Safety Negligence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बेंगलुरु में भयावह हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। प्रारंभिक जांच में खुदाई कार्य के दौरान लापरवाही की आशंका जतायी गयी है। यह हादसा मडापट्टना स्थित कावेरी कंपनी की स्टोन क्रशर इकाई में हुआ, जहां मजदूर खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे। खदान के ऊपरी हिस्से से एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना के समय कार्यस्थल से करीब 100 फुट ऊपर नये क्रशर संयंत्र की स्थापना के लिए एक हिताची अर्थमूवर मशीन से खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान विशाल चट्टान ढलान से लुढ़ककर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गयी।

हादसे के समय खदान में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। जांचकर्ताओं को आशंका है कि मशीन चालक ने खुदाई क्षेत्र के नीचे काम कर रहे मजदूरों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। घटना में घायल कई मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घायलों की सही संख्या का सत्यापन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस, बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पूरे क्षेत्र को सील कर भारी मशीनों की सहायता से मलबा हटाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य मजदूर मलबे में फंसा न हो।

पुलिस ने बताया कि सभी सात मृतक बिहार के निवासी थे। उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान संचालक ने सुरक्षा नियमों या मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन किया था या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि लापरवाही सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मडापट्टना में क्रशर की दीवार ढहने से सात श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खदानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान संचालकों की जिम्मेदारी है और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

जयपुर में भीषण हादसा: रिसॉर्ट की दीवार ढ़हने से 2 महिलाओं समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 12 से ज्यादा घायल
जयपुर। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा हो गया। सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक दीवार गिरने से दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन रिसॉर्ट में सोमवार को मजदूर सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी और दीवार का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में दो महिला मजदूरों सहित तीन लोगों की जान चली गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इंजीनियर युवराज की मौत के मामले सीएम योगी ने खुद लिया संज्ञान, बिल्डर अभय कुमार गिरफ्तार
नोएडा। यूपी के नोएडा के सेक्टर 150 में हाल ही में एक कार बेसमेंट के पानी में डूब गई थी जिसमें एक इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई ​थी। मृतक की पहचान युवराज के रूप में हुई थी, जिसके बाद प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर एक सवाल खड़ा हो गया था, लेकिन अब युवराज की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इस मामले में खुद सीएम योगी ने संज्ञान लिया था और उसके बाद दो बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सीएम योगी ने त्वरित नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को पदस्थापित कर दिया गया हैं,लेकिन अभी भी इस हादसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार अन्य जिम्मेदारों पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई कब होगी।