MS Dhoni - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमएस धोनी ने अगले साल आईपीएल खेलने की पुष्टि की, रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे सीएसके की फिर से कमान
चेन्नई। इस साल चोटिल रुतुराज गायकवाड़ से पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान संभालने के बाद, तूफानी कप्तान एम एस धोनी ने अगले साल के संस्करण में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और कहा है कि रुतुराज कप्तान के रूप में वापसी करेंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे। धोनी ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि उन्हें चेन्नई के साथ अपने लंबे समय से जुड़े जुड़ाव, चेन्नई के प्रशंसकों से मिले प्यार, स्नेह और समर्थन की याद आती है। चेन्नई के प्रति उनका प्यार तब स्पष्ट रूप से दिखाई दिया जब उन्होंने कहा कि इसी शहर ने उन्हें 2005 में पहला टेस्ट और 2008 में आईपीएल का पहला मैच दिया था।

अगले सीएसके की बल्लेबाजी मजबूत होगी :

धोनी ने इस साल के संस्करण में टीम की समस्याओं और संतुलन की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि अगले साल सीएसके की बल्लेबाजी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा, हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। रुतु (गायकवाड़) वापसी करेंगे। उन्हें चोट लग गई थी। लेकिन वह वापसी करेंगे। तो, अब हम काफी व्यवस्थित हैं।

इस बार सबसे निचले पायदान पर रही चेन्नई, कोहनी की चोट के कारण नहीं खेल पाएं थे रुतुराज :

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, धोनी ने कहा कि रुतुराज गायकवाड़ की वापसी से आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की बल्लेबाजी मजबूत होगी। गायकवाड़ पांच मैच खेलने के बाद कोहनी की चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए थे। धोनी ने सीएसके की कप्तानी संभाली, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदल सके, टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर रही और लगातार बल्लेबाजी करने के लिए संघर्ष करती रही।

मिनी-नीलामी में टीम को मजबूत करेंगे :

धोनी ने कहा कि टीम इस साल के अंत में होने वाली मिनी-नीलामी में अपनी टीम को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा  कि हमने (सीएसके) आईपीएल 2025 में कोई ढिलाई बरती। लेकिन कुछ खामियां थीं जिन्हें हमें दूर करना था। दिसंबर में एक छोटी नीलामी होने वाली है। कुछ खामियां हैं, और हम उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे।   गायकवाड़ को इसी महीने के अंत में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2025-26 के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम में चुना गया है। धोनी ने स्वीकार किया कि पिछले दो सीजन में सीएसके का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, और कहा कि टीम के लिए चिंता के क्षेत्रों की पहचान करना जरूरी है।

धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय, हैडन, अमला, ग्रीम स्मिथ और विटोरी भी शामिल हुए लिस्ट में
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। आईसीसी ने इसकी घोषणा की। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आईसीसी ने धोनी के करियर को लेकर कहा, 17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच। ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं। वहीं, धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पल मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटर लिस्ट में शामिल :

आईसीसी की ओर से हॉल ऑफ फेम 2025 की लिस्ट में कुल 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें 5 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, भारत के महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी शामिल हैं।वहीं, महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को यह सम्मान मिला है।

आईसीसी बोला- मुश्किल परिस्थिति में कप्तान बने, टीम को जिताया :

आईसीसी ने बताया कि 2007 में जब भारत वनडे वर्ल्ड कप में जल्दी बाहर हो गया था, तब मुश्किल परिस्थिति में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए धोनी को कप्तान बनाया गया। उस युवा टीम में रोहित शर्मा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा जैसे नए चेहरे थे। धोनी ने इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा आत्मविश्वास दिखाया कि भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।

तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान :

धोनी अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई हैं। उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट में भी नंबर-1 टीम बना। हालांकि उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन आईपीएल में अब भी खेल रहे हैं।

जय शाह ने बधाई दी :

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने शानदार खेल दिखाकर क्रिकेट को खास बनाया और नई पीढ़ियों को प्रेरित किया। जय शाह ने कहा, इस साल हमें 7 बेहतरीन खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मौका मिला है। मैं आईसीसी की तरफ से सभी को दिल से बधाई देता हूं। उम्मीद है यह सम्मान उनके लिए एक यादगार पल होगा।

आईपीएल 2025 : सीएसके को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण गायकवाड़ बाहर, धोनी करेंगे कप्तानी
चेन्नई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 के बीच करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के चलते आईपीएल- 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एमएस धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते दिखाई देंगे। सीएसके टीम सूत्रों के अनुसार टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। गायकवाड़ की चोट इतनी ज्यादा गंभीर है कि वे अब इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। गायकवाड़ की कोहनी में चोट लगी है। इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स के जरिए अपडेट शेयर किया है।

राजस्थान के खिलाफ मैच में लगी थी चोट :

ऋतुराज गायकवाड़ को 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पारी के दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे की गेंद पर उनकी कोहनी में चोट लगी थी। लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और उस मैच में 63 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने दो और मैच खेले और 5 अप्रैल को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 और 8 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 रन बनाए।

कोच फ्लेमिंग ने की पुष्टि :

चेन्नई के प्रमुख कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई में कहा कि धोनी को गुवाहाटी में चोट लगी थी। वह कुछ दर्द में रहे हैं। हमें एक्सरे मिला और एमआरआई भी कराया जहां पर कोहनी में फ्रैक्चर के बारे में पता चला। इसलिए हम निराश हैं और उनके लिए दुखी हैं। हम उनके खेलने के प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, वह अब टूनार्मेंट से बाहर हो जाएंगे। हमारे पास एक अनकैप्ड खिलाड़ी एमएस धोनी है, जो चेन्नई के बाकी बचे मैचों के लिए कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

धोनी 16 साल रहे सीएसके के कप्तान :

43 वर्षीय धोनी ने 2008 से 2024 तक सीएसके का नेतृत्व किया, जब उन्होंने गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी।

धोनी ने संन्यास की अटकलों को किया खारिज
चेन्नई। भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुये कहा कि मौजूदा संस्करण के बाद अपनी फिटनेस के आधार पर वह अगले सीजन में खेलने का फैसला करेंगे।

मैं एक बार में एक साल के लिए खेलता हूं :

पॉडकास्ट में आईपीएल से संन्यास के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं और मैंने इसे बहुत सरल रखा है। मैं एक बार में एक साल के लिए खेलता हूं। मैं अभी 43 साल का हूं और जुलाई में जब यह सीजन खत्म होगा, तब तक मैं 44 साल का हो जाऊंगा। इसलिए, मेरे पास यह तय करने के लिए लगभग 10 महीने हैं कि मैं एक और साल खेलना चाहता हूं या नहीं। उन्होंने कहा, यह वास्तव में इस बारे में नहीं है कि मैं क्या चाहता हूं। यह शरीर है जो आपके लिए निर्णय लेता है। मैं क्रिकेट जारी रख सकता हूं या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं शारीरिक रूप से कैसा महसूस करता हूं। फिलहाल, मैं इस बात पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहा हूं कि इस सीजन में क्या करने की जरूरत है।

बल्ले से कोई खास प्रभाव नहीं :

मौजूदा आईपीएल सीजन में धोनी के मामूली प्रदर्शन के बीच रिटायरमेंट की चर्चा जोर पकड़ रही है। हालांकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज चार मैचों में केवल एक बार आउट हुए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक बल्ले से कोई खास प्रभाव नहीं डाला है या कोई पारी पूरी तरह से खत्म नहीं की है।

MS Dhoni लंदन में करा सकते हैं मांसपेशियों की सर्जरी
नई दिल्ली। भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने संन्यास को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मांसपेशियों में खिंचाव के उपचार के लिए लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी चोट से उबरने के बाद आईपीएल में अपने भविष्य पर फैसला करेंगे।

सीएसके करो या मरो के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से करारी हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। यह केवल तीसरी बार है जब पांच बार की चैंपियन आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी गत चैंपियन को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 27 रन की हार का सामना करना पड़ा और जैसे ही एमएस धोनी 13 गेंदों में 25 रन बनाकर मैदान से बाहर निकले, उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि धोनी लंदन में सर्जरी होने के बाद ही संन्यास के बारे में फैसला करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी मांसपेशियों में दर्द की सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं। आईपीएल 2024 में उन्हें मांसपेशियों में दर्द से जूझना पड़ा था। वह पूरी तरह से फिट नहीं है, लेकिन क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और वह उपचार के बाद ही अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे। उन्हें ठीक होने में पांच से छह महीने लगेंगे। छह सात महीने बाद मेगा ऑक्शन भी होना है। अगले साल के आईपीएल के लिए इस साल दिसंबर आखिरी में मेगा ऑक्शन हो सकता है, जिसमें मौजूदा नियमों के मुताबिक, एक टीम को सिर्फ चार खिलाड़ी को रिटेन करने की इजाजत होती है।

धोनी फिट नहीं लेकिन हम चाहते हैं कि वह मैदान पर बने रहें : फ्लेमिंग
नई दिल्ली। क्या एमएस धोनी को बड़ी चोट लगी है। क्या यही वजह है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मैच में वह नौवें नंबर पर खेले थे। सीएसके के प्रमुख कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि अगले मैच से पहले आराम का दिन है और धोनी की देर से एंट्री रणनीति और वर्कलोड का हिस्सा होगी। फ्लेमिंग ने मैच से एक दिन पहले कहा कि पोजीशन के बारे में चिंता मत कीजिए यह अगले मैच पर ध्यान लगाने का समय है। हम पहले भी देख चुके हैं जहां धोनी पिछले साल घुटने की सर्जरी से उबरे लेकिन इस साल वह जितना हो सके वर्कलोड मैनेजमेंट कर रहे हैं।

अब हमारे लिए चुनौती यह है कि हमारे पास अरावेल्ली अविनाश के तौर पर अच्छा विकेटकीपर बैकअप है लेकिन वह धोनी नहीं है। हम चाहते हैं कि धोनी मैदान पर रहें और जो कर सकते हैं वह करें जो आखिरी दो-तीन-चार ओवर बल्ले से हों और विकेट के पीछे बाद में उनकी काबिलियत। एक नए कप्तान के लिए तकनीकी सलाह बेहद अहम है। वैसे उन्होंने इस बात को नकार दिया कि धोनी की चोट ने उनको बल्लेबाजी में अधिक समय नहीं दिया लेकिन फ्लेमिंग ने साफ किया कि एक 43 साल के शरीर को अधिक सतर्कता की जरूरत है।

धोनी की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के तले बनी उनकी फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द धूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, पर काफी दिक्कतें आती हैं। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिका हैं। कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन साथ ही वह मां के साथ रहना चाहता है। लेकिन मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके।

रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित फिल्म लेट्स गेट मैरिड में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लेट्स गेट मैरिड को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। यह फिल्म 31 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

धोनी प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड का टीजर रिलीज
मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तमिल फिल्म लेट्स गेट मैरिड का टीजर रिलीज हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के तले बनी उनकी फिल्म लेट्स गेट मैरिड का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म का टीजर धोनी एंटटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है। फिल्म में की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द धूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, पर काफी दिक्कतें आती हैं। टीजर को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिका हैं।

रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित फिल्म लेट्स गेट मैरिड में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। इस फिल्म को जुलाई 2023 में रिलीज करने की तैयारी है।

गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार फाइनल में
अहमदाबाद। शुभमन गिल (129) के शानदार शतक और मोहित शर्मा (10 पर 5) की धारधार गेंदबाजी की बदौलत गत विजेता गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
गुजरात के इतिहास में लगातार दो सीजन के फाइनल में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन गई।

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात 28 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ही चार बार की चैंपियन एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। यदि गुजरात टीम फाइनल में चेन्नई को हरा देती है तो वह लगातार  दूसरा आईपीएल खिताब जीतने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन  जाएगी।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी के समक्ष 171 रन पर ही सिमट गई।

मुंबई के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक वर्मा ने धुंआधार पारी खेली। उसने शमी के एक ओवर में चार चौके, एक छक्के और दो रन की मदद से  कुल 24 रन बनाए। उसने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। उसकी पारी का अंत राशिद खान ने बोल्ड कर किया।

तिलक और सूर्यकुमार ने महज 22 गेंद पर 51 रन की साझेदारी निभाई। तिलक के बाद कैमरन ग्रीन और सूर्या ने 32 गेंद प र 51 रन जोड़े। ग्रीन 20 गेंद  पर 30 रन बना आउट हुए।

पांड्या की पलटन से भिड़ेंगे धोनी के धुरंधर
चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी आईपीएल सीजन में खिताब जीतने का ख्वाब देखने वाली चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को पहले क्वालीफायर में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स का सामना करेगी। गुजरात भले ही 14 में से 10 लीग मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर रही हो, लेकिन चेपौक स्टेडियम पर चेन्नई को हराना उसके लिए आसान नहीं होगा। हार्दिक पांड्या की टीम ने आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच में चेपौक का किला फतह किया था और वह इस बार भी उसी रणनीति को अपनाना चाहेंगे। टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत करने के बाद लय हासिल करने वाली चेन्नई भी गुजरात की योजनाओं को विफल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी।
चेन्नई के लिए गिल बड़ी चुनौती : धोनी के धुरंधरों को सबसे पहले गुजरात के सलामी बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट के भविष्य शुभमन गिल से निपटना होगा। गिल पिछले दो आईपीएल मैचों में दो शतक जड़कर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल से बाहर कर दिया था। यह इस सीजन में 56.57 की औसत और 152.47 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। गिल की फॉर्म मंगलवार को चेन्नई का सिरदर्द साबित हो सकती है।

दीपक चाहर से रहेंगी चेन्नई की उम्मीदें
चेन्नई को उम्मीद होगी कि दीपक चाहर शुरुआती ओवरों में अपनी स्विंग से जल्दी विकेट निकाल सकें। चाहर पिछले दो मैचों में छह विकेट लेकर पूरे रंग में नजर आए हैं, जबकि श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने भी इस सीजन डेथ ओवरों में कमाल का प्रदर्शन किया है। यह जोड़ी अगर अपने शत प्रतिशत प्रदर्शन पर हो तो गुजरात की बल्लेबाजी को गहरी क्षति पहुंचा सकती है।

12वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है चेन्नई
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई अब तक खेले 14 सीजन में 12वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। वहीं 2022 में बनी नई टीम गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में खेलेगी। गुजरात टाइंटस का प्लेआॅफ में 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 20 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही है। टीम ने 14 में से 10 मुकाबले जीते और केवल 4 ही गंवाए। पिछले सीजन भी टीम ने 10 मैच जीते थे और इस बार भी उन्हें इतने ही मुकाबलों में जीत मिली। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इस बार 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर रही। टीम ने 14 में से 8 मैच जीते, 5 हारे और एक बेनतीजा रहा।

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने बनाये तीन विकेट पर 223 रन
नई दिल्ली। रुतुराज गायकवाड (79) और डेवान कॉनवे (87) के बीच 141 रन की साझीदारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट पर 223 रन बनाये।

अरूण जेटली स्टेडियम पर चेन्नई की सलामी जोड़ी एक सोची समझी रणनीति के तहत मैदान पर उतरी। दोनो ही बल्लेबाजों ने संतुलित तरीके से बल्लेबाजी करते हुये अच्छी गेंदो का सम्मान किया जबकि ढीली गेंदों पर जम कर प्रहार किये। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच दोनो बल्लेबाजों ने आठ रन प्रति ओवर के आसपास की गति के साथ स्कोरबोर्ड को चलाये रखा। दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर ने इस साझीदारी को तोड़ने के लिये गेंदबाजी में तमाम बदलाव किये और आखिरकार पारी के 15वें ओवर में गायकवाड चेतन सकारिया की एक गेंद को मारने के प्रयास में डीप स्कावयर लेग पर खड़े रेली रोसौव को कैच थमा बैठे। रुतुराज ने 50 गेंद खेल कर तीन चौके और सात छक्के लगाये।

रुतुराज के बाद सिक्सर ङ्क्षकग शिवम दूबे ने क्रीज संभाली और आक्रामक बैङ्क्षटग का मुजाहिरा करते हुये तीन छक्के लगाये मगर नौ गेंद की संक्षिप्त पारी में वह खलील अहमद का शिकार बन कर पवेलियन लौट गये। इसके बाद करिश्मायी कप्तान धोनी का आगमन विकेटों के बीच हुआ जिनका इस्तकबाल स्टेडियम पर मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर किया। उधर दिल्ली को एक सफलता डेविड कॉनवे के विकेट के तौर पर मिली जब एनरिच नोर्जे की धीमी गति से फेंकी गयी गेंद को हिट करने के प्रयास में वह लांग आन पर कैच थमा बैठे। कॉनवे ने 52 गेंद खेलकर नौ चौके और तीन छक्के जड़े। बाद में जडेजा ने सात गेंदो पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 20 रन बना कर दर्शकों का मनोरंजन किया। धोनी पांच रन पर नाबाद लौटे।

प्लेआफ में जगह बनाने के लिहाज से चेन्नई के लिये यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। चेन्नई अगर पहले से ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली के खिलाफ बडी जीत हासिल कर लेती है तो वह अंकतालिका में गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर कब्जा कर सकती है।

धोनी आईपीएल में एक टीम के लिए 200 मैच में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी
चेन्नई। आईपीएल 2023 में एम चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई का नेतृत्व कर रहे है। मैदान पर उतरने के साथ ही धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने सीएसके के लिए इस मैच को मिलाकर 200 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के भी कप्तान रह चुके हैं। यह उपलब्धि हासिल करने पर धोनी को टीम के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एवं आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ चित्रा श्रीनिवासन और रूपा गुरुनाथ भी मौजूद रहीं।

धोनी का बतौर कप्तान रिकॉर्ड
धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। इसके अलावा वह अपनी टीम को 15 में से 11 बार अंतिम चार में ले जा चुके हैं। टीम चार बार ट्रॉफी जीतने के अलावा पांच बार रनर-अप भी रह चुकी है। धोनी ने ओवरआॅल आईपीएल में आज के मैच से पूर्व तक 213 मैचों (सीएसके/आरपीएस) में कप्तानी की है। इसमें से उन्होंने 125 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा 87 मैच हार चुके हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। उनकी जीत का प्रतिशत 58.96 है। वह आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं।