Traffic Disruption - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भरतपुर। जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार आधी रात को एक हृदयविदारक दुर्घटना घटी, जिसने सुरक्षा मानकों और तेज रफ्तार के खतरों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। मथुरा गेट थाना क्षेत्र के सारस चौराहे के पास कोयले से लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घर्षण से भड़की आग, केबिन बना मौत का जाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ते ही वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। पलटने के बाद वाहन करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। इस रगड़ से पैदा हुई चिंगारी और फटे हुए टैंक से रिसते डीजल ने चंद सेकंड में ही पूरे केबिन को आग के गोले में तब्दील कर दिया।

बेबस रहे मददगार, तड़पता रहा चालक

हादसे का सबसे वीभत्स पहलू यह रहा कि चालक विरदी चंद गुर्जर (30) का पैर केबिन के मलबे में फंस गया था। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि कोई पास नहीं जा सका। दमकल के पहुंचने से पहले ही अजमेर निवासी विरदी चंद ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से मलबा हटाकर हाईवे को सुचारू किया गया। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सीओ पंकज यादव ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र के नासिक में बस, ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, अन्य 20 घायल
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार सुबह मालेगांव-मनमाड राजमार्ग पर बस और ट्रक की भिडंत में चार लोगों की मौत हो गयी और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गये। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह हादसा मालेगांव तालुका के वरहाणे गांव के पास सुबह आज तड़के करीब तीन बजे हुई।

पुणे से मालेगांव जा रही एक निजी बस सामने से आ रहे एक पिकअप ट्रक से टकरा गयी। दोनों वाहनों की भिडंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप ट्रक बस के अगले हिस्से में पूरी तरह घुस गया। टक्कर के बाद दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी और मालेगांव-मनमाड रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

रिपोर्टों के अनुसार, मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को मालेगांव सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।