Organized Crime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

11 साल बाद ब्लूटूथ नकल गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरपीएससी परीक्षा घोटाले में बड़ी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2015 में आयोजित आरपीएससी की बहुचर्चित भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नवलकिशोर मीणा (40) को 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दौसा जिले के मण्डावरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का निवासी है। यह मामला प्रकरण संख्या 06/2015 के तहत धारा 420, 120बी भादसं एवं राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों पर रोक) अधिनियम 1992 की धाराओं में दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा 2 अगस्त 2015 को कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें एक संगठित गिरोह ने हाईटेक तरीके से बड़े स्तर पर नकल करवाई थी। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बाड़मेर, जालौर, जोधपुर समेत विभिन्न स्थानों पर बैठकर परीक्षा शुरू होने के बाद मोबाइल फोन के माध्यम से प्रश्नपत्र हासिल करते थे। इसके बाद विषय विशेषज्ञों से प्रश्न हल करवाकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए जाते थे।

पुलिस के अनुसार, अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मोहनलाल विश्नोई (जोधपुर), जगदीश ज्याणी, जगदीश विश्नोई, ओमप्रकाश ढाका, जोगाराम जाट, पम्माराम विश्नोई, रामनिवास विश्नोई, मनोहरलाल सुथार और हरीराम विश्नोई सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं।

सीआईडी क्राइम ब्रांच की एक और सफलता: दुल्हन सौदेबाजी गिरोह का भंड़ाफोड, एक और मास्टरमाइंड महावीर सुथार गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध शाखा विंग ने दुल्हन बेचने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। गिरोह के मुख्य सरगना भंवरलाल शर्मा की गिरफ्तारी के ठीक बाद सीआईडी टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महावीर सुथार को जयपुर के मानसरोवर स्थित भारत माता सर्किल से दस्तयाब कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बालोतरा पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी ज्येष्ठा मैत्रयी के सुपरविजन में गठित टीम के प्रभारी एसआई शेलेन्द्र शर्मा व सदस्य कांस्टेबल बृजेश शर्मा को सूचना मिली थी कि इस गैंग का सक्रिय सदस्य महावीर पुत्र तेजमल निवासी उनियारा टोंक जयपुर के मानसरोवर इलाके में छिपा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत माता सर्किल पर जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बालोतरा से आई थाना गिड़ा पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

संगठित ठगी का मोहरा: मगाराम केस में था नामजद

महावीर सुथार उस संगठित गिरोह का अभिन्न हिस्सा है, जिसने सितंबर 2023 में बालोतरा के मगाराम को फर्जी शादी के जाल में फंसाकर ₹2,50,000 की ठगी की थी। आरोपी महावीर मुख्य सरगना भंवरलाल शर्मा और रहमत खां के साथ मिलकर सौदेबाजी और पीड़ितों को ब्लैकमेल करने का काम करता था। यह आरोपी पिछले काफी समय से अपनी पहचान बदलकर पुलिस को छका रहा था।

पांच राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क: अब खुलेंगे कई गहरे राज

भंवरलाल और अब महावीर सुथार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरोह के कोलकाता, असम, बिहार, यूपी और झारखंड तक फैले नेटवर्क की कड़ियां जुड़ सकेंगी। यह गिरोह अब तक कितने कुंवारे लड़कों को अपना शिकार बना चुका है और कितनी लड़कियों की खरीद-फरोख्त की गई है, इस संबंध में अब बालोतरा पुलिस गहन पूछताछ करेगी।

मगाराम केस में अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है। इस पूरी कार्रवाई में सीआईडी क्राइम ब्रांच स्पेशल टीम के उप निरीक्षक शैलेंद्र शर्मा और कांस्टेबल बृजेश शर्मा की विशेष भूमिका और सहायक उप निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है। टीम के तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के कारण ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

ग्वाटेमाला में पुलिस पर घातक हमला, राष्ट्रपति अरेवलो ने की 30 दिनों के लिए देशव्यापी 'स्टेट ऑफ सीज' की घोषणा
ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवलो ने देश की राष्ट्रीय नागरिक पुलिस पर हुए समन्वित हमलों की श्रृंखला के बाद 30 दिनों के लिए देशव्यापी 'स्टेट ऑफ सीज' घोषित कर दिया है। इन हमलों में कम से कम सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति अरेवलो ने कहा कि यह आपातकालीन कदम आपराधिक गिरोहों के खिलाफ राज्य की कार्रवाई को मजबूत करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह हिंसा जेलों में हुए दंगों से जुड़ी बताई जा रही है, जिनके दौरान गिरोह के सदस्यों ने तीन हिरासत केंद्रों में 46 लोगों को बंधक बना लिया था।