other - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनआईए ने घटना स्थल व अन्य जगहों पर की वीडियोग्राफी
उदयपुर। शहर के मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में गत दिनों टेलर कन्हैयालाल तेली की नृशंस हत्या के मामले की जांच कर रही एनआईए टीम ने गुरुवार को घटनास्थल और सापेटिया स्थित एसके इंजीनियरिंग वर्क्स पहुंच कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही मौके की वीडियोग्राफी करवाई। इधर, नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों को कन्हैयालाल हत्याकांड से पहले धमकी देने के मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए की दस से बारह सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह करीब दस बजे मालदास स्ट्रीट स्थित टेलर कन्हैयालाल तेली की दुकान पर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान का शटर खुलवा कर भीतर हत्या से संबंधित कुछ साक्ष्य जुटाए। साथ ही टीम ने दुकान के भीतर व बाहर की तरफ की वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद यह टीम सुखेर में सापेटिया स्थित फैक्ट्री पहुंची, जहां हत्या के आरोपियों द्वारा हथियार बनाने की जानकारी सामने आई। टीम ने यहां भी कुछ साक्ष्य संकलित किए और वीडियोग्राफी की। बताया गया कि टीम रियाज और वसीम के घर भी गई और वहां से मोबाइल सिमें, कुछ कागज व अन्य साक्ष्य प्राप्त किए।

अधिकाधिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमाण्ड अवधि 12 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐसे में एनआईए टीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही और सीमित समय में ज्यादा से ज्यादा मजबूत साक्ष्य संकलित कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। मामले से जुड़े अनुसंधान के लिए उदयपुर में एनआईए के करीब पचास अधिकारी डेरा डाले हुए हैं और दिन-रात साक्ष्य व गवाह जुटाने में लगे हैं। टीम इस मामले की जांच से जड़े सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण और परीक्षण कर रही है। टीम यहां कुछ और लोगों से पूछताछ करने वाली है जो रियाज के समूह में सक्रिय थे। नृशंसा हत्या को गंभीरता से लेते हुए एनआईए इन्ही साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की रिमाण्ड अवधि बढ़ाने की कोशिश में है।

उधर, प्रतापनगर थाना पुलिस ने सुंदरवास के एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अब्दुल मुतलीबाली, गुफरान हुसैन, शाहिद नवाज खान और शोएब जिलानी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद अनुसंधान के दौरान पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी, जिस पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने उक्त कार्रवाई की।

राजस्थान आवासन मंडल का मामला : इधर तो मुट्ठी भर चणा, उधर घी घणा
कोटा । रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की जरूरत है। कोटा शहर में राजस्थान आवासन मंडल पहले लोगों को सस्ते मकान बनाकर उपलब्ध करवा  रहा था। लेकिन वर्तमान में कोटा में कई लोग ऐसे हैं जो आवासन मंडल के मकान लेना चाहते हैं। लेकिन मंडल के पास जमीन का  टोटा है। वहीं संभाग के अन्य जिलों में मंडल के पास मकानों की भरमार है लेकिन वहां खरीदार नहीं मिल रहे हैं। राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त के अधीन कोटा के अलावा संभाग के बारां व झालावाड़ जिले भी शामिल हैं। मंडल की हालत यह है कि कोटा में उसके पास जमीन ही नहीं है। जिससे वे न तो नई कॉलोनी विकसित कर पा रहे हैं और न ही लोगों को मकान बनाकर दे पा रहे हैं। जबकि कोटा में पिछले कई सालों से करीब 200 लोगों ने मकानों के लिए आवेदन किया हुआ है। जिनमें पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भी शामिल हैं।  लेकिन उन्हें अभी तक भी मकान नहीं मिल रहे हैं। उनके आवेदन अभी तक भी लम्बित हैं। जबकि संभाग के बारां व झालावाड़ जिलों में मंडल के पास मकानों की भरमार है। लेकिन वहां खरीदार नहीं मिल रहे हैं। गत दिनों जयपुर में आवासन मंडल के मकानों की एक ही दिन में रिकॉर्ड नीलामी हुई थी। लेकिन कोटा में पिछले कई सालों से रिकॉर्ड नीलमाी ही नहीं हुई है।

संभाग में 1228 मकान बिक्री के लिए
राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त में करीब 1228 मकान ऐसे हैं जिन्हें मंडल नीलामी के माध्यम से बेचना चाहता है। लेकिन उनके लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। हांलाकि जितने भी मकान हैं उनमें से कोटा में मात्र 10 ही फ्लैट हैं शेष मकान बारां व झालावाड़ जिलों में हैं।

यह है मंडल के मकानों की स्थिति
राजस्थान आवासन मंडल कोटा वृत्त के अधीन कोटा में कुन्हाड़ी स्थित हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में  मात्र 10 ही फ्लैट बिक्री के लिए हैं। जबकि  सबसे अधिक 341 मकान बारां जिले के छबड़ा में है। बारां में 145,छीपाबड़ौद में 195 व मांगरोल में 239 मकान हैं। इसी तरह से झालावाड़ जिले के सुनेल में 4, अकलेरा में 29,चौमेला में 206,झालावाड़ में 10,झालरापाटन में 1, बूंदी जिले के नैनवा में 24 व कोटा जिले के रामगंजमंडी में 24 मकान हैं।

25 से 50 फीसदी की छूट
हाउसिंग बोर्ड के मकानों को बेचने के लिए बोर्ड ने उन पर करीब 25 से 50 फीसदी की छूट तक दे रखी है। सुनेल, नैनवा, रामगंजमंडी,कोटा व मांगरोल में 25 फीसदी की और झालावाड़, झालरापाटन को छोड़कर बाकी जगहों पर मंडल के मकानों केी बिक्री पर 50 फीसदी तक की छूट दी गई है।

हर बुधवार को नीलामी
आवासन मंडल द्वारा हर बुधवार को मकानों की आॅनलाइन नीलामी की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी गिनती के ही मकान बिक रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकतर मकानों की या तो लोकेशन सही नहीं है और कई मकान देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। इस कारण से अधिकतर लोग उन मकानों को खरीदने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। कोटा में जमीनों की कीमत अधिक होने व लोकेशन भी सही होने से अधिकतर लोगों को पहली पसंद कोटा में मकान खरीदने की रहती है।

इनका कहना है
आवासन मंडल के पास कोटा में मकान बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। मकानों के लिए पूर्व में कई आवेदन प्राप्त हुए थे वे अभी भी लम्बित हैं। जमीन मिले तो मकान बनाकर दें। जबकि संभाग के बारां व झालावाड़ जिलों में मकान तो खूब हैं। उन पर 25 से 50 फीसदी की छूट भी दे रखी है। हर बुधवार को मकानों की नीलामी भी आॅनलाइन की जा रही है। लेकिन उसमें भी गिनती के ही मकान बिक रहे हैं। कोटा वृत्त में 12 सौ से अधिक मकान बिक्री के लिए हैं।
- अनिल सक्सेना, उप आवासन आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल कोटा

चीन के सस्ते कर्ज-जाल में फंस खुद को बर्बाद न करें अन्य देश, श्रीलंका, मालदीव और पाकिस्तान हैं इसके उदाहरण
वाशिंगटन। अमेरिका ने विश्व के देशों को चीन के सस्ते कर्ज के जाल में न फंसने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि मौजूदा समय में श्रीलंका और पाकिस्तान का संकट समूची दुनिया के सामने है। ये दोनों ही चीन के कर्ज के जाल में फंसे हैं। मालदीव भी चीन के कर्ज जाल में है। इसके अलावा ये दोनों ही पूरे विश्व के लिए एक साफ संकेत है कि इसका असर किस कदर बुरा हो सकता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक विकास के लिए चीन पर निर्भर रहना किसी भी देश के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसका ताजा उदाहरण पाकिस्तान और श्रीलंका है। दोनों ही देश आर्थिक तौर पर बदहाली का सामना कर रहे हैं।

केवल संयोग नहीं
ग्लोबल स्ट्रेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये केवल एक संयोग मात्र नहीं है कि इन दोनों ने ही आर्थिक विकास के नाम पर चीन से बड़ा कर्ज लिया था। इस दौरान ये पूरी तरह से खामोश रहे। इनकी नींद तब खुली जब पूरी दुनिया में आर्थिक संकट देखा जाने लगा। इसकी एक बड़ी वजह विश्व में फैली कोरोना महामारी थी, जिसकी शुरूआत चीन की लैब से हुई थी। चीन के कर्ज के जाल की यही नीति का ग्लोबल पैटर्न देखा जा सकता है।

पाक को कर्ज का मकसद
पाकिस्तान ने चीन से बड़ा कर्ज ले रखा है। चीन पाकिस्तान इकनामिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट का एकमात्र मकसद पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर पोर्ट से शिंजियांग को जोड़ना था। इस रिपोर्ट में चीन के कर्ज के जाल पर कई जानकारों ने अपनी राय भी दी है कहा है कि इसका मकसद पाकिस्तान के रणनीति सस्थानों पर कब्जा जमाना भी था। चीन के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को चाइनीज बैंक से फाइनेंस किया गया था।

श्रीलंका का बुरा हाल
हांगकांग पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीच श्रीलंका की यदि बात की जाए तो कोरोना महामारी ने यहां के पर्यटन उद्योग की कमर तोड़ने का काम किया, जिसका यहां की अर्थव्यवस्था में एक अहम योगदान रहा है। पर्यटन यहां पर विदेशी मुद्रा कमाने का अहम जरिया रहा है। चीन के कर्ज के जाल में फंसकर श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार खाली होता चला गया। पाकिस्तान चीन का पुराना साझेदार है और साथ ही वो इस कर्ज के जाल में फंसे देश का एक उदाहरण भी है। रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान दुनिया के बड़े कर्जदारों में दसवें नंबर पर है।

होली-धुलंडी पर एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में रहेंगे विशेष इंतजाम
जयपुर। होली और धुलंडी पर शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा के अनुसार होली के हुड़दंग में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों के लिए ट्रोमा सेंटर में न्यूरो सर्जन, आॅर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, एनेस्थिसिया विभाग के चिकित्सकों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं की है। इमरजेंसी में भी नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं रहेंगी। आपातकालीन ईकाई और इंडोर में पर्याप्त संख्या में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। जयपुरिया, कांवटिया, बनीपार्क एवं सेठी कॉलोनी स्थित सरकारी अस्पतालों में भी आपातकालीन सुविधा के लिए अतिरिक्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ  की व्यवस्था भी की है।

पेयजल के भी अतिरिक्त इंतजाम
जलदाय विभाग ने धुलंडी पर शहर में पेयजल सप्लाई की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बीसलपुर बांध से धुलंडी के दिन पांच करोड़ लीटर पानी अतिरिक्त सप्लाई होगी। अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में मुस्तैद रहे। अधीक्षण अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि शहर में दोपहर 12.30 से शाम 4 बजे के बीच एक घंटा अलग अलग एरिया में पानी की अतिरिक्त सप्लाई होगी।

स्किन समस्या हो तो डॉक्टर से मिलें
होली पर कैमिकलयुक्त रंग परेशानी बन जाते हैं। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें किसी तरह की एलर्जी है। ऐसे में जरूरी है कि त्योहार पर हम रंग गुलाल लगाएं तो सही लेकिन एहतियात भी बरतें। स्किन से जुड़ी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। सीनियर डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. अतुल जैन का कहना है कि होली खेलने से पहले मॉश्चराइजर/नारियल तेल और सनस्क्रीम लगानी चाहिए। सनग्लासेज का इस्तेमाल करे। मणिपाल हॉस्पिटल के कंसलटेंट प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जरी डॉ. त्रिवेणी ढ़ाका ने बताया कि होली पर अस्थमा व एलर्जी से पीड़ित मरीज हर्बल और नेचुरल कलर का इस्तेमाल करें। श्वसन रोग विभाग डॉ. नलिन जोशी ने बताया कि होली में केमिकल युक्त रंगों के कारण अस्थमा व एलर्जी के मरीजों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।

प्रथम पूज्य के मंदिरों में हुआ फागोत्सव: मोतीडूंगरी गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी हुए आयोजन
जयपुर। शहर के सभी मंदिरों में बुधवार को सतरंगी गुलाल और पुष्पों भक्तों ने जमकर होली खेली। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सानिध्य में शाम पांच बजे फागोत्सव संध्या की शुरुआत हुई। महंत ने बताया कि गुलाल और गुलाल गोटों से भक्तों ने होली खेली। भगवान ने जयपुरी साफा और अंगरखा धारण किया। शाम को सोहन लाल के सानिध्य में ढप, चंग कार्यक्रम हुआ। नहर के गणेशजी मंदिर में भगवान की नयनाभिराम फागुणियां झांकी सजाकर दोपहर 1 से रात्रि 11 बजे तक मंदिर महंत पं.जय शर्मा के सानिध्य में हुए ढप चंग पिचकारी विभिन्न प्रकार की गुलाल से फागुणियां झांकी सजाई गई। पद्मश्री गुलाबो सपेरा पार्टी ने भजनों पर नृत्य किया।

चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर रामचन्द्रजी में महंत राधेश्याम तिवाड़ी के सानिध्य में ठाकुरजी ने सखी रूप धारण कर सीताजी की सखियों को रिझाया। अनेक फाग के पदों का गायन हुआ और फूल, गुलालों से होली खेली गई। भगवान का मनमोहक शृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा।

चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में फागोत्सव पर युवाचार्य पं.अमित शर्मा महंत परिवार के सानिध्य में भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर फाल्गुनी पोशाक धारण कर सतरंगी गुलाल और पुष्पों से शृंगार किया। महिला मंडल ने एक ही गणवेश में फागोत्सव में भाग लिया, फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाई। फाल्गुनी भजनों का रस कलाकार बरसाते रहे। भगवान का पंचामृत अभिषेक कर फूल बंगला झांकी सजाई। भजन गायकों ने गणेश वंदना के साथ भजन सुनाए। श्रद्धालुओं ने पुष्प और इत्र वर्षा, गुलाल गोटे के साथ भगवान के साथ होली खेली।

जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त
भोपाल। संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को यहां से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार चारों को कल मध्य रात्रि में यहां सघन आबादी वाले क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद एटीएस की ओर से अन्य कदम भी उठाए जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि जेएमबी के चारों सक्रिय सदस्य बांग्लादेश के निवासी बताए गए हैं, जो भोपाल में निवास कर रहे थे। इनके कब्जे से इलेक्ट्रानिक उपकरण, आपत्तिजनक साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है। चारों सदस्य ‘जेहादी गतिविधियों’ में संलिप्त थे और भोपाल में वे ‘रिमोट बेस स्लीपर सेल’ तैयार कर रहे थे।

इनकी योजना भविष्य में देशविरोधी घटनाओं को अंजाम देने की थी। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान जमात ए मुजाहिद्दीन, बंग्लादेश (जेएमबी) के सक्रिय सदस्य के रूप में हुई है। जेएमबी ने वर्ष 2005 में बंग्लादेश के 50 शहरों और कस्बों में लगभग 300 स्थानों पर लगभग 500 बम विस्फोट किए थे।

भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले की जांच के लिए बनाई जा रही एसआईटी : गृह मंत्री

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि भोपाल से पकड़े गए चार संदिग्धों के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया जा रहा है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए संदिग्धों के पास से जेहादी साहित्य, संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की तह में जाने की जरूरत है। अभी एसआइटी बनाई जा रही है, जो मामले की गंभीरता से जांच करेगी। उन्होंने बताया कि चार में से तीन ने बांग्लादेश का निवासी होना स्वीकार कर लिया है। कौन कितने समय से यहां था, इस बारे में अभी अलग-अलग जानकारी मिल रही हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ कर स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस को संदिग्धों की जानकारी एकत्रित करने को कहा है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से संबंधित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात ए मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के चार सक्रिय सदस्यों को कल यहां से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में फजहर अली, मोहम्मद अकील, जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम और फजहर जैनुल शामिल हैं। उनके कब्जे से जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रानिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज जब्त हुए हैं।

कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए रसद, परिवहन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जैश-ए-मोहम्मद के चार सक्रिय सहयोगियों को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गिरफ्तार किया गया।

सीआरपीएफ जवान की हत्या में शामिल आतंकी समेत दो गिरफ्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की हत्या में शामिल एक आतंकवादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। शोपियां जिले के पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान मुख्तार अहमद डोई पर पीछे से हमला किया गया था। उन पर तीन राउंड गोलियां चलाई गईं। मुख्तार के मारे जाने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान रुखसार अहमद थोकर के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा, उसके खुलासे पर, एक पिस्तौल बरामद की गई और आमिर अहमद दीवान के रूप में पहचाने जाने वाले एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को भी गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर आबिद रमजान शेख के इशारे पर किया गया था।

Women's Cricket World Cup: 04 मार्च से होगा शुरू, पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें होंगी आमने सामने
टोरंगा।  महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 का आगाज 04 मार्च से होने जा रहा है जहां पहले मैच में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। यह प्रतियोगिता पहले 2021 में होने वाली थी मगर कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दी गयी थी। आईसीसी ने 15 दिसंबर 2020 को घोषणा की कि महिला क्रिकेट विश्व कप 04 मार्च  से 03 अप्रैल के बीच खेला जायेगा।  विश्वकप का फाइनल क्राइसचर्च में होगा लेकिन इससे पहले आठ टीमों को 30 मुकाबलों को सामना करना होगा।  पिछली बार जब न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप का आयोजन हुआ था तो एमिली ड्रम की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।

अब तक सबसे ज्यादा बार विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। साल 2013 में उन्होंने अपना सातवां विश्व कप जीता था और 2017 में हुए विश्व कप में इंग्लैड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब हासिल किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में, स्टेडियम में क्षमता के 10 प्रतिशत दर्शकों को ही  अनुमति दी जाएगी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा भीड़ की सीमा बढ़ाई जा  सकती है। यह दूसरी बार होगा जब महिला वनडे विश्व कप में डिसीजन रिव्यू  सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्येक टीम की प्रति पारी दो  असफल रिव्यू मिलेंगे।

रूस का रवैया
यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर अमेरिका व अन्य नाटो देश के सख्त रवैया अख्तियार करने के बाद रविवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक तरफ तो अपने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया तो दूसरी तरफ उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से वार्ता की पेशकश भी कर डाली। पहले तो जेलेंस्की ने वार्ता से इंकार कर दिया फिर बिना शर्त वार्ता को तैयार हो गए। देर से ही सही आखिर पुतिन को यह समझ आ गई कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है तो उसे लेने के देने भी पड़ सकते हैं। युद्ध में कूदने से पहले यदि पुतिन सोवियत संघ के विघटन के कारणों को याद कर लेते तो इस तरह युद्ध छेड़ने की शायद पहल नहीं करते। गौरतलब है कि अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के प्रयासों की वजह से ही सोवियत संघ का बिखराव हुआ था। किसी देश पर कब्जा जमाना तब तक आसान नहीं होता जब तक उस देश की जनता का समर्थन नहीं मिलता। आज यूक्रेन की जनता रूसी सेना से मुकाबला कर रही है और रूस का विरोध भी। फिलहाल यह कहना मुश्किल कि रूस और यूक्रेन के बीच कोई सार्थक वार्ता होती है अथवा नहीं, लेकिन यह वक्त की मांगें हैं कि वार्ता अवश्य शुरू हो और उसका नतीजा सार्थक हो। युद्ध से विवाद सुलजते नहीं, बल्कि मामला और बिगड़ जाता है और आज के युग में तो किन्हीं भी देशों में युद्ध का प्रभाव सारी दुनिया पर पड़ता है और संकट खड़ा हो जाता है। कोरोना महामारी ने वैसे भी सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था को चोपट कर दिया था। अर्थव्यवस्था में गति लाने के लिए प्रयासरत दुनिया के सामने यूक्रेन-रूस के बीच का युद्ध भी दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा करेगा। इस हकीकत से इंकर नहीं किया जा सकता कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व शांति को खतरे में डाल दिया है। इस बार रूस के लिए अमेरिका व उसके सहयोगी देशों के प्रतिबंधों को झेलना आसान नहीं होगा, क्योंकि उसे अन्तरराष्ट्रीय बैंकिंग तंत्र से भी बाहर करने की तैयारी चल रही है। यदि रूस बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने को ईमानदारी से तैयार है तो उसे सबसे पहले यूक्रेन पर हमलों को रोकना होगा। यह उचित नहीं है कि एक तरफ वह वार्ता की पेशकश करें और दूसरी तरफ हमला भी जारी रखें। अभी वह यही कर रहा है तो रूस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। अब समय है कि अमेरिका व यूरोपीय देश कैसे भी युद्ध को रोकने के प्रयास करें व दोनों देशों के बीच सार्थक वार्ता का माहौल बनाए। भारत को भी इसमें अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।

महाशिवरात्रि आज, मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
जयपुर। शिवयोग और घनिष्ठा नक्षत्र में फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी यानी मंगलवार को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसारमकर राशि में पंचग्रही योग चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र और शनि विराजमान रहेंगे। इसलिए भक्तों को भक्ति का विशेष फल मिलेगा। इससे पहले सोमवार को सर्वार्थसिद्धि योग में सोमप्रदोष व्रत रहा। व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूजा की। शाम को मंदिरों में विशेष श्रृंगार हुआ। वहीं शिवरात्रि पर इस बार भक्त जलाभिषेक सहित पूजा भी कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व है। भगवान शिव जीवन से संकटों को हरने वाले देवाधिदेव है। भक्तों पर वे हमेशा विशेष कृपा बरसाते हैं।

मंदिरों में कार्यक्रम
एक साल बाद वैशाली नगर स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में जल चढ़ा सकेंगे। सुबह 4:45 बजे से दर्शन शुरू होंगे। 200 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे। मंदिर में चार प्रहर की पूजा होगी। बब्बू सेठ मेमोरियल ट्रस्ट झाडखंड महादेव मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि भक्तों को लाइनों के जरिए ही प्रवेश दिया जा रहा है।
सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भक्त दर्शन कर सकेंगे। बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव में भी भक्त जलाभिषेक कर सकेंगे।

कूकस स्थित सदाशिव ज्योर्तिलिंगेश्वर
कूकस स्थित सदाशिव ज्योर्तिलिंगेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को दूध मिश्रित गंगाजल और बिल्व पत्र मंदिर द्वारा दिया जा रहा है। वहीं मोती डूंगरी एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर कोरोना की वजह से बंद है।

रोजगारेश्वर महादेव
छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में मान्यता है कि बीते कई दशकों से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल जाती है। वैसे तो यहा हर उम्र के भक्त आते हैं, लेकिन युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है। सुबह है से ही यहां श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ा है।

प्रमुख शिव मंदिरों पर एक नजर
ताड़केश्वर महादेव मंदिर: ताड़केश्वर महादेव मंदिर काफी प्राचीन है। मान्यता है कि यहां सैकड़ों साल पहले ताड़ के पेड़ों का जंगल था। एक ग्वाले की गाय यहां एक ताड़ के पेड़ के नीचे आती थी तो उसके थनों से स्वत: ही दूध निकलने लगता था। इसी दौरान भगवान भोलेनाथ ने ग्वाले को स्वप्न में दर्शन दिए और शिवलिंग के बारे में बताया। ग्वाले ने जब जमीन खोदी तो उसमें से शिवलिंग निकला। ताड़ के पेड़ों की बहुलता के कारण इस शिवलिंग का नाम ताड़केश्वर पड़ा। इनके दर्शन से काशी विश्वनाथ के दर्शनों का जितना पुण्य मिलता है। जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह ने यहां भव्य मंदिर बनवाया था।

झारखंड महादेव मंदिर: जयपुर में त्रिनेत्रधारी भगवान का झारखंड महादेव मंदिर भी है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू शिवलिंग बताया जाता है। लोगों का कहना है कि यह स्थल गोरखपंथी नाथों का तपस्या स्थल भी रहा है।

आकड़ेश्वर मंदिर: जयपुर के आकड़ेश्वर मंदिर में विराजे शिवलिंग के साथ इस मंदिर का नाम भी श्रद्धालुओं के लिए खासा आकर्षण रहता है।

भाजपा व कांग्रेस पार्षदों में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव
राजसमंद। राजसमंद नगर परिषद बोर्ड की बजट बैठक में कांग्रेस व भाजपों पार्षदों में धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस को मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कराना पड़ा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि नए बोर्ड की यह पहली ऑफलाइन बैठक थी। भाजपा पार्षदों को उनकी बात रखने के लिए दो मिनट का समय भी नहीं दिया गया। विरोध में भाजपा पार्षद वेल में आकर बैठ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी, लेकिन सभापति अशोक टांक लगातार बजट प्रस्ताव पढ़ते रहे और बाद में बजट पास हो गया। विधायक ने बताया कि हंगामे के दौरान सभी कांग्रेस पार्षद सभापति टांक के पीछे पहुंच गए। बाद में उन्होंने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। भाजपा पार्षदों पर पानी, कागज, फाइलें और किताबें फेंकी। भाजपा पार्षद सूर्यप्रकाश जांगिड़, दीपक शर्मा, हिम्मत कुमावत, मोहन कुमावत आदि के साथ हाथापाई की गई।

महिला पार्षदों से भी धक्का मुक्की: विधायक ने कहा कि हाथापाई को रोकने के लिए मैं महिला पार्षदों के साथ गई तो मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। पार्षद खुश बी, राजकुमारी, गुलाबी देवी के साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए गाली गलौज की गई। सभापति व उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली ने पार्षद सूर्यप्रकाश जांगीड़ पर शराब पीकर बैठक में शामिल होने का आरोप लगाया। बैठक में कांग्रेस पार्षद राजकुमारी के पति शारीरिक शिक्षक दाऊ पालीवाल सहित कुछ महिला पार्षदों पति के भी शामिल हुए। नगरपरिषद कार्मिक रेणु शर्मा पर वीडियो बनाने व पार्षद दीपक शर्मा से अभद्रता से पेश आने का आरोप लगाया।

भाजपा ने किया हंगामा
भाजपा के सभी पार्षदों ने बैठक में हंगामा किया गया। पार्षद सूर्यप्रकाश जांगिड़ ने अभद्रता करते हुए बजट की कॉपियां फाड़ी और बोतल से पानी उछालने के साथ ही मुझ पर भी बोतल फेंकी। भाजपा पार्षद हाथापाई तक पर उतर आए। भाजपा का एक पार्षद सदन में नशा करके आया और महिला पार्षदों से भी अभद्रता करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। - अशोक टांक, सभापति नगर परिषद, राजसमंद

रिश्वत का लेन-देन करते जीएसटी कमिश्नर व दलाल गिरफ्तार
उदयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर स्थित विशेष अनुसंधान इकाई ने रविवार को उदयपुर एवं भीलवाड़ा में कार्रवाई कर वाणिज्यिक कर विभाग वृत भीलवाड़ा के अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी मोहम्मद हुसैन अंसारी को उसके दलाल नीलेश अग्रवाल से उदयपुर स्थित निवास पर 4 लाख रुपए की रिश्वत का लेन-देन करते गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर कर विभाग के एक अन्य अधिकारी एवं दलालों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गोपनीय सूचना पर एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजंरगसिंह शेखावत के नेतृत्व में उदयपुर में पुलिस निरीक्षक रतनसिंह व भीलवाड़ा में रघुवीरशरण की अगुवाई में गठित विशेष टीमों ने कार्रवाई कर मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी मुर्शिदनगर, उदयपुर को उनके निवास पर नीलेश पुत्र सुरेश अग्रवाल निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर से 4 लाख रुपए की रिश्वत राशि का लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत भीलवाड़ा दिनेश टेलर पुत्र राधेश्याम निवासी प्रतापनगर, राजमल उर्फ राजू पुत्र मदनलाल अग्रवाल निवासी कमला विहार, भीलवाड़ा व लक्ष्मण पुत्र सोहनलाल अग्रवाल निवासी आरसी व्यास कॉलोनी, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से गहन पूछताछ कर विभाग के अन्य संदिग्ध अधिकारियों के भीलवाड़ा एवं उदयपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी जारी है।