Global Trade War - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप के 'टैरिफ वॉर' पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक: कल से बंद होगी टैक्स वसूली, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'टैरिफ नीति' को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (USCBP) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि मंगलवार, 24 फरवरी की रात 12:01 बजे (EST) से 'इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट' (IEEPA) के तहत वसूले जा रहे सभी टैरिफ तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के एकतरफा टैरिफ लगाने के अधिकार को असंवैधानिक करार दिया है। इस फैसले से भारत जैसे देशों पर लगा अतिरिक्त टैक्स खत्म हो जाएगा। हालांकि, ट्रंप ने हार न मानते हुए 'धारा 122' के तहत एक नया 15% ग्लोबल टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है, जो पुराने भारी-भरकम टैक्स की तुलना में कम है। भारत के लिए यह राहत की बात है क्योंकि वह पहले 18-25% तक टैक्स का सामना कर रहा था।

150 दिनों की समय सीमा

ट्रंप का नया 15% टैरिफ केवल 150 दिनों के लिए प्रभावी होगा। जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस हस्तक्षेप से वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता कम होगी और राष्ट्रपति की असीमित शक्तियों पर अंकुश लगेगा।

शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 पर बंद, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे
मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार तीसरें दिन गिरावट देखी गई। बता दें कि सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 75 अंक नीचे 25,157.50 अंक पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) शुरुआती कारोबार में 1,000 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुले, लेकिन बाद में निचले स्तरों से कुछ उबरने में सफल रहे। बाजार की इस अस्थिरता के पीछे कमजोर वैश्विक संकेत, विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और तिमाही नतीजों का दबाव प्रमुख कारण रहे।

उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण

बाजार में इस तेज गिरावट और अस्थिरता के पीछे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारक जिम्मेदार हैं:

कमजोर वैश्विक संकेत: अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच शुल्क (tariff) विवाद को लेकर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक बाजारों में बिकवाली का माहौल पैदा किया, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली: विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पूंजी निकाल रहे हैं। मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को भी उन्होंने करीब 2,938 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार पर दबाव बना रहा।

तिमाही नतीजों की चिंता: तीसरी तिमाही के कंपनियों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हैवीवेट कंपनियों, जैसे आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कमजोर प्रदर्शन ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

रुपये में कमजोरी: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 91.28 तक गिर गया, जिसने विदेशी निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी।

शेयर बाजार में हाहाकार: गिरावट जारी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा
मुंबई। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक लुढ़क गया। रुपये पर जारी दबाव का असर भी बाजार पर देखा जा रहा है। भारतीय मुद्रा फिलहाल 40 पैसे की गिरावट में है।

सेंसेक्स 385.82 अंक गिरकर 81,794.65 अंक पर खुला। खुलने के कुछ ही देर बाद यह हरे निशान में गया लेकिन इसके बाद फिर बिकवाली तेज हो गयी। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 501.97 अंक (0.61 प्रतिशत) नीचे 81,678.50 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 91.50 अंक टूटकर 25,141 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 134.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 25,097.75 अंक पर रहा। बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हो रही है।

आईटी, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, वित्त और रसायन समूहों की कंपनियों में बिकवाली ज्यादा देखी गयी। वहीं, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु, सार्वजनिक बैंक और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी और बीईएल का योगदान अधिक था जबकि सनफार्मा, अल्ट्रटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी बनी हुई थी।

ट्रंप की 'टैरिफ धमकी' से शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा विभिन्न यूरोपीय देशों के सामानों पर अतिरिक्त आयात शुल्क की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.85 अंक गिरकर 83,494.49 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 618.72 अंक (0.74 प्रतिशत) नीचे 82,951.63 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 41.25 अंक टूटकर 25,653.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 184.15 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 25,510.20 अंक पर रहा। एफएससीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में फिलहाल गिरावट है।

सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, टीसीएस और एसबीआई का योगदान अधिक था जबकि इंडिगो, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई थी।