Traffic Problems - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जाम कर रहा सेहत पर वार : बार-बार क्लच-ब्रेक दबाने और गड्ढेदार सड़कों ने घुटनों, कमर और स्पाइन को किया कमजोर
जयपुर। राजधानी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम ने अब सिर्फ समय ही नहीं छीना बल्कि लोगों की सेहत पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। खासकर कार चालकों को जाम के दौरान बार-बार क्लच और ब्रेक दबाना पड़ता है, जिससे उनके घुटनों में दर्द, खिंचाव, अकड़न और सूजन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से कमर दर्द और स्पाइन से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से सामने आ रही हैं। एसएमएस सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों की ऑर्थोपेडिक ओपीडी में रोजाना 25 से 30 मरीज ऐसी समस्या से जूझते हुए आ रहे हैं। फिजियोथेरेपी सेंटर्स में भी इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

ये बीमारियां कर रही परेशान
घुटनों में दर्द और सूजन
ऑस्टियोआर्थराइटिस
लोअर बैक पेन
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस
स्लिप डिस्क
मसल स्ट्रेन और जकड़न
स्पाइन अलाइनमेंट से जुड़ी समस्याएं

मांसपेशियों पर पड़ रहा अनचाहा दबाव
शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर जाम अब रोजमर्रा की बात हो गई है। ऐसे में वाहन चालक लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार ऐसा होने से मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है और जोड़ों की समस्याएं जन्म लेती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गड्ढेदार सड़कों पर वाहन उछलने से रीढ़ की हड्डी पर झटके पड़ते हैं। इससे पहले से मौजूद कमर या स्पाइन की परेशानी और गंभीर हो जाती है। रोजाना ऑफिस जाने वाले लोग, कैब ड्राइवर और बुजुर्ग चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

इन उपायों से मिल सकती है राहत
ड्राइविंग सीट की ऊंचाई और बैक सपोर्ट सही रखें
लंबे जाम में फंसने पर मौका मिले तो गाड़ी से उतरकर हल्की स्ट्रेचिंग करें
क्लच का कम से कम उपयोग करने की आदत डालें, जहां संभव हो न्यूट्रल का इस्तेमाल करें
रोजाना हल्की एक्सरसाइज और योग को दिनचर्या में शामिल करें
कमर और घुटनों के लिए सपोर्ट बेल्ट का इस्तेमाल करें
लगातार दर्द रहने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें।

इनका कहना है
शहर में इन दिनों जाम रोजमर्रा की बात हो गई है। ऐसे में कार में क्लच और ब्रेक बार बार ज्यादा समय तक दबाने से घुटने और मांसपेशियों पर दबाव बढ़ रहा है। साथ ही ज्यादा देर ड्राइविंग करने से कमर दर्द भी बढ़ रहा है। सड़कों पर गड्ढों के कारण रीढ़ की हड्डी और गर्दन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही है। ऐसे में सावधानी बरत कर ही इस समस्या से बचा जा सकता है।
-डॉ. विजय शर्मा, सीनियर ऑर्थोपेडिशयन एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, जयपुर।

अब ट्रैफिक नहीं बनेगा सिरदर्द : शहर की सड़कों पर चलेगा स्मार्ट प्लान, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले
जयपुर। शहर में यातायात जाम से परेशानी को दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय से फैसले लिए जाएंगे तथा एआई से आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम बनाया जाएगा। शहर में यातायात सुधार की दिशा में बुधवार को जेडीए के मंथन सभागार में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में अब शहर में ट्रैफिक से जुड़े कोई भी प्रोजेक्ट बिना ठोस योजना और विशेषज्ञों की राय के लागू नहीं होंगे। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और भविष्य के अनुकूल बनाने पर व्यापक मंथन हुआ। आयुक्त महाजन ने बताया कि महल रोड से लेकर गौरव टावर क्षेत्र तक ट्रैफिक दबाव का विश्लेषण कर समाधान तलाशे जाएंगे। सांगानेर फ्लाईओवर के नीचे यू टर्न सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी डिजाइन ट्रैफिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्किग समस्या को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए गौरव टावर सहित 84 चिन्हित स्थानों पर स्वीकृत बिल्डिंग मैप के अनुसार पार्किंग की जांच की जाएगी। पीक आवर्स में पार्किग शुल्क बढ़ाने और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष पार्किंग नीति बनाने के नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं। बस स्टॉप्स को चौराहों से उचित दूरी पर स्थापित करने, अनधिकृत बस स्टॉपेज पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाने तथा स्कूलों के सामने बने डिवाइडर कट्स को केवल निर्धारित समय पर खोलने का निर्णय लिया गया। ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए (एआई) स्मार्ट कैमरे और वन वे ट्रैफिक के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के अधिकारियों निर्देश दिए हैं।

ट्रैफिक सुधार के लिए व्यापार महासंघ ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया मंथन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से की चर्चा
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त कमिश्नर योगेश दाधीच और डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। एमआई रोड पर नया प्रयोग: महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने प्रस्ताव रखा कि एमआई रोड पर रविवार को ‘टू-वे’ किया जाए और व्यापारियों व ग्राहकों के लिए दो घंटे की पार्किंग की सुविधा दी जाए।

अतिरिक्त कमिश्नर योगेश दाधीच ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक बताते हुए इसे जल्द ही ट्रायल के तौर पर शुरू करने का आश्वासन दिया। अजमेरी गेट पर वर्तमान वन-वे व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यदि ट्रायल के दौरान यातायात सुगम पाया गया, तो इस मार्ग को पुन: खोलने पर विचार किया जाएगा।  बाजारों में बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई।