prasad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुक्र पुष्य नक्षत्र पर चांदपोल गणेश मंदिर में भव्य अभिषेक सम्पन्न, 101 किलो दूध एवं पंचामृत से पूर्ण हुआ आयोजन
जयपुर। परकोटा गणेश मंदिर में शुक्रवार को शुभ शुक्र पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान गणेश का 101 किलो दूध एवं पंचामृत से विधिवत अभिषेक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में हुई, जिसमें दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाब जल और केसर जल से गणेश जी का स्नान कराया गया। अभिषेक के पश्चात गणेश जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया और नई पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद गणपति अथर्वशीर्ष एवं गणपति अष्टोत्तर नामावली के मंत्रोच्चार के साथ मोदक का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने सामूहिक रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर भगवान को दूर्वा अर्पित की। इस अवसर पर भक्तों को गणेश जी और लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ एवं सुपारी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जयपुर के अग्रवाल कॉलेज में भव्य ज्यौणार आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
जयपुर। शहर के अग्रवाल कॉलेज परिसर में रविवार को भव्य ज्यौणार (सामूहिक भंडारे) का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और दल-बाटी-चूरमा सहित पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। आयोजन में पूरे माहौल को भक्तिमय व सामाजिक समरसता से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद भोजन प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और दोपहर तक वहां भीड़ उमड़ पड़ी। कतारों में खड़े रहकर लोगों ने बड़े अनुशासन और श्रद्धा के साथ भोजन ग्रहण किया।

भोजन में विशेष रूप से राजस्थानी व्यंजन दल, बाटी और चूरमा परोसे गए, जिनका स्वाद लेने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह नजर आया। इसके अतिरिक्त लड्डू, छाछ और अचार ने भी भोजन में चार चांद लगा दिए। आयोजकों की ओर से व्यवस्था बेहद सुदृढ़ व सुनियोजित रही।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और एकता का संदेश देना था। कॉलेज के प्रांगण में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने इस आयोजन को सफल बना दिया। स्वेच्छा से जुटे सेवकों ने भोजन वितरण व साफ-सफाई की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई।

यह आयोजन न केवल एक भोजन प्रसादी कार्यक्रम रहा, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन भी सिद्ध हुआ।

असर खबर का - खाद्य सुरक्षा टीम ने मंदिरों के बाहर प्रसाद-भोग के लिए नमूने
कोटा। दक्षिण भारत के तिरुपति मंदिर में बनने वाले लड्डू के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल मिलाए जाने की खबरों के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं  कोटा का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को  शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर लगी प्रसाद की दुकानों, प्रसाद और भंडारे और लंगर के अलावा बड़े मंदिरों के प्रसाद की भी जांच कार्य शुरू किया गया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को सात स्थानों पर निरीक्षण किया और स्थानों से सैंपल लिए। अभिहित अधिकारी एंव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अभियान चलाकर मंदिरों के बाहर स्थित भोग-प्रसाद में गुणवत्ता जांचने का कार्य शुरू हो चुका है। मंगलवार को गोदावरी धाम स्थित प्रसाद की  की 7 दुकान व ठेलो का निरीक्षण किया गया यहां से दो नमूने मावे के बने प्रसाद के खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गए। साथ ही विभिन्न अस्थाई दुकानें को फूड लाइसेंस लेने हेतु पांबद किया गया। साथ ही कोटा में ही अन्य स्थानों से भी निरीक्षण कर दो नमूने नली पापड़ के लिए गए। लिए गए  नमूनो को खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला कोटा में भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार विधिक  कार्रवाई की जाएगी।  टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल, चंद्र वीर सिंह जादौन मौजूद रहे।

नियमित चलेगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा, कलक्टर डॉ रवींद्र गौस्वामी के निर्देशन में  मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों सैम्पलिंग की जा रही है। यह 23 से 26 सितंबर तक निरंतर जारी रहेगी। इसके तहत गुरुद्वारा, बड़े मंदिरों के बाहर लगी प्रसाद की दुकानों की जांच कर सैंपल लिए जाएंगे।

कोटा के बड़े मंदिरों के प्रसाद की अब होगी जांच
कोटा। दक्षिण भारत के तिरुपति मंदिर में बनने वाले लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल मिलाए जाने की खबरों के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। कोटा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की भी अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर के विभिन्न मंदिरों के बाहर लगी प्रसाद की दुकानों, प्रसाद और भंडारे और लंगर के अलावा बड़े मंदिरों के प्रसाद की भी जांच के लिए तैयारियां कर ली है। 23 से 26 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी बड़े मंदिरों और उसके बाहर बिकने वाली प्रसाद सामग्री की जांच व नमूने लिए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से 23 से शुरू होने वाले अभियान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। सीएमएचओ डॉ. जगदीश कुमार सोनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।  इसके तहत कोटा के ऐसे बड़े मंदिरों, जहां प्रसाद मंदिरों में तैयार होते हैं और भक्तों को वितरित किए जाते हैं वहां अब प्रसाद की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से यह अभियान 23 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में तैयार होने वाले प्रसाद के नमूने लिए जाएंगे। बड़े मंदिर, जिनमें सवामणि और अन्य प्रायोजन नियमित रूप से किए जाते हैं और भोग लगाकर प्रसाद वितरित किए जाते हैं, उन सभी में तीन से पांच दिन का एक विशेष निरीक्षण व नमूनीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी मंदिरों में बनने वाले प्रसाद और सवामणि में बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जाएगी।

देवस्थान विभाग आया अलर्ट मोड पर
कोटा बूंदी जिले के सभी देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले मंदिर में बनने वाले प्रसाद सामग्री की गुणवत्ता के लिए सभी पुजारियों को विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता युक्त खरीदने के लिए कहा गया है।

मंदिरों ने किया सर्टिफिकेट के लिए आवेदन
राजस्थान के बड़े मंदिरों को हाल ही में ईट राइट सर्टिफिकेट जारी किया गया था और जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहला मंदिर था, जिसे ये सर्टिफिकेट मिला था। इसके अलावा प्रदेश से कुल 54 मंदिरों की ओर से सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया है। उनका भी वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें प्रसाद की गुणवत्ता के साथ गंदगी, हाइजीन का निरीक्षण किया जाएगा। राजस्थान में अब तक 14 धार्मिक स्थलों व मंदिरों के पास भोग का प्रमाणपत्र है। दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने इट राइट प्रोग्राम के तहत भोग के लिए एक सर्टिफिकेशन स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत धार्मिक स्थलों पर प्रसाद बेचने वाले वेंडर्स और खाने-पीने की चीजों का सर्टिफिकेट दिया जाता है और ये सर्टिफिकेट दो साल तक मान्य होते हैं।
- पंकज ओझा अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त

कोटा जिले के सभी मंदिरों, गुरुद्वारा के बाहर प्रसाद सामग्री बेचने वालों के सैंपल 23 सितंबर से लिए जाएंगे। जहां प्रसाद तैयार होता या भंडारे या सवामणि का आयोजन होता है। वहां के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए टीम अलर्ट मोड पर है। जयपुर से कोटा सर्टिफिकेट के लिए आवेदन वाली लिस्ट आने के बाद उन मंदिरों की गुणवत्ता भी चेक किए जाएंगे। प्रदेश से कुल 54 मंदिरों की ओर से सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया है। उनमें कोटा कोई मंदिर है तो उनका भी वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमें प्रसाद की गुणवत्ता के साथ गंदगी, हाइजीन का निरीक्षण किया जाएगा।
- संदीप अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटा

देवस्थान के सभी मंदिरों में भोग सामग्री कच्ची बाजार से पुजारी खरीदकर लाते है और स्वयं भोग तैयार करते है। वैसे सभी पुजारियों को गुणवत्ता युक्त भोग तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए है। बाजार से लाए जाने वाले घी तेल की गुणवत्ता जांच कर ही उपयोग में लेने के निर्देश दिए।
- ऋचा बल्देवा, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग कोटा

अब घर बैठे मिलेगा अयोध्या के हनुमानगढ़ी का प्रसाद
कोटा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर जाने से पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परम्परा है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। बढ़ती भीड़ के चलते सभी के लिए यह संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में डाक विभाग ने एक बड़ी पहल शुरू की है। अब आप घर बैठे अयोध्या की हनुमानगढ़ी का प्रसाद मंगा सकते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए डाक विभाग ने मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट से घर पर भेजने का प्रबंध किया है।

इनके बीच हुआ एमओयू
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार डाक विभाग और हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के संकटमोचन सेना ट्रस्ट के बीच हुए एमओयू के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से हनुमान गढ़ी मंदिर का प्रसाद मंगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से 251 अथवा 551 रुपए का ई-मनीआर्डर उप पोस्टमास्टर अयोध्याधाम-224123 के नाम भेजना होगा। ई-मनीआॅर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग की ओर से तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट से प्रसाद भेज दिया जाएगा। ई-मनी का निर्धारित  शुल्क अलग से सम्बंधित डाक विभाग में देना होगा।

प्रसाद के लिए दो मूल्य के पैकेज निर्धारित
डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ई-मनीआॅर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। 251 के 'संकटमोचक प्रसाद' में लड्डू, हनुमानजी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब शामिल होगी। वहीं 551 के 'महावीर प्रसाद' में लड्डू, हनुमानजी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब, तुलसी माला और हनुमान यंत्र शामिल होंगे।

शुद्धता का रखा जाएगा ध्यान
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार डाक विभाग और हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के संकटमोचन सेना ट्रस्ट के बीच हुए एमओयू के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से हनुमान गढ़ी मंदिर का प्रसाद मंगा सकते हैं। यह प्रसाद शुद्धता की कसौटी पर फिट रहेगा तब तक इसकी बुकिंग की जाएगी।

ई-मनीआॅर्डर में पूरा पता लिखना अनिवार्य
भारतीय डाक विभाग लगातार कुछ न कुछ नए प्रयोग करता रहता है। पहले भाइयों के लिए राखी ले जाने का काम किया गया था। इसके बाद गंगा जल श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ। इसके साथ ही अलग-अलग विशेष आयोजनों में डाक विभाग लोगों के लिए आगे बढ़कर आया। ये सभी सेवाएं तो चल ही रहीं हैं। अब एक और सेवा की शुरूआत करते हुए अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी का प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अपने नाम, पते और डीटेल के साथ डाकघर के माध्यम से आॅर्डर करना होगा। ई-मनीआॅर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

इनका कहना है
डाक विभाग की ओर से अयोध्या के हनुमान गढ़ी का प्रसाद मंगवाने की व्यवस्था काफी सराहनीय है। जो श्रद्धालु वहां जाकर प्रसाद नहीं ले पाते हैं,  उनके लिए यह सुविधा काफी अच्छी है।
- नेमीचंद, श्रद्धालु

डाक विभाग और हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के संकटमोचन सेना ट्रस्ट के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत देश के किसी भी कोने में रह रहे श्रद्धालु स्पीड पोस्ट से हनुमान गढ़ी मंदिर का प्रसाद मंगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से ई-मनीआर्डर भेजना होगा।
- धनराज मेघवाल, ट्रेजरर, मुख्य डाकघर नयापुरा कोटा

अन्नकूट का प्रसाद फेंकने पर विवाद
तिजारा। शेखपुर थाना अंतर्गत हमीराका गांव में हिंदू समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मंदिर में आकर तोड़फोड़ की गई तथा बनाए गए प्रसाद को नीचे गिराते हुए वहां उपस्थित दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देते हुए मंदिर में आरती सत्संग जैसे कार्यक्रम नहीं करने के लिए कहा गया। दलित समाज के लोगों में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई मारपीट वह जानमाल के नुकसान  धमकी देने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित द्वारा उक्त घटना की सूचना शेखपुर थाना अधिकारी को की गई। तो थाना अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर जब आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई।

बड़ी संख्या में लोग शेखपुर थाना पहुंचे तथा रिपोर्ट दर्ज कर मुलजिम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा के नेता धरने पर बैठ गए। विधायक संदीप यादव शेखपुर थाने पहुंचे। बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। घटना को लेकर एडिशनल एसपी विपिन शर्मा, डीएसपी प्रेम बहादुर मौके पर पहुंचे। जहां धरने पर बैठे लोगों को समझाइश की। एडिशनल एसपी विपिन शर्मा ने कहा कि इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिए गए हैं। शेष आरोपी को 24 घंटे में पकड़ लिया जाएगा। आश्वासन के बाद में भाजपा के कार्यकतार्ओं का धरना समाप्त हो गया।

आजादी का अमृत महोत्सव : स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा प्रसाद चौधरी को श्रद्धांजलि
जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई। महोत्सव में कप्तान साहब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें बताया कि स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा प्रसाद चौधरी ने गांधीजी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने 1930 से 1947 के मध्य स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जुलूस, गोष्ठियों और अन्य कई माध्यमों से ब्रिटिश शासन का विरोध किया। राजस्थान सेवा संघ के तत्वावधान में इन्होंने पिछड़े क्षेत्र में लोगों को खेती और चरखा कातने की शिक्षा देकर स्वावलम्बी बनाया। ये निर्भीक पत्रकार भी थे। इन्होंने नवज्योति समाचार पत्र के माध्यम से परतंत्रता, अन्याय व अत्याचार का विरोध किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। याद रहे कि 12 मार्च, 1930 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी। 2020 में नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरुआत पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर की थी। इस महोत्सव की रूपरेखा तय करने के लिए गृहमंत्री की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति बनाई गई है। 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से इन कार्यक्रमों को शुरुआत की थी। इन कार्यक्रमों में देश की अदम्य भावना के उत्सव दिखाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इनमें संगीत, नृत्य, प्रवचन, प्रस्तावना पठन शामिल हैं। इस आयोजन के माध्यम से वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा भी दिया जा रहा है।

महोत्सव स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी नए विचारों का अमृत। नए संकल्पों का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी आत्मनिर्भरता का अमृत।