came - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कायलाना रिश्तेदार के साथ घूमने आए तीन युवक डूबे, एक की मौत
जोधपुर। कायलाना झील में सोमवार की शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ एक युवक पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। दो लोगों को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। बताया गया कि यह लोग पानी में सेल्फी लेने के लिए उतरे थे। एक युवक आगे गहरे पानी में चला गया। तब उसे नहीं बचाया जा सका। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई।

गोताखोर जितेेंद्र मालवीय के अनुसार शाम को सूचना मिली कि कायलाना में कुछ युवक पानी में डूबे है। तब तत्काल दाउलाल मालवीय के नेतृत्व मेें भरत चौधरी, शंकर, रामू, बालकिशन, अशोक एवं स्वंय जितेंद्र मालवीय वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेल्फी के चक्कर तीन युवक पानी में उतरे थे। दो को बाहर निकाल लिया गया मगर एक युवक पाबूपुरा निवासी 32 साल का करण पुत्र हरीराम लुहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसे पानी से निकालकर फर्स्ट एड दिया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में राजीव गांधी नगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

शरिया से कोई समझौता नहीं करेगा तालिबान, सामने आया सुप्रीम लीडर अखुंदजादा, बोला- हमें ऑर्डर न दें!
काबुल। तालिबान का सुप्रीम लीडर मुल्ला हैबतुल्लाह अखुंदजादा शुक्रवार को काबुल में धार्मिक नेताओं के एक विशाल जलसे में शामिल हुआ। अनुमान है कि इस तीन दिवसीय जलसे में 3000 लोग शामिल हो सकते हैं जिसकी शुरूआत गुरुवार को काबुल की पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी में हुई है। पिछले साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अखुंदजादा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया है। अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो पर शुक्रवार को इस जलसे का प्रसारण किया गया। अल जजीरा की खबर के अनुसार जलसे में अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात जिंदाबाद जैसे नारे सुने गए। सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार के मुताबिक अखुंदजादा ने अपने भाषण में तालिबानी नेताओं को अफगानिस्तान पर कब्जे के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि अफगान जिहाद की जीत सिर्फ अफगानों के लिए गर्व की बात नहीं है बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों के लिए है। खबरों की मानें तो अखुंदजादा ने कहा कि दुनिया को तालिबान को यह नहीं बताना चाहिए कि देश कैसे चलाना है।

हमारे मामलों में क्यों दखल दे रहा विश्व
तालिबानी सुप्रीम लीडर ने कहा कि दुनिया हमारे मामलों में दखल क्यों दे रही है? वे कहते हैं-आपने यह क्यों नहीं किया? आपने वह क्यों नहीं किया?- विश्व हमारे काम में इतना दखल क्यों देता है? इस दौरान अखुंदजादा ने पिछले महीने देश में आए भयानक भूकंप के पीड़ितों के लिए नमाज भी अदा की, जिसमें 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। पिछले कई दिनों से अखुंदजादा की मौजूदगी की अफवाहें उड़ रही थीं। मीडिया को इस इवेंट को कवर करने से रोक दिया गया है। इस जलसे में अखुंदजादा ने साफ कर दिया कि तालिबान राज शरिया कानून से कोई समझौता नहीं करेगा। अपने भाषण में तालिबानी नेता ने कहा कि शरिया में बताए गए नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तालिबान किसी के भी आदेशों को स्वीकार नहीं करेगा। अखुंदजादा तालिबान की जन्मस्थली कंधार में रहता और बेहद कम ही शहर से बाहर आता है। कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और एक-दो तस्वीरों के अलावा अखुंदजादा के बारे में बेहद सीमित जानकारियां ही सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध है।  और वह एक रहस्यमय जीवन जीने के लिए जाना जाता है।

आधी सड़क पर अतिक्रमण, कैसे निकले आमजन
जयपुर। गुलाबी नगर को मेट्रो शहरों में गिना जाता है, लेकिन हालात तो कुछ ओर ही बयां करते हैं। स्टेशन रोड पर सिंधीकैम्प के सामने और आसपास निजी बस संचालक सड़क पर काउंटर तथा छतरियां लगाकर टिकट बेचते हैं। आधी सड़क पर कतारबद्ध निजी बसों को जमावड़ा रहता है। बसों में लोडिंग के लिए सामान और होटलों के होर्डिंग सड़क पर रखते हैं। वहीं खाने-पीने के सामान के ठेले भी यहां सड़क किनारे ही लगते हैं। यहां हमेशा जाम के हालात बने रहते हैं। इससे यात्री और आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार प्रशासन इन पर कार्रवाई के नाम पर कुछ दिन सख्त होता है बाद में हालात जस के तस हो जाते हैं। सिंधीकैंप बस स्टैंड के सामने सड़कों पर अवैध तरीके से टिकट काउंटर और बस लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते आमजन को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिंधीकैंप बस स्टैंड के बाहर की सड़क को तत्कालीन जिला कलेक्टर राजेश्वर सिंह ने 2006 में नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसके बावजूद भी यहां दिनभर अवैध तरीके से निजी बसों का जमावड़ा रहता है। वहीं आधी सड़क पर टिकट काउंटर लगे हुए हैं, इनकी वजह से यहां जाम लगता है।

गलता पीठ में किष्किंधा से पधारे भगवान का अष्टोत्तर शत अर्चन
जयपुर| उत्तर भारत की प्रमुख वैष्णव पीठ गलताजी में हनुमान जन्म भूमि किष्किंधा कर्नाटका से पधारे  भगवान हनुमानजी श्रीरामजी, लक्ष्मणजी एवं सीताजी का गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य जी महाराज ने अष्टोत्तर शत अर्चन किया |

गलता पीठ के युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि श्री हनुमत जन्म भूमि किष्किंधा से श्री किष्किंधा हनुमत रथम में पधारे। हनुमद जन्मभूमि किष्किंधा रथ यात्रा में हनुमानजी, रामजी, सीताजी एवं लक्ष्मणजी गलता पीठ में गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने विधि विधान से पूजन कर अर्चना की। भगवान श्रीराम, सीताजी व लक्ष्मणजी के विग्रहों का भगवान राम के 108 नामों से अर्चन किया । तत्पश्चात  माता अंजनी की गोद में विराजे बाल हनुमान का हनुमान जी के 108 नामों के साथ अर्चन किया।

इस अवसर पर युवराज स्वामी राघवेन्द्र, रथ यात्रा के साथ पधारे शंकराचार्य स्वरूपानंद स्वरस्वती जी के कृपापात्र शिष्य स्वामी गोविंदानन्द सरस्वती सहित सभी भक्तजनों ने भी भगवान की अर्चना की। इसके पश्चात भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। अर्चना व आरती सभी के कल्याण और विश्व में सुख समृद्धि रहे, इस संकल्प व भावना से की गई।

टोल मुक्ति के लिए भाजपा के आन्दोलन के दावों की निकली हवा
मालपुरा। क्षेत्र की जनता के लिए व्याप्त समस्याओं में से एक बडी समस्या टोल नाकों पर भारी भरकम टोल राशि वसूला जाना सामने आ रहा है।पूर्व उप जिला प्रमुख व क्षेत्रीय कांगे्रस नेता एडवोकेट अवधेश शर्मा द्वारा टोल के खिलाफ सौश्यल मीडिया पर आन्दोलन की रूपरेखा बनाए जाने की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा ने आनन-फानन में श्रेय लूटने की योजना बनाई। मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन के नेतृत्व में भाजपाईयों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय को ना केवल ज्ञापन दिया गया बल्कि सात दिन में समस्या समाधान किए जाने की चेतावनी देते हुए समाधान नहीं होने की दशा में आन्दोलन का अल्टीमेटम दे दिया गया।

लेकिन 10 दिन से अधिक समय गुजरने के बावजूद भाजपा द्वारा इस दिशा में कुछ नहीं किया गया। जिससे जनहित से जुडेÞ मुद्दे पर विपक्ष के दावों की पोल खुल गई तथा ज्ञापन देने वाले भाजपा पदाधिकारी सौश्यल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे है। सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंटस में ताने कसे जा रहे है कि आखिर कुछ करना ही नहीं था तो जबरन बड़े-बड़े दावे करने की क्या जरूरत आन पड़ी थी। क्या शर्मा द्वारा टोल के खिलाफ किए जाने वाले आन्दोलन पर जनता के समर्थन को रोकने के लिए किया गया स्टंट मात्र था।
बहरहाल आन्दोलन किसी के भी नेतृत्व में हो क्षेत्र के लोगों को तो राहत की दरकार है। लेकिन आन्दोलन के अगुवा को उसका श्रेय मिलेगा ही। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता से जुडे मुद्दों पर आंख, कान बंद कर वोट बैंक को अपनी मुठ्ठी में समझने की जो भूल कर रहे है शायद उन्हें ही इसका कोप झेलना पड़े।

वर्तमान में विधानसभा क्षेत्रवासी जयपुर जाने के लिए महज 90 किमी के सफर के लिए दो टोल चुकाने को विवश है तथा जेब कटवाने को मजबूर है। दुर्भाग्य की बात है कि जिनको इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है वे ना जाने किस दबाव में चुप है। 22 जून को टोल के खिलाफ किए जाने वाले आन्दोलन को लेकर क्षेत्र के लोग एकजुट होते दिखाई दे रहे है।

जयपुर-भीलवाड़ा टोल रोड पर अविकानगर टोल नाके के खिलाफ लोगों में गुस्सा है जहां टोल नाके पर तैनात ठेकेदार व उसके कार्मिकों द्वारा मनमानी व महंगी दरों, पास जारी नहीं किए जाने की समस्या तथा क्षेत्रीय लोगों को राहत नहीं दिए जाने के खिलाफ 22 जून को पूर्व उप जिला प्रमुख एडवोकेट अवधेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। शर्मा का कहना है कि आन्दोलन की घोषणा को लोगों का समर्थन मिल रहा है तथा प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

अस्पताल में उपचार के लिए आई युवती को नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म
अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में नर्सिंगकर्मी द्वारा उपचार के लिए भर्ती एक युवती से दुष्कर्म होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नर्सिंगकर्मी पर पीड़िता के भाई को फिल्म देखने के लिए भेजने व पीड़िता को नशीली दवा देकर आपातकालीन वार्ड से अस्पताल के अन्य किसी सूने स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया, लेकिन घटनास्थल को लेकर देर शाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार आरोपी दामनिया, मेड़ता सिटी, नागौर हाल जेएलएन अस्पताल के निकट का निवासी राजेश नायक (29) पुत्र संग्राम सिंह नायक है। जिसे फिलहाल पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक अभरिक्षा में भेजने के आदेश दिए।

सीओ नॉर्थ छवि शर्मा के अनुसार दुष्कर्म की शिकार पीड़िता रामगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती है। वह सोमवार को अपने मौसरे भाई के साथ स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में पहुंची थी। अस्पताल में युवती की मुलाकात उसके पूर्व परिचित कथित नर्सिंगकर्मी आरोपी राजेश से हुई। राजेश ने युवती के भाई को फिल्म देखने के लिए भेज दिया। उसने भाई को कहा कि युवती के इलाज की जिम्मेदारी उसकी है। वह परेशान नहीं हो, आराम से घूमकर आ जाए। आरोप है कि राजेश ने अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पीड़िता को भर्ती करने के बाद उसको ड्रिप लगा दी थी। उस दौरान आरोपी ने उसे धोखे से नशीली दवा दे दी। उसके अचेत होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के परिजन की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर, सोमवार देर रात शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। रात को ही सीओ छवि शर्मा जेएलएन अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए मौका मुआयना किया। पूछताछ कर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवाया। साथ ही आरोपी कथित नर्सिंगकर्मी राजेश को हिरासत में ले लिया। जिससे पुलिस ने गहनता से पूछताछ की है।

अस्पताल के बाहर अर्द्धचेतन अवस्था में मिली

परिजन के अनुसार युवती को आरोपी द्वारा अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई गई। उसके बाद उसने उसके भाई को फिल्म देखने भेज दिया। पीड़िता का भाई 3 घंटे बाद जब अस्पताल पहुंचा तो उसकी बहन अस्पताल में नहीं मिली। उसने तलाशा तो वह कप्तान दुर्गाप्रसाद (बजरंगगढ़ चौराहे) सर्किल के निकट आरोपी राजेश के साथ अर्द्धचेतन अवस्था में मिली। राजेश ने पीड़िता के भाई को बोला कि वह बहन को घर ले जाए। घर पर आराम कराए, ठीक हो जाएगी। उसके बाद भाई पीड़िता को टेम्पो में बैठाकर घर ले गया।

पीड़िता के अस्त-व्यस्त मिले कपड़े

घर पहुंचने पर जब पीड़िता की हालत ठीक नहीं दिखी तो परिजन ने पूछताछ की। युवती ने परिजन को बताया कि उसे सन्देह है कि आरोपी कथित नर्सिंग राजेश ने उसे कोई नशीली दवाई दी। दवा का असर होने के बाद उसे कुछ ध्यान नहीं है। परिजन को पीड़िता के कपड़े भी अस्त-व्यस्त देखकर गड़बड़ी का संदेह हुआ। ऐसे में आरोपी राजेश पर दुष्कर्म का सन्देह हो गया। उसके बाद वह युवती को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और मामले में जानकारी दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी के शहर से बाहर होने के कारण मामले की जांच सिविल लाइन थाना सीआई अरविन्द सिंह चारण को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल को लेकर संशय बना हुआ है। क्योंकि अस्पताल परिसर में लोगों की आवाजाही रहती है। साथ ही आरोपी राजेश ने किराए पर एक कमरा भी अस्पताल के निकट ले रखा है। आरोपी पीड़िता को एक्स-रे और विभिन्न जांच कराने के नाम पर भी लेकर गया था। इसलिए पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पूर्ण रूप से होश में आने व स्वस्थ होने पर उसके न्यायाधीश के समक्ष धारा 164 के बयान भी करवाए जाएंगे।

एम्बुलेंस में देता है नर्सिंग सेवा

पुलिस व अस्पताल प्रशासन की प्रारम्भिक जांच में आरोपी के अस्पताल स्टाफ नहीं होना सामने आया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने नर्सिंग का कोर्स कर रखा है। वह निजी एम्बुलेंस में मरीजों को जांच के लिए ले जाने व बाहर रैफर करने के दौरान नर्सिंग सेवाएं देता है। यह भी जानकारी आई है कि वह कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से अस्पताल के अन्दर भी कई बार सेवाएं देता है। उसे नर्सिंग ड्रेस में देख आमजन उसे नर्सिंग स्टाफ ही समझते हैं।

इनका कहना है...

घटनास्थल अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। रिपोर्टकर्ता परिजन ने भी घटना स्थल पर नहीं देखा है। आरोपी से पूछताछ व सबूत मिलने पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। पूछताछ के दौरान  अस्पताल पुलिस चौकी में हंगामा करने से आरोपी को फिलहाल धारा 151 में गिरफ्तार किया है। उसे मुकदमे में बाद में गिरफ्तार किया जाएगा। -छवि शर्मा, सीओ नॉर्थ

आरोपी न तो अस्पताल का नर्सिंगकर्मी है और न ही वह स्टाफकर्मी है। उसका अस्पताल से कोई लेना देना नहीं है। अस्पताल परिसर में इस तरह की घटना नहीं होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में   जांच कर रही है। - डॉ. अनिल जैन, अस्पताल अधीक्षक

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज 'जॉस बटलर' IPL सीजन में आए थे कम उम्मीदों से
अहमदाबाद। एक पारी शेष रहते हुए जॉस बटलर ने आईपीएल के इस सीजन में 150 के स्ट्राइक रेट से अब तक 824 रन बना लिए हैं। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खलिाफ़ इस सीजन की अपनी चौथी शतकीय पारी खेलने के बाद उन्होंने खुद कहा कि वह इस सीजन में कम उम्मीदों के साथ आए थे।

बटलर ने स्पोर्टस चैनल के इंटरव्यू देते हुए कहा, 'मैं बहुत कम उम्मीदों के साथ सीजन में आया था, लेकिन टूर्नामेंट के लिए बहुत सारी ऊर्जा और उत्साह था, जिस तरह से इस टीम के साथ मैंने जो सीजन बिताया है और टीम को फ़ाइनल में पहुंचता देखना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है। बटलर के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। वह पिछले तीन हफ़्ते से बिना कोई अर्धशतक बनाए प्लेऑफ़ में बल्लेबाजी करने आए थे। इस अवधि में वह तीन मुक़ाबलों में 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए जबकि उनका उच्चतम स्कोर 30 रहा। बटलर इससे विचलित हो गए थे, उन्होंने जितना दबाव को दबाने की कोशिश की वह उतना ही बढ़ता चला गया।'

बटलर ने अपने ऊपर आए दबाव के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'मैंने अपने आसपास के कुछ कऱीबी लोगों और कुमार संगकारा (राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक) और ट्रेवर पेनी (सहायक कोच) के साथ कुछ ईमानदार बातचीत की। मैं थोड़ा दबाव महसूस कर रहा था। मैं विचलित हो रहा था, और मैंने इसे दबाने की कोशिश की, लेकिन एक या दो हफ़्ते के बाद मैंने खुलकर बात करना शुरू कर दिया और इससे मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। मैं कोलकाता (क्वालीफ़ायर 1 के लिए) गया और जाहिर है कि उस पारी ने मुझे आज बहुत अधिक आत्मविश्वास दिया।'

क्वालीफ़ायर में गुजरात के खलिाफ़ खेली 89 रनों की पारी में बटलर ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ बढिय़ा शुरुआत की। हालांकि स्पिन और खासकर राशिद खान के खलिाफ़ वह लय तलाशने में जूझते हुए दिखाई दिए। डेथ ओवरों में उन्होंने इसकी भरपाई कर दी। बटलर ने 16वें ओवर से गियर बदलते हुए अगली 18 गेंदों पर 50 रन ठोक डाले। हालांकि उनकी इस मेहनत पर पानी फिर गया और राजस्थान यह मुक़ाबला हार गई। दो दिन बाद, वह अहमदाबाद पहुंचे, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि उनके पास सर्वोत्तम संभव तैयारी थी।

बटलर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं आज बहुत उत्साहित होकर आया था। एक लाख लोगों के सामने खेलने का विचार अछ्वुत था। हमें खाली मैदानों में खेलते हुए दो साल हो गए हैं। यही आईपीएल है, लोगों का अविश्वसनीय समर्थन, एक शानदार स्टेडियम और क्रिकेट का शानदार खेल - मैंने  इसका इतना आनंद लिया।'

मैंने आईपीएल में किसी को बटलर से अच्छी बल्लेबाजी करते नहीं देखा: संगकारा
जोस बटलर की खूबियों की तारीफ करते हुए राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा,'मुझे लगता है कि यह उनका समग्र खेल है। उनके पास बहुत शक्तिशाली ताक़त है, और एक बार जब वह इसे पहचान लेते हैं और उन ताक़तों पर भरोसा करते हैं, तो इसका भरपूर उपयोग भी करते हैं। स्पिन के खलिाफ़ उनके पास सभी शॉट हैं। उनके बारे में अच्छी बात यह है कि वह किसी भी समय गियर बदल सकते हैं। वह ऐसा कर सकते हैं कि एक समय पर वह 30 पर 30 हों और फिर अचानक 50 गेंदों पर 80-90 तक पहुंच जाएं। यह वर्णन करना कठिन है कि उन्होंने इस सीजन में हमारे लिए क्या किया है। मुझे लगता है कि उन्होंने इतनी अच्छी शुरुआत की, टूर्नामेंट में एक ङ्क्षबदु पर थोड़ा सा लडख़ड़ाए, लेकिन उन्होंने खुद को शांत कर लिया, केवल प्रशिक्षण के बजाय अच्छी बातचीत की। उन्होंने स्वीकार किया कि वह इंसान हैं और उनके पास हर दिन उस उच्च स्तर की उत्कृष्टता नहीं हो सकती है।'

संगकारा ने आगे कहा, 'यह समझने के लिए कि आप अलग-अलग चरणों में हर खेल में उस स्तर तक कैसे पहुंचते हैं। कुछ दिनों में आपको लडऩा पड़ता है, जूझना पड़ता है, अन्य दिनों में आपके पास लय होती है। वास्तविकता यह है कि आप उस स्थिति से नहीं लड़ सकते हैं, लेकिन उस दिन जो हो रहा है उससे लड़ सकते हैं। आपको तमाम विषम परिस्थितियों से लडऩा होगा और एक पारी बनानी होगी। वह किसी भी बिंदु पर तेजी ला सकते हैं, उनके पास सभी स्ट्रोक हैं और वह खेल को अच्छी तरह समझते हैं। मैंने आईपीएल के इतिहास में किसी को भी इतनी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा।'

स्कूल में पढ़ाई के दौरान 2007 ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि एक दिन इसी मूवी के सिक्वल में काम करने का मौका मिलेगा: कार्तिक आर्यन
जयपुर। बॉलीबुड कलाकर कार्तिक आर्यन ‘ भूल भुलैया पार्ट 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में शुक्रवार को जयपुर आए। आर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जयपुर शहर उन्हें बहुत पसंद है। ख़ासकर यहां की मेहमान नवाज़ी अच्छी लगती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भी फ़िल्म के कुछ हिस्से फ़िल्माए गया हैं। फ़िल्म में ‘ हम नशे में तुम’ सॉंग जयपुर में ही शूट किया गया है। इसके अलावा लखनऊ, मनाली और मुंबई में फ़िल्म की शूटिंग हुई है।

ये फ़िल्म पूरी तरह से फ़ैमिली एंटरटेन मूवी है। इसमें दर्शकों को हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिलेगी। इससे पहले मैंने काफ़ी कॉमेडी फ़िल्में की है, लेकिन कॉमेडी के साथ हॉरर मूवी पहली बार की है। शूटिंग के दौरान थोड़ा नर्वस था, लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी सर और तब्बू मैडम ने अच्छा सपोर्ट किया। स्कूल पढ़ाई के दौरान 2007 में ‘भुल भूलैया’ मूवी देखी थी, लेकिन ये पता नहीं था कि क़रीब 14 साल बाद उसी फ़िल्म के सिक्वल में काम करने का मौक़ा मिलेगा। आर्यन का कहना था कि मुझे फ़िट रहना पसंद है। इसलिए रोज़ाना दो घंटे स्पोर्ट्स एक्टिविटी में अपने आपको बिजी रखता हूँ। मेरी ख़्वाहिश है कि एक दिन बॉलीबुड का नम्बर वन हीरो बनना है।

विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को कोर्ट ने भेजा जेल, लेकिन कोरोना पॉजिटिव आने के कारण नहीं जाएंगे जेल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित विधायकों के संपर्क में थे आए
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में अदालत ने सत्तारुढ़ कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को बिजली विभाग के दो अभियंताओं के साथ मारपीट के मामले में गुरूवार को जेल भेज दिया। लेकिन बता दे कि गिर्राज सिंह मलिंग जेल ना जाकर अस्पताल जाएंगे। दरअसल कारण यह है कि कोर्ट में पेश करने से पहले विधायक की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उनको अस्पताल में अलग वार्ड में रखा जाएगा।  इससे एक दिन पहले विधायक मलिंगा जयपुर में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों, विधायकों और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में आए थे।  सीआईडी सीबी द्वारा गुरुवार को विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को न्यायालय में पेश करने से पूर्व जिला अस्पताल में लाया गया जहां बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया गया था। विधायक की ईसीजी जांच एक्सरे एवं कोरोना पॉजिटिव की जांच कराई गई थी।

मलिंगा बुधवार को सरेंडर करने से पहले सीएमआर (CMR) गए

विधायक मलिंगा बुधवार को सरेंडर करने से पहले सीएमआर (CMR) गए थे। सीएमआर में वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्रियों और विधायकों के संपर्क में आए थे। इसके बाद पुलिस कमिश्नर उन्हें और मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को लेकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। करीब 1 घंटे तक मलिंगा कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों के बीच में रहे इसके बाद बाहर आकर मलिंगा ने मीडियाकर्मियों के साथ संवाद किया था। फिर मलिंगा को पांच पुलिसकर्मी एक गाड़ी में बैठाकर धौलपुर ले गए थे। ऐसे में सभी लोगों का कोरोना होम आइसोलेशन रहना जरूरी है।

बात कोर्ट की कार्यवाही की

वहीं बात कोर्ट कार्यवाही की करें तो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति न्यायालय ने मलिंगा की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले सीआईडी सीबी ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि अब मलिंगा के वकील जमानत के लिए उच्च न्यायालय से गुहार लगायेंगे। वहीं गिर्राज सिंह मलिंगा कोरोना पॉजिटिव रहने तक अस्पताल के अलग वार्ड में आराम फरमाएंगे। मलिंगा ने इस मामले में बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस धौलपुर लेकर आई। आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा हैं।

क्या था मामला

उल्लेखनीय है कि धौलपुर जिले में बिजली विभाग के बाड़ी स्थित कार्यालय में दो अभियंताओं के साथ मारपीट के मामले में मलिंगा और अन्य लोगों के खिलाफ गत 29 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट में गंभीर रुप से घायल सहायक अभियंता हर्षादिपति जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित अन्य कई नेताओं ने अस्पताल जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

खेलों पर फिर कोरोना का कहर: दो और बड़े टूर्नामेंट भी आए वैश्विक महामारी की चपेट में
हांगझाऊ। एशियाई ओलम्पिक परिषद ने शुक्रवार को घोषणा की कि चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितम्बर तक होने  वाले 19वें एशियाई खेल स्थगित कर दिए गए हैं और इन खेलों के लिए नई तारीखों की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। परिषद ने कहा कि चीनी ओलम्पिक कमेटी (सीओसी) और हांगझाऊ एशियाई खेल आयोजन समिति (हागोक) के साथ विस्तृत बातचीत के बाद एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के कार्यकारी बोर्ड ने आज चीन के हांगझाऊ में 10 से 25 सितंबर तक होने वाले 19वें एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला लिया है। परिषद की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19वें एशियाई खेलों की नई तारीख ओसीए, सीओसी और हागोक मिलकर निर्धारित करेंगे जिसकी घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी। ओसीए ने कहा कि यह निर्णय खेलों के आकार और कोरोना महामारी को देखते हुए सभी पक्षों की सहमति से लिया गया है। 19वें एशियाई खेलों का नाम और चिन्ह बदला नहीं जाएगा।

रद्द होंगे शांतोउ में होने वाले एशियाई युवा खेल
इसके अलावा ओसीए के कार्यकारी बोर्ड ने इस साल चीन के शांतोउ में 20 से 28 सितंबर तक होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों की स्थिति का भी अध्ययन किया। सीओसी और आयोजन समिति के साथ चर्चा के बाद कार्यकारी बोर्ड ने फैसला किया कि एशियाई युवा खेल शांतोउ 2021 को एक बार स्थगित किया जा चुका है, इसलिए इन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अगले एशियाई युवा खेल 2025 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित किए जाएंगे।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स भी 2023 तक स्थगित
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघ (फीसू) ने चीन के चेंगदू में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को 2023 तक स्थगित करने की घोषणा शुक्रवार को की। फीसू खेल पहले 2021 की गर्मियों में होने वाले थे, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के स्थगन के बाद इन्हें भी जून 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फीसू के कार्यवाहक अध्यक्ष लियोंज एडेर ने कहा कि चेंगदू 2021 को स्थगित करने का फैसला हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन विश्वविद्यालय के एथलीट््स के लिए यही सही फैसला है। उनकी सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिक है। उन्होंने कहा कि  हालात की अनिश्चितता के कारण खेलों का पुनर्निर्धारण ही बेहतर विकल्प है। कई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल संघों ने अपनी योजना में पहले ही बदलाव कर लिया था।

अब मंत्री सुभाष गर्ग आए प्रशांत किशोर के विरोध में, ट्वीट कर बोले:व्यापारी की जरूरत नहीं
जयपुर। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की जारी अटकलों के बीच तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने अप्रत्यक्ष रूप से पीके की एंट्री पर निशाना साधा है। गर्ग ने ट्वीट कर कहा है कि किसी संगठन को मज़बूत व ताकतवर केवल नेतृत्व व कार्यकर्ता ही बना सकते हैं ,कोई सलाहकार व सेवा प्रदाता नहीं । नेतृत्व को चाणक्य की ज़रूरत है न कि व्यापारी की।

गौरतलब है कि मंत्री सुभाष गर्ग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी समर्थक माने जाते हैं। गर्ग का यह ट्वीट ऐसे वक्त आया है जब पीके की एंट्री को लेकर दिल्ली में उच्च स्तर पर मंत्रणा जारी है। कांग्रेस में पीके की एंट्री को लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहमत नहीं है। इसी कड़ी में गर्ग के ट्वीट को वर्तमान राजनीतिक हालातों से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि गर्ग कांग्रेस से विधायक नहीं है, बल्कि आरएलडी पार्टी के विधायक है, जिन्होंने राजस्थान में कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रखा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार गर्ग ने यह ट्वीट गहलोत समर्थकों के कहने पर किया है। गर्ग के ट्वीट के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्दी ही इस ट्वीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो सकती हैं। पीके की कांग्रेस में एंट्री वाले समर्थक कांग्रेस नेता भी जल्द ही इस ट्वीट का जवाब सोशल मीडिया के माध्यम से दे सकते हैं।