rupees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी
कोटा। नगर निगम के गैराज अनुभाग में एक ओर जहां बड़ी संख्या में नए वाहन व मशीनरी आई हैं। वहीं बरसों पुराने वाहन कंडम भी हो गए हैं। ये कंडम वाहन निगम के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे। अब उन्हीं कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी से निगम को करीब डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई है।

नगर निगम का गैराज पहले किशोरपुरा में था। बरसों पुराना होने से वहां नए-नए वाहन आने पर वह गैराज छोटा पडे लगा। निगम के गैराज में पिछली कांग्रेस सरकार के समय सफाई की बड़ी-बड़ी मशीनरी से लेकर छोटी वाहन तक आए हैं। जिससे उन वाहनों को गैराज में खड़ा करने में समस्या आ रही थी। उसके समाधान के लिए नगर निगम की ओर से हाल ही में रामतलाई में नया गैराज बनाया गया है। अब वहीं से वाहनों का संचालन हो रहा है। साथ ही गैराज अनुभाग का पूरा आॅफिस भी वहीं शिफ्ट हो गया है।

पुराने व कंडम वाहनों से हो रही थी समस्या
पुराने गैराज में नए वाहन आने के साथ ही कई पुराने वाहन भी थे। जिसके कारण उन्हें रखने में समस्या आ रही थी। ऐसे में पहले तो पुराने वाहनों को हटाया गया था। जिससे कुछ जगह बनी लेकिन वह भी छोटी पड़ी तो नया गैराज बनाना पड़ा। अब पुराने गैराज का उपयोग किशोरपुरा मुक्तिधाम के विस्तार के रूप में किया जाएगा।

दशहरा मैदान फेज एक व दो में रखे वाहन
नगर निगम के पुराने व कंडम वाहनों को पहले तो दशहरा मैदान के फेज एक में रखा गया था। लेकिन दशहरा मेले के समय उन्हें वहां से हटाकर फेज दो में पुराना पशु मेला स्थल के पीछे की तरफ रखा गया था। जिससे जगह भी रूकी हुई थी और उन कंडम वाहनों की रखवाली भी निगम को करनी पड़ रही थी। जिस पर हर साल लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे।

12 साल बाद हुई नीलामी
नगर निगम के सफाई से लेकर मशीनरी तक हर साल कंडम हो रही थी। लेकिन उन कंडम वाहनों की नीलामी नहीं होने से उनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही थी। हालांकि निगम के अधिकारियों ने कई बार प्रयास किए लेकिन किसी ने किसी कारण से नीलामी नहीं हो सकी थी। अब करीब 12 साल बाद निगम के कंडम व पुराने वाहनों के साथ ही स्क्रेप, टायर, बैटरी व एल्यूमीनियम की नीलामी हुई है।

1.60 करोड़ की हुई आय
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता(गैराज) रविन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि निगम के कंडम व पुराने वाहनों व स्क्रेप की नीलामी की गई है। जिनमें वाहनों से निगम को 1 करोड़ 1 लाख 59 हजार रुपए और इसके अलावा टायर, स्क्रेप, बैटरी व एल्यूमीनियम से कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की आय हुई है। उन्होंने बताया कि नीलामी तो हो गई है लेकिन कायार्देश जारी होने के बाद वाहनों को दशहरा मैदान फेज दो से हटाया जाएगा। अभी सभी वाहन वहीं रखे हुए हैं।

रद्दी की भी होगी नीलामी
नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि निगम के गैराज में बरसों से कंडम वाहन पड़े हुए थे। फिलहाल उन्हें दशहरा मैदान में पीछे की तरफ रखा गया था। जहां उनकी रखवाली पर ही काफी खर्चा करना पड़ रहा था। उसके बाद भी उन वाहनों में से आए दिन चोरी हो रही थी। ऐसे में कमेटी के माध्यम से पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए अलग-अलग चार कैटेगरी में नीलामी की गई। बरसों बाद कंडम वाहनों की नीलामी हुई है। जिससे निगम को आय भी हुई और जहग भी खाली हो गई है। अब बरसों से जमा अखबार व अन्य रद्दी की भी नीलामी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार रद्दी की करीब 20 साल से नीलामी नहीं हुई है। वर्ष 2006 में नीलामी हुई थी।

नवरात्र के पहले ही दिन बाजार में बरसे दो सौ करोड : खूब बिके ईवी वाहन, जीएसटी दर में कटौती से शोरूम पर रहा ग्राहकों का तांता
कोटा। नवरात्र स्थापना पर सोमवार को शहर में  पूरे दिन इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और सोने-चांदी के आभूषणों को ग्राहकों ने  खरीदारी की। निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर महक सूद ने बताया कि सरकार द्वारा जीएसटी की दर में कटौती करने के बाद सुबह से शाम तक फोर व्हीलर वाहन लेने व बुक करने के लिए ग्राहक शोरूम पर आते रहे। वहीं जानकारी के अनुसार ऑटोमोबाइल सेक्टर में डीलरों ने आकर्षक स्कीम्स और ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को लुभाया। नवरात्रा स्थापना पर शहर में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ। नवरात्रा के पहले दिन वाहन खरीददरों ने सीएनजी तथा ईवी की गाड़ियों में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। चाहे वो कार हो या बाइक... सभी ने इन गाड़ियों को लेकर काफी आकर्षित हुए।

खूब बिके ईवी वाहन
शोरूम के संचालक विक्रमसिंह राजावत ने बताया कि इस शोरूम में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। वहीं सरकार द्वारा जीएसटी की दर में कटौती करने से ग्राहकों ने नवरात्रा स्थापना के पहले दिन ही शहर के विभिन्न जगहों पर स्थापित शोरूम में करीब 109 गाड़ियों की बुक हुई वहीं कुछ ग्राहकों को गाड़ियां भी डिलेवरी की गई।  विशेष दिन होने से सुबह से करीब 45 गाड़ी पेट्रोल व 20 ईवी गाड़ियों की बिक्री हुई है। इस दिन करीब 35 लाख से भी अधिक का कारोबार हुआ। यह सीजन ऑटोमोबाइल क्षेत्र के काफी अच्छा है।  शोरूम के नितेश जांगिड़ ने बताया कि शोरूम से करीब 17 गाड़ियों की डिलेवरी हुई व 14 की बुकिंग हुई, मैनेजर विशाल कुमार ने बताया कि हमारे पास अभी तक करीब 25 ईवी वाहनों की बुकिंग हुई है।

जीएसीटी की दर कटौती से सीएनजी व ईवी वाहनों पर बढ़ा रुझान
पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि के बाद अब ग्राहकों का सीएनजी व ईवी मॉडल की गाड़ियों की तरफ रुझान बढ़ा हैं। सीएनएजी व ईवी वाहनों पर अभी से ही ग्राहकों ने दशहरा व दिपावली तक की बुकिंग कर रखी है। वहीं अभी सरकार द्वारा जीएसटी दर में कटौती करने से लोगों ने अभी से ही वाहन बुक करना प्रारंभ कर दिया है। शोरूम मैनेजर विक्रमसिंह राजावत ने कहा कि अभी ईवी व सीएनजी का कारोबार में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण लोगों में रूझान बढ़ा है।

नवरात्रा का काफी दिनों से था इंतजार
शोरूम पर बाइक लेने आए ग्राहक देशराज ने बताया कि घर पर काफी दिनों से बाइक लेने की चर्चा चल रही। पर शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे जिसके चलते नवरात्रा स्थापना के दिन बाइक लेने के लिए आया हूं। परिवार इस दिन वाहन खरीदने पर बहुत खुश है।

वाहनों पर जीएसटी दर में कटौती करने से अभी से लोगों ने वाहन बुक करना व मुहूर्त देखकर डिलेवरी की तारीख तय कर रहे अभी तक हमारे पास करीब 20-22 वाहनों की बुकिंग हुई है।
- महक सूद, मैनेजर

शहर में नवरात्रा स्थापना पर दिनभर शहर के विभिन्न बाजारों में खरीददारों की भीड़ रही। वहीं शहर में सरार्फा बाजार, हेलेक्ट्रॉनिक्स बाजार तथा आॅटोसोबाइल क्षेत्र में जबरदस्त कारोबार हुआ है। बाजारों में ग्राहकों का उत्साह को देखकर दशहरा व दीपावली पर बाजार में बूम आने की तैयारी है।
- अशोक माहेश्वरी, महासचिव, व्यापार संघ

महिला को गिफ्ट में आईफोन का झांसा, बैंक खाते से 97 हजार रुपए साफ
जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में एक महिला को आईफोन का झांसा देकर 97 हजार रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी करने का मामला मिला है। हैड कॉन्सटेबल विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता पल्लवी शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि उसके मोबाइल पर अलिशा सिंह नाम की युवती का कॉल आया और कहा कि आपका नम्बर लक्की कॉन्टेस्ट में सलेक्ट हुआ है। आपको गिफ्ट में आईफोन 15 दिया जाएगा।

युवती ने 4-5 कॉल किए और मोबाइल पर एक लिंक भेज दिया, जिसे खोलते ही खाते का एक्सिस अपराधियों के पास चला गया और खाते से 97 हजार रुपए डेविट होने का मैसेज आ गया। ठगी का पता चलते ही पुलिस को सूचना देकर नेट बैंकिंग बंद करवाई। ठगों ने खाते से 50 हजार रुपए कैश विड्रॉल किए और बाकी के रुपए 6 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।

बाहर से हैरीटेज लुक, अंदर से खंडहर हुआ बृज टॉकीज
कोटा । शहर के हृदय स्थल नयापुरा चौराहे पर सबसे पुराने पिक् चर हॉल बृज टॉकीज जो कभी शहर की शान होता था और यहांं लोग पिक्कर देखने जाते थे। वह टॉकीज जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते न केवल दुर्दशा का शिकार हुआ है। वरन् पूरी तरह से खंडहर हो चुका है। इसके खिड़की-दरवाजे और टीनशेड तक चोरी हो गए। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।  वर्तमान में नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहा शहर का प्रवेश व हैरीटेज लुक के हिसाब से सबसे बेहतर चौराहों में गिना जा रहा है। नगर विकास न्यास ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर इस चौराहे का सौन्दर्यीकरण कराया। साथ ही इस चौराहे पर स्थित बृज टॉकीज परिसर  के पास की चार दीवारी को भी ऊंचा करवाकर हैरीटेज लुक दिया गया। जिससे टॉकीज के अंदर की दुर्दशा ढक सके।

कुछ समय में खंडहर में हुआ तब्दील
स्थानीय दुकानदारों व जानकारों ने बताया कि बृज टॉकीज में किसी जमाने में पिक् चर देखने जाते थे। लेकिन यह कई सालों से बंद पड़ा है। कुछ समय पहले तक यहां निगम का कचरा डलता था। लेकिन जब से वह बंद हुआ उसके बाद यहां दिन रात स्मैकची व चोर घुसे रहते हैं। धीरे-धीरे करके यहां से टॉकीज के खिड़की, दरवाजे व टीनशेड और लोहा चोरी होने लगा। हालत यह है कि अब यहां कुछ भी नहीं बचा है। जिससे यह पूरी तरह से खंडहर हो चुका है। हालत यह है कि जिस हॉल में बैठकर लोग पिक्चर देखते थे उस हॉल की छत तक गायब हो गई है। पूरे परिसर में कचरे का अम्बार लगा हुआ है।

शनिवार को भी लोहा काट रहा था स्मैकची
जानकारों के अनुसार शनिवार को जब मिट्टी व मलबा चोरी होने का मामला सामने आया। उस समय नयापुरा पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय भी वहां कई स्मैकची लोहा काट रहे थे। पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ा तक नहीं।

जेईएन ने लिखा निगम की सम्पति
मलबा चोरी होने का मामला सामने आने पर जब निगम की ओर से नयापुरा थाने में रिपोर्ट दी गई। उस समय निगम के कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार मीणा ने रिपोर्ट में लिखा कि बृज टॉकीज निगम की सम्पति है। यहां पुराना मलबा व मिट्टी पड़ी हुई है। यह निगम की सरकारी सम्पति है।

चार दीवारी के बाद अंदर क्या हो रहा किसी को पता नहीं
जानकारों के अनुसार बृज टॉकीज परिसर में विवाद होने के बाद यह पिछले कई सालों से बंद है। इसका मामला अदालत में विचाराधीन है। जिससे यह सम्पति विवादित मानकर इसमें कोई भी किसी भी तरह का विकास व निर्माण नहीं करवा सका। नगर विकास न्यास ने इसके चारों तरफ चार दीवाी बनाई। उसके बाद से इस टॉकीज के अंदर क्या हो रहा है उसकी जानकारी किसी को नहीं है। पहले यहां निगम का कचरा ट्रांसफर स्टेशन था। उसे यहां से हटा दिया गया। उसके बाद न्यास के काम करने के दौरान निकला मलबा डाला गया। जिससे इसकी दुर्दशा हो गई। चौराहे पर पुलिस रहने के बावजूद और निगम व न्यास अधिकारियों की अनदेखी से टॉकीज के अंदर से लोहा समेत अन्य सामान चोरी गया। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

विवादित सम्पति, कोई काम नहीं करवा सकते
इधर नगर निगम के अधिशाषी अभियंता कुलदीप प्रेमी से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि यह निगम की सम्पति नहीं है। यह विवादित है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का स्टे होने से यहां किसी तरह का कोई काम नहीं हो सकता।  पहले यहां निगम का अस्थायी कचरा ट्रांसफर था जिससे कुछ समय पहले यहां से हटा दिया गया है। यहां से सामान चोरी होने की जानकारी नहीं है। मलबा व मिट्टी चोरी होने की जानकारी मिली थी। इस पर निगम की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। आगे की कार्रवाई नयापुरा थाना पुलिस करेगी।

फर्जी कंपनी के नाम पर वर्क आर्डर देकर 17 लाख 14 हजार रुपए हड़पे
कोटा। उद्योग नगर पुलिस ने फर्जी कंपनी के नाम पर गैस पाइपलाइन डालने का  आॅर्डर देकर 17 लाख 14हजार रुपए  हड़पने के मामले में रुद्रा गैस एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है । इस मामले में पीड़ित अरविंद इंटरप्राइजेज कोटा के प्रोपराइटर अरविंद कुमार मिश्रा पुत्र शंकर लाल मिश्रा निवासी न्यू पोस्ट आॅफिस रोड कोटा ने अपने वकील के जरिए न्यायालय एसीजेएम पीसी पी एन डीपी के समक्ष रुद्रा गैस एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कश्यप पटेल , विशाल शर्मा , प्रोजेक्ट मैनेजर टुन्नू कुमार, अनिरुद्ध राय और ख्याति तुषार आईकॉन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ इस्तगासा पेश किया था।  जिसमें बताया  कि उसकी रेलवे स्टेशन रोड पर शर्मा अरविंद एंटरप्राइजेज के नाम फर्म  है जिसका वह प्रोपराइटर है तथा लेबर रेट पर गैस पाइपलाइन डलवाने और कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्य करता है ।

दिसंबर 2020 में उसने रुद्रा गैस एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर कश्यप पटेल व विशाल शर्मा , प्रोजेक्ट मैनेजर अनिरुद्ध राय व टुन्नू कुमार के समक्ष वर्क आर्डर के लिए आवेदन किया  था । उन्होंने अपने आॅफिस बुलाया और साइड का अवलोकन करवाया । उन्होंने बताया कि धाकड़खेड़ी से  रायपुरा चौराहे तक आठ इंच  और रायपुरा चौराहे से अनंतपुरा चौराहे तक 12 इंच की स्टील गैस पाइपलाइन  डलवानी है।  तथा गुर्जर चौराहे के  अंदर से  होते हुए रावतभाटा रोड स्थित पेट्रोल पंप तक 4 इंच की स्टील गैस पाइपलाइन डालनी है । पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसे समस्त कार्य का अलग-अलग वर्क आर्डर आईकॉन नामक फर्जी फर्म के नाम से दे दिया ।  बीच-बीच में  वह कार्य करता गया। इस दौरान  वर्क आर्डर के अनुसार आईकॉन नामक फर्म के नाम से 20 लाख 62 हजार 234 रुपए का भुगतान भी किया गया।  जबकि उसके द्वारा 37 लाख 76 हजार  234 रुपए का कार्य किया गया था लेकिन उसका अभी तक  भी 17  लाख 14000 रुपए का बकाया पेमेंट  नहीं किया गया ।

आरोपियों ने उसे 76 लाख और एक करोड़ 27 लाख के दो अलग-अलग वर्क आर्डर दिए थे । उसने  किए गए वर्क आर्डर की शेष राशि आरोपियों से मांगी तो यह कहते हुए देने से इनकार कर दिया की कंपनी घाटे में चल रही है।  भुगतान देने की स्थिति में नहीं है । जब पैसा आ जाएगा तो दे दिया जाएगा।  इस संबंध में परिवादी ने 18 जून 2021 को टॉरेंट गैस लिमिटेड कोटा के सीईओ मुकेश गर्ग को ई मेल द्वारा बकाया भुगतान अविलंब कराने का अनुरोध किया तो उसे बताया  कि हमने  रुद्रा गैस कंपनी को वर्क आर्डर पास किया है आपके पास  आईकॉन एंटरप्राइजेज का वर्क आर्डर है जिसका हमारे द्वारा भुगतान नहीं किया जा सकता । हम केवल रुद्रा गैस प्राइवेट लिमिटेड को ही भुगतान कर सकते हैं।  परिवादी को उसके साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और जानकारी जुटाई तो पता चला कर रुद्रा गैस कंपनी के डायरेक्टर द्वारा फर्जी कंपनी आईकॉन इंटरप्राइजेज बनाई हुई है ।फर्जी कंपनी आइकॉन एंटरप्राइज के माध्यम से आरोपियों ने छल  कपट और धोखाधड़ी से फर्जी आर्डर पर परिवादी से कार्य करवा लिया और उसकी राशि हड़प कर ली। इस मामले में न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी  की धारा 420, 406, 467, 468, 120 बी में दर्ज करने के पुलिस थाना उद्योग नगर को निर्देश दिए । इस पर उद्योग नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 420 ,406 और 120 बी का आरोपी मानते हुए मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

दो लाख रुपए लेकर दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस ने दबोचा
अजमेर। आरपीएससी द्वारा शुक्रवार को आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी सम्मिलित हो गया। केन्द्र अधिकारियों द्वारा सन्देह व्यक्त करने पर पुलिस ने उसे दबोच कर सच उगलवा लिया। वह मुख्य परीक्षार्थी से 2 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था।

क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ग्राम पुनासा भीनमाल, जिला जालौर निवासी जालाराम (30) पुत्र भारूराम जाट है। जिसे पुलिस ने एचकेएच स्कूल वैशाली नगर, अजमेर में स्थित परीक्षा केन्द्र से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर लिया है। उससे मामले में गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी एवं 3/6 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अधुपाय) अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसकी जांच अभय कमाण्ड सेन्टर की एडीशनल एसपी डॉ. प्रियन्का रघुवंशी कर रही हैं।

हस्ताक्षर-फोटो मेल नहीं खाया, आधार कार्ड में भी गड़बड़ी लगी

एचकेएच स्कूल की प्रधानाचार्य हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बी ब्लॉक पंचशील नगर निवासी सुश्री मधु गोयल पुत्री पूरणचन्द गोयल ने रिपोर्ट दी कि उनके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर ग्राम फागोतरा, जालौर निवासी ठाकराराम पुत्र माफाराम नाम के परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होना है। लेकिन आरपीएससी व परीक्षा सैल अजमेर द्वारा मिले इनपुट के आधार पर जांच की तो परीक्षार्थी के हस्ताक्षर पूर्ण रूप से गलत हैं। उसके हस्ताक्षर व फोटो दोनों ही मेल नहीं खा रहे हैं। उससे व्यक्तिगत जानकारी चाही गई, तो वो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। न ही वह अपनी आईडी संबंधित कोई प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर पाया। मामले में पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक व परीक्षा के लिए बनाए गए उड़नदस्ते व अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय द्वारा जांच में गड़बड़ी पाई गई। ऐसे में उक्त परीक्षार्थी पर सन्देह हुआ है।

पुलिस को देख सच उगल दिया

पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर परीक्षार्थी से पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया। उसने तुरन्त बताया कि वह जालाराम जाट है, जबकि मुख्य परीक्षार्थी ठाकराराम है। वह उसका दोस्त है। इसलिए उसकी जगह परीक्षा देने के लिए बैठ गया। उसके सच्चाई बताते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दो लाख लेकर परीक्षा में बैठा

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि परीक्षार्थी ठाकराराम उसका अच्छा दोस्त है। उसकी इस बार तैयारी अच्छी नहीं हो पाई थी। इसलिए वह उसकी एवज में परीक्षा में बैठने को राजी हो गया। इतना ही नहीं, उसने परीक्षा देने के लिए उससे दो लाख रुपए भी लिए हैं।

भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक
उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।
मिश्रा ने बताया कि देश के 14,416 लोगों ने फंडिंग की है, जो 1.70 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें से एक करोड़ रुपए का चेक साहू की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इसके अलावा 25 लाख रुपए घायल ईश्वर गौड़ को तथा पांच लाख रुपए भीम में घायल कांस्टेबल को दिए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि इस राशि से कन्हैयालाल द्वारा लिए गए होम लोन को चुकाया जाएगा तथा शेष राशि स्व. साहू के खाते में जमा करवाई जाएगी। स्व. साहू के बच्चों की उच्च शिक्षा में भी सहयोग किया जाएगा। बातचीत में मिश्रा ने कहा कि स्व. साहू के बलिदान का देश व समाज ऋणी है। जिहादियों न तो हमें डरा पाए हैं और न हरा पाए हैं। स्व. साहू के परिजनों को ऐसा महसूस नहीं हो कि उनके घर में एकमात्र कमाने वाला चला गया, इसके लिए यह आर्थिक सहायता की गई है। क्राउड फंडिंग को लेकर सिलसिला अब भी जारी है तथा कुछ लोग स्व. साहू के खाते में सीधी राशि ट्रांसफर करेंगे।

नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में मांगी घूस, 4 हजार रूपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से चार हज़ार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि का नामान्तकरण खोलने एवं तारबंदी योजना के अन्तर्गत नक्शा ट्रेस देने की एवज में जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी, पटवार हल्का हथेली तहसील फागी जिला जयपुर द्वारा पांच हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई टीम ने शिकायत का सत्यापन कर जगदीश प्रसाद बैरवा पुत्र  रामलाल बैरवा निवासी 35 बैरवा बस्ती घाटा बैनाड़ा जयपुर हाल पटवारी, पटवार हल्का किशोरपुरा अतिरिक्त चार्ज हथेली तहसील फागी जिला जयपुर को परिवादी से 4 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

फर्जी ई-चालान के जरिये करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने वाला गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की एसआईटी टीम ने सोमवार को जयपुर शहर के विभिन्न उप पंजीयक कार्यालयों में फर्जी ई-चालान के जरिए विक्रय पत्र पंजीयन करवाकर सरकार को करोड़ों रुपयों की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले अभियुक्त सुनील चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कूट रचित ई-चालान के जरिए विक्रय पत्र पंजीयन होने की जानकारी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों को होने पर उन्होंने संबंधित क्रेता पक्षों को नोटिस जारी कर राशि 12 प्रतिशत ब्याज सहित जमा कराने के निर्देश दिए थे।

क्रेता पक्षों ने डीड राइटर, ई-मित्र संचालक व स्टांप संचालक, स्टाम्प वेंडर की ओर से बनाकर दिए गए ई-चालान की पूरी राशि अदा कर दी गई थी। इसलिए क्रेता पक्षों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना बनीपार्क में दर्ज कराई थी। इसकी जांच करन शर्मा कर रहे है। शर्मा ने उप पंजीयक कार्यालयों, एनआईसी, बैंकों व ई-ग्रास, वित्त विभाग से रिकॉर्ड प्राप्त कर फर्जी जीआरएन नंबर तैयार करने वाले आरोपियों को नामजद किया और जांच कर सुनील चौधरी निवासी जोतड़ावाला सांगानेर सदर को गिरफ्तार कर लिया।

अब तक की जांच में उप पंजीयक जयपुर दशम के कार्यालय में 227 दस्तावेज, उप पंजीयक जयपुर द्वितीय में 105 दस्तावेज, उप पंजीयक पंचम में 135 दस्तावेज और उप पंजीयक अष्ठम में भी फर्जी ई-चालान का उपयोग हुआ है। इस प्रकार 543 लोगों को पीड़ित कर उनसे 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। अब तक इस प्रकरण में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
उदयपुर। संभाग के बांसवाड़ा जिले में बुधवार को एसीबी ने प्रसव कराने के नाम पर आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते चिकित्साधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के एएसपी माधोसिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने शिकायत दी कि राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में गर्भवती का प्रसव कराने के लिए ले गए थे, जहां पदस्थ चिकित्सक प्रदीप पुत्र भगवान सहाय शर्मा निवासी पाली, दौसा ने उनसे आठ हजार रुपए देने के बाद ही प्रसव कराने की बात कही। ब्यूरो टीम ने सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी चिकित्सक को महिला के परिजनों से आठ हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चिकित्सक को गुरुवार को उदयपुर एसीबी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

समग्र शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट-प्रथम, जयपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट प्रथम, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किये गये कार्यों के 5 लाख रुपये के बकाया बिलों और डिफेक्ट लाईबिलिटी के भुगतान की एवज में ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर द्वारा 1 लाख 28 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र अतरलाल निवासी प्लॉट नं0 4 शान्ति नगर 132 केवी जीएसएस पुराने घाट के सामने गोनेर रोड़, जयपुर हाल कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 28 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों के संबंध में एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

35 लाख रुपए की लागत से बनेगा स्टेडियम व पुस्तकालय
हनुमानगढ़। निकट गांव रामसरा में देश की युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए स्टेडियम व शिक्षा से जोड़ने के लिए लाईब्रेरी का नींव पत्थर सरपंच रमनदीप कौर, सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप, रोडी कपूरा ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण गोदारा, पूर्व सचिव विमला स्वामी सहित समस्त ग्रामवासियों द्वारा रखी गई। गुरूद्वारा साहिब से पाठी बाबा प्रेम सिंह द्वारा क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर अरदास की गई, जिसके पश्चात नींव पत्थर रखा गया। सरपंच रमनदीप कौर ने बताया कि गांव की प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए शहर जाना पड़ता था और अब गांव में उक्त स्टेडियम बनने से गांव की अनेकों प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा साथ ही अनेकों प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव, जिला व राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होने बताया कि 2 बीघा भूमि पर चार खेल मैदान जिसमें बॉस्केट बॉल, कबडडी, खोखो, टेनिस, बालीबॉल के खेल मैदान आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ 35 लाख रूपये की लागत से तैयार होंगे व साथ ही विद्यार्थियों के लिए आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण भी करवाया जा रहा है जिससे कि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य इस 2 बीघा भूमि पर लाखों रूपये खर्च कर इसे देश की युवा पीढ़ी के लिए तैयार किया गया है। इस मौके पर सरदार महेन्द्र सिंह लम्बडदार, वार्ड पंच धर्म सिंह, जगमोहन सिंह, मलकीत राम बाजीगर, उपसरंपच रघुवीर, हरभजन सिंह रोडीकपूरा, हरभगवान सिंह, रसपिन्द्र सिंह, गुरलाल सिंह, जोरा सिंह चन्दभान वाला, रामसिंह भुल्लर, मनीराम मंगलाव, रत्तीराम सूडा, तेज सिंह ढिल्लो, लाभ सिंह भुल्लर, हरनेक सिंह भुल्लर आदी मौजूद थे।