martyr - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पूर्वी चंपारण में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: एक जवान शहीद; दो संदिग्ध ढेर, तलाशी अभियान जारी
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में विशेष कार्य बल (एसटीएफ)का एक जवान शहीद हो गया तथा दो कुख्यात अपराधी ढ़ेर हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में सुबह करीब 2:30 बजे एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी मारे गए। मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि मुठभेड़ से पहले कुंदन ठाकुर ने नेपाल के नंबर से चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कई पुलिसकर्मियों को मारने की धमकी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि धमकी के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कॉल ट्रेसिंग के जरिए अपराधियों का लोकेशन हासिल किया और एसटीएफ के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान राम यादव शहीद हो गये। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, दो पिस्तौल , दो कट्टा, पांच कारतूस और 17 खोखा बरामद किए हैं। वहीं मौके से उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है, जो पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ की सूचना मिलते ही उप पुलिस महानिरीक्षक( डीआईजी)और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

झुंझुनूं का जवान सतपाल शहीद
झुंझुनूं। पिछले दिनों आतंकी हमले में घायल हुए जिले के जवान सतपाल सिंह रविवार को शहीद हो गए। राजपूताना राइफल्स के हवलदार सतपाल सिंह बीते करीब 10 दिन से उधमपुर जम्मू कश्मीर के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे। जम्मू कश्मीर के राजौरी में 11 अगस्त को आर्मी कैंप पर हुए हमले वे घायल हो गए थे। बीते 10 दिनों में शेखावटी क्षेत्र के तीन लाल देशसेवा में शहादत दे चुके हैं। सतपाल सिंह झुंझुनूं जिले के जैतपुरा गांव के रहने वाले थे। सिंह के सिर व कमर में गोलियां लगी थीं।

नाकाबंदी में कांस्टेबल शहीद
जोधपुर। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के कु ड़ी थाने में तैनात कांस्टेबल रमेश विश्रोई रात को ड्यूटी करते शहीद हो गया। एक अधिवक्ता की कार ने ड्यूटी करते जोरदार टक्कर मारी। अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद निधन हो गया। इस घटना से पुलिस महकमें शोक की लहर छा गई। हाल ही के दिनों में बोरानाडा में रात को ड्यूटी करते एक कांस्टेबल की मृत्यु हो गई। गश्ती जीप को एक ट्रेलर ने टक्कर मारी थी। एक एएसआई भी घायल हुए थे। शनिवार सुबह कमिश्ररेट पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ सहित कई अफसर एम्स अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंचे। जहां कांस्टेबल रमेश विश्रोई को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के साथ शव पर पुष्प गुच्छ चढ़ाए गए।

शेरगढ़ के केतु स्थित खेत नगर के रहने वाला कांस्टेबल 27 वर्षीय रमेश विश्नोई पुत्र मानाराम विश्रोई पुलिस में कांस्टेबल था। वह कुड़ी थाने में तैनात था। शुक्रवार की रात पौने बारह बजे के आस पास वह नाका नंबर 3 पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। डिवाइडर पर चढ़ टार्च से रोशनी कर संदिज्ध की तलाश में भी था। इतने में नाका की तरफ आई एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई बाद में उस पर चढ़ते हुए कांस्टेबल रमेश विश्रोई को चपेट में लिया। कार की गति इतनी तेज तर्रार थी कि वह कांस्टेबल को उड़ाते हुए खंभे जा भिड़ी। कार और खंभे के बीच कांस्टेबल रमेश विश्रोई फंस गया।

उसे तत्काल ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी और जवान एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। मगर कांस्टेबल रमेश विश्रोई का निधन हो गया। इस बात की जानकारी पुलिस महकमें फैलने के साथ ही गमगीन माहौल हो गया।

अधिवक्ता महिपाल विश्रोइ की थी कार:

कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर विश्राम मीणा के अनुसार कार चालक अधिवक्ता महिपाल विश्रोई था। नशा किए जाने क ी बात से पुलिस ने इंकार किया है। वक्त घटना वह भी कुछ चोटिल हुआ है।

साल भर पहले हुई थी शादी:

कांस्टेबल रमेश विश्रोई की शादी सालभर पहले ही हुई थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी।

पुलिस आयुक्त सहित कई अफसर एम्स पहुंचे:

आज सुबह पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, डीसीपी वेस्ट गौरव यादव, एडीसीपी हरफूलसिंह, एसीपी बोरानानाडा जेपी अटल, कुड़ी थानाधिकारी सुमेरदान सहित कई अन्य अफसर वहां पहुंचे। कांस्टेबल रमेश के शव पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शव को राजकीय सम्मान के साथ गांव के लिए विदा किया गया।

बोरानाडा थाने का कांस्टेबल भी हुआ था शहीद:

कुछ दिनों पहले सालावास रोड पर टे्रलर और पुलिस की गश्ती जीप के बीच भिड़ंत हुई थी। तब एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए थे। उपचार के बीच में बाद में कांस्टेबल का निधन हो गया था।

ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे निलंबित:

इस घटना के बाद आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि शराब पीकर और ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। आज से 12 अगस्त तक अभियान चलाकर वाहनों को पकडऩे के साथ चालकों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रह सकता है।

अशोक गहलोत की सांवलाराम और शिशुपाल की शहादत पर संवेदना
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान सांवलाराम विश्नोई और शिशुपाल सिंह की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना में तैनात बीएसएफ जवान सांवलाराम एवं शिशुपाल की शहादत को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान बलिदान देकर देश एवं प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि सांवलाराम एवं शिशुपाल के हत्यारों को अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत न्यायपूर्ण कार्रवाई के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के की प्रार्थना की है।

नम आंखों से शहीद कालूराम को दी अंतिम विदाई
मण्डावर। क्षेत्र के ऊकरूंद गांव में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) में 51 आरसीसी 50 बीआरटीएफ हिमांक प्रोजेक्ट में लेह लद्दाख में चालक के पद पर कार्यरत  शहीद जवान कालूराम मीना की शुक्रवार को ह्दधगति रुकने से निधन हो गया। जहां शनिवार को लेह लद्दाख में बीआरओ के आलाधिकारियों सहित सैनिकों द्वारा शहीद को हैड क्वार्टर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद शहीद के पार्थिव देह को शनिवार को दोपहर बाद फलाइट से दिल्ली हवाई अड्डे पर लाया गया। जहां रविवार को सड़क मार्ग से दोपहर करीब दो बजे उनके पैतृक गांव ऊकरूंद में लाया गया।
जहां गांव में  शहीद कालूराम अमर रहे के नारे गूंजते रहे।

प्रत्येक शख्स हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को दुल्हन की तरह गुब्बारे,रंग-विरंगे कपड़ों के लिवाज से सजाकर शहीद के पार्थिव देह की गांव में परिक्रमा लगाई गई। इस दौरान गांव में महिलाएं घूंघट की आड़ में तिरंगे में लिप्टे शहीद कालूराम को नम आंखों से निहार रही थी। इस दौरान महुवा विधायक  ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए शहीद को कंधा दिया। वहीं जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद कालूराम तेरा नाम रहेगा के जयकारे लगाए गए। इसके बाद शहीद को उपखण्ड अधिकारी धीरेन्द्र सिंह सोनी, महुवा पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार, तहसीलदार जयसिंह चौधरी, थानाधिकारी अनिल कुमार मीणा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद महुवा पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गार्ड आॅफ आॅनर देकर शहीद के पार्थिव देह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गइ। इस दौरान शहीद के पुत्र अजय कुमार ने उनको मुखाग्नि दी। शहीद की शहादत में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के दौरान शहीद के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था, वहीं शहीद की मां व पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी।

एक बहन व दो भाइयों में सबसे बड़े थे कालूराम: किसान परिवार कैलाश चंद मीणा के एक बेटी व दो बेटे थे। जिनमें कालूराम मीणा सबसे बड़े बेटे थे जिनका जन्म 1 जुलाई 1978 को गांव उकरुंद में हुआ और उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव की ही सरकारी स्कूल में प्राप्त की। उसके बाद 12 तक कि पढ़ाई के लिए गांव के पास मण्डावर कस्बे की सरकारी स्कूल में दाखिला लिया। जिसके बाद स्नातक तक की पढ़ाई की। जहां वर्ष 2009 में उनकी नौकरी बीआरओ में चालक के पद पर लग गई। जहां उनकी पहली पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में मिली, वही वर्ष 2017 में कालूराम के पिताजी का देहांत हो गया। कालूराम के एक बेटा व दो बेटी है।

स्कूल के लेटर पैड और मुहर पर शहीद बेटे का नाम अंकित कराने के लिए भटक रहा पिता
सांभरझील। ग्राम पंचायत त्योद के एक सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर किए जाने के बावजूद करीब दो साल बाद भी स्कूल प्रशासन की अनदेखी से मुहर व विद्यालय के लेटर पैड में इसका उल्लेख नहीं किया जा रहा है। शहीद भगवान सिंह शेखावत के पिता रूपसिंह शेखावत इसके लिए प्रयास कर रहे है, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से टालमटोल कर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। त्योद गांव के भगवान सिंह शेखावत शहीद हो गए थे। आदेशानुसार त्योद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नामकरण शहीद के नाम पर कर दिया था। 2014-15 में स्कूलों के मर्ज के दौरान तत्कालीन अधिकारियों एवं स्कूल प्रशासन की अनियमितता के कारण विद्यालय के क्रमोन्नत होने के बाद फिर से शहीद का नाम गौण कर दिया गया, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए आदेश जारी कर शहीद का नाम अंकित करने के निर्देश दिए थे।

इस त्रुटि को सही करने के लिए फुलेरा विधानसभ क्षेत्र के पूर्व सैनिक कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने विभका ध्यान आकृष्ट कराने के बाद दोबारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों के अनुसरण में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की ओर से 10 जून 2020 को आदेश प्रसारित कर शहीद भगवान सिंह शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय त्योद के नाम से विद्यालय के बोर्ड व कार्यालय की मुहर पर लिखे जाने के स्कूल प्रशासन को कहा गया था। विभके आदेश के तहत भव बोर्ड पर तो शहीद के नाम का अंकन करवा दिया, लेकिन विभागीय पत्राचार के काम में लिया जाने वाले लेटर पैड व कार्यालय की मुहर से शहीद भगवान सिंह शेखावत का नाम गायब है। मनोज चौधरी ने कहा कि तीन चार दिन में स्कूल प्रशासन मामले में कार्यवाही नहीं करता है, तो शहीद के परिवार के साथ धरना देंगे तथा लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

यदि ऐसा है, तो गलत है। शीघ्र ही मुहर व लेटर पैड में भी शहीद के नाम अंकन करवा दिया जाएगा।
- केसरमल, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

कश्मीर में सीआईएसएफ बस पर हमले में एएसआई शहीद
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर के सांबा दौरे से पहले आतंकवादियों ने जम्मू के सुंजुवान इलाके में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की बस पर हमला कर दिया, जिसमें एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गये, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ की बस पर हमला कैंप के पास हुआ। बस में सीआईएसएफ के 15 जवान सवार थे। वे अपनी सुबह की पाली की ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी जम्मू शिविर के पास आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गये और करीब छह अन्य घायल हो गये।

क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकियों की पुष्टि ने की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके 47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। एडीजीपी ने कहा कि हमने अभी तक अभियान बंद नहीं किया है और तलाश जारी है। सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही बस पर पहले ग्रेनेड फेंका गया। इसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सीआईएसएफ कर्मियों ने गोलीबारी का जवाब दिया। उसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी। जम्मू पुलिस और अन्य सुरक्षा बल ही अलर्ट पर थे।

शहीद पवन सिंह गुर्जर की पार्थिव देह पैतृक गांव रवाना
जयपुर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ के मोर्चे पर जा रही आर्मी वैन संतुलन बिगड़ने से पलट गई थी। इस हादसे में दौसा के सिपाही पवन सिंह गुर्जर भी शहीद हो गए थे। सेना के विशेष विमान में उनकी पार्थिव देह जयपुर लाई गई। यहां से पार्थिव देह को सम्मान के साथ सड़क मार्ग से पैतृक गांव रवाना किया गया, जहा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर दक्षिणी पश्चिमी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पवन महुवा उपखंड की तालचिड़ी ग्राम पंचायत के कंचनपुर गांव के रहने वाले है। वह सेना की 44 राष्ट्रीय राईफल्स में तैनात थे।

छत्तीसगढ़ में आईडी ब्लॉस्ट में एक सैनिक शहीद
नरायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक आईडी ब्लॉस्ट में एक सहायक उपनिरीक्षक शहीद हुआ। बस्तर पुलिस महानिरिक्षक ने बताया कि तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के 53 बटालियन के सैनिक रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले थे। इस बीच ढोंढरी बेड़ा के पास एक आईडी ब्लॉस्ट हो गया। इसकी चपेट में 2 सैनिक आ गए।

घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान सहायक उपनिरिक्षक की मौत हो गई। प्रधान आरक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसके के बाद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए है।

सदन में गुंजा किसानों को नौकरी और मुआवजे का मुद्दा : राहुल गांधी ने संसद में सरकार को दी शहीद किसानों की सूची, मुआवजा और नौकरी देने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने देश में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की सूची मंगलवार को लोकसभा में पेश की और केन्द्र सरकार से मांग की कि हरियाणा एवं पंजाब के इन 'शहीद' किसानों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी दी जाये। लोकसभा में शून्यकाल शुरु होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल का नाम पुकारा। जिसके बाद गांधी ने सर्वप्रथम उन्हें बोलने का अवसर देने के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि जैसा कि पूरा देश जानता है कि किसान आंदोलन में तकरीबन सात सौ किसानों ने शहादत दी है। प्रधानमंत्री ने स्वयं देश के किसानों से माफी मांगी है और अपनी गलती स्वीकार की है।

बतौर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गत 30 नवंबर को कृषि मंत्री से जब पूछा गया कि किसान आंदोलन में कितनी मौतें हुईं हैं तो उन्होंने कहा था कि उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह यह सूची लेकर आये हैं और इसे सदन के पटल पर रखना चाहते हैं। पंजाब सरकार ने ऐसे चार सौ किसानों को पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया है और 152 को नौकरी दी है। एक सूची हरियाणा के 70 किसानों की भी है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने माफी मांगी है और कितने शहीद हुए हैं, ये उनको नहीं पता है। ये नाम हमारे पास हैं। मैं चाहता हूं कि जो हक इनको मिलना चाहिए, वह हक पूरा मिलना चाहिए। इन किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी मिलनी चाहिए। राहुल गांधी इतना कह कर बैठ गये। इसके बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष में कुछ नोंकझोंक भी हुई। बाद में विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर किसानों के हक मारने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन किया। इन विपक्षी दलों में कांग्रेस, वामदल एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम शामिल हैं।

बीएसटीसी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत : रीट लेवल 1 में केवल BSTC ही रहेंगे, बीएड अभ्यर्थियों को किया बाहर
जोधपुर/जयपुर।  REET लेवल-1 भर्ती प्रक्रिया से बीएड उम्मीदवारों को बाहर करने की मांग पर जोधपुर हाईकोर्ट ने गुरूवार को फैसला सुना दिया है। मामले में जोधपुर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए बीएसटीसी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने बीएड अभ्यर्थियों को  रीट लेवल 1 में सम्मिलित करने से  इनकार कर दिया है। बता दे कि आदेश के बाद 4 लाख बीएसटीसी के और 9 लाख बीएड अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। मामले में भारत सरकार की ओर से एएसजी आरडी रस्तोगी तो वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता एमएस सिंघवी ने पक्ष रखा।  बीएसटीसी अभ्यर्थियों की ओर से एडवोकेट विज्ञान शाह व अन्य अधिवताओं ने पक्ष रखा। उल्लेखनिय है कि सुनवाई पूरी होने के बाद खंडपीठ ने बुधवार को फैसला सुरक्षित रखा था।

वहीं बीएसटीसी संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद स्मारक पर चल रहा बीएसटीसी अभ्यर्थियों का धरना और पड़ाव गुरूवार को 41 वें दिन भी जारी रहा इस दौरान बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने कोर्ट के फैसले के बाद जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाइयां दी। अभ्यार्थियों ने कहा कि 1 महीने से भी अधिक समय से आंदोलन करने का परिणाम आज आया है जिसका हम सभी ने स्वागत किया है।

बीएसटीसी अभ्यार्थी महेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने रीट फर्स्ट लेवल से बीएड अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है और इसमें केवल बीएसटीसी अभयार्थी ही शामिल होंगे।  जिनकी संख्या करीब 4 लाख से अधिक है। जबकि बीएसटीसी अभ्यार्थियों से दोगुना करीब 9 लाख से अधिक बीएड धारी अभ्यार्थी रीट प्रथम लेवल में शामिल नहीं हो सकेंगे।

एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रीट लेवल-1 के लिए बीएसटीसी उम्मीदवारों को ही पात्र माना गया था। लेकिन बीएड डिग्री के उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट से मांग की जिसके बाद हाईकोर्ट ने बीएड वालों को भी रीट लेवल-1 में शामिल करने के आदेश दिया। वहीं दूसरी ओर कोर्ट के इस फैसले के बाद हाईकोर्ट ने एनसीटीई के नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी। इसके बाद से ही बीएसटीसी उम्मीदवार उम्मीदवार हाईकोर्ट से मांग कर रहे थे कि बीएड उम्मीदवारों को लेवल-1 से बाहर निकाला जाए। ऐसे में आज गुरूवार को बीएसटीसी अभ्यर्थियों को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली।

काली दिवाली मनाने को मजबूर बेरोजगार
जयपुर। प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में गैर जमानती सख्त कानून का अध्यादेश जल्द से जल्द लाने, सभी विभागों में नई भर्तियां निकलवाने, सभी लंबित भर्ती को पूरा करवाने और रीट, SI भर्ती की जांच सीबीआई से करवाने और पेपर लीक के दोषी सभी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा करने सहित बेरोजगारों की विभिन्न मांगो को लेकर लगातार 15 दिन से शहीद स्मारक पर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ बैनर तले बेरोजगारों का महापड़ाव गुरूवार को भी जारी रहा। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं की तो बिना खाना खाए काली दिवाली बनाएंगे और नवंबर में हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी की रैली में कूच करेंगे। l