officer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जांच अधिकारी को 7 साल से अधिक सजा वाले अपराध में मौके पर बुलानी होगी एफएसएल टीम
जयपुर। प्रदेश के 43 थानों में यदि सात साल से अधिक सजा वाले अपराध होते हैं, तो वहां मौके पर जांच अधिकारी को साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल को बुलाना ही होगा। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 176(3) की तहत किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य थानों में सात साल से अधिक हुए अपराधों के मामले में स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। पुलिस यदि आवश्यकता होगी तो एफएसएल टीम को बुला सकती है और आवश्यकता नहीं है, तो एफएसएल को बुलाना अनिवार्य नहीं होगा। इन 43 थानों में गृह राज्यमंत्री के क्षेत्र के भी दो थाने शामिल हैं।

अपराधी को सजा दिलाने में मिलेगा सहयोग
नए कानून में सात साल से अधिक सजा वाले अपराध में मौके पर एफएसएल को बुलाना अनिवार्य किया है। बताया जा रहा है कि एफएसएल मौके पर जाएगी तो बेहतर साक्ष्य जुटाएगी और उससे अपराधी के खिलाफ अहम सबूत इकट्ठे हो सकेंगे और अपराधी को सजा दिलाने में काफी मदद मिलेगी।

अभी पर्याप्त संसाधन नहीं
नए कानून में  एफएसएल की अनिर्वायता के बावजूद पर्याप्त संसाधन नहीं होने से हर अपराध पर एफएसएल मौके पर नहीं जा सकती। वर्तमान में करीब दो हजार क्राइम सीन पूरे साल में आते हैं जो नए कानून की पालना के बाद करीब 40 से 50 हजार हो जाएंगी।

जयपुर कमिश्नरेट में 14 थानों में किया लागू
जिला         सर्किल              थाना
जयपुर      गांधी नगर          गांधी नगर, लाल कोठी, महिला थाना पूर्व, मोतीडूंगरी, एसएमएस हॉस्पिटल
अशोक नगर         अशोक नगर, ज्योति नगर, विधायकपुरी
वैशाली नगर         वैशाली नगर, चित्रकूट और करणी विहार
कोटा       कोटा फॉर्थ            महावीर नगर, अनंतपुरा, आरके पुरम, रानपुर
उदयपुर    नगर पूर्व              भोपालपुरा, हिरणमगरी, प्रताप नगर, सवीना, सूरजपोल
जोधपुर    जोधपुर सेन्ट्रल    नागोरी गेट, सदर बाजार, सदर कोतवाली, खांडा फालसा, महिला थाना
अजमेर    अजमेर नॉर्थ        क्रिश्चियन गंज, सिविल लाइन्स, कोतवाली अजमेर, महिला थाना
भरतपुर    भरतपुर सिटी      अटलबंद, कोतवाली, मथुरा गेट, महिला थाना
बीकानेर    नगर सिटी         कोटगेट, कोतवाली, महिला थाना, मुक्ताप्रसाद नगर, नया शहर
डीग          नगर                 सीकरी और नगर

राज्य सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन द्वारा 43 थानों पर नया कानून 176 (3) बीएनएसएस के तहत फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण को आवश्यक कर दिया गया है। भविष्य में अन्य थानों को भी इसी नए कानून के अर्न्तगत कार्रवाई किया जाना प्रस्तावित है। केन्द्र सरकार की ओर से इसके लिए पांच वर्ष का समय दिया है।
- डॉ. अजय शर्मा, निदेशक एफएसएल

एलआईसी एचएफएल का साल दर साल दस से 12 फीसदी का लक्ष्य
जयपुर। एलआईसी एचएफएल के एमडी और सीईओ त्रिभुवन अधिकारी ने बताया कि कंपनी की साल दर साल वृद्धि दर लक्ष्य दस से 12 फीसदी तय किया है। अधिकारी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 4765 करोड़ का मुनाफा हुआ है। दो लाख 86 हज़ार करोड़ रुपए का ऋण प्रदान कर चुके हैं। हमारा एनपीए लगातार कम हो रहा है 12 हजार करोड़ से कम होकर 9000 करोड़ रुपए हो गया है।

लोन बुक साइज लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में 2,670 करोड़ रुपए के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं। इस अवसर पर ज्वाइंट जनरल मैनेजर एन महेश उपस्थित थे।

ठगों के मकड़जाल में उलझ रहे हैं लोग, कभी फर्जी पुलिस और ईडी बनकर तो कभी ट्रेडिंग के नाम पर ठगे लाखों रुपए
जयपुर। शहर में शातिर ठगों का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है। झांसे में लेकर ठग लोगों को आसानी से ठगी रहे हैं। हर रोज करीब आधा दर्जन ठगी के मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हो रहे हैं। कोई पुलिसकर्मी बनकर ठगी कर रहा है तो कोई लिंक भेजकर या कोई ईडी का अधिकारी बनकर लाखों रुपए की चपत लगा रहा है। इसके अलावा ट्रेडिंग के ट्रेंड से भी करोड़ों का चुना लगाया जा रहा है।

ईडी का अधिकारी बनकर ठगे 5.92 लाख रुपए
बजाज नगर थाने में हिम्मत नगर निवासी राजेन्द्र भंडारी ने रिपोर्ट दी। उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को ईडी का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके आधार कार्ड से फर्जी मोबाइल नंबर खरीदकर फर्जी बैंक खाता खोला गया है। खाते से दो करोड़ का लेन-देन किया गया है। पीड़ित को गिरफ्तारी का डर दिखाकर मुम्बई पुलिस का फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा गया। इस दौरान ठगों ने गिरफ्तारी से बचने के दो सरकारी गोपनीय बैंक खातों की डिटेल भेजी। इनमें पीड़ित ने दो बार में 5.92 लाख रुपए डाल दिए।

आकर्षक स्कीम बता 53.60 लाख रुपए निवेश कराए
कमिश्नरेट के साइबर थाने में जगतपुरा निवासी दीपक वाधवानी ने रिपोर्ट दी है। वह सोशल मीडिया अकाउंट पर सर्फिंग करता रहता है। फेसबुक अकाउंट पर एक महिला ने रिक्वेस्ट भेजी, जिसे स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान महिला ने दिल्ली निवासी होना बताकर डेल्टा कंपनी में जॉब करना बताकर कमाई के लिए एक आकर्षक स्कीम की जानकारी दी। विश्वास में आकर पीड़ित अलग-अलग समय पर 53.60 लाख रुपए निवेश कर दिए।

महिला ने कमीशन का झांसा देकर ठगा
इसी प्रकार झोटवाड़ा निवासी नीरज कुमावत ने भी साइबर थाने में रिपोर्ट दी है। सोशल मीडिया पर लक्ष्मी नाम की महिला ने संपर्क किया। महिला ने उसे एक टेलिग्राम लिंक से जोड़ लिया। इसके बाद एक टास्क ग्रुप 119 से टास्क पूरे करने पर कमीशन की बात कही। विश्वास में आकर पीड़ित ने ठगों के खातों में कुल 5.57 लाख रुपए डाल दिए। जब पीड़ित ने रुपए निकालने का प्रोसेस किया तो उसे मना कर दिया और 12 लाख रुपए और मांगे।

भारत ने अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए उठाए हैं कई कदम: अमेरिका
वाशिंगटन। शीर्ष अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने कांग्रेस को बताया कि 2023 में भारत ने खुद को एक वैश्विक नेता के रूप में प्रदर्शित किया क्योंकि उसने पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की गतिविधि का मुकाबला करने की अधिक इच्छा दिखाई और अपनी सेना को आधुनिक बनाने और रूसी मूल-उपकरणों पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कदम उठाए। रक्षा खुफिया एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस की टिप्पणी चीन का मुकाबला करने वाली रक्षा खुफिया पर कांग्रेस की सुनवाई के दौरान आई। क्रूस ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों को खुफिया और विशेष अभियानों पर उपसमिति से कहा कि पिछले वर्ष के दौरान, भारत ने समूह 20 के आर्थिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करके खुद को एक वैश्विक नेता के रूप में प्रदर्शित किया है और पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑ चीन) पूरे भारत-प्रशांत क्षेत्र में गतिविधि का मुकाबला करने की अधिक इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, भारत ने प्रशिक्षण, रक्षा बिक्री और अमेरिका, ऑट्रेलिया, फ्रांस और जापान के साथ सहयोग को गहरा करने के माध्यम से फिलीपींस जैसे क्षेत्रीय दक्षिण चीन सागर दावेदारों के साथ इंडो-पैसिफिक में उन्नत साझेदारी की है। चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान समुद्री क्षेत्र पर अपना दावा करते हैं।

रूस भारत का सबसे महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार
क्रूस ने कहा कि 2023 में भारत ने चीन से प्रतिस्पर्धा करने और रूसी मूल के उपकरणों पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अपनी सेना को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए। भारत ने अपने पहले घरेलू स्तर पर निर्मित विमानवाहक पोत का समुद्री परीक्षण किया और प्रमुख रक्षा प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर कई पश्चिमी देशों के साथ बातचीत भी की है। क्रूस ने कहा कि रूस भारत का सबसे महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार बना हुआ है। अपनी रक्षा अधिग्रहण साझेदारी में विविधता लाने की इच्छा के बावजूद भारत मास्को से एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली जैसे हथियार हासिल करना जारी रखे हुए है। उन्होंने सांसदों से कहा कि 2024 में भारत शायद अपने राष्ट्रीय संसदीय चुनावों को सुरक्षित करने, आर्थिक विकास को बनाए रखने और अपने सैन्य आधुनिकीकरण प्रयास के हिस्से के रूप में मेक इन इंडिया पहल पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसका उद्देश्य बीजिंग का मुकाबला करना है।

असर खबर का - परियोजना अभियंता (वरिष्ठ) को दिया उप आवासन आयुक्त का चार्ज
कोटा। राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त में शुक्रवार को उप आवासन आयुक्त के पद का अतिरिक्त कार्यभार परियोजना अभियंता(वरिष्ठ) को दिया गया है। परियोजना अभियंता (वरिष्ठ) सहायक अभियंता अमजद अहमद आवासन मंडल सर्किल में गुणवत्ता नियंत्रण में कार्यरत हैं। राजस्थान आवासन मंडल जयपुर के सचिव डॉ. अनिल कुमार ने अमजद अहमद को अपने पद के साथ-साथ उप आवासन आयुक्त वृत्त कोटा के पद पर कार्य करने के आदेश अग्रिम आदेशों तक सम्पादित करने के लिए निर्देशित किया है।

21 दिन से रिक्त था अधिकारी का पद
हालत यह है कि कोटा में वर्तमान में न तो कोई उप आवासन आयुक्त था और न ही परियोजना अभियंता व आवासीय अभियंता)। जबकि परियोजना अभियंता के 8 और आवासीय अभियंता के पद है लेकिन सभी रिक्त हैं। आवासन मंडल के आवासीय अभियंता आर.के. जैन को यहां से कुछ समय के लिए नगर निगम में प्रति नियुक्ति पर भेजा था। जहां से ुनकी प्रति नियुक्ति समाप्त कर रिलीव कर दिया गया। उन्होंने इसी महीने 4 मार्च को जयपुर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले उन्हें कोटा नहीं भेजा गया।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि हाउसिंग बोर्ड कोटा में उप आवासन आयुक्त का पद करीेब 20 दिन से रिक्त चल रहा था। जिससे लोगों के काम नहीं हो पा रहे थे। इस संबंध में दैनिक नव’योति ने 20 मार्च को पेज दो पर ‘बिन अधिकारी फाइलें नहीं हो रही ट्रांसफर’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।  साथ ही नगर निगम कोटा दक्षिण के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने भी जिला कलक्टर को इस संबंध में पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि आवासन मंडल में किसी वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जाए। जिससे आमजन के काम हो सके। उसके बाद हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने सहायक अभियंता को उप आवासन आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया है। जिससे रूटीन के काम हो सकें।

मंडल में वरिष्ठ अधिकारी लेकिन कोटा नहीं आना चाहते
राजस्थान आवासन मंडल में कई वरिष्ठ अधिकारी हैं लेकिन उनमें से कोई भी कोटा नहीं आना चाहता है। प्रमोशन होने के बाद भी अधिकतर आवासीय अभियंता(एक्सईएन) जयपुर में ही सेवारत हैं। जबकि कोटा में अधिकारियों की आवश्यकता है। सूत्रों के अनुसार आवासन मंडल में 38 आवासीय अभियंता और 14 उप आवासन आयुक्त सेवारत हैं। रा’य सरकार व विभाग की ओर से पूर्व में जिस भी अधिकारी को कोटा में उप आवासन आयुक्त के पद पर लगाया गया। वे या तो कुछ ही समय बाद स्थानांतरण करवाकर चले गए या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। यहां तक कि जिन आवासीय अभियंता(एक्सईएन) को उप आवासन आयुक्त के पद की जिम्मेदारी दी गई वे भी सेवानिवृत्त हो गए।

दफ्तर में बंदर बना अधिकारी, खंगाली फाइलें
बेहट। उत्तर प्रदेश के बेहट से ये अजीब मामला सामने आया है। एक बंदर करीब डेढ़ मिनट तक रजिस्ट्री कार्यालय में रहा। यह घटना बृहस्पतिवार की बताई गई है।

बंदर कहीं से आया और तहसील बेहट में पहुंचने के बाद काफी देर तक नायब तहसीलदार के कार्यालय के बाहर बैठा रहा। इसके बाद वह सीढ़ियों से दूसरी मंजिल पर रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच गया। कार्यालय में घुसते ही बंदर उछलकर एक बाबू की मेज के ऊपर बैठ गया और फाइलों को खोलकर उनके पन्ने पलटने लगा।

बंदर की हरकत देखकर लोग दंग रह गए। इस दौरान कार्यालय में कामकाज बंद हो गया। तहसील में चर्चा बनी रही, कि आज तो रजिस्ट्रार का काम बंदर ने किया है। इस दौरान लोग बंदर की इस हरकत की वीडियो बनाते रहे। बाद में बंदर खुद ही कार्यालय से बाहर निकल गया। बंदर की इस अजीबो गरीब हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आसाम इंटेलीजेंस का भगोड़ा अधिकारी डीपीएस स्कूल में बन बैठा प्रिंसिपल
कोटा। आरकेपुरम पुलिस ने आसाम इंटेलीजेंस से निलंबित भगोड़ा अधिकारी एवं वर्तमान में डीपीएस स्कूल के प्रिंसीपल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। इस मामले में पीड़ित एडवोकेट रामसिंह राठौड़ तथा एडवोकेट जितेन्द्र सिंह ने पुलिस थाना आरकेपुरम में आरोपी इंटेलीजेंस के भगोड़ा अधिकारी त्रिदेव उपाध्याय के खिलाफ लाखों रुपए ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी त्रिदेव नयन बशिष्ठ डीपीएस  प्रिंसीपल के नाम पर उनसे त्रिदेव उपाध्याय के नाम से मिला था। उसे कमरे की आवश्यकता होने के कारण नीचे का कमरा किराए पर दे दिया था। जहां अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह परिवार के सदस्यों से भी घुल मिल गया था। बेटी लविष्का के बारे का एडमीशन पुना सिम्बा एसेस लॉ कॉलेज में करवाने के नाम पर  पत्नी से एक लाख रुपए ले लिए और चला गया। इसके बाद उससे रुपयों की रिसिब्ड मांगी तो उसने 90 हजार रुपए की रिसीब्ड भेजी थी। दस दिन बाद उसने बेटी के फोन पर प्रियंका पचपाटिल  के नाम से भेजा मेल मिला जिमें कहा कि उसकी पुत्री का एडमीशन एक यूथ वीजन एजीओं के नाम से हो गया है। अब 25 लाख 6000 रुपए जमा कराने होंगे। यह पैसा पांच साल बाद वापस मिल जाएगा। इसके बाद उसने धोखाधड़ी करने के आशय से अमन सिद्धिकी के मोबाइल नंबर से कई बार फोन कर रुपए  की डिमांड की थी। इसी प्रकार से आरोपी ने जितेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह हाड़ा, सौरभ सेठिया के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पत्नी की डिलीवरी के नाम की ठगी
रिपोर्ट में जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री डीपीएस में प्रथम कक्षा में पढ़ रही है। आरोपी 24 मई 2023 को उनके घर पर आया तथा अपनी पत्नी की डिलेवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने की बात की तथा पांच लाख रुपए उधार मांगे थे। इस दौरान उसे दो लाख रुपए नकद दे दिए तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हाई फ्लाई मोबाइल शॉप गुमानपुरा के माध्यम से 1.96 लाख रुपए ले लिए। सुरेन्द्र सिंह हाड़ा के पुत्र व पुत्री स्कूल में पढ़ रहे हैं। 5 जून 2023 को आरोपी ने उनसे भी डिलेवरी के नाम पर ढाई लाख रुपए ले लिए थे। इसी प्रकार से सौरभ सेठिया से भी रुपए ले लिए। आरोपी प्रिंसीपल ने धोखाधड़ी तथा छलकपट से आपराधिक साजिश रचते हुए लाखों रुपए की ठगी कर ली।

प्रिंसीपल आसाम इंटीलीजेंस का है भगोड़ा
पीड़ित राम सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी के मामले में  जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि आरोपी का असली नाम त्रिदेव नयन वशिष्ठ है जबकि उनके मकान पर त्रिदेव उपाध्याय के नाम से मिला था। जबकि आरोपी वर्ष 2010 से 2015 तक आसाम इंटेलीजेंस में एसीओ के पद पर पदस्थापित था।  उसे आसाम एसीबी ने आय से अधिक संपति के नाम पर गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद आरोपी आसाम में ही रहने वाली समाजसेविका प्रिंयका पंच पाटिल के संपर्क में आया था। आरोपी ने महिला को झांसा दिया तथा उसके पास से साढ़े सात लाख रुपए तथा कार लेकर फरार हो गया।

गोहाटी में भी है मुकदमा दर्ज
इस मामले में पीड़िता ने 2017 में 25 जुलाई 2017 को गोहाटी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और फिर नेपाल में एक स्कूल में प्रिंसीपल बन गया और वहां स्कूल में कार्य करने वाली कॉडिनेटर महिला को अपने प्रेम जाल में  फंसाकर कोटा लेकर आ गया। जहां पर स्क्ूल प्रशासन ने उसकी कोई जानकारी जुटाए बिना ही उसे स्कूल में प्रिसींपल रख लिया। स्कूल प्रशासन को उसके द्वारा फ्रोड का पता चलने पर स्कूल से निलंबित किया है।

- आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में गहन जांच की जा रही है।
हर्षराज खरेड़ा, डिप्टी एसपी

आय से अधिक सम्पत्ति का मामला : सहायक लेखाधिकारी के 5 ठिकानों पर छापे
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की इन्टेलिजेंस इकाई ने सूचना पर आज ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों ने कार्यवाही करते हुये जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक लेखाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता के जयपुर शहर में स्थित 5 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय द्वारा दीपक कुमार गुप्ता के विरूद्ध शिकायत का सत्यापन करने पर आय से अधिक संपत्ति का मामला बना, जिस पर विभिन्न टीमों का गठन कर उनके 5 ठिकानों पर तालाशी ली गई। अनुसंधान अधिकारी ललित किशोर शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.आई.डब्ल्यू जयपुर के नेतृत्व में ब्यूरो की एस.आई. डब्ल्यू एवं इन्टेलिजेंस यूनिट के सहयोग से विभिन्न टीमों का गठन किया गया था।

ब्यूरो की प्रथम सूचना रिपोर्ट के प्राथमिक आकलन एवं अब तक मिले दस्तावेजों के अनुसार दीपक कुमार गुप्ता द्वारा लगभग 16.31 करोड की परिसम्पत्तियां अर्जित करने का अनुमान है, जो उनकी वैध आय से करीब 1200 प्रतिशत अधिक है। दीपक ने अपनी अवैध आय को जयपुर में भूखण्ड, व्यावसायिक, भूखण्डों,  फ्लैटों एवं म्यूचवल फण्ड, इन्श्योरेन्स आदि में निवेश किया है। आरोपी के जयपुर स्थित मकान से 14 लाख रुपये की नगदी, 1 किलोग्राम सोने के आभूषण, 20 किलो चांदी, दो लग्जरी वाहन सहित काफी मात्रा में चल-अचल सम्पत्ति के दस्तावेज मिले हैं। आरोपी ने चित्रकूट, वैशालीनगर जयपुर में एक आलीशान आधुनिक सुख-सुविधाओं युक्त (होम थियेटर, लिफ्ट, जिम) बंगला बना रखा है। इसके अतिरिक्त मानसरोवर जयपुर में एक होटल भी बनाया हुआ है।

दस साल पहले मध्य प्रदेश से लाए थे ‘नाहर’ को, अब वहीं से ‘शिवाजी’ भी
जयपुर। दस साल पहले (साल 2011-12) मध्य प्रदेश से वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत नर बाघ नाहर को लाया गया था। अब उसी राज्य से फिर 4 वर्षीय मेल टाइगर ‘शिवाजी’ को लेकर वन विभाग की टीम नाहरगढ़ जैविक उद्यान पहुंची। फर्क सिर्फ इतना है कि नाहर को एमपी के भोपाल से लाया गया था, वहीं अब शिवाजी को एमपी के ग्वालियर स्थित गांधी जूलोजिकल पार्क से लाया गया है। इससे पहले जूलोजिकल पार्क के स्टाफ ने बताया कि इसे खाने में मटन बहुत पसंद है। इसलिए इसे डेली रूटीन डाइट के अलावा सप्ताह में एक बार मटन जरूर दीजिएगा। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शिवाजी को पिंजरा नम्बर 16 में रखा गया है।

यही था सबसे यंग

वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि गांधी जूलोजिकल पार्क में करीब 8 टाइगर हैं। इनमें शिवाजी सबसे यंग (4 साल) था। बाकि बाघों की उम्र 8 से 14 साल के बीच थी। यहां शिवाजी को रोज डाइट में 6-6 किलो बफेलों और चिकन दिया जाएगा। सप्ताह में एक बार उसका पसंदीदा मटन दिया जाएगा। तीन सप्ताह तक इसे क्वारंटाइन रखा जाएगा। इसका नेचर कूल है। क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद इसे ओडिशा से लाई बाघिन रानी के पास वाले पिंजरे में रखना शुरू किया जाएगा। आने वाले समय में यही जोड़ा टाइगर सफारी की अगुवाई करेगा।

महाराष्ट से एक्सचेंज प्रपोजल को स्वीकृति का इंतजार

जानकारी के अनुसार अब महाराष्ट से एक्सचेंज प्रपोजल को सीजेडए से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसे अपू्रवल मिलने के बाद महाराष्ट से दो बाघिनें लाई जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश से लाए टाइगर शिवा
जयपुर। मध्य प्रदेश से वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत नर बाघ नाहर को लाया गया था। अब उसी प्रदेश से फिर 4 वर्षीय मेल टाइगर शिवा को लेकर वन विभाग की टीम नाहरगढ़ जैविक उद्यान पहुंची। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शिवा को पिंजरा नम्बर 16 में रखा गया है।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि गांधी जूलोजिकल पार्क में करीब 8 टाइगर है। इनमें शिवा 4 साल का था। बाकि बाघ 8 से 14 साल के बीच के है। इसे ओडिशा से लाई बाघिन के पास वाले पिंजरे में रखना शुरू किया जाएगा।

दिल्ली के कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। मंगोलपुरी औद्योगिक इलाके में एक कारखाने में आग लग गयी। इस हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल अधिकारी ने कहा कि तड़के  मंगलोपुरी औद्योगिक इलाका फेज-1 में स्थित एक कारखाने में आग लग गई।

इस हादसे की सूचना मिलने पर 26 दमकलों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।

थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही अपराधियों में मची खलबली
मण्डावर। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से पिछले दो वर्ष से कोट-नांगलमेव गांव में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में तत्कालीन थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही खलबली मच गई है। पिछले दो वर्ष से बड़े पैमाने पर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी से राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों की पुलिस एवं विदेशी नागरिक भी परेशान हैं। इन राज्यों में दोनों गांवों के चार दर्जन से अधिक अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है, लेकिन मण्डावर पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है और नाही पुलिस ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। दस दिन पूर्व थानाधिकारी नाथूलाल मीणा के लाइन हाजिर होते ही साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में हड़कम्प मच गया। इधर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे ऑनलाइन ठगी की शिकायतें पुलिस महानिदेशक तक पहुंच रही है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक दौसा भी इस ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। वहीं नए थानाधिकारी अनिल कुमार के  ज्वॉइन करते ही नांगलमेव व कोट गांव में साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में खलबली मच गई है।

साइबर अपराध के मास्टर माइंड अपराधी देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के लोगों से प्रत्येक दिन लड़की बनकर मोबाइल पर चैट कर अश्लील वीडियो दिखाकर तथा उसकी स्क्रीन रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल कर पन्द्रह से बीस लाख रूपये की ठगी कर रहे हैं। कोट गांव के साइबर अपराधियों ने गुजरात के करीब दो दर्जन डॉक्टरों व हाईप्रोफाइल लोगों के फेसबुक से मोबाइल नम्बर लेकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से कोट व नांगलमेव गांव में सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी कर अमेरिका के एक नागरिक से करीब डेढ़ करोड़ रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी के दर्ज एक मामले में मण्डावर पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव से करीब एक दर्जन लोगों को गिरफतार कर बड़ा खुलासा किया, लेकिन तब भी मण्डावर पुलिस की आंख नहीं खुली और साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों अनजान लोग सेक्सटार्शन में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं और कुछ जान दे रहे हैं, फिर भी पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।