enthusiasm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा मुख्यालय में उत्साह का माहौल : बिहार में जीत से उत्साहित पार्टी नेताओं ने बांटी मिठाई, एक-दूसरे को दी बधाई
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय मुख्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी नेता मिठाई बांटकर कर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। मतगणना के रुझानों से उत्साहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के साथ बिहार विजय का जश्न मनाया।

आरएएस मुख्य परीक्षा का दूसरा दिन : अभ्यर्थियों में उत्साह, पहली पारी हुई सपन्न
जयपुर। राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की मुख्य परीक्षा जयपुर के 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा दो पारियों में हुई, पहली पारी सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा गया।

पहली पारी समाप्त होते ही अभ्यर्थी दूसरी पारी की तैयारी में जुट गए। यह परीक्षा कुल 1096 पदों के लिए आयोजित की गई है। परीक्षा की निगरानी अजमेर स्थित RPSC मुख्यालय से की जा रही है। आयोग ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। मंगलवार को आयोजित परीक्षा में 84.44 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना के प्रति किसानों में उत्साह : जयपुर जिले में अब तक 91 किसानों ने जमा करवाई राशि, 66 कृषक योजना से लाभान्वित
जयपुर। सहकारी भूमि विकास बैंक के अवधिपार ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना 2025-26 के प्रति जयपुर जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जयपुर प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक की सचिव  रजनी गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अब तक जिले के 91 किसानों ने 150.26 लाख रुपये की राशि बैंक में जमा करवाई है, जिसमें से 66 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 154.50 लाख रुपए  की राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त राहत राशि प्रदान की चुकी है।

गुप्ता ने बताया कि योजना से लाभान्वित किसान राहत के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना से अधिक से अधिक ऋणी सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा पात्र कृषकों से समझाइश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक ऋणी सदस्यों को 30 जून, 2025 तक अपने हिस्से की देय राशि की 25 प्रतिशत राशि जमा करवाना आवश्यक है।

बच्चों ने निहारी पक्षियों की अठखेलियां, बनवाए टेटू क्विज स्पर्धा में दिखाया उत्साह, डाक प्रदर्शनी का आगाज
उदयपुर। वन विभाग के तत्वावधान में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को सीसारमा मार्ग स्थित कालका माता नर्सरी परिसर के गोल्डन पार्क में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन बर्ड वॉचिंग, स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग व क्विज स्पर्धाएं हुई। वहीं सूचना केंद्र परिसर में पक्षी आधारित फोटो एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का  शुभारंभ हुआ।  इस मौके पर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत में पक्षी और पर्यावरण संरक्षण लोक जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों को युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताते ऐसे कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने पक्षी और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रकाशित किए जाने वाले जनजागरूकता साहित्य को हिंदी-अंग्रेजी के साथ मेवाड़ी में भी प्रकाशित करने का आग्रह किया।उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने बर्ड फेस्टिवल को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुभकामना संदेश का  वाचन किया। बर्ड फेस्टिवल के तहत पिछोला झील के पार्श्व भाग में बर्ड वॉचिंग की व्यवस्था की गई। यहां पक्षी विशेषज्ञों ने बच्चों को बायनोकूलर की मदद से पक्षी दर्शन कराया गया तथा पक्षियों की जानकारी भी दी। झील के छिछले पानी में अठखेलियां करते पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं आयोजन स्थल पर बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से पक्षियों के टेटू भी अपने चेहरे और हाथों पर मुद्रित कराए।

परिंदों की प्रदर्शनी में दिखा उत्साह
वहीं दोपहर में सूचना केन्द्र में पक्षियों से संबंधित फोटोग्राफी एवं स्टाम्प प्रर्दशनी का शुभारंभ सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर, डब्लूडब्लूएफ सीईओ रवि सिंह, पक्षी विशेषज्ञ असद रहमानी व विक्रम सिंह ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न पक्षीविदें द्वारा क्लिक किए गए पक्षियों के चित्र के साथ उदयपुर की डाक टिकट संग्रहकर्ता पुष्पा खमेसरा का विश्व के 354 से अधिक देशों पर जारी डाक टिकट का संग्रह विशेष आकर्षण का केन्द्र है। इस अवसर पर यूनिसेफ की सिंधु बिनुजीत सहित विभिन्न पक्षी विशेषज्ञ व विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

स्पर्धा में दिखाया उत्साह
समारोह के बाद सीनियर और जूनियर ग्रुप में पेटिंग व क्वीज स्पर्धा हुई। इसमें शहर सहित आसपास के विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने कूची और रंग से पक्षियों के सुंदर संसार को ड्राईंग शीट पर उकेरा। वहीं क्वीज स्पर्धा में पक्षी और पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

शहरी की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने दिखाया मतदान में अधिक उत्साह
कोटा। कोटा जिले में शनिवार को हुए रिकोर्ड तोड़ मतदान में वर्ष 2018 में जिले की 6 विधानसभा सीटों का कुल वोट प्रतिशत 75.43 था जो 2023 में बढ़कर 76.23 पर पहुंच गया। वहीं जिले की आधी आबादी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए जमकर मतदान किया। जिले में हुए मतदान में महिलाओं के वोट प्रतिशत में पिछले चुनाव के मुकाबले 0.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गर्ई। वर्ष 2018 में महिला मतदान प्रतिशत जहां 73.20 था वर्ष 2023 में बढ़कर 74.67 हो गया। इसके अलावा जिले की कोटा उत्तर को छोड़कर सभी सीटों पर महिलाओं के मतदान प्रतिशत में बढ़त देखने को मिली। ग्रामीण इलाके में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं ने शहरी महिलाओं की अपेक्षा मतदान में ज्यादा उत्साह से भाग लिया। ग्रामीण इलाके में आने वाले पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में इस बार सबसे ज्यादा 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पीपल्दा में दिखाई महिलाओं ने ताकत
जिले के ग्रामीण इलाके में आने वाले पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं में विधानसभा चुनाव में जमकर अपने मत का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत को 70.86 से बढ़ाकर 75.32 फीसदी पर पहुंचा दिया। पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में 2018 विधानसभा चुनाव में जहां 94794 महिलाओं मतदाताओं में से 67179 महिलाओं ने वोट डाला वहीं 2023 में 100862 महिला मतदाताओं में से 75975 महिलाओं ने मतदान में अपनी भागीदारी निभाई। वहीं 2018 में विधानसभा क्षेत्र में कुल 94794 महिला मतदाताओं में से 67179 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिले की 6 विधानसभा सीटों में से पीपल्दा में ही सबसे ज्यादा 5 फीसदी मतदान की बढ़ोतरी दर्ज की।

सांगोद में रही 1 फीसदी बढ़त
सांगोद विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने मतदान में खासा उत्साह दिखाया पिछले विधानसभा चुनाव में सांगोद विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने मतदान में बढ़चढ़कर भाग लिया था। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र का महिला मतदान प्रतिशत 75.38 था जो इस बार के विधानसभा चुनाव में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ में 76.64 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2018 में क्षेत्र की 95536 महिला मतदाताओं में से 72014 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया और 2023 विधानसभा चुनाव में 100862 महिला मतदाताओं में से 75975 महिलाओं ने मतदान किया।

कोटा उत्तर में दिखी उत्साह की कमी
जिले की जहां सभी सीटों पर शनिवार को हुए मतदान में महिलाओं मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई तो शहरी इलाके के कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कमी देखने को मिली। क्षेत्र में पिछले चुनाव की तुलना में महिला मतदान में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वर्ष 2018 में महिला मतदान प्रतिशत जो 72.68 प्रतिशत था वो इस बार 72.59 फीसदी पर अटक गया। वर्ष 2018 में क्षेत्र की 115811 महिला वोटर्स में से 84169 महिलाओं ने मतदान किया तो 2023 में 125439 मतदाजाओं में से 91057 ही मतदान केंद्र तक पहुंची। ओकडों को देखते हुए कोटा के शहरी इलाके में महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह में कमी दिखी।

कोटा दक्षिण की महिलाओं ने किया जमकर मतदान
कोटा शहर में ही आने वाली कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाताओं ने भी इस बार जमकर मतदान किया। वर्ष 2018 में क्षेत्र का महिला मतदान प्रतिशत 70 था जो इस बार 2.45 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 72.45 दर्ज हुआ। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की 114477 महिला मतदाताओं में से 80113 महिलाओं में वोटा डाला जबकि इस बार के चुनाव में 125439 महिला मतदाताओं में से 910557 महिलाओं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र से चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी, महिला मतदान प्रतिशत के बढ़ने का कारण भी हो सकती हैं। वहीं कोटा दक्षिण में पिछली बार हार जीत का अंतर करीब 7000 वोटों का रहा था और महिलाओं का बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इसमें निर्णायक भुमिका निभा सकता है।

लाडपुरा की महिलाओं ने भी दिखाया उत्साह
जिले की सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा में भी महिला मतदान प्रतिशत में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। क्षेत्र में वर्ष 2018 के चुनाव में महिलाओं का वाट प्रतिशत 74 फीसदी था वो 2023 में बढ़कर 74.96 फीसदी दर्ज हुआ। पिछले विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में करीब 125946 महिला मतदाता थी जिनमें से 93198 ने मतदान किया वहीं इस चुनाव में 140597 महिला मतदताओं में से 105322 महिला मतदाताओं ने वाट डाला। क्षेत्र में ग्रामीण के साथ साथ कुछ शहरी इलाके भी आते हैं चुनाव आयोग की तरफ से संपूर्ण आंकड़े जारी होने के बाद स्थिति साफ होगी कि किस इलाके में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया।

रामगंजमंडी में पारंपरिक मतदान
रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाताओं ने हर बार की तरह इस बार भी पारंपरिक मतदान किया। क्षेत्र के महिला मतदान प्रतिशत में 0.20 की मामूली बढ़त दर्ज हुई। वर्ष 2018 में क्षेत्र का महिला मतदान प्रतिशत 76.36 था जाम 2023 में 76.58 दर्ज किया गया। वर्ष 2018 में क्षेत्र में कुल 107314 महिला मतदाता थी जिनमें से 81949 महिलाओं ने ही मतदान किया वही 2023 में 118916 महिला मतदाताओं में से 91071 महिलाओं ने आने मताधिकार का प्रयोग किया। रामगंजमंडी क्षेत्र में महिला मतदातओं में इन चुनावों में कम उत्साह देखने को मिला।

हार कभी ना तेरी होगी, जो मन में तूने ठानी...
कोटा। सुहाग की रक्षा का पर्व आज शहर भर में महिलाएं उत्साह से मनाएंगी। चुनाव के इस दौर में कामकाजी महिलाओं के लिए यह दिन भावनात्मक रुप से परेशानी पैदा करने वाला भी रह सकता है। इसका मुख्य कारण उनके कर्म करने के साथ परिवार के प्रति धर्म को भी निभाना पड़ेगा। काम के साथ अपने लिए वह कैसे समय निकाल पाएंगी। इसी के लेकर हमने शहर की कुछ प्रमुख अधिकारी महिलाओं से बात की प्रस्तुत हैं उसके अंश :

करवा चौथ पर मैनें कभी छुट्टी नहीं ली। निर्जल रहकर व्रत करती हूं। काम में पता ही नहीं चलता है। पूरा दिन कट जाता है। ये ऐसा त्यौहार जिसमें पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। ये पति पत्नी के प्रेम का अटूट बंधन का प्रतिक है। इस दिन पति की लंबी आयु के साथ साथ साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी महिलाएं कुछ संकल्प करा सकती है। हमारी संस्कृति में पत्नी पति की खुशहाली, सलामती और उसके सेहतमंद रहने के लिए कई अवसरों पर व्रत-उपवास और ईश वंदना करती है, इन्हीं में से एक बेहद खास त्यौहार है, करवाचौथ आप अपने पतिदेव की सलामती और दीघार्यु के लिए इन धार्मिक- आध्यात्मिक उपायों के साथ-साथ कुछ हेल्दी और लाइफ सेविंग गोल्डन रूल्स पर अमल करने के लिए भी प्रेरित करें तो आप दोनों की जोड़ी सदा सलामत रहेगी। हॉट स्टीम बाथ के लिए प्रेरित करें,साइकिलिंग करने को कहें, सुबह-शाम सैर-सपाटा करने को कहें,कमर के घेरे पर काबू करने के लिए व्यायाम के लिए प्रेरित करें।
- डॉ. संगीता सक्सेना, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज कोटा

पति से उपहार में मतदान का लें संकल्प
करवा चौथ सभी महिलाओं के लिए  महत्वपूर्ण त्यौहार है। सेवा में आने के बाद मैं हर वर्ष राजकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ करवाचौथ का व्रत करती आई हूं। इस बार भी उत्साह है कि दिन भर स्वीप की गतिविधियों को आयोजित करने के साथ साथ करवाचौथ का पर्व मनाने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण स्त्रीयों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियां करवाचौथ का व्रत बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। यह त्यौहार पति पत्नी के मध्य अटूट संबंधों का द्योतक है। इस बार करवा चौथ पर मेरा सभी बहिनों से निवेदन है कि वे करवाचौथ पर अपने पति से उपहार के रूप में  मतदान करने का संकल्प अवश्य करवाए। 25 नवंबरको अपने पति के साथ मतदान करने जरूर जाए।
- ममता तिवाड़ी, सीईओ जिला परिषद

ड्यूटी के साथ पर्व मनाने की हो गई आदत
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व है। शादी के बाद से ही इस व्रत को करते आ रहे हैं। हर साल करवा चौथ पर व्रत करने के साथ ही आॅफि स भी जाते हैं। इस बार चुनाव व मेला भी है ऐसे में काम व ड्यूटी के साथ इस पर्व को भी उसी श्रद्धा के साथ मनाएंगे। सुबह आॅफिस आने से पहले और आॅफिस से जाने के बाद पूृजा करेंगे। रात को चांद देखकर व्रत खोेलेंगे। कई सालों से आॅफिस में ड्यूटी करते हुए  इस व्रत को करने से अब आदत हो गई है। इसलिए अधिक फर्क नहीं पड़ता है। चुनाव तो इस बार है लेकिन व्रत तो हर साल आता है। उसी तरह ड्यूटी के साथ व्रत करेंगे।
- सरिता सिंह, आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण

तलवार चलाने से लेकर भाला घूमाने तक लौहा मनवा रही नारी शक्ति
कोटा। अनंत चतुर्दशी नजदीक आने के साथ ही अखाड़ेबाजों का उत्साह जोश के साथ बढ़ रहा है। हर अखाड़ा अपने हैरतअंगेज करतब से शहरवासियों को रोमांचित करने की तैयारियों में जुटा है। सुभाष नगर द्वितीय स्थित मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला कि लडकियां भी अखाड़े की दुनिया में अपना लौहा मनवाने को पसीना बहा रही हैं। वहीं, करतब के बीच दांव-पेंच की कला निखारने में जुटी हैं। शाम ढलते ही अस्त्र शस्त्र के साथ अखाड़े में उतरती नारी शक्ति का जौहर देख हर कोई अचंभित रह जाता है। यहां 10 से लेकर 30 वर्ष तक कि लडकियां भाला, तलवार, चक्कर घुमाने के साथ ही कुश्ती और दंगल में भी लौहा मनवा रही हैं। वहीं, पीरामिड बनाना या मटकी फोड़ना हो इन लड़कियों को किसी भी करतब को करने में महारत हासिल है। संचालिका गायत्री सुमन ने बताया कि इस व्यायामशाला कि लडकियां वो सारे करतब करने में माहीर हैं जो किसी व्यक्ति को करने में सालों लग जाते हैं। बालिकाओ की दृढ़ इच्छा शक्ति और लगन का ही नतीजा है कि आज हम इतना बड़ा समूह चला रहे हैं और लड़कियां प्रतियोगिताओं में भी जा रही हैं।

2 से 40 लडकियों तक का सफर
मंगलेश्वर महादेव महिला व्यायामशाला कि संचालिका गायत्री सुमन ने बताया कि व्यायामशाला कि शुरुआत छावनी स्थित मंगलेश्वर महिला व्यायामशाला से निकलकर उनके द्वारा ही साल 2021 में की थी। तब व्यायामशाला में सिर्फ 2 ही लडकियां थी। शुरूआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन धीरे-धीरे राह आसान होती चली गई। वर्तमान में व्यायामशाला में 40 लड़कियां हैं, जो हर दिन प्रैक्टिस करने आती हैं। इस व्यायमशाला को महज दो ही साल हुए हैं और इतनी लड़कियों को जुड़ता देख उम्मीद है कि ये और बढ़ा होगा और हम अखाड़ों के साथ साथ राज्य स्तरीय, राष्टÑीय स्तरीय और अंतररष्टÑीय स्तर पर लड़कियों को भेजेंगे।

समाज के सहयोग से चल रहा अखाड़ा
संचालिका सुमन कहती हैं, पहले व्यायामशाला का संचालन घर से ही करती थीं। लेकिन, बाद में समाज के सहयोग से इसे सुभाष नगर में टंकी वाले पार्क में चलाया जाने लगा और आज वहीं संचालित है। व्यायामशाला में आने वाली अधिकतर बालिकाएं मध्यम परिवार से हैं, उनके खर्चे का सारा वहन सुमन खुद करती हैं। बालिका सपना ने कहा, वो पिछले साल से तलवारबाजी और कुश्ती सीखने आ रही हैं और आगे भविष्य में भारत के लिए कुश्ती खेलना चाहती हैं। अच्छा लगता हैं जब लोग उनके करतबों पर दंग रह जाते हैं और तारीफ करते हैं। ज्योति सुमन ने कहा, वो हर दिन शाम को सारे कामों से फ्री होकर अखाडेÞ में आ जाती हैं ताकि प्रैक्टिस के बाद कुछ नया सीख सकें। ज्योति  ने बताया कि वो पहले अन्य अखाड़े में प्रैक्टिस करती थी लेकिन पिछले साल से यहां अखाड़ा शुरू होने के बाद यहीं करती हैं।

लाइसेंस मिले तो बात बने
संचालिका गायत्री कहती हैं, नया अखाड़ा होने कि वजह से उन्हें लाइसेंस नहीं मिला है। जबकि, इसके लिए नगर निगम में भी आवेदन किया है। पर्याप्त जगह के अभाव में व्यायामशाला को पार्क में चलाना पड़ रहा है और इस वजह से कई परेशनियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल की एक झलक पाने को कोटा में उमड़ा जन सैलाब
कोटा।  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरूवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर राजीव गांधी नगर स्थित राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं के साथ आमजन भी शामिल हुए। जिस रास्ते से यात्रा गुजरी वहां लोगों का हुजूम राहुल की एक झलक पाने को उमड़ पड़ा। जगह-जगह कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों में स्वागत की होड़ लगी रही। राहुल ने भी शहरवासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।अनंतपुरा चौराहे से एरोड्राम सर्किल तक चौराहों को बैनर, पोस्टर, झंडियों से सजाया गया। राजीव गांधी प्रतिमा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं, हाथ में लेपटॉप लिए पिता की प्रतिमा देख राहुल का चेहरा खुशी से चहक उठा। इस दौरान स्काउटर्स व स्कूली बच्चों ने बैंड वादन कर राहुल का अभिनंदन किया। इसके बाद 7 बजकर 40 मिनट पर वे पिता की  प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने लगे तो वहां मौजूद एक युवक ने खुद के कपड़ों में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे यात्रा में मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद राहुल सीधे एरोड्राम सर्किल की ओर आगे बढ़ गए।

सुबह 5 बजे से लगने लगा नेताओं का जमावड़ा
राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर अलसुबह 5 बजे से ही कांग्रेस नेताओं व कार्यकतार्ओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। इस समय काफी अंधेरा था, लोगों को आवाजाही करने में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ रही थी, उसी समय बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे तो प्रतिमा स्थल खचाखच नजर आने लगा। जैसे-जैसे अंधेरा छंटता गया वैसे-वैसे लोगों में राहुल को देखने की बेताबी बढ़ने लगी। लाउड स्पीकरों से गूंजती भारत जोड़ो यात्रा व देशभक्ति गीतों से लोगों का उत्साह व उमंग के साथ जोश दोगुना हो गया। हर कोई राहुल की एक झलक देखने को बेताब था। घड़ियों की सुईयां बढ़ने के साथ सड़कों जमी लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी। इस बीच सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा...., चली-चली भारत जोड़ो यात्रा चली..., कन्याकुमारी से कश्मीर तक जुड़ रहा मेरा देश....सरीखे गीतों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

कोचिंग स्टूडेंटस में भी रहा यात्रा का क्रेज
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर शहरवासी ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टूडेटस में भी उत्साह नजर आया। राजीव गांधी नगर मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में कोचिंग छात्र भी राहुल को देखने के लिए सड़कों पर डटे रहे। इस दौरान राहुल ने स्टूडेंटस से मिलकर अभिवादन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो...आई लव यू..., यात्रा के दौरान कई मौके ऐसे भी आए जब लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल के नजदीक पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें दूर कर दिया।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी के बीच युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के कठघरे में आ गई है। सीआईडी, इंटेलीजेंस व पुलिस ने यात्रा से पहले किसी भी तरह की घटनाओं की आशंकाओं को लेकर पूरी तैयारी मुकम्मल की थी, इसके बावजूद ऐसी घटना होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंड़ा ऊंचा रहे हमारा
कोटा । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद 75 सालों से यह हर भारतीय का गौरव बढ़ा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के हर घर में तिरंगा फरहाने लगा है। 13 से 15 अगस्त तक हर भारतीय के घर पर तिरंगा शान बढ़ाएगा। केन्द्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान से सभी देशवासी जुड़ने लगे हैं। सरकारी अधिकारी हो या कर्मचारी, डॉक्टर हो या कम्पाउंडर, जनप्रतिनिधि हो या आमजन, शिक्षक हो या खिलाड़ी सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगे को फहरा रहे हैं।

आजादी के 75 साल बाद देशवासियों को पहली बार ऐसा मौका मिला है जब तीन दिन तक घरों पर तिरंगे को फहराया जा सकेगा। ऐसा होने पर हर देशवासी में उत्साह भी दिखाई दे रहा है। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत लोग घरों पर तिरंगा लगाने के साथ ही उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। -शशि चौधरी कांस्टेबल

आज सवेरे से हम सभी बाई बहन की इच्छा थी कि हमारे घर पर भी तिरंगा लहराए। ज्यों ही हमें तिरंगा मिला हमने उसे शान के साथ अपने घर पर लहराया। सचमुच इसे लहराता देख गर्व महसूस होता है। तिरंगा हमारे देश की शान है। जिंदगी में नहीं सोचा था कि पूरे परिवार को तिरंगे को सलामी देने जैसा अवसर मिलेगा। -आंचल परिवार सहित यह हमारी एकता, अखंडता व शांति का भी प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान करने के लिए किसी को कहने की जरूरत नहीं होती है। हर व्यक्ति दिल से इसका सम्मान करता है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। - राजेश जोशी, सचिव नगर विकास न्यास

परिवार के साथ मिलकर तिरंगा लगाया तो देश भक्ति का जज्बा मन में हिलोरे मारने लगा। तिरंगा फहराकर हम गौरवांन्वित महसूस कर रहे हैं। -तनूजा

आजादी का अमुत महोत्सव मनाना सभी के लिए शान की बात है। इस मौके पर घर-घर तिरंगा लगाने का अवसर मिला है। सरकारी अधिकारी होने के साथ ही देश का नागरिक होने के नाते अपने घर पर भी तिरंगा लगाया है। उससे सीना गर्व से चौड़ा हो गया। -बृजमोहन बैरवा, एडीएम सिटी तिरंगा राष्ट्र का गौरव है। आजादी का अमुत महोत्सव मनाना सभी के लिए गौरव की बात है। सचमुच तिरंगे के साथ सेल्फी लेना केवल फोटो खिंचवाना नहीं है यह हमें गौरव महसूस कराता है। -ममता तिवारी , सीईओ जिला परिषद

हाथ में तिरंगा होने पर हमारा सिर स्वाभिमान से उठा होना चाहिए और सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। तिरंगा राष्ट्र का गौरव है। आजादी का अमुत महोत्सव मनाना सभी के लिए गौरव की बात है। हर देशवासी सौभाग्यशाली है कि उसे आजादी के 75 साल का जश्न मनाने का मौका मिल रहा है। -वासुदेव मालावत, आयुक्त, नगर निगम कोटा उत्तर

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अवसर मिला है। इससे हर देशवासी स्वायं को गौरवांवित महसूस कर रहा है। इस अवसर पर सभी को अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों की भी पालना करनी चाहिए। अपने शहर व देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। - राजपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

सारे जहां से अचछा हिन्दुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके यह गुलसिता हमारा,हमारे देश की आन बान शान तिरंगा हमें गर्व का एहसास कराता है। परिवार के साथ इसे लहराकर बच्चें ने भी तिरंगे के बारे में जाना। -बृज मोहन अपने बच्च्े के साथ तिरंगा फहराकर सेल्फी ली तो मुझे ही नहीं मेरे बच्चों को भी गर्व महसूस हुआ। ऐसा हर वर्ष होना चाहिए। - मुरारी शर्मा

मंत्रियों को बांटे गए पोर्टफोलियो : नया मंत्रिमंडल नया जोश
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंत्री मंडल पुनर्गठन के अंतर्गत मंत्रियों को प्रदत्त विभागों के आंवटन को सहर्ष अनुमोदन प्रदान किया है।

आईये जानते है मुख्यमंत्री सहित किस मंत्री के पास है किस विभाग की जिम्मेदारी:

अशोक गहलोत- मुख्यमंत्री, टैक्सेशन, गृह व न्याय,  डीओपी सामान्य प्रशासन विभाग कैबिनेट सचिवालय एन आर आई आई टी और कम्युनिकेशन बीआईपी और डीआईपीआर

बुलाकी दास - कल्ला, शिक्षा मंत्री,प्राथमिक शिक्षा,  संस्कृत, कला संस्कृति विभाग

शांति धारीवाल - UDH एलेसजी,यूडीएच विधि व विधिक कार्य विभाग

परसादी लाल मीणा - चिकित्सा और स्वास्थ्य , आबकारी

लालचंद कटारिया - कृषि और पशुपालन , मत्स्य

प्रमोद जैन भाया -  खान,पेट्रोलियम, गोपालन

प्रताप सिंह खाचरियावास - खाद्य और नागरिक आपूर्ति

उदयलाल आंजना - सहकारिता

शाले मोहम्मद - अल्पसंख्यक मामलात वक्फ

हेमाराम चौधरी- वन व पर्यावरण

महेंद्रजीत सिंह मालवीय- जल संसाधन और आईजीएनपी

महेश जोशी- पीएचइडी व भूजल विभाग

रामलाल जाट -राजस्व

रमेश मीणा -पंचायती राज ,ग्रामीण विकास विभाग

विश्वेंद्र सिंह - पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग

ममता भूपेश- महिला व बाल विकास विभाग

भजन लाल जाटव - पीडब्ल्यूडी

टीकाराम जूली - सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग

गोविंद मेघवाल - आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग

शकुंतला रावत - उद्योग ,सार्वजनिक उपक्रम व देवस्थान विभाग

राज्यमंत्री
अर्जुन सिंह बामनिया - जनजाति विकास स्वतंत्र प्रभारी पीएचईडी और भूजल राज्यमंत्री

अशोक चांदना - खेल स्वतंत्र प्रभार, डीआईपीआर राज्यमंत्री

भंवर सिंह भाटी - ऊर्जा स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन आईजीएनपी

राजेंद्र सिंह यादव- उच्च शिक्षा स्वतंत्र प्रभार मोटर गैराज भाषा पुस्तकालय विभाग गृह व न्याय

सुभाष गर्ग - तकनीकी शिक्षा आयुर्वेदिक स्वतंत्र प्रभार,  जन अभियोग निराकरण कृषि सिंचित क्षेत्र विकास

सुखराम विश्नोई -  श्रम फैक्ट्री एंड ब्वॉयलर विभाग,राजस्व

बृजेंद्र ओला- परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार

मुरारी लाल मीणा - कृषि विपणन स्वतंत्र प्रभार, पर्यटन नागरिक उड्डयन

राजेंद्र गुढ़ा - सैनिक कल्याण स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड व सिविल डिफेंस स्वतंत्र प्रभार

जाहिदा खान - विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग स्वतंत्र प्रभार

मंत्रियों के विभाग के बंटवारे में चला जादूगर का जादू
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार की दोपहर राजस्थान मंत्रिमंडल मैं शामिल मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी दे दी है।  सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों के अलावा पुराने मंत्रियों के भी विभागों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं गृह विभाग सहित कार्मिक विभाग, जीएडी विभाग ,आईटी और कर विभाग अपने पास रखे हैं।  वही बीडी कल्ला को शिक्षा, परसादी लाल मीणा को चिकित्सा, लालचंद कटारिया को कृषि, प्रमोद जैन भाया को खान एवं पेट्रोलियम, शांति धारीवाल को नगरीय विकास विभाग ,उदयलाल आंजना को से सहकारिता, प्रताप सिंह खाचरियावास को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, साले मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात, हेमाराम चौधरी को वन एवं पर्यावरण, महेंद्रजीत सिंह मालवीय को जल संसाधन ,महेश जोशी को जलदाय, रामलाल जाट को राजस्व, रमेश मीणा को पंचायती राज, विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन, ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास ,,भजन लाल जाटव को सार्वजनिक निर्माण विभाग, टीकाराम जूली को सामाजिक न्याय अधिकारिता ,गोविंद राम मेघवाल को आपदा प्रबंधन, शकुंतला रावत को उद्योग विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

राज्यमंत्रियों को ये मिलि जिम्मेदारी
वहीं राज्य मंत्रियों में अर्जुन सिंह बामणिया को जनजातीय विकास, अशोक चांदना को खेल एवं युवा, भंवर सिंह भाटी को ऊर्जा ,राजेंद्र सिंह यादव को उच्च शिक्षा, सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा, सुखराम विश्नोई को श्रम, बृजेन्द्र ओला को परिवहन, मुरारी लाल मीणा को कृषि विपणन, राजेंद्र सिंह गुड्डा को सैनिक कल्याण और जाहिदा खान को विज्ञान में प्रौद्योगिकी का मंत्री बनाया गया है।

चार आवासीय योजनाओं में बनेंगे विभिन्न श्रेणियों के 2668 बहुमंजिला आवास
जयपुर। आम लोगों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराने के लिए लांच की गई चार आवासीय योजनाओं मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत सेक्टर 8 व 26 प्रताप नगर जयपुर, अरावली विहार आवासीय योजना भिवाड़ी और स्टूडियो अपार्टमेंट प्रताप नगर जयपुर में 2668 बहुमंजिला आवासों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 11 हजार से अधिक आवेदकों ने अभी तक आवेदन कर दिया है, जबकि 25 अक्टूबर इसकी अंतिम तिथि है। राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आम लोगों को सस्ती दरों पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप बहुमंजिला आवासों का निर्माण करने के लिए जयपुर एवं भिवाड़ी में चार आवासीय योजनाओं में आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें आवेदक नकद भुगतान पद्धति एवं किश्तों पर आवेदन कर सकेंगे।

फ्लैटों की ये होगी कीमत
जयपुर की प्रतिष्ठित आवासीय योजना प्रताप नगर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत सेक्टर 8 व सेक्टर 26 में दो प्रोजेक्टों में आवास निर्मित किए जाएंगे। इनमें सेक्टर 26 में निर्मित योजना में ईडब्ल्यूएस के लिए 726 आवास बनेंगे। इनमें एक फ्लैट का सुपर बिल्टअप एरिया 378.42 वर्ग फीट एवं कीमत 7.65 लाख रुपए रखी है। इसी योजना में एलआईजी के 620 फ्लैट बनाए जाएंगे, इनका सुपर बिल्टअप एरिया 548.12 वर्ग फीट और कीमत 11.10 लाख रुपए है। इसी तरह मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत ही सेक्टर 8 प्रताप नगर में ईडब्ल्यूएस के 130 आवास बनाए जाएंगे। एक फ्लैट का सुपर बिल्टअप एरिया 352 वर्ग फीट और इसकी कीमत 7.11 लाख रुपए होगी। इसी तरह एलआईजी के 114 फ्लैट बनेंगे। इसका सुपर बिल्टअप एरिया 550 वर्ग फीट व इसकी कीमत 11.11 लाख रुपए होगी। अरावली विहार भिवाड़ी में 808 फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए 536 और अल्प आय वर्ग के लिए 272 फ्लैट बनेंगे।

स्टूडियो अपार्टमेंट में बनेंगे 270 आवास
जयपुर के प्रताप नगर में 60 से 70 हजार विद्यार्थियों की क्षमता वाला प्रदेश का पहला कोचिंग हब बन रहा है। इस कोचिंग हब का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके प्रथम चरण का कार्य सितंबर 2022 तक पूरा होगा। हब के पास ही मंडल द्वारा स्ववित्त पोषित योजना (एसएफएस) के आधार पर 270 बहुमंजिलें स्टूडियो अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। एक अपार्टमेंट का सुपर बिल्टअप एरिया 415 वर्गफीट होगा। इसकी कीमत 8.97 लाख रुपए रखी है।

ये आए आवेदन
भिवाड़ी आवासीय योजना में ईब्ल्यूएस के लिए 126, एलआईजी के 403, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत ही सेक्टर 8 प्रताप नगर में ईडब्ल्यूएस के 1405 व एलआईजी के 3900, सेक्टर 26 प्रताप नगर में ईडब्ल्यूएस के 1295 व एलआईजी 3608 एवं स्टूडियो अर्पाटमेंट में 701 आवेदकों सहित कुल 2668 आवासों के लिए 11 हजार 438 आवेदक अब तक आवेदन कर चुके है।