fighter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तकनीकी खराबी या ईंधन संकट? अमेरिकी F-35 के इमरजेंसी सिग्नल से उठे सवाल, भेजा इमरजेंसी का कोड
वॉशिंगटन। संयुक्त अरब अमीरात के ऊपर उड़ान के दौरान अमेरिकी वायु सेना के एक एफ-35 फाइटर जेट ने कोड 7700 भेजा है, जिसका मतलब 'जनरल इमरजेंसी' होता है। इसकी जानकारी फ्लाइट डेटा से प्राप्त हुई।

इस तरह के कोड का मतलब कोई तकनीकी समस्या, आग, ईंधन की कमी या कोई अन्य समस्या हो सकती है। घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाद में, विमान अबू धाबी के अल धफरा एयर बेस पर उतरा।

भारत में रूस के फाइटर जेट एसयू-57 के निर्माण की पेशकश : टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए भी तैयार, मेक इन इंडिया को बढ़ावा
मॉस्को। रूस ने कहा कि भारत अपने मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट एसयू-57 का निर्माण शुरू कर सकता है। रूस ने प्रस्ताव दिया है कि जिन संसाधनों के साथ भारत सुखोई-30 लड़ाकू विमान का निर्माण करता है, उन्हीं संसाधनों के साथ एसयू-57 फाइटर जेट का निर्माण भी संभव है। रूस भारत को हर हाल में अपना फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट बेचना चाहता है। उसने एयरो इंडिया 2025 प्रदर्शनी से पहले फरवरी 2025 में भारत को अपने पांचवीं पीढ़ी के एसयू-57 स्टील्थ विमान की बिक्री के लिए अपनी बात फिर से दोहराई थी। रूस ने भारत को अपने आधुनिकतम विमानों की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का भी ऑफर दिया है।

यह भारत के लिए जबर्दस्त फायदे का सौदा है। टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ इन विमानों के भारत में ही निर्माण की भी रूस पेशकश कर रहा है। और अब एक बार फिर से रूस की सरकारी हथियार बनाने वाली कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने भारतीय वायु सेना के लिए दिलचस्प ऑफर पेश किए हैं। रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव ने फरवरी में एसयू-57 प्रोजेक्ट के लिए शानदार प्रस्ताव रखा था। जिसमें रूस में पहले से ही बने एसयू-57 विमानों की आपूर्ति, भारत में ज्वाइंट प्रोडक्शन और भारतीय पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के डेवलपमेंट में मदद शामिल है। लेकिन अब एक बार फिर से रूसी मीडिया  ने 7 मार्च को बताया है कि रोसोबोरोन एक्सपोर्ट ने संकेत दिया है कि वह भारत में एसयू-57 के स्थानीय उत्पादन के लिए मौजूदा सुखोई-30 के ढांचे का इस्तेमाल कर सकता है।

रोसोबोरोन एक्सपोर्ट ने कहा है कि अगर भारत इस सौदे के लिए तैयार हो जाता है तो रूसी सुखोई-30 लड़ाकू जेट बनाने वाली भारतीय कंपनियां जल्द ही पांचवीं पीढ़ी के एसयू-57 लड़ाकू विमान का उत्पादन शुरू कर सकती हैं। 7 मार्च को कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा अगर भारत तैयार होता है तो रूसी पांचवीं पीढ़ी के एसयू-57 लड़ाकू जेट का उत्पादन भारत में ही कर सकता है। विमान का उत्पादन भारत की फैक्ट्रियों में थोड़े समय के भीतर शुरू किया जा सकता है। आपको बता दें कि भारत के पास पहले से ही करीब 260 सुखोई-30लड़ाकू विमान हैं। जिनमें से 220 से ज्यादा विमानों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूसी लाइसेंस के साथ भारत में ही किया है।

युद्धों में जीत हासिल करने के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमानों की बढ़ानी होगी संख्या : सिंह
नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि यदि भविष्य के युद्धों में जीत हासिल करनी है, तो स्वदेशी लड़ाकू विमानों और हथियारों की संख्या बढानी होगी और इसके लिए हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को हर वर्ष 24 विमान बनाने के वादे को पूरा करना होगा। बदलती परिस्थितियों और मौजूदा युद्धों को देखते हुए वायु सेना की ताकत के बढते महत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि एचएएल इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाता है, तो देश के निजी क्षेत्र को इसके लिए आगे आना होगा। उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि वायु सेना में लड़ाकू विमानों के स्क्वैड्रनों की संख्या अचानक नहीं बढायी जा सकती। उन्होंने कहा कि वायु सेना को अभी उसके पास जो विमान और हथियार हैं उन्हीं के साथ लड़ना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि वायु सेना के बेड़े के सभी विमान और हथियार स्वदेशी होंगे। उन्होंने कहा कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा विशेष रूप से लद्दाख क्षेत्र में तेजी से ढांचागत निर्माण और सुविधाएं बढा रहा है और हम भी अपने क्षेत्र में ढांचागत निर्माण और सुविधा बढाने में लगे हैं।

वायुसेना के यूएस-30एमकेआई फाइटर जेट के लिए डील
नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्रालय ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एसयू-30 एमकेआई फाइटर जेट के लिए 240 एरो इंजन बनाने की डील की है। डील के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड इन्हें बनाएगा। रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की मौजूदगी में रक्षा मंत्रालय और एचएएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने अनुबंध किया। इन हवाई इंजनों का निर्माण एचएएल के कोरापुट डिवीजन में होगा। देश की रक्षा तैयारियों के लिए सुखोई-30 बेड़े की परिचालन क्षमता को बनाए रखेगा। एचएएल अनुबंधित डिलीवरी शेड्यूल के अनुसार प्रति वर्ष 30 हवाई इंजन की आपूर्ति करेगा। सभी 240 इंजनों की आपूर्ति अगले आठ वर्षों  में पूरी होगी। इन हवाई इंजनों के विनिर्माण के दौरान, एचएएल देश के रक्षा विनिर्माण परितंत्र से सहायता लेने की योजना बना रहा है, जिसमें एमएसएमई और सार्वजनिक एवं निजी उद्योग शामिल हैं। डिलीवरी कार्यक्रम के अंत तक एचएएल स्वदेशी सामग्री को 63 प्रतिशत तक बढ़ा देगा, जिससे इसका औसत 54 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा।

फाइटर जेट की खासियत
यह तेज और धीमी गति में हवा में कलाबाजियां खाते हुए दुश्मन को धोखा देते हुए उनपर हमला कर सकता है। एस-30 एमकेआई के एसयू-27 का एडवांस्ड वर्जन है। वायुसेना के पास 272 एसयू-30 एमकेआई हैं। इस जेट में ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है। जो एक मिनट में 150 राउंड फायर करती है। इसमें 12 हार्ड प्वाइंट्स लगे हैं। इसमें 4 तरह के रॉकेट्स लगा सकते हैं। चार तरह की मिसाइल और 10 तरह के बम लग सकते हैं या फिर इनका मिश्रण लगा सकते हैं। इस फाइटर जेट में हार्डप्वाइंट्स में हथियारों को दागने की सुविधा ज्यादा है। अगर मल्टीपल रैक्स लगाए जाएं तो इसमें 14 हथियार लगा सकते हैं।

8130 किलो के हथियार ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस
यह कुल 8130 किलो वजन का हथियार उठा सकता है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइलें भी तैनात हो सकती हैं। चीन और पाकिस्तान जानते हैं कि ब्रह्मोस मिसाइल कितनी घातक और तेज है। सुखोई में लगने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 500 किमी है।  यह इकलौता ऐसा फाइटर जेट है, जिसे अलग-अलग देश अपने हिसाब से ढाल लेते हैं या बदलाव करवाते हैं। ताकि अपने देश की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से उसकी तैनाती कर सकें। भारत में एसयू-30एमकेआई को एचएएल बनाती है। 1997 में एचएएल ने इसका लाइसेंस रूस से लिया था।  फिर फाइटर जेट को अपने हिसाब से बदलना शुरू कर दिया।

अमेरिका से एफ-16 जेट के कलपुर्जे नहीं खरीद पा रहा पाकिस्तान
इस्लामाबाद। भारत के खिलाफ युद्ध का सपना देख रहे कंगाल पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई है कि वह अपने अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 की मरम्मत तक नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तानी वायुसेना के ये एफ-16 फाइटर जेट वित्तीय संकट की वजह से उड़ना बंद कर सकते हैं। पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसे अपने एफ-16 फाइटर को मेंटेन करने में भी परेशानी आ रही है। इससे पाकिस्तानी वायुसेना की देश की रक्षा करने की क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ा है। पाकिस्तान के लिए यह बुरी खबर ऐसे समय पर सामने आई है जब वह गंभीर विदेशी और आंतरिक खतरे का सामना कर रहा है। यह नहीं पाकिस्तान चीन के साथ मिलकर भारतीय कश्मीर पर कब्जे के सपने देखता है।

पाकिस्तान की द मिराज रीब्यूल्ड फैक्ट्री एफ 16 फाइटर जेट के मेंटेनेंस का काम देखती है। इस संस्था ने गंभीर वित्तीय संकट को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उसने कहा कि 682,000 डॉलर अमेरिका के विदेश सैन्य खरीद के तहत देना है। पाकिस्तान अगर यह पैसा नहीं देता है तो एफ 16 फाइटर जेट की मरम्मत नहीं हो पाएगी और कलपुर्जे तक नहीं मिल पाएंगे। पाकिस्तानी फैक्ट्री ने कहा कि एफ 16 फाइटर जेट अपने रणनीतिक महत्व के लिए जाने जाते हैं और कलपुर्जे नहीं मिलने से उनकी ऑपरेशनल तैयारी खतरे में आ जाएगी। पैसे की कमी के कारण ही अमेरिका से जरूरी कलपुर्जे नहीं आ पा रहे हैं।

भारत ने किया था एफ 16 अपग्रेड का कड़ा विरोध : साल 2022 में अमेरिका ने पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद दी थी ताकि एफ 16 फाइटर जेट के बेड़े को अपग्रेड किया जा सके। भारत ने इस सहायता का कड़ा विरोध किया था। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की सुरक्षा सहायता को बंद कर दिया था। पाकिस्तान तालिबान को मदद देता था जिससे ट्रंप भड़के हुए थे। अमेरिका ने जहां पाकिस्तान को एफ 16 दिया है, वहीं भारत को इससे ज्यादा घातक एफ 21 और एफ 35 का आॅफर भारत को दिया है।

स्टील्थ सुखोई-57 फाइटर जेट के लिए पुतिन से हो सकती है बात
मास्को। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम मोदी की मास्को यात्रा को इस नजरिए देखा जा रहा है कि वह दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत और रूस की दोस्ती कमजोर नहीं हुई है। भारतीय प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात होगी और यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। पीएम मोदी ने आखिरी बार साल 2019 में फार ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने के लिए रूस के व्लादिवोस्तोक शहर पहुंचे थे। यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों नेताओं की यात्रा रुक गई थी। माना जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर चर्चा हो सकती है। पुतिन रूस के सुखोई-57 को लेकर पीएम मोदी से बातचीत कर सकते हैं। भारतीय वायुसेना के रिटायर पायलट विजेंद्र के ठाकुर के मुताबिक पीएम मोदी और पुतिन के बीच बातचीत में एक लॉजिस्टिक सप्लाई समझौते को शामिल किया जा सकता है जो दोनों देशों की सेनाओं के बीच में होगा। इसके अलावा पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के संयुक्त विकास पर फिर से बातचीत शुरू करने तथा परमाणु ऊर्जा पर सहयोग को बढ़ाने पर भी बातचीत हो सकती है। उन्होंने बताया कि दोनों ही देश अब एक बार फिर से रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं जो पेमेंट में दिक्कत और भारत के पश्चिमी प्रतिबंधों के डर की वजह से यह रुक गया था। अब रूस और भारत के बीच पेमेंट का विवाद खत्म हो गया है।

भारतीय वायुसेना ने उठाए थे सवाल
ठाकुर कहते हैं कि भारत का पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए फिर से बातचीत शुरू करना कई कारणों से एक तर्कपूर्ण फैसला है। इस पांचवीं पीढ़ी के नए फाइटर जेट को सुखोई 57 के आधार पर ही बनाया जाना है। इससे पहले की बातचीत के दौरान भारतीय वायुसेना ने सुखोई 57 की सुपरक्रूज और इसकी रेडॉर पर पकड़ में नहीं आने की क्षमता पर सवाल उठाया था। वहीं भारतीय वायुसेना दो सीटों वाले फाइटर जेट को चाहती थी। इसी के आधार पर भारत ने खुद को सुखोई-57 के प्रोग्राम से खुद को अलग कर लिया था। हालांकि बाद में इसे खरीदने के विकल्प को भारत ने खुला रखा था। भारतीय रक्षा मंत्री ने जुलाई 2018 में कहा था कि हमने इस फाइटर जेट को खरीदने का विकल्प अभी खुला रखा है। इसके बाद से रूस ने भारतीय वायुसेना की बताई हुई कमियों को दूर किया है और आॅपरेशनल टेस्टिंग की है। सुखोई 57 के ताजा वेरिएंट में दो इंजन है जो इसे सुपरक्रूज क्षमता प्रदान करता है। भारत और रूस के बीच यह बातचीत तब शुरू हो सकती है जब चीन और पाकिस्तान दोनों ही रेडॉर की पकड़ में नहीं आने वाले फाइटर जेट को अपनी सेना में शामिल कर रहे हैं।

भारत को चीन और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों से खतरा
चीन जहां चेंगदू जे-20 को बड़े पैमाने पर शामिल कर रही है, वहीं पाकिस्तानी वायुसेना भी जे-31 स्टील्थ फाइटर जेट को जल्द ही शामिल करने जा रही है। दोनों ही दुश्मन देशों के स्टील्थ फाइटर जेट को शामिल करने से भारत के लिए खतरा बढ़ सकता है। ठाकुर कहते हैं कि इस खतरे को देखते हुए सुखोई-57 की खरीद के लिए फिर से बातचीत शुरू करना भारत के लिए एक अच्छा विकल्प है। रूस इस विमान को स्थानीय स्तर पर उत्पादन में मदद देने को भी तैयार है।

फाइटर ने 200 करोड़ की कमाई की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म एरियल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एयर फोर्स के फाइटर पायलट्स की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म फाइटर में ऋतिक और दीपिका की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीन हफ्ते हो चुके हैं। फाइटर में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर की भी अहम भूमिका है।

महेश शेट्टी ने फाइटर की शूटिंग के अनुभव को साझा किया
मुंबई। अभिनेता महेश शेट्टी फिल्म फाइटर में फिल्म फाइटर की शूटिंग के अपने अनुभव को साझा किया और कलाकारों के सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया है।

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित एक्शन थ्रिलर फाइटर महेश ने स्क्वाड्रन लीडर राजन उन्नीनाथन की भूमिका निभाई है, जो पैटी ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत का विंगमैन है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। महेश शेट्टी ने फिल्म फाइटर की शूटिंग के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, हमने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक पर वास्तविक लड़ाकू विमानों का उपयोग करके फिल्माया है। हम वहां व्यावहारिक रूप से वायु सेना के अधिकारियों के साथ रहते थे और हर दिन बहुत कुछ सीखते थे। यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था, क्योंकि हम बाहरी दुनिया से लगभग पूरी तरह से कट गये थे। सुरक्षा कारणों से हमारे मोबाइल फोन अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी। फिर भी, यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। हमारे प्रवास के दौरान मौसम अनुकूल था, लेकिन जब हम कश्मीर गए तो यह एक अलग कहानी थी। तापमान -2 डिग्री तक गिर गया और भारी बर्फबारी हो रही थी। हमें बर्फ की लड़ाई और बाइक की सवारी के दृश्य फिल्माने थे, और हम सभी ठंड से ठिठुर रहे थे। बर्फ में शूटिंग करना बर्फ पर छुट्टियाँ बिताने जैसा कुछ नहीं है - यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण अनुभव है।

उन्होंने कहा,ऋतिक और मुझे फिल्म में अपनी भूमिकाओं के लिए फ्लाइट सिमुलेशन करने की आवश्यकता थी। सिद्धार्थ सर ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले ही हमारे लिए एक कठोर बूट कैंप में भाग लेने की व्यवस्था की थी। इस दौरान, हमने सीखने के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रत्येक जेट की बारीकियों और जी फोर्स, विमान के निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों से परिचित होने के लिए हमें बहुत सारी पठन सामग्री दी गई। सेट पर, हमारे पास एक अधिकारी रेमन था, जिसने हमारी शारीरिक भाषा और अन्य चीजों में हमारी मदद की हमारे प्रदर्शन को और अधिक यथार्थवादी बनाने के लिए बारीकियां। मैंने कुछ एनएसजी कमांडरों से भी मुलाकात की और वर्दी में एक आदमी होना कैसा होता है इसकी बेहतर समझ पाने के लिए उनके बूट शिविरों में भाग लिया।

फाइटर ने तीन दिनों में कमाए 95 करोड़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर ने तीन दिनों में 95 करोड़ की कमाई कर ली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म एरियल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एयर फोर्स के फाइटर पायलट्स की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फाइटर ने बॉक्स ऑफिस 41.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन 30 करोड़ की कमाई की। फाइटर तीन दिनों में 95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फाइटर में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर की भी अहम भूमिका है।

फाइटर का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति में डूबे दिख रहे हैं ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर वायु सेना अधिकारी बने देशभक्ति के जज्बे में डूबे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक रोशन की आवाज से होती है, जिसमें वह कह रहे हैं कि फाइटर वह नहीं है, जो लक्ष्य को प्राप्त करता है, बल्कि फाइटर वह है, जो अपने दुश्मनों को ठोक देता है। अनिल कपूर बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ वायु सेना अधिकारियों की एक टीम तैयार करते हैं, जिनमें ऋतिक, दीपिका और करण शामिल हैं। फिर पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद सभी फाइटर जंग के लिए तैयार होते हैं और जान की बाजी लगाते नजर आते हैं।

फाइटर में ऋतिक रौशन  स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। फाइटर का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज और माफ्र्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का नया पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म फाइटर का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनीं फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म फाइटर का नया पोस्टर शेयर किया है,जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए ऋतिक रौशन ने कैप्शन में लिखा, एयर ड्रैगन ने आप सबसे 1 महीने में मिलने के लिए अपनी कमर कस ली है। फाइटर थिएटर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।

दीपिका पादुकोण ने फाइटर के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए लिखा, एक महीना बाकी है। फाइटर को एक्पीरियंस करें केवल 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में। फाइटर ऑन 25जनवरी।

फिलीपींस ने तनाव के बीच मांगा अमेरिकी ब्रह्मास्त्र
मनीला। फिलीपींस ने चीन के साथ बढ़ते समुद्री तनाव के बीच अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए फिलीपींस ने एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए अमेरिका से बातचीत भी शुरू कर दी है। अमेरिका में फिलीपीन राजदूत जोस मैनुएल रोमुअलडेज ने कहा कि उनका देश अमेरिका से एफ-16 के संभावित अधिग्रहण को लेकर चर्चा कर रहा है। उन्होंने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिलीपींस लंबे समय से अमेरिकी एफ-16 की ताकत की निगरानी की है। उसे एफ-16 की क्षमताओं पर कोई संदेह नहीं है। ऐसे में फिलीपीन वायु सेना अपनी ताकत में इजाफे के लिए अमेरिका से यह लड़ाकू विमान खरीदना चाहती है।

फिलीपीनी राजदूत ने किया खुलासा
रोमुअलडेज ने एफ-16 की माहौल में खुद को ढालने की क्षमता और पिछले युद्धों में उसके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। यह लड़ाकू विमान हवा से हवा, हवा से जमीन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर में काफी मददगार साबित हो सकता है। संभावित सौदे पर चर्चा करते समय, फिलीपीन के राजदूत ने कोई विशिष्ट समयसीमा का जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरूर बताया कि अमेरिका से साथ इस मुद्दे पर खुली चर्चा जारी है। हालांकि, फिलीपींस बिल्कुल नए विमान खरीदने के बजाय पुराने एफ-16 को खरीदने पर ज्यादा विचार कर रहा है।

हथियार खरीद कानून में बदलाव करना होगा
राजदूत ने फिलीपींस के खरीद कानून से पैदा होने वाली चुनौतियों को रेखांकित किया। इस कानून के अनुसार, फिलीपींस सेकेंड हेंड हथियारों को नहीं खरीद सकता है। ऐसे में फिलीपींस को अमेरिका से पुराने एफ-16 खरीदने के लिए अपने हथियार खरीद कानून में बदलाव करना होगा। रोमुअलडेज ने कहा कि नए लड़ाकू विमानों को खरीदने पर फिलीपींस को भारी भरकम धनराशि खर्च करनी पड़ेगी। ऐसे में थोड़ा इस्तेमाल किए गए विमान का चयन करना एक व्यावहारिक और अधिक लागत प्रभावी समाधान प्रस्तुत कर सकता है। बहरहाल, अगर एफ-16 सौदा सफल होता है, तो इससे फिलीपींस की हवाई युद्ध क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी।