Infrastructure Damage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बारिश का कहर: 11 लोगों की मौत; अन्य 49 घायल, पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने ज़ारी किया अलर्ट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी वर्षा के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है, जिनमें 10 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसे बन्नू, उत्तरी वज़ीरिस्तान और कोहाट जिलों में हुईं, जहां भीषण वर्षा के कारण छतों के गिरने और कई घरों को आंशिक क्षति पहुंचने की खबरें हैं। वर्षाजनित हादसों में 49 लोग घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार तक प्रांत के कई जिलों में रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और उचित सुरक्षा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना
काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर ङ्क्षहसक मोड़ ले चुका है। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार तड़के जानकारी दी कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में नागरिक ठिकानों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचा है।

सरकारी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद  के अनुसार, पाकिस्तानी बलों ने अफगानिस्तान के कई प्रमुख प्रांतों और शहरों को निशाना बनाया, जिनमें  राजधानी काबुल, कंधार और पक्तिया शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी बमवर्षकों ने सीधे तौर पर रिहायशी घरों को निशाना बनाया। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि, कुछ हमले खाली रेगिस्तानी और निर्जन क्षेत्रों में भी हुए हैं।

इस सैन्य कार्रवाई में एक बड़ा आर्थिक नुकसान कंधार में हुआ है। मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तानी वायुसेना ने कंधार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन कम एयर के एक ईंधन डिपो पर हमला किया, जिससे हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह ताजा हमला पिछले कुछ दिनों से जारी सीमा विवाद और हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है।

दक्षिणी अफ्रीका में भीषण बाढ़, मोजाम्बिक में 50 हजार से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। दक्षिणी अफ्रीका के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से मोजाम्बिक में अकेले 50 हजार से अधिक लोग अपने घर छोडऩे को मजबूर हो गए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता एजेंसियों ने मंगलवार को दी। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, मोजाम्बिक में लिम्पोपो नदी के पास स्थित जाइ-जाइ शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यह शहर गाजा प्रांत की राजधानी भी है।

ओसीएचए ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने जाइ-जाइ के डाउनटाउन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के पानी में मगरमच्छों के दिखाई देने की आशंका को लेकर भी चेतावनी दी गई है। कार्यालय ने कहा कि बाढ़ के चलते कई सड़कें अब भी दुर्गम बनी हुई हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन, राजधानी मापुटो से प्रभावित इलाकों के नजदीक स्थित छोटे बंदरगाह इनहाम्बाने तक समुद्री मार्गों के उपयोग पर विचार कर रहे हैं।

ओसीएचए के मुताबिक, सरकार के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदार जीवन रक्षक सहायता को तेजी से बढ़ा रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में नुकसान का आकलन जारी है। खोज एवं बचाव, समन्वय, सूचना प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स के लिए अतिरिक्त सहायता भी पहुंचाई जा रही है। ओसीएचए ने कहा कि यह बाढ़ आपातस्थिति ऐसे समय आई है, जब देश के उत्तरी हिस्से में संघर्ष के कारण पहले से ही बड़े पैमाने पर विस्थापन हो चुका है, जिससे मानवीय सहायता का भंडार काफी हद तक समाप्त हो गया है।

कार्यालय ने चेतावनी दी कि आने वाले सप्ताह में बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे बाढ़ का खतरा बना रहेगा। बांधों का जलस्तर घटने, बाढ़ का पानी उतरने और मिट्टी के स्थिर होने में समय लगेगा, तभी सड़कें फिर से खोली जा सकेंगी। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि मोजाम्बिक में यह ताजा आपदा देश की उस कमजोरी को उजागर करती है, जहां संघर्ष, सूखा, बार-बार आने वाले चक्रवात और गंभीर बाढ़ जैसी कई आपदाएं एक साथ असर डाल रही हैं।

ओसीएचए ने कहा, इन एक साथ आती आपदाओं ने समुदायों और हमारी प्रतिक्रिया क्षमता पर भारी दबाव डाला है। एजेंसी ने मानवीय सहायता को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए तत्काल अतिरिक्त फंडिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। ओसीएचए के अनुसार, वर्ष 2026 में मोजाम्बिक में 10 लाख से अधिक लोगों की सहायता के लिए करीब 34.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जरूरत है।