Strategic Leadership - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल : वीरेंद्र सचदेवा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तरनजीत सिंह संधू को प्रदेश का उपराज्यपाल बनाए जाने का स्वागत किया है और उन्हें बधाई दी है।

सचदेवा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, तरनजीत जी को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर बहुत-बहुत बधाई। राजनयिक और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत के तौर पर आपका बहुत बड़ा अनुभव देश सेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सबूत है। हम दिल्ली के विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद करते हैं। सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने प्रदेश के पूर्व उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा, बहुत कम नेता जिम्मेदारी का बोझ उस तरह उठाते हैं जैसे विनय कुमार सक्सेना जी ने उठाया है। शांत स्वभाग, नेक इरादे, संवैधानिक ईमानदारी और दिल्ली के लोगों पर हमेशा ध्यान देने के साथ यह उनकी आदत रही। मुश्किल समय में आपकी मजबूती ने एक मिसाल कायम की जो आपके पद से कहीं आगे थी। निजी तौर पर आपका मार्गदर्शन और परामर्श मेरे सफऱ में ताकत का जरिया रही है और इसके लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूँ। लद्दाख के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने पर आपको हर सफलता की शुभकामनाएँ। एक नया चैप्टर, लेकिन वही शानदार जवाब।

नितिन नबीन आज करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, छत्तीसगढ़ से 17 नेता बनेंगे प्रस्तावक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कुल 17 वरिष्ठ नेता उनके प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।

प्रस्तावकों की सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन की पूरी प्रक्रिया आज संपन्न हो जाएगी।

इसके पश्चात 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दिल्ली में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है।