Diplomatic Mission - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों से इराक छोड़ने की अपील की : 48 घंटों के भीतर बगदाद में हमले की संभावना, इराकी सरकार आतंकवादी हमलों को रोकने में विफल
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को इराक में मौजूद अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील की है। दूतावास के बयान के अनुसार, ईरान समर्थक समूहों द्वारा मध्य बगदाद में स्थित विदेशी राजनयिक मिशनों पर हमले की धमकियों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। दूतावास ने अपने बयान में कहा, "ईरान से जुड़े इराकी आतंकवादी समूह अगले 24-48 घंटों के भीतर मध्य बगदाद में हमले कर सकते हैं। ईरान और उससे जुड़े आतंकवादी गुटों ने पूरे इराक में अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर व्यापक हमले किए हैं, जिनमें इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र (आईकेआर) भी शामिल है। अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी कारण से इराक की यात्रा न करें और यदि वे वहां हैं, तो तुरंत वापस लौट जाएं।"

बयान में चेतावनी दी गई है कि ईरान समर्थक समूह अमेरिकी नागरिकों, व्यवसायों, विश्वविद्यालयों, राजनयिक मिशनों, ऊर्जा केंद्रों, होटलों और हवाई अड्डों को निशाना बना सकते हैं। राजनयिक मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इराकी सरकार अपने क्षेत्र में या वहां से होने वाले आतंकवादी हमलों को रोकने में विफल रही है। ईरान समर्थित आतंकवादी समूह इराकी सरकार से जुड़े होने का दावा कर सकते हैं। आतंकवादी ऐसे पहचान पत्र भी दिखा सकते हैं जो उन्हें इराकी सरकारी कर्मचारी बताते हों।"

इससे पहले इसी सप्ताह, इराकी अधिकारियों ने कहा था कि वे क्षेत्र में बिगड़ते हालात के बीच देश में विदेशी मिशनों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका से शिया 'पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज' के ठिकानों पर हमले बंद करने का भी आह्वान किया था, जिसे इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।

ईरान के परमाणु स्थलों पर बढ़ा रेडिएशन का स्तर : उल्यानोव ने नोवोस्ती को बताई सच्चाई, कहा- पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी
वियना। ईरान के परमाणु स्थलों पर अगर रेडिएशन का स्तर बढ़ता है, तो वह इसकी सूचना अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को देगा। वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने आरआईए नोवोस्ती को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। उल्यानोव ने कहा, "रेडिएशन प्रदूषण के संबंध में कुछ ईरानी एजेंसियां हैं जो निश्चित रूप से रेडिएशन के स्तर को माप रही हैं और अगर यह स्तर बढ़ता है, तो वे आईएईए सचिवालय को सूचित करेंगी। मुझे लगता है कि इस बात का भरोसा किया जा सकता है।"

उन्होंने याद दिलाया कि बातचीत में ईरान का राजनयिक मिशन काम कर रहा था, और वियना में दोनों पक्षों के बीच संपर्क बना हुआ था। रूसी राजनयिक ने आगे कहा, "उदाहरण के लिए, ईरानी ही थे जिन्होंने सबसे पहले बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र और नतान्ज़ परमाणु सुविधा पर हुए हमलों की जानकारी दी थी। उन्होंने यह जानकारी एजेंसी सचिवालय को भेजी थी। और ज़रूरत पड़ने पर वे ऐसा करना जारी रखेंगे।"

गौरतलब है कि, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू कर दिए, जिससे जान माल का नुकसान हुआ। ईरान, इज़रायली क्षेत्र में सैन्य लक्ष्यों के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ जवाबी हमले कर रहा है।

दिल्ली पहुंचे उप प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की, भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा संभव
नई दिल्ली। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे। जहां उनका स्वागत अतिरिक्त सचिव पूजा कपूर ने किया। उनके दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना और भारत और पोलैंड के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाना है।

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा करने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में कहा, नयी दिल्ली में आपका हार्दिक स्वागत है।

पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की आज नई दिल्ली पहुंचे। नयी दिल्ली में उनके कार्यक्रम भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं। राजधानी पहुंचने से पहले सिकोरस्की ने 17 से 18 जनवरी तक जयपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने जयपुर साहित्य महोत्सव में भाग लिया।