Forensic Evidence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85, 108 और 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई के अनुसार बीएनएस की धारा 80(2) दहेज मृत्यु, धारा 85 पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता और धारा 108 आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित है। वहीं धारा 3(5) साझा आपराधिक कृत्य में जिम्मेदारी से संबंधित है। दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 दहेज लेने-देने और धारा 4 दहेज की मांग से संबंधित है।

जांच के दौरान सीबीआई ने आरोपियों के आपसी संपर्क, डिजिटल साक्ष्यों, आवाज के नमूनों और अन्य फोरेंसिक पहलुओं की जांच की। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम भी कराया गया था। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह आरोपी हैं तथा दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले विशेष अदालत गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। अदालत ने मामले में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार किया था। सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में लगाए गए आरोप अभी न्यायालय में साबित होना बाकी हैं। चार्जशीट पेश होने के बाद अब मामले में न्यायालय स्तर पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

तेज रफ्तार ऑडी कार हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी चालक दिनेश रणवा पुलिस के शिकंजे में
जयपुर। पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी, जयपुर दक्षिण ने चर्चित ऑडी कार एक्सीडेंट मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी कार चालक दिनेश पुत्र श्री राजेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिंग रोड क्षेत्र में चलाए गए व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद दबोचा गया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि  टीम ने चर्चित ऑडी कार हादसे में वांछित मुख्य आरोपी दिनेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

9 जनवरी 2026 को परिवादी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र  छीतरमल, उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश विहार विस्तार, भांकरोटा, जयपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिवादी खरवास सर्किल पर पिछले 9 माह से राजस्थानी दाल-बाटी का ठेला लगाता है। उसके पास अन्य कई ठेले भी लगते हैं। घटना के दिन रात करीब 9:15 बजे, एक सफेद रंग की ऑडी कार अत्यधिक तेज गति और लहराते हुए खरवास सर्किल से हयात होटल की ओर आई। चालक ने जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले पास के सूप के ठेले को टक्कर मारी और फिर परिवादी के ठेले पर कार चढ़ा दी। कार ने कई ठेलों को रौंदते हुए वहां खाना खा रहे और खड़े लोगों को घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़े पेड़ भी उखड़ गए।

इस दुर्घटना में रमेश चन्द्र बैरवा सहित तीन लोग ऑडी कार के नीचे दब गए, जबकि करीब 15–16 लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी ठेले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जांच में सामने आया कि ऑडी कार चालक दिनेश रणवा था, जिसके साथ मुकेश रणवा, पप्पू और मांगीलाल भी कार में सवार थे। घटना के बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने मुकेश रणवा और पप्पू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को फरारी में मदद देने, वाहन व पैसे उपलब्ध कराने तथा शरण देने के आरोप में नितिन, अशोक, सुमित, भागचन्द और शिवराज को भी गिरफ्तार किया गया।

दिनेश रणवा की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके बैंक खाते और यूपीआई फ्रीज कराए, सोलर प्लांट साइट्स पर दबिश दी और हाईवे ढाबों पर चेकिंग की। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच, 100 किलोमीटर से अधिक रिंग रोड व हाईवे पर सर्च ऑपरेशन, जंगलों और ढाबों में तलाशी के बाद आखिरकार आरोपी को रिंग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घटना के अगले दिन गोनेर से पैदल भाग गया। पुलिस से बचने के लिए वह रिंग रोड के किनारे-किनारे कैमरों से बचता हुआ 7–8 घंटे पैदल चलता रहा, जंगल में छिपा, चोटिल होने और थकान के कारण झाड़ियों में रुका। भेड़ चराने वालों से खाना मांगकर खाया और वहीं रात बिताई। इसके बाद वह ढाबों पर भटकता रहा, खुद को हरियाणा का निवासी बताकर ट्रक चालकों से लिफ्ट ली, करनाल और हरिद्वार तक पहुंचा। खाते सीज होने और पैसे खत्म होने के बाद वह वापस राजस्थान आया और अंततः जयपुर के पास रिंग रोड पर घूमते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश उम्र 32 वर्ष, निवासी ढाणी रणवा, थाना दूधवा खारा, जिला चूरू (मुख्य आरोपी, चालक)