valley - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा बी-6 कार के खाई में गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास आज अपराह्न घटी। बताया जा रहा है कि एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और बचाव दल खाई में उतरकर शवों और वाहन को बाहर निकालने में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल ने घटना की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

भारत का चीन को करारा जवाब, सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा, खुश हुए राहुल
नई दिल्ली। नव वर्ष के मौके पर भारतीय सैनिकों को उपहार देकर दिखावटी सद्भावना व्यक्त करने के बाद गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराए जाने का दुष्प्रचार करने वाले चीन को भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराकर करारा जवाब दिया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में हुई हिंसक झड़प की जगह तिरंगा फहराकर अपने दृढ़ इरादों के बारे में स्पष्ट संदेश दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने नव वर्ष के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसके सैनिकों ने गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया है। इसके जवाब में जारी इन तस्वीरों में भारतीय सेना के जवान गलवान घाटी में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।

गलवान मे तिरंगा फहराते देख खुश हुए राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गलवान में चीनी झंडे सम्बन्धी  टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेना का मनोबल गिराने वाला बयान बता कर इसकी तीखी आलोचना के एक दिन बाद बुधवार को गलवान में जवानों के तिरंगा फैलाने वाला चित्र जारी कर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा देख कर उन्हें प्रसन्नता होती है। गांधी ने बर्फ से ढकी गलवान घाटी में सेना के जवानों द्वारा तिरंगा फहराने की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि देश के हर हिस्से में तिरंगा लहराते देखकर उन्हें खुशी होती है।

गांधी ने ट्वीट किया कि भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है। इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने 'जय हिंद' गालवान को हैस्टेक़ भी किया है। गौरतलब है कि गांधी ने मंगलवार गलवान घाटी में जब चीनी झंडा फहराने की बात कही थी तो भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया था।

कायराना हरकत
कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की सख्ती के बावजूद घाटी में दूसरे राज्यों के मजदूरों की हत्याएं की जा रही हैं। रविवार को कुलगाम के वाहनपोह इलाके में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करके आतंकवादियों ने दो बिहारी मजदूरों की हत्या कर दी। एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के एक दिन पहले शनिवार को भी ईदगाह इलाके में बिहार के एक रेहड़ी वाले की हत्या कर दी। पुलवामा में उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद की हत्या कर दी गई। कश्मीर में अक्टूबर में बारह आम लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें दस गैर मुस्लिम हैं। अक्टूबर से पहले जनवरी से सितंबर तक बीस नागरिकों की हत्याएं हुई थीं। घाटी में पांच लाख बाहरी मजदूर हैं। इनमें से लगभग 90 फीसदी निर्माण का काम करते हैं। घाटी के हर जिले में ये मजदूर निवास करते हैं। अब इन मजदूरों में दहशत है, जो स्वाभाविक है। देखा जाए तो इन दिनों घाटी में गैर मुस्लिम लोग आतंकियों के निशाने पर हैं। अफगानिस्तान में तालिबानी वापसी के बाद पाकिस्तान एक सोची-समझी रणनीति के तहत ये हत्याएं करवा रहा है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है। इसके तहत दो सौ लोगों की एक सूची बनाई गई है। इसमें कुछ राजनीतिक दलों, हिन्दू संगठनों, कश्मीरी पण्डितों की वापसी के लिए प्रयासरत मुख्य लोगों और सेना के लिए सूचनाएं एकत्रित करने वाले लोगों के नाम शामिल हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में शांति लौटने लगी थी। कारोबार भी गति पकड़ने लगा और पर्यटकों का आना-जाना भी बढ़ा था। कश्मीरी लोग देश की मुख्य धारा से जुड़ने लगे थे। कश्मीर में बदल रही तस्वीर से पाकिस्तान व आतंकवादी गुट निराश थे। अब उन्होंने घाटी में फिर से शांति भंग करने की साजिश रचकर मुस्लिमों व अल्पसंख्यक हिन्दू-सिखों में दरार डालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आतंकवादी पाकिस्तान सरकार व कश्मीर के कुछ कट्टरपंथी गुट घाटी में कश्मीरी पण्डितों की वापसी नहीं चाहते और प्रवासी मजदूरों को भी भगाना चाहते हैं। अब घाटी में हिंसा का नया सिलसिला प्रशासन व सुरक्षा बलों की चुनौती बन गया है। आतंकियों की इस कायराना करतूतों का सख्ती से जवाब दिया जाना चाहिए। सभी को मिलजुलकर एकजुट प्रयास करने होंगे।