Flight Safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बड़ा हादसा टला! हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, चार घंटे तक हवा में अटकी कई यात्रियों की जिंदगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद। हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 एयरलाइंस की फ़्लाइट में अचानक ही तकनीकी खराबी आई जिसके कारण करीब 4 घंटे त​क कई यात्रियों की जिंदगी हवा में लटक गई। इसके बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई और अफरा तफरी मच गई। रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब 3 बजे फ्लाइट आईसी3401 रवाना हुई, लेकिन हुबली पहुंचने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई और पायलटों को लैंडिंग रोकनी पड़ी। जिसके बाद पायलटों को स्थिति संभालने के लिए विमान को एक बार फिर से हवा में उड़ाना पड़ा ताकि लैंडिंग के समय कोई हादसा नहीं हो सके।

इस दौरान यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया और सभी यात्री डर के कारण प्रार्थना करने लगे और कुछ तो रोने भी लग गए। इस हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों ने एयरलाइंस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एयरलाइंस ने स्थिति को लेकर अभी तक स्पष्ट अपडेट नहीं किया है जिससे उनमें डर का माहौल बना हुआ है। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए काफी कोशिशें के बाद विमान को बेंगलुरू डायवर्ट किया और करीब साढ़े सात बजे विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। हालांकि, तकनीकी खराबी और जानकारी की कमी को लेकर यात्रियों के परिजनों ने एयरलाइंस पर सवाल उठाए हैं।

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं जब मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई और रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उड़ान भरनी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 147 लोग सवार थे। करीब 12 मिनट तक विमान हवा में मंडराता रहा, जिसके बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। तय समय के अनुसार विमान सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी या ऑपरेशनल कारणों से विमान की सही तरीके से लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रनवे को टच कराने के तुरंत बाद विमान को दोबारा टेकऑफ करा दिया और फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा।

इसके बाद कुछ देर तक विमान को हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद सुबह लगभग 9:32 बजे दूसरी कोशिश में पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

अनस्टेबल अप्रोच के चलते पहली कोशिश में नहीं उतर सकी फ्लाइट, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग
जयपुर। चंडीगढ़ से जयपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट मंगलवार को पहली कोशिश में रनवे पर लैंड नहीं कर सकी। दोपहर 1:58 बजे पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन अनस्टेबल अप्रोच के कारण फ्लाइट रनवे को टच डाउन करने के बाद दोबारा उड़ान भर गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पायलट ने गो-राउंड प्रक्रिया अपनाई और विमान को दोबारा लैंडिंग के लिए तैयार किया।

करीब 17 मिनट बाद पायलट ने दूसरा प्रयास किया और दोपहर 2:15 बजे फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता से कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, मौसम या तकनीकी कारणों से कभी-कभी ऐसी स्थिति बन सकती है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

प्रयागराज में IAF का टू सीटर ट्रेनी विमान क्रैश: स्थानीय लोगों ने पायलट को बचाया, बड़ा हादसा टला
प्रयागराज। संगम नगरी के बीचों-बीच केपी कॉलेज के पास बुधवार को एक टू-सीटर ट्रेनी विमान तकनीकी खराबी के बाद तालाब में क्रैश हो गया। विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि विमान पानी में गिरा, जिससे आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के दौरान दोनों पायलटों ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी थी। स्थानीय युवाओं ने अदम्य साहस दिखाते हुए तालाब में तैरकर दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वायुसेना ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं