में 444 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। ऐसे में अब सेंटर रद्द किए जाने के कारण अगले 6 दिनों तक परीक्षा देने वाले 6216 परीक्षार्थियों को नया सेंटर आवंटित किए जाने की तैयारी है।

ईमेल और एसएमएस से दी जा रही सूचना
डिस्कॉम के मुख्य कार्मिक अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा जल्द होगी। परीक्षा की आगामी तिथि और केन्द्र के सम्बन्ध में सूचना ई-मेल एवं एसएमएस से दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को बेवजह प्रवेश नहीं दिया, बल्कि परीक्षा में धांधली की भी कोशिश की है। ऐसे में कॉलेज के खिलाफ  दस्तावेज और वीडियो विद्युत विभाग के कर्मचारियों सौंप दिए हैं। यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेट्री ने की आत्महत्या
अजमेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदर विलास इलाके में रहने वाले आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेट्री अजय कपूर का शव आज उनके घर में ही पत्नी की दो चुन्नियों से बने हुए फंदे पर झूलता हुआ मिला। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प गया। क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। थाना पुलिस का दल व डीएसपी छवि शर्मा मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक सुन्दर विलास स्थित बापू नगर निवासी अजय कपूर (58) पुत्र गोपी किशन है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि अपने परिवार के साथ जयपुर एक पारिवारिक समारोह में गए हुए थे। जहां से वह रात्रि को अकेले ही घर लौट आए। जबकि उनका छोटा बेटा प्रतीत और पत्नी आज गुरुवार दोपहर को जयपुर से आए। जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा बन्द था। उन्होंने उसे खोला और कमरे में प्रवेश किया तो दोनों मां-बेटे के होश उड़ गए। अजय फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। उन्होंने तुरंत फंदे को कैंची से काटकर उन्हें उतारकर देखा तो वह मृत अवस्था में थे। इस पर उन्होंने हल्ला मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास रहने वाले लोग एकत्रित हो गए।

पत्नी को परेशान ना करें, बेटे की शादी धूमधाम से हो

डीएसपी शर्मा ने बताया कि घर में तलाशी लेने पर मृतक का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, कमरे में ही टेबल पर रखा हुआ था। उसमें अजय ने स्वयं की इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही उन्होंने लिखा कि उनकी पत्नी को कोई परेशान नहीं करें व उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी भी धूमधाम से किए जाने की इच्छा जाहिर की है। उनका बड़ा बेटा पुणे में अपनी पत्नी के साथ रहता है।

एफएसएल टीम ने उठाए साक्ष्य

डीएसपी शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया था। उसने कमरे से आवश्यक फुट व फिंगर प्रिंट उठाए हैं। साथ ही शव के पास मिले ब्लड और कुछ अन्य आवश्यक सबूतों को भी एकत्रित किया है। जिसकी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जेएलएन अस्पताल के चीरघर में रखवाया है। जहां पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया।  पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

एक सप्ताह पूर्व हुआ प्रमोशन

कार्यालय में काम के तनाव के सवाल पर डीएसपी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि अजय का लगभग एक सप्ताह पहले ही असिस्टेंट सेक्रेट्री के पद पर प्रमोशन हुआ है। इससे पूर्व वह आरपीएससी के आरटीआई विभाग के अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल रहे थे। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि काम को लेकर तनाव नहीं था। फिलहाल मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

मोबाइल भी जब्त किया

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का मोबाइल फोन भी प्रारम्भिक जांच के बाद में जब्त कर लिया है। पुलिस ने जब अजय का मोबाइल उनके बेटे से लिया तो उसमें से बहुत कुछ डिलिट किया गया था। बेटे ने पुलिस को बताया कि मोबाइल में परिवार के लोगों ने कोई छेड़छाड़ नहीं की है। ऐसे में पुलिस अब अपने साइबर एक्सपर्ट से मोबाइल को चैक कराएगी।

नो बॉल मामला: ऋषभ पंत की मैच फ़ीस में 100 फ़ीसदी कटौती, सहायक कोच प्रवीण आमरे पर लगा एक मैच का प्रतिबंध
मुम्बई। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार रात को खेले गए मुक़ाबले के दौरान हुए नो बॉल प्रकरण पर आईपीएल प्रबंधन ने कार्रवाई की है। आईपीएल प्रबंधन ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की मैच फ़ीस में 100 फ़ीसदी की कटौती कर दी है जबकि बीच मैदान में अंपायर से उलझना दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे को भारी पड़ गया है। इस बर्ताव के लिए प्रवीण आमरे पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। मैदान में आमरे के प्रवेश पर एक मैच की रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही उनकी मैच फ़ीस में भी कटौती की गई है। आमरे की मैच फ़ीस में 100 फ़ीसदी की कटौती की गई है। कप्तान पंत और सहायक कोच आमरे के अलावा शार्दुल ठाकुर की मैच फ़ीस में भी 50 फ़ीसदी की कटौती की गई है।
पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार किया और मंजूरी को स्वीकार कर लिया, जबकि ठाकुर ने अनुच्छेद 2.8 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार किया। आमरे ने अनुच्छेद 2.2 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार किया। मामला दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर का है जिसमें दिल्ली को जीत के लिए 36 रन की जरूरत थी। रोवमन पॉवेल  ने आखिरी ओवर में पहली गेंद पर सीधा छक्का मारा। पॉवेल ने ओबेद मेकॉय की दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ा। तीसरी गेंद भी छक्के के लिए दर्शकों के बीच पहुंच चुकी थी। तीसरी गेंद नो बॉल है या नहीं इसे लेकर विवाद हुआ। कप्तान पंत तो दोनों बल्लेबाजों को बाहर बुलाने का इशारा करने लगे। लेकिन इससे पॉवेल की लय टूट गयी। पॉवेल फिर छक्का नहीं मार पाए और आखिरी गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

अंपायर का निर्णय सही हो या ग़लत उसे स्वीकारा जाना चाहिए:वाटसन
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने अंतिम ओवर में मैदान में घटित हुए नाटकीय घटनाक्रम पर कहा कि आ$खरिी ओवर में जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। अंपायर का निर्णय सही हो या ग़लत उसे स्वीकारा जाना चाहिए। कोई मैदान पर दौड़ लगा रहा है, निश्चित रूप से यह स्वीकार्य नहीं है। यह सही नहीं है।

हालांकि वॉटसन ने इस बात पर भी अपनी सहमति जताई कि खेल में पैदा हुई रुकावट ने राजस्थान को रणनीति तैयार करने का पर्याप्त समय दे दिया। वॉटसन ने कहा, Þइसमें कोई संदेह नहीं है कि खेल के बीच इतनी बड़ी देर की रुकावट पूरे मोमेंटम को शिफ़्ट कर सकता है। इस व्यवधान ने मकॉए को तैयारी का अधिक मौका दे दिया और यह राजस्थान के पक्ष में घूम गया। यह रुकावट दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन अंतोगत्वा आपको अंपायर के निर्णय को स्वीकारना होता है और यही हमें शुरु से सिखाया भी गया है। जिसका पालन किया जाना चाहिए।

राजस्थान रॉयल्स टीम के निदेशक कुमार संगकारा ने इस नाटकीय घटनाक्रम पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, Þअंपायर ही खेल को नियंत्रित करते हैं। आईपीएल में काफ़ी दबाव होता है। ऐसे में कई बार तनाव और निर्णय किसी भी एक पक्ष में जा सकता है। मुझे नहीं लगता कि मैं वास्तव में यह तय कर सकता हूं कि क्या स्वीकार्य है और क्या नहीं।

20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के जेटीओ और जूनियर असिस्टेंट गिरफ्तार
भणियाणा। जैसलमेर एसीबी ने पंचायत समिति भणियाणा में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। एक किसान से उसके काम के बदले बकाया भुगतान करने के एवज में दोनों 20 हजार रुपए की रकम के साथ रंगे हाथों एसीबी के हत्थे चढ़े। एसीबी जैसलमेर डीएसपी अन्नराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने पंचायत समिति ऑफिस में ही सीताराम यादव कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) तथा अरशद खान कनिष्ठ सहायक दोनों को गिरफ्तार कर दोनों से रिश्वत राशि बरामद की।

अब सर्विस केबल के लिए उपभोक्ता नहीं लगाएगा सहायक अभियंता कार्यालयों के चक्कर
जयपुर। अगर किसी उपभोक्ता के घर की सर्विस केबल में फॉल्ट आने के कारण बिजली गुल हो जाए तो अब उपभोक्ता को नई सर्विस केबल की राशि जमा कराने और केबल लेने के लिए सहायक अभियंता कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फॉल्ट सुधारने आई फास्ट रेस्पॉन्स टीम (एफआरटी) की सूचना पर खुद संबंधित सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता उपभोक्ता के घर सर्विस केबल भिजवाएंगे ना कि उपभोक्ता को सहायक अभियंता कार्यालय आकर सर्विस केबल ले जाने और राशि जमा कराने के लिए बाध्य करेंगे।

जयपुर सिटी सर्किल ने जारी किए निर्देश

इस संबंध में जयपुर डिस्कॉम के सिटी सर्किल अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। आदेशों में साफ निर्देशित है कि इस आदेश की अनुपालना में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभी ऐसे चकरघिन्नी होते हैं उपभोक्ता
अक्सर यह देखा गया है कि उपभोक्ता द्वारा बिजली नहीं आने की शिकायत पर यदि एफआरटी टीम की ओर से उपभोक्ता की सर्विस केबल में फॉल्ट पाया जाता है तो एफआरटी के सदस्य उपभोक्ता को यह सलाह देते हैं कि वह सहायक अभियंता कार्यालय में राशि जमा कराए। राशि जमा कराने के बाद ही एफआरटी पार्टी शिकायत का निस्तारण करती है। ऐसी प्रक्रिया से उपभोक्ता को अनावश्यक असुविधा होती है और निगम की नकारात्मक छवि बनती है।

उपभोक्ताओं को ऐसे मिलेगी राहत
अधीक्षण अभियंता की ओर से इंजीनियर्स को जारी आदेश में कहा गया है कि मीटर या सर्विस लाइन खराब होने की स्थिति में उपभोक्ता को कार्यालय के चक्कर लगाने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि एफआरटी पार्टी से सूचना प्राप्त होने के बाद संबंधित सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियन्ता का यह दायित्व होगा कि उपभोक्ता के यहां सर्विस लाइन भिजवाए और उसके यहां नई सर्विस लाइन या केबल लगवाकर उसकी विद्युत व्यवस्था सुचारु करे। इस कार्य में यदि उपभोक्ता का मीटर जला हुआ पाया जाता है तो उस स्थिति में उपभोक्ता के आगामी विद्युत बिल में सीसी एंड आर के द्वारा मीटर राशि डेबिट कर दी जाए। सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परिस्थति में उपभोक्ता को सहायक अभियन्ता कार्यालय आकर सर्विस लाइन ले जाने और राशि जमा कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाए।

30 हजार रुपए की घूस लेते हाउसिंग बोर्ड का कनिष्ठ सहायक और सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को  घूस लेते राजस्थान आवासन मंडल जगतपुरा के कनिष्ठ सहायक मोहन सिंह और सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर मीणा को 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि परिवादी बाबूलाल शर्मा पुत्र भगवान सहाय शर्मा ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि उस ने राजस्थान आवासन मण्डल के दो मकान अजय माथुर और विष्णु शर्मा से क्रय किये थे, उक्त मकानों को बेचान करने से रजिस्ट्री की आवश्यकता होने से नियमितीकरण पत्र और अदेय प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। उक्त मकानों की रजिस्ट्री के लिए राजस्थान आवासन मण्डल जयपुर द्वारा फोर्मेट तैयार करके रजिस्ट्रार कोटपूतली को भेजा जाना है। जिसका परिवादी ने रजिस्ट्रार कोटपूतली के नाम से ई चालान की शुल्क भी जमा करवा देने से अब राजस्थान आवासन मण्डल में कोई शुल्क अदायगी शेष नहीं होने से उक्त फोर्मेट को जारी करने के लिये राजस्थान आवासन मण्डल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी खण्ड प्रथम आर. के मीणा,  मोहन सिंह कार्यालय सहायक द्वारा मिलकर परिवादी से 30 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर रहे है। परिवादी की रिपोर्ट के सम्बंध में 15 फरवरी 2022 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन के समय परिवादी मोहन सिंह कनिष्ठ सहायक से मिला तो आरोपी मोहन सिंह ने परिवादी को सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके मीणा के पास लेकर गया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने परिवादी से दस्तावेज प्राप्त कर आगे रिश्वत राशि की बातचीत करने के लिये मोहन सिंह को अधिकृत किया गया। मोहन सिंह द्वारा परिवादी के वैध कार्य के लिये प्रति पत्रावली पांच-पांच हजार स्वयं के लिये और बीस हजार रूपये आर.के. मीणा सहायक प्रशासनिक अधिकारी के लिये मांग की। इस पर टीम ने बुधवार को परिवादी से 30 हजार रुपए रिश्वत राशि मोहन सिंह से प्राप्त किये जाने पर उक्त रिश्वत राशि आरोपी मोहन सिंह के किराये के मकान के कमरे में फर्श से बरामद कर ली।रामकिशोर मीणा अनुकंपा नियुक्ति पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में नौकरी पर लगा था