patwari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आठ साल में भी क्यों नहीं हुई भू-अभिलेख निरीक्षक पद की पदोन्नति परीक्षा
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालती आदेश के आठ साल बाद भी पटवारी के पद से भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए होने वाली विभागीय परीक्षा नहीं होने पर रेवेन्यू बोर्ड के रजिस्ट्रार से शपथ पत्र पेश करने को कहा है। अदालत ने 8 सितंबर तक को शपथ पत्र पेश कर बताने को कहा है कि बोर्ड ने साल 2017 के आदेश और 7 मार्च 2019 को विज्ञापन जारी होने पर भी विभागीय पदोन्नति के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित क्यों नहीं करवाई। जस्टिस महेन्द्र गोयल ने यह आदेश विवेक शर्मा की याचिका पर दिए। याचिका में अधिवक्ता विजय दत्त शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट ने 26 जुलाई 2017 को सतीश सिंह बनाम राज्य सरकार मामले में भू-अभिलेख निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा करवाए जाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद बोर्ड ने परीक्षा नहीं करवाई।

वहीं बाद में राज्य सरकार ने अवमानना याचिका में सुनवाई के दौरान शपथ पत्र दायर कर कहा कि उन्होंने 7 मार्च 2019 को विभागीय परीक्षा का विज्ञापन जारी कर आदेश की पालना कर दी है। इसके बाद भी यह विभागीय परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। जबकि परीक्षा के लिए स्वीकृत पदों पर डीपीसी के जरिए कनिष्ठ कार्मिकों को पदोन्नति दे दी है। इसलिए अदालती आदेशों की पालना करवाई जाए।

पटवारी भर्ती परीक्षा : समय से पहले पहुंचने की अपील, देर से आने वालों को नहीं मिली प्रवेश की अनुमति
जयपुर। प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुआ। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि पहली शिफ्ट में प्रवेश द्वार सुबह 8 बजे और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे बंद हो जाएंगे। प्रदेशभर के 38 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,76,000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने समय पर प्रवेश द्वार तक पहुंच बनाई उन्हें बिना किसी परेशानी के प्रवेश दिया गया, लेकिन जो परीक्षार्थी निर्धारित समय 8 बजे के बाद केंद्र पहुंचे, उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। बताया गया कि ऐसे कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए, जिससे उनके चेहरों पर मायूसी छा गई।

परीक्षा स्थल पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी। इस दौरान उम्मीदवारों को केवल ऐसे धार्मिक धागे या वस्त्र पहनने की अनुमति दी गई जिनमें कोई मेटलिक पार्ट न हो। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने बताया कि जनेऊ और कलावा जैसे सूती धागे उम्मीदवार पहन सकते हैं क्योंकि उनमें धातु नहीं होती और वे वस्त्र का हिस्सा होते हैं।बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही अपील की थी कि परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। कई अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचकर पंक्तियों में खड़े दिखाई दिए। परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों में प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मुस्तैद रहे।

4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, रिश्वत के पैसे बरामद
भरतपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले के पटवारी हल्का चक नम्बर 3 के पटवारी तुलाराम को एक मामले में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को शिकायत मिली कि आरोपी द्वारा परिवादी के मकान के हैसियत प्रमाण-पत्र के प्रार्थना-पत्र पर रिपोर्ट करने की एवज में पांच हजार रूपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर सत्यापन के दौरान आरोपी परिवादी से इस मामले में 4 हजार रुपए की रिश्वत लेने पर सहमत हुआ।

इसके बाद ब्यूरो टीम ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलाराम को परिवादी से चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उससे रिश्वत के 4 हजार रुपए बरामद कर लिए गए। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है।

कोटा यूआईटी पटवारी 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा। एसीबी कोटा की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए यूआईटी (केडीए) के पटवारी रॉकी अरोड़ा को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसके प्लॉट का पट्टा बनाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी ।आरोपी  पटवारी पहले  दो किश्तो में 12 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था।

एएसपी स्पेशल यूनिट मुकुल शर्मा ने बताया कि आरोपी रॉकी अरोड़ा के खिलाफ परिवादी ने शिकायत की थी जिसमें बताया था कि आरोपी पटवारी सोगरिया स्टेशन क्षेत्र में लगा हुआ है। परिवादी ने प्लॉट का पट्टा बनाने के लिए यूआईटी में फाइल लगाई हुई है। इस पर पटवारी ने  पट्टा  बनाने की एवज में 15 हजार रुपए की मांग की  तथा आरोपी उससे दो किश्त में 12 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। इस पर टीम ने मामले का सत्यापन कराया  इस दौरान मामला सत्य पाए जाने पर कोटा स्पेशल यूनिट के निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पटवारी को फरियादी से तीन हजार रुपए की राशि लेते गिरफ्तार किया ।

हाईकोर्ट ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में महिला पटवारी की उम्मीदवारी को निरस्त करने के आदेश पर लगाई रोक
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में महिला पटवारी की उम्मीदवारी को निरस्त करने के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ की अदालत के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। जस्टिस अनूप कुमार की एकलपीठ ने यह आदेश हिना सुमन की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया कि याचिकाकर्ता पटवारी के तौर पर कार्यरत है। उसका बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर चयन हुआ था। इस पर उसने नए पद को ग्रहण करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की गुहार की थी, लेकिन राज्य सरकार ने अवधि बढ़ाने की बजाय उसकी उम्मीदवारी को ही निरस्त कर दिया। सरकार की इस कार्रवाई  को याचिका में चुनौती दी गई।

जयपुर में पटवारी एवं ग्राम प्रतिहारी 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रीना सोयल पटवारी पटवार हल्का बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान ब्राह्ममणान, तहसील बस्सी, जिला जयपुर एवं रोडूमल ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का बराला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर को परिवादी से 45 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि कृषि भूमि का सीमाज्ञान कार्य करने की एवज में आरोपी रीना सोयल पटवारी पटवार हल्का बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान ब्राह्ममणान, तहसील बस्सी, जिला जयपुर द्वारा रोडूमल ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का बराला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर के माध्यम से 45 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के नेतृत्व में आज मय टीम उप अधीक्षक पुलिस नीरज भारद्वाज एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रीना सोयल पटवारी पटवार हल्का बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान ब्राह्ममणान, तहसील बस्सी, जिला जयपुर एवं रोडूमल ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का बराला, तहसील बस्सी, जिला जयपुर को परिवादी से 45 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस  स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।

50 हजार रूपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुए अविकार शर्मा पटवारी पटवार हल्का रोजदा उप तहसील मुण्डोता, आमेर जिला जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि आवासीय कॉलोनी में दो प्लॉटों की भूमि से रास्ता नहीं निकालने और इस प्रक्रिया पर स्टे लेने हेतु समय देने की एवज में अधिकार शर्मा पटवारी पटवार हल्का रोजदा, उप तहसील मुण्डोता, आमेर जिला जयपुर द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरवीजन में एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलराम सिंह मीणा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए अविकार शर्मा पुत्र निवासी मकान नं0 59, प्रकाश नगर, नौ दुकान के सामने करधनी, झोटवाडा, जयपुर हाल पटवारी पटवार हल्का रोजदा, उप तहसील मुण्डोता, आमेर, जिला जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

पटवारी भर्ती में वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति देने पर लगी रोक हटी
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पटवारी भर्ती-2020 में वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति देने पर लगी रोक को हटा लिया है। इसके साथ ही अदालत ने इन नियुक्तियों को याचिका के निर्णयाधीन रखा है। एक्टिंग सीजे एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस अनिल उपमन की खंडपीठ ने यह आदेश रितेश कुमार व अन्य की अपील पर दिए।

सुनवाई के दौरान प्रतीक्षा सूची के प्रभावित छात्रों की ओर से प्रार्थना पत्र पेश कर नियुक्ति प्रक्रिया से रोक हटाने की गुहार की गई, जिसे स्वीकार करते हुए खंडपीठ ने वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति देने पर लगी रोक को हटा लिया। अपील में बताया गया कि पटवारी भर्ती-2020 की प्रतियोगी परीक्षा अक्टूबर 2021 में हुई थी। इसमें प्रथम पारी का पेपर देने वाले सबसे ज्यादा 33 फीसदी अभ्यर्थी चयनित हुए थे, जबकि चौथी पारी में पेपर देने वालों में से केवल 11 फीसदी अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है। चयन बोर्ड ने भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं अपनाई है। बोर्ड अब वेटिंग लिस्ट से खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने पर याचिकाकर्ताओं के हित प्रभावित होंगे और वे नियुक्ति से वंचित रह जाएंगे। एकलपीठ ने अपने आदेश में इस बात को नहीं देखा कि जिन चरणों में परीक्षा होती है, वहां अलग-अलग विषयों के संबंध में अपनाए जाने वाला स्कैलिंग का फॉर्मूला लागू नहीं होता है। अलग-अलग चरणों में आयोजित परीक्षा के लिए एक अलग तरीके का फॉर्मूला अपनाया जाता है। ऐसे में एकलपीठ के आदेश को रद्द किया जाए।

पटवारी 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी अलवर इकाई ने कार्रवाई कर विष्णु कुमार हाल पटवारी पटवार हल्का सरहेटा तहसील तिजारा जिला अलवर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक  भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अलवर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि मेरी केसीसी फाईलों को आगे फारवर्ड करने की एवज में विष्णु कुमार 4 हजार रूपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहे है।

विष्णु कुमार तिजारा तहसील में सरहेटा हल्का के पटवारी हैं। एसीबी टीम ने परिवादी की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए विष्णु कुमार को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

पटवारी को 20 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा
बून्दी। बूंदी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को भ्रष्टाचार विरोध के हट्टीपूरा और दौलाडा हल्का पटवारी छोटूलाल चौधरी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।  एक बार तो आरोपी देवपुरा स्थित कार्यालय से रिश्वत लेकर बाइक लेकर फरार हो गया। एसीबी ने 2 किमी पीछा कर पटवारी को धरदबोचा। आरोपी ने जमीन के नामांतरण खोलने की एवज में  रिश्वत ली थी।

बूंदी एसीबी के डीएसपी ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि हट्टीपूरा और दौलाडा हल्का पटवारी छोटूलाल चौधरी निवासी काशिर देवली जिला टोंक हाल निवासी देवपुरा को बूंदी एसीबी ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फरियादी ने 2 जुलाई को एसीबी चौकी में शिकायत दी थी फरियादी की जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी उससे 40 हजार की रिश्वत मांग रहा है जिसका सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई। पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया जिसके चलते हुए गुरुवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। पटवारी ने देवपुरा स्थित कार्यालय के बाहर परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेकर फरार हो गया। जिसे बड़ी मुश्किल के साथ एसीबी की टीम ने 2 किमी पीछा कर बूंदी-कोटा रोड से डिटेन किया गया। आरोपी पटवारी सेना का रिटायर फौजी है। आरोपी बिना पैसे के किसी का भी कार्य नहीं करता है।

नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में मांगी घूस, 4 हजार रूपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से चार हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि का नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर द्वारा पांच हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई टीम ने शिकायत का सत्यापन कर जगदीश प्रसाद बैरवा पुत्र  रामलाल बैरवा निवासी 35 बैरवा बस्ती घाटा बैनाड़ा जयपुर हाल पटवारी, पटवार हल्का किशोरपुरा अतिरिक्त चार्ज हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

अलवर जिले में 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश करने की एवज में मांगी थी घूस
अलवर। राजस्थान के अलवर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने थानागाजी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशोरी के हल्का पटवारी प्रकाश चंद मीणा को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परिवादी एवं किशोरी निवासी हर सहाय प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई कि हल्का पटवारी उसकी जमीन की पैमाइश करने की एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है और  रिश्वत नहीं देने पर पैमाइश नहीं करनी की बात कह रहा है। ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद शुक्रवार की देर शाम पटवारी को उसके गांव अंगारी बस स्टैंड पर परिवादी से पचास हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।