you - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाना पड़ सकता है आपको भारी
बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों का ख्याल रखने की जिम्मेदारी ज्यादातर मांए अपने पास ही रखती हैं। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास उन्हें मिलने वाले पोषण पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार मां अनजाने में बच्चे को ओवरफीड करवा देती हैं। जिससे उसे फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है। जब बच्चे को जबरदस्ती फीड करवाया जाता है तो वह खाने को जल्दी-जल्दी निगलने लग जाता है। ऐसा करते समय कई बार उसे उल्टियां शुरू हो जाती है।

जब बच्चे को जबरदस्ती खाने के लिए दिया जाता है तो इससे उनके पाचन तंत्र पर विपरीत असर पड़ सकता है। बच्चे जब जबरदस्ती खाना खाते हैं तो वह उसे चबाते नहीं है सीधा निगल लेते हैं। जिसकी वजह से पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम नहीं कर पाता है। लगातार ऐसा करने से बच्चे को डाइजेशन संबंधी समस्या हो सकती है।जो बच्चे घर में जबरदस्ती खाना खाते हैं या उन्हें ओवर फीडिंग करवाया जाता है, उनमें मोटा होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।  जरूरत से ज्यादा खाना बच्चे के शरीर में फैट के रूप में स्टोर होने लगता है। जिससे उनका वजन भी बढ़ने लगता है। बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने से उसे गैस संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

क्या करें
कभी भी बच्चे को एक साथ बहुत अधिक खाना खाने के लिए ना दें। बल्कि उसे थोड़-थोड़ दें, ताकि उसकी बॉडी खाने को अच्छी तरह डाइजेस्ट कर सके।

तू यही कहना कि नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए, सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो वायरल
अजमेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित न्यूज चैनल पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी सलमान को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘तू यही कहना कि वीडियो बनाते समय नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए’। जिस पर सलमान भी हाथ जोड़कर सहजता से इस बात को स्वीकार कर रहा है। सीओ सारस्वत के इस कथन से पूर्व उससे यह भी पूछा गया कि वीडियो बनाते समय कौनसा नशा कर रखा था, तो आरोपी सलमान हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब मैं नशा नहीं करता। उक्त वीडियो को लेकर भले ही सीओ सारस्वत पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपी सलमान को बचाव की सलाह दी है। वह कानूनी कार्यवाही से आरोपी को बचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सारस्वत ने इन आरोप को गलत व बेबुनियादी बताया है।

आरोपी को सुरक्षित लाना था, टीम को भी सुरक्षित रखना था, इसलिए उसे बातों में उलझाया-सीओ सारस्वत

सीओ सारस्वत का कहना है कि आरोपी सलमान बड़ा ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विषय में सभी को जानकारी है कि वह नशा करता है। नशे में बहक जाता है। वह अपने परिजन यहां तक की मां से भी मारपीट कर चुका है। ऐसे में उसे ट्रेस आऊट करने के साथ ही काउंसलिंग कर थाने तक शांतिपूर्ण लेकर आना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि वह अगर मौके पर विरोध कर देता और क्षेत्रवासी उसके पक्ष में खड़े होकर गिरफ्तार करने या थाने ले जाने का विरोध कर देते तो टीम को बड़ी परेशानी हो जाती। ऐसे में आरोपी को सुरक्षित लाने व पूरी टीम को भी सुरक्षित रखना था। इसलिए उसे बातों में उलझाकर व बहलाते हुए लाकर गिरफ्तार किया था।

अनुसंधान में जरा भी पक्षपात नहीं होगा

सीओ संदीप का कहना है कि उनके सिर्फ एक शब्द को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने का है। उनके इस बात का असर कहीं भी अनुसंधान में नहीं होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनके वीडियो को गलत रूप में नहीं लें। पुलिस की कार्यवाही के दौरान इस तरह से बोलना एक सामान्य बात होती है।

घर पर बनाएं सीसी क्रीम, मिलेगा नेचुरल ग्लो
ज्यादातर महिलाएं चेहरे पर सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से हमारा चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है। यह हमारे चेहरे पर मौजूद किसी भी ब्लेमिश और मार्क्स को छिपा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप फाउंडेशन की जगह इसका उपयोग कर सकती हैं। इसे लगाने से आपको वही ग्लो और टेक्सचर मिलेगा, जैसा आप चाहती हैं।  हर बार मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में महिलाएं सस्ते और लो क्वालिटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं।  जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको सीसी क्रीम बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको बीबी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। बीबी क्रीम में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। वहीं एक्ने और आॅयली स्किन की महिलाओं को सीसी क्रीम लगानी चाहिए।

सीसी क्रीम के फायदे
सीसी क्रीम में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को बाहरी तत्वों से प्रोटेक्ट करता है।
सीसी क्रीम में ग्रीन टी, सोया और शीया बटर पाया जाता है, जो हमारी स्किन को स्मूद बनाता है।
सीसी क्रीम में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे चेहरा फ्लॉलेस नजर आता है।
इसे लगाकर आप सन डैमेज से बच सकती हैं, क्योंकि इसमें एसपीएफ के गुण पाए जाते हैं।

क्या होती है सीसी क्रीम
सीसी क्रीम कलर कंट्रोल और कॉम्प्लेक्शन करेक्टर है। सीसी क्रीम को खासतौर पर स्किन डिस्कलरेशन के लिए बनाया गया है।
आप इसकी मदद से डार्क सर्कल, एक्ने के निशान और डार्क स्पॉट छिपा सकती हैं। यह क्रीम बेहद लाइट होती है।

कैसे बनाएं
आप घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से सीसी क्रीम बना सकती हैं।
1 चम्मच मॉइश्चराइजर
1 चम्मच एलोवेरा जेल
फाउंडेशन
सनस्क्रीन
कॉम्पैक्ट पाउडर
लाइट पिंक ब्लश पाउडर
एक बाउल में 1 चम्मच मॉइश्चराइजर, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, थोड़ा सा फाउंडेशन, सनस्क्रीन, कॉम्पैक्ट पाउडर और लाइट पिंक ब्लश पाउडर मिलाएं।
अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें।
लीजिए तैयार है आपकी होममेड सीसी क्रीम।

जब आप भारत की जर्सी पहनते हैं, तो सिर्फ टीम के बारे में सोचते हैं : हुड्डा
डबलिन। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में शतक लगाने वाले दीपक हुड्डा ने कहा है कि उनके खेल में निखार का कारण उनकी बदली हुई मानसिकता है। हुड्डा ने मैच के बाद कहा, एक क्रिकेटर होने के नाते मैंने यह सीखा है कि आपको बहुत दूर तक नहीं सोचना चाहिये। आप कितनी भी सीरीज खेलें, एक बार में एक मैच की ओर ही देखना चाहिये। अगर मेरी कार्य नीति ठीक है तो मेरी मानसिकता भी बेहतर होगी और मैं रन भी बनाऊंगा।
आयरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया
हुड्डा ने आयरलैंड की तारीफ करते हुए कहा, सच कहूं तो आयरलैंड ने हमारे खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमें भी उनके साथ खेलकर अच्छा लगा। पहले और दूसरे मैच की पिच में काफी अंतर था। पहले मैच में बारिश के कारण पिच भीगी हुई थी, लेकिन आज विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा था। जब हुड्डा से टीम में उनकी जगह पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब आप भारत की जर्सी पहन कर खेल रहे होते हैं तो आप टीम के बारे में सोचते हैं, न कि अपने बारे में। हुड्डा ने कहा, भारतीय टीम में जगह पाना और फिर वहां अपनी जगह कायम रखना मुश्किल है, मगर इसी के साथ जब आप भारत की जर्सी पहन कर खेलते हैं तो आप अपने बारे में बिलकुल नहीं सोचते। आप टीम के बारे में सोचते हैं। यह मेरे लिये गर्व की बात है कि मैं भारत के लिये खेल रहा हूं, चाहे मैं रन बनाऊं या नहीं।

शुरू में दबाव महसूस कर रहा था
पहली बार सलामी बल्लेबाज का किरदार निभाने के बारे में हुड्डा ने कहा, सच कहूं तो मैं थोड़ा दबाव महसूस कर रहा था, मगर मुझे नॉन-स्ट्राइकर छोर पर अच्छे साझेदार मिले जो मुझे समझाते रहे। इससे मेरा दबाव कम हुआ। हुड्डा ने कहा, मैंने कभी एक अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी की शुरुआत नहीं की है, लेकिन ऊपरी क्रम का बल्लेबाज होने के नाते आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हुड्डा ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, जाहिर है, हार्दिक बहुत अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। आपने आईपीएल में भी देखा कि उन्होंने एक नई फ्रेंचाइज़ी की कप्तानी की और वह आईपीएल जीते।

विश्व कप के लिए पेश किया दावा
आयरलैंड में दीपक हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष क्रम स्थान के लिए अपना दावा ठोका। उसने मात्र 57 गेंद में 104 रन बनाकर विश्व कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।  प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ  द सीरीज बने हुड्डा ने कहा मुझे आक्रामक खेलना पसंद है। पहले टी 20 में  बारिश से प्रभावित मैच में उन्होंने 29 गेंद में 47 रन बनाकर भारत को 12 ओवर के मैच में 109 रनों तक पहुंचाया।

अगर आप धूल से एलर्जिक हैं, तो इम्यून सिस्टम को है खतरा
धूल से होने वाली एलर्जी का मतलब है जब सांस के जरिए धूल में मौजूद कण शरीर में पहुंच जाते हैं। इस एलर्जी की वजह से नाक बहना, छींक आना, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। अगर आप धूल से एलर्जिक हैं, तो इसका मतलब आपके इम्यून सिस्टम को खतरा है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम अच्छा होता है, वे भी कई बार डस्ट एलर्जी की चपेट में आ जाते हैं। अगर आपको बार-बार धूल की वजह से जÞुकाम या गला खराब होता है, तो इसका मतलब आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है।

आपकी लाइफस्टाइल, डाइट और वर्कआउट रुटीन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे कई सुपरफूड्स हैं, जिनमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर पर बुरा असर नहीं करते। अदरक के समान लहसुन भारतीय और दक्षिणी एशियाई व्यंजनों में नियमित रूप से उपयोग किया जाने वाला एक लोकप्रिय सुपरफूड है। इसमें कमाल की इम्यूनिटी बूस्टिंग और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं।

अदरक एक और पॉपुलर सुपरफूड है, जिसमें कई तरह की हीलिंग प्रोपरटीज होती हैं। धूल से होने वाला कंजेशन और सूजन को अदरक कम करने का काम करता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व होता है। यह घटक हिस्टामाइन के उत्पादन को कम करने में मदद करता है। हिस्टामाइन एक यौगिक है, जो शरीर एलर्जी की प्रतिक्रिया के रूप में जारी करता है जो सूजन, भीड़ आदि का कारण बनता है।

शहद एक और ऐसा सुपरफूड है, जो कई तरह के फायदों से भरपूर है। इसके एंटी.इंफ्लामेटरी गुण एलर्जी के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। दही जैसे अन्य फूड्स जो प्रोबायोटिक से भरपूर होते हैं, शरीर को कई रैडिकल्स और इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं। इसमें एंटी.इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं।

प्रमोदा के केरेक्टर के जरिये आप परदे पर उस घटना के दर्द, संवेदना, और भय को महसूस कर सकेंगें : शोभिता
जयपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीद मेजर कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' में मुख्य भूमिका निभा रही शोभिता धुलिपाला का कहना है कि “मेजर एक पेशन प्रोजेक्ट है, जिसमें हमने खू़न पसीना और आंसू बहाएं हैं।“ वे कहती हैं कि  इस फिल्म में मेरे किरदार का एक व्यक्तिगत ट्रेक है और उसे फिल्म की कहानी में पूरा विस्तार मिला है। मेरा किरदार पूरी ईमानदारी के साथ रचा गया है। इसमें मैं प्रमोदा का चरित्र निभा रही हूँ जो ताज होटल में फंसी एक होस्टेज है। यह एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है और प्रमोदा के केरेक्टर के जरिये आप परदे पर उस घटना के दर्द, संवेदना, और भय को महसूस कर सकेंगें जो उस दिन ताज में फंसें लोगों ने झेला था। शोभिता बुधवार को जयपुर में फिल्म मेजर के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बात कर रही थी। उन्होने कहा कि तेलुगू के साथ हिन्दी में भी काम करना हमारे लिए एक चुनौती की तरह रहा। फिल्म के निर्देशक शशि किरण के साथ मैं पहले भी काम कर चुकी हूँ। उनके साथ मेरी पहली तेलुगू फिल्म “गुदाचारी” दर्शकों ने बहुत पसंद की है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शोभिता ने बताया कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन एक बेहद आकर्षक व सच्चे दिल के इंसान थे। उनके जीवन पर फिल्म बनाने का उद्देश्य यही है कि इस खूबसूरत कहानी से दर्शकों को परिचित कराया जाए।फिल्म के पहले भाग में दर्शक संदीप का बचपन, उनके माता-पिता का प्यार, उनकी पढाई, प्यार, शादी व डाइवर्स के साथ उनके आर्मी में जाने तक के सफ़र को देखेंगें।संदीप का यह मात्र 31 साल का जीवन है लेकिन बेहद सुन्दर और भावुक पलों का गवाह है। शोभिता का कहना था कि इंटरवल के बाद का पूरा हिस्सा ताज दुर्घटना पर फोकस है। इस फिल्म में हमारा सन्देश यह नहीं है कि संदीप कैसे हमें छोड़कर चले गए बल्कि कैसे उन्होंने एक भयानक समय में जीवन और कर्त्तव्य में से कर्त्तव्य को चुना और अपनी ज़िन्दगी का बलिदान कर हमें बचाया। जिस तरह आज़ादी के आन्दोलन में भगत सिंह व उनके साथी हमारे मोडल हैं वैसे ही आज संदीप जैसे आर्मी पर्सन हमारे आदर्श हैं। जिनके लिए देश पहले हैं, इस फिल्म में वे कहते भी हैं “जान दे दूंगा पर देश नहीं।"

शोभिता ने बताया कि इस फिल्म के हर दृश्य को संदीप के माता-पिता की अनुमति से फिल्माया गया है। यह हमारे लिए केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि संदीप को श्रदांजलि है। फिल्म में संदीप के माता पिता की भूमिका में रेवती व प्रकाश राज़ सरीखे बड़े कलाकार हैं वहीँ संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका अदिवी शेष ने निभाई है। संदीप की प्रेमिका व पत्नी नेहा के चरित्र को साईं मांजरेकर ने निभाया है।हिंदी फ़िल्मों की बात करें, तो मेरे सफ़र की शुरुआत रमन राधव 2.0 के साथ हुई थी। इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था। वहीं, फ़िल्म में विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद मेरी कालाकांडी और द बॉडी जैसी फ़िल्में आई। इसके  अलावा  सितारा नाम की भी फ़िल्म कर चुकी हूँ। हालांकि, मुझे असली पहचान उनकी वेब सीरीज़ मेड इन हेवन के लिए मिला। अभी मैं चोल साम्राज्य की कहानी पर आधारित मणिरत्नम की एक फिल्म कर रही हूँ जो हिंदी सहित पांच भाषाओँ में बन रही है।

जनआधार से रजिस्ट्रेशन तो 15 दिन में खाते में आएंगे पैसे
जयपुर। शहरी क्षेत्र के निवासियों को सौ दिन के रोजगार की गारंटी के तहत रोजगार पाने के लिए जनआधार से रजिस्ट्रेशन करना होगा। योजना पर 800 रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के क्रियान्वयन के लिए नए दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है।  मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। स्थानीय निकाय क्षेत्र निवासियों में 18 से 60 वर्ष के सदस्य का जनआधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन होगा। योजना में अनुमत कार्य करवाने के लिए राज्य, जिला या निकाय स्तर पर कमेटियों के जरिए काम मंजूर होंगे। सामान्य प्रकृति के काम मंजूरी और कराने की सामग्री, लागत व पारिश्रमिक लागत का अनुपात 25:75 तथा विशेष प्रकृति के कार्यों के लिए सामग्री लागत तथा पारिश्रमिक भुगतान का अनुपात 75:25 होगा।

लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखते है आप... तो पढ़े यह खबर.. IRCTC गर्मियों में कराएगा पहाड़ों की सैर
जयपुर। इस बार लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखने वाले सैलानियों की संख्या कई गुना बड़ गई है। इस बार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए पर्यटकों ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से सबसे अधिक लद्दाख़ घूमने की डिमांड की है। कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों की सैर करने वालों की संख्या भी काम नहीं है। इसे देखते हुए आइआरसीटीसी ने मई-जून में इन स्थलों पर घूमने के लिए पैकेज बनाए है। इन पैकेज के अंतर्गत हवाई यात्रा, होटलों में आवास , भोजन तथा घूमने फिरने की सभी सुविधाएँ दी जाएंगी।

- ये हैं टूर और पैकेज
28 मई से 27 जून तक डिस्कवर लद्दाख़ विद आइआरसीटीसी के तहत लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरटुक, पंगोंग लेक की सैर करवाई जाएगी। इसके लिए पाँच रात/ छः दिन का 42,270 का पैकेज है।

2 जून को दार्जिलिंग गंगटोंक कालिंपोंग नोर्थ ईस्ट पैकेज  के तहत कालिंपोंग, गंगटोंक एवं दार्जिलिंग घुमाया जाएगा। इस टूर में छः रात/सात दिन के पैकेज का खर्चा 40,990 रुपय है। 28 मई से 4 जून तक एनचैटिंग कश्मीर पैकेज के तहत श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज के तहत पाँच रात/छः दिन का खर्चा 28,250 रुपय प्रति टुरिस्ट रखा गया है। आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेन्द्र गुर्जर ने बताया की गर्मियों में पर्यटकों का रुझान पहाड़ों और ठंडे प्रदेशों की तरफ़ ज़्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये टूर आयोजित किए जा रहे हैं।

किरोड़ी ने दी धमकी: सीएम से मिलूंगा चाहे पुलिस मुझ पर गोली चला दे, रोक सके तो रोक ले
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पुलिस प्रशासन को धमकी दि है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलेंगे, पुलिस चाहे तो उन्हें रोकने का प्रयास करके देख ले। यह पुलिस को मेरी चुनौती है, चाहे तो लाठीचार्ज कर दे या गोलिया चला दे। मैं उनसे मिलकर ही रहूंगा।

असल में किरोड़ी बुधवार को दौसा में पानी की समस्या को लेकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पर गए थे। लेकिन पुलिस ने किरोड़ी लाल को सिविल लाइन में जाने से रोक दिया।मंत्री विश्वेंद्र सिंह के घर के बाहर भी पुलिस का बड़ा जाब्ता तैनात कर दिया गया, ताकि किरोड़ी अंदर ना जा सके।  विश्वेंद्र को जब किरोड़ी के आने की सूचना लगी तो वह खुद बाहर गए और पुलिस के आला अधिकारियों को उन्हें रोकने पर फटकार लगाई। इसके बाद किरोड़ी उनसे मिलकर वापस लौटे।

लेकिन किरोड़ी पुलिस के द्वारा रोकने पर नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे पुलिस उन्हें रोककर दिखाएं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह पहले भी सिविल लाइन विभिन्न मांगों को लेकर जाते रहे हैं और पुलिस उन्हें हर बार बैरिकेडिंग लगाकर रोक लेती है। विश्वेंद्र ने उन्हें कहा था कि अपने क्षेत्र की कोई भी समस्या हो तो वह पहले उन्हें बताएं। इसी के चलते दौसा में पानी की समस्या को लेकर विश्वेंद्र सिंह को बताने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

किरोड़ी लाल मीणा बोले: मेरे पास पार्टी के स्टैंडिंग ऑर्डर है, जहां भी किसी तरह की घटना हो पहले आप तुरंत पहुंचे
जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कहा राज्य में किसी भी तरह की घटना होने पर पार्टी के मेरे पास स्टैंडिंग ऑर्डर है, कि आप तुरंत वहाँ पहुंचे। इसी के आधार पर में प्रदेश में जहां भी अत्याचारों की घटनाएं हुई, मैं वहां पहुंचा हूं।

डॉ. मीणा बुधवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी पुआरी को आग लगा दी जाए, आमागढ़ पर ध्वज फाड़ दिया जाए, थानागाजी में रेप की घटना पर पीड़ित के लिए न्याय मंगा जाए, रीट का मामला उठाया जाए, रामगढ़ बांध में अतिक्रमण हटाने की मांग की जाए तो क्या गलत है। गहलोत साहब ने तो  एक बार बैरीकेट तोड़कर सचिवालय के अंदर घुस गए थे, हमने तो ऐसा नही किया। भरतपुर से दलित पलायन कर रहे है, बाड़ी धौलपुर में एमएलए धमाल कर रहे है।

ईडी की गहलोत के घर तक पहुंचेगी, इससे बौखला कर बयान दे रहे है। मैं पार्टी के साथ ही आंदोलन कर रहे है। रीट मामले में पार्टी ने एक साथ मिलकर आंदोलन किया है। पार्टी के मेरे को स्टैंडिंग आदेश है, की आप जहां भी आंदोलन हो पहले आप वहाँ पहुंचे। इसी के अनुसार आंदोलन कर रहा हूँ,। गहलोत तो आजकल अहमद खान बन गए  है। पूर्वी राजस्थान नहर प्रोजेक्ट  के मामले में कहा कि पीएम ने जयपुर व अजमेर में चर्चा की थी, लेकिन 75 प्रतिशत की पानी उपलब्धि पर ही राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजे। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने क्षेत्र की नदियों से पानी देने पर आपति जताई गई। गहलोत से कहना चाहूंगा कि इसमें राजनीति नही करें, एमपी सरकार के पत्र की आपूर्ति करेंगे। हमारे यहां सात  सीएम पद के दावेदार है, जो अछी बात है, कांग्रेस में तो एक पायलट दावेदार थे, उसे भी हजार फीट नीचे गाड़ दिया। वैसे भी मुख्यमंत्री कौन नहीं बनना चाहता?

दुबई से जयपुर पहुंचे युवक को 19.45 लाख के सोने के साथ पकड़ा
जयपुर। कस्टम विभाग ने शुक्रवार को दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट से आए एक यात्री और उसके रिसीवर को जयपुर एयरपोर्ट पर 19 लाख 45 हजार के सोने के साथ पकड़ा है। यात्री दुबई में मजदूरी करता है। वह अपने जूतों में सोना पेस्ट फोर्म में छिपाकर लाया था। दिलचस्प बात यह रही कि ये जूते सोना भेजने वाले व्यक्ति ने यात्री को अपने गांव का जवाई बताकर पहनाए थे। कस्टम विभाग के असिस्टेंट कमीश्नर भारत भूषण अटल ने बताया कि पहले यात्री के बैग की एक्सरे चैकिंग की, फिर उसकी बॉडी को मेटल डिटेक्टर से चैक किया तो भी कुछ नहीं मिला। हमे पहले से इनपुट मिला था उसके आधार पर शक था, जिसके चलते हमने एयरपोर्ट के बाहर तक पैसेंजर का पीछा किया। एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही यात्री ने जूते खोले और बैग से चप्पल निकाल कर पहन लीा। जूतों को एक डिब्बे में रखकर रिसिवर को देने लगा तभी उसे पकड़ लिया। पूछताछ की तो उसने सोना लाने की बात कबूल की। दोनों को एयरपोर्ट लाकर जूतों की जांच की तो उसमें से पॉलिथिन के दो पैकेट में पेस्ट फोर्म में 370 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार कीमत 19,45,674 है। हालांकि सोने की कीमत 20 लाख से कम होने के कारण कस्टम नियमानुसार गिरफ्तारी नहीं की।

दो हजार रुपए का दिया लालच
पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह टाइल लगाने का काम करता है और नागौर जिले का निवासी है। उसे दुबई में ही एक जानकार मिला जो उसके ससुराल का रहने वाला है। उसने जब मुझे चप्पल में देखा तो कहा कि मैं तुम्हे जूते दे रहा हूं इन्हें पहनकर चले जाओ। तुम तो हमारे गांव के जवाई हो। उसी ने बताया था कि इन जूतों में गोल्ड है। ये गोल्ड एयरपोर्ट के बाहर एक जानकार व्यक्ति तुमसे ले लेगा। इसके बदले में वह तुम्हें 2000 रुपए नकद देगा। इसके बाद दुबई में ही उस व्यक्ति ने मेरा जयपुर का एयर टिकट भी करवा दिया था।