mission - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर किया प्रक्षेपित, जानें क्या है ड्रैगन का पूरा प्लान?
बीजिंग। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी घोषणा की। एजेंसी के बयान में कहा गया, "चांग झेंग-7 वाई11 प्रक्षेपण यान, जो तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को लेकर था, इसे बीजिंग समयानुसार सुबह 8:14 बजे वेंचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। लगभग 10 मिनट बाद, तियानझोउ-10 ने यान से सफलतापूर्वक पृथक्करण किया और अपने निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया।"

बयान में कहा गया कि यह प्रक्षेपण सफल रहा। अंतरिक्ष यान में बाहरी अंतरिक्ष गतिविधि के लिए एक स्पेससूट, अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए आवश्यक सामग्री, ईंधन और प्रयोगात्मक उपकरण हैं। यह यान बाद में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करेगा। यह प्रक्षेपण चांग झेंग शृंखला के 641वें और तियांगोंग परियोजना के 39वें प्रक्षेपण का प्रतीक है। चीन ने तियांगोंग राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण 29 अप्रैल 2021 को शुरू किया, जब तियान्हे मुख्य मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। स्टेशन के प्राथमिक संयोजन का निर्माण तीन नवंबर 2022 को पूरा हुआ। तियांगोंग स्टेशन की मौजूदा टी-आकार संरचना में तियान्हे मुख्य मॉड्यूल और इसके साथ जुड़े दो प्रयोगशाला मॉड्यूल, वेंतियान और मेंग्तियान शामिल हैं। तीनों मॉड्यूल का संयुक्त वजन लगभग 69 टन है।

स्टेशन का कुल आवासीय स्थल लगभग 110 घन मीटर है और इसमें एक समय में तीन अंतरिक्ष यात्री समायोजित कर सकता है या क्रू रोटेशन के दौरान छह लोग रह सकते हैं। स्टेशन की डिज़ाइन की गयी कार्यशील अवधि 15 वर्ष है, जो 2038 में समाप्त होगी।

पश्चिमी माली में सेना का अभियान : आतंकवादियों के ठिकानों पर किए हवाई हमले, 21 आतंकवादी ढेर
बामाको। पश्चिमी माली के सेबाबौगू क्षेत्र में एक अभियान के दौरान सेना ने 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। माली की सेना ने इस बात की घोषणा की। सेना ने एक बयान में कहा कि सेबाबौगू अब नियंत्रण में है, क्योंकि आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए, जिसमें उनके कई ठिकाने नष्ट हो गए।

सेना ने कहा कि पीछे हटते समय आतंकवादी 21 शव, गोला-बारूद और सहायक उपकरण, वाहन और संचार उपकरण के साथ दर्जनों हथियार छोड़ गए। सेना ने कहा कि घायल और भाग रहे अपराधियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि झड़पों के दौरान पांच सैनिक घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन : 5 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 3 दिनों तक जारी रहेगा अभियान
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में  तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन पिछले 48 घंटे से जारी है। इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों के जवानों के द्वारा 5 नक्सलियों को मार गिराने की जानकारी प्राप्त हुई है । यह ऑपरेशन आने वाले तीन दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार इस दौरान नक्सलियों द्वारा बड़े स्तर पर लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था। फिलहाल इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम जारी है। ऑपरेशन का सेंटर पॉइंट करेगुट्टा पहाड़ है। यह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।

स्थानीय स्त्रोतों का कहना है  माओवादियों के कई शीर्ष कमांडर और कैडर मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने ड्रोन और सैटेलाइट के जरिए इलाके पर लगातार निगरानी रखी हुई है। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल , डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड , स्पेशल टास्क फोर्स , कोबरा बटालियन और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से भी सी-60 कमांडो इस ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने  पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बल मैदान पर डटे हुए है उनके वापसी पर ही वस्तुस्थिति की सही जानकारी दी जा पाएगी।

कश्मीर में आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान : सुरक्षाबलों की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
जम्मू। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले किश्तवाड़ में जारी अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 9 अप्रैल को किश्तवाड़ के चटरू जंगल में पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी और आतंकवादियों के सफाए का अभियान शुरू किया गया। उसी दिन देर शाम आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और मुश्किल इलाके तथा प्रतिकूल मौसम के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों का अथक अभियान जारी है। इस बीच उधमपुर जिले के रामनगर के वन क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा।

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत राजस्थान में लगे 7.22 करोड़ पौधे : प्रत्येक जिले में “मातृ वन” की स्थापना, विधानसभा में विधायक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी ये जानकारी
जयपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत 7 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पार करते हुए 7.22 करोड़ पौधे रोपे गए। वन विभाग ने 80 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर 2.50 करोड़ पौधे लगाए, जबकि विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और आमजन के सहयोग से 4.72 करोड़ पौधे लगाए गए। यह उपलब्धि राज्य सरकार की हरित पहल और जनसहभागिता के माध्यम से संभव हुई।

विधानसभा में विधायक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में ये जानकारी दी गई है। अभियान के तहत विभाग की ओर से 45,037 पौधे रोपे गए। इसके साथ ही, राज्य सरकार की 2024-25 की बजट घोषणा के अंतर्गत प्रत्येक जिले में "मातृ वन" की स्थापना की गई। इन मातृ वनों की स्थापना में स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई। "एक जिला, एक प्रजाति" योजना के तहत प्रत्येक जिले के लिए एक मुख्य प्रजाति और अन्य स्थानीय प्रजातियों को विभागीय नर्सरियों में तैयार किया जा रहा है।

अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा और जीवितता सुनिश्चित करने के लिए 3,406 स्थानीय नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को "वन मित्र" के रूप में पंजीकृत किया गया है। ये वन मित्र स्वैच्छिक रूप से पौधों की देखभाल करते हैं और इसके लिए कोई मानदेय नहीं दिया जाता। इस अभियान के तहत राज्य सरकार की हरित पहल ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को एक नई दिशा दी है। इससे वन क्षेत्र में वृद्धि और जैव विविधता को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।

अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों को वापस लाने की योजना बना रहा नासा : उड़ान अब पहले उड़ाए गए ड्रैगन का करेगी उपयोग, टीमें अंतरिक्ष यान के हार्डवेयर के आकलन को पूरा करने के लिए कर रही काम
लॉस एंजिल्स। नासा और स्पेसएक्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से आने वाले आगामी क्रू रोटेशन मिशनों के लिए लक्ष्य प्रक्षेपण और वापसी की तारीखों में तेजी ला रहे हैं, जो एजेंसी के फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को घर वापस लाएगा। नासा ने कहा कि एजेंसी का क्रू-10 प्रक्षेपण अब मिशन की तैयारी और एजेंसी की उड़ान तैयारी प्रक्रिया के प्रमाणीकरण के पूरा होने के बाद 12 मार्च को लक्षित है।

क्रू-9 मिशन के नए आए क्रू-10 चालक दल के साथ कई दिनों की हैंडओवर अवधि के बाद पृथ्वी पर लौटने की योजना बनाई गई है। इस मिशन में विलियम्स, विल्मोर, नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग के साथ-साथ रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव शामिल हैं। क्रू-10 की पिछली लॉन्च तिथि मार्च के अंत की थी। क्रू-10 मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाएगा।

नासा के अनुसार क्रू-10 मिशन के लिए नए ड्रैगन अंतरिक्ष यान को उड़ाने के लिए एजेंसी की मूल योजना को समायोजित करने के मिशन प्रबंधन के निर्णय के बाद पहले लॉन्च का अवसर उपलब्ध है, जिसके लिए अतिरिक्त प्रसंस्करण समय की आवश्यकता होती है। उड़ान अब पहले उड़ाए गए ड्रैगन का उपयोग करेगी और संयुक्त टीमें अंतरिक्ष यान के पहले उड़ाए गए हार्डवेयर के आकलन को पूरा करने के लिए काम कर रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह एजेंसी के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम की सुरक्षा और प्रमाणन आवश्यकताओं को पूरा करता है। विलियम्स और विल्मोर पिछले साल जून से बोइंग के स्टारलाइनर की तकनीकी समस्याओं के कारण अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जो उन्हें आईएसएस तक ले गया था।

एलन मस्क का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल, अंतरिक्ष यान विस्फोट के कारण नष्ट
टेक्सास। अमेरिका के अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल हो गया है। यह मिशन मस्क के लिए काफी अहम था। स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप रॉकेट का नया परीक्षण किया, लेकिन यह अंतरिक्ष यान लॉचिंग के कुछ समय बाद विस्फोट के कारण नष्ट हो गया। कंपनी के अनुसार स्टारशिप टूट गया है। कंपनी ने बताया कि उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यान के 6 इंजन एक-एक कर के बंद हो गए। इसके बाद संपर्क टूट गया।

इसके बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर लॉन्च के बाद का वीडियो जारी किया है। उन्होंने लिखा कि सफलता अनिश्चित है, लेकिन मनोरंजन की गारंटी है। यह नया मॉडल अपनी पहली उड़ान भर रहा था।

जल जीवन मिशन के कार्यों में लाए तेजी, विभाग ने अधिकारियों को दिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें पूर्व जारी निर्देशों को निरस्त करते हुए राज्य में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश राज्य सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार जारी किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को तीव्रता से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने होंगे। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इसकी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत तकनीकी सदस्यों, अभियंता, एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से कार्य संपादित करने की हिदायत दी गई है।

गजेंद्र शेखावत ने किया जल मिशन के सिटीजन कॉर्नर्स का शुभारंभ
नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को जल जीवन मिशन के डैशबोर्ड पर सिटीजन कॉर्नर्स का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के अनुरूप है। सिटीजन कॉर्नर्स एक वनस्टॉप समाधान है, जहां एक क्लिक पर गांव के जल की गुणवत्ता और अन्य सभी जलापूर्ति की जानकारी के बारे में वास्तविक समय में विवरण उपलब्ध कराने तथा पानी की गुणवत्ता का प्रबंधन करने और जलापूर्ति को सीधे नागरिकों के हाथों में पहुंचाने की क्षमता प्रदान करता है। सिटीजन कॉर्नर्स का लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में शुभारंभ किया गया। यह अनोखी पहल जल प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जल जीवन मिशन डैशबोर्ड संबंधी यह नागरिक केंद्रित टूल नागरिकों को निकटतम जल परीक्षण प्रयोगशाला का पता लगाने में सहायता करता है और बिना किसी दिक्कत के पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कराया जा सकता है। अगर उन्हें इसका पता चलता है कि पानी की गुणवत्ता निर्धारित सीमा के भीतर नहीं है,तो वे अब आसानी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं और इसे अपने अपने जिले के जल आपूर्ति विभाग के ध्यान में ला सकते हैं।

सूचित रहे, सशक्त रहे
सूचित रहें सशक्त रहें के विचार के साथ शुरू किया गया सिटीजन कॉर्नर्स वास्तविक समय में पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी तक पहुंच को आसान बनाता है। आम आदमी को जल सुरक्षा के बारे में सही जानकारी के साथ निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाता है, बल्कि प्रभावी जल प्रबंधन के लिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। सिटीजन कॉर्नर सूचना और कार्रवाई के बीच एक सेतु का काम करता है। पानी की गुणवत्ता की निगरानी और इसकी जांच करने की शक्ति मिली है।

पेरेग्रीन की विफलता के बावजूद एस्ट्रोबोटिक ग्रिफिन मून मिशन को बढ़ा रहा है आगे : जॉन
वाशिंगटन। अमेरिका में एस्ट्रोबोटिक कंपनी इस सप्ताह की शुरुआत में नासा के लिए पांच पेलोड ले जाने वाले अपने पेरेग्रीन एक मिशन की विफलता के बावजूद चंद्रमा पर अपने निर्धारित ग्रिफिन मानव रहित मिशन के साथ आगे बढ़ने की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉन थॉर्नटन ने शुक्रवार को एक मीडिया टेलीकांफ्रेंस में यह बात कही। थॉर्नटन ने कहा कि हमारी योजना इस साल के अंत में ग्रिफिन के साथ आगे बढऩे की है। थॉर्नटन अपनी पिट्सबर्ग स्थित कंपनी के पेरेग्रीन अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त होने के अगले दिन बोल रहे थे। पेरेग्रीन अंतरिक्ष यान आठ जनवरी को प्रक्षेपित होने के तुरंत बाद एक दोषपूर्ण हीलियम नियंत्रण वाल्व के कारण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में दक्षिणी प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होकर पृथ्वी पर वापस आ गया था। परियोजना में नासा के कई चंद्र रोवर्स के साथ-साथ अन्य प्रयोग भी नष्ट हो गए। ग्रिफिन मिशन 2024 के लिए निर्धारित है और इसे एस्ट्रोबोटिक द्वारा भी बनाया गया है।

ग्रिफनि एक मध्यम श्रेणी का चंद्र लैंडर है, जिसे अन्य मानवरहित चंद्र रोवर्स और पेलोड ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। पेरेग्रीन की तरह, इसका उद्देश्य चंद्रमा पर बार-बार विलंबित नासा आर्टेमिस तृतीय मानवयुक्त मिशन के लिए रास्ता तैयार करना है जो अब सितंबर 2026 के लिए निर्धारित है।

Mission Aditya L-1: 126 दिन बाद मिशन पहुंचा हेलो ऑर्बिट में, लगभग 15 लाख किमी का किया सफर तय, पीएम मोदी ने दी बधाई
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के द्वारा 126 दिन पहले छोड़ा गया मिशन आदित्य एल-1 हेलो ऑर्बिट में पहुंच गया है। मिशन आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके अपने मिशन पर पहुंचा हैं। यह मिशन 5 साल का होने वाला हैं।

आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। सफल प्रक्षेपण के साथ ही सभी चार चरणों के प्रज्वलन और पृथक्करण के बाद रॉकेट को करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर निर्धारित कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

2 सितंबर को किया था लॉन्च

इसरो ने श्रीहरिकोटा से अपना पहला सोलर मिशन आदित्य एल 1 मिशन 2 सितंबर को लॉन्च किया था। इसरो ने 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिए प्रक्षेपित किया था। आदित्य एल 1 सूर्य का अध्ययन करेगा। ऐसा करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी बधाई

इसरो द्वारा आदित्य एल-1 के अपने मिशन में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो को बधाई दी हैं।

India creates yet another landmark. India’s first solar observatory Aditya-L1 reaches it destination. It is a testament to the relentless dedication of our scientists in realising among the most complex and intricate space missions. I join the nation in applauding this…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024

ऑस्ट्रेलिया के 6 अतिरिक्त सैनिक जाएंगे लाल सागर
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया अदन की खाड़ी में स्थित लाल सागर में अमेरिकी नेतृत्व वाले मिशन को समर्थन देने के लिए 6 अतिरिक्त ऑस्ट्रेलियाई सैनिक भेजेंगे। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने यह जानकारी दी। मार्ल्स ने लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार मध्य पूर्व और आसपास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था के समर्थन में अमेरिका और अन्य भागीदारों के साथ काम करना जारी रखे हुए है।

शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को बल में शामिल होने वाले 10 देशों में से एक के रूप में घोषित नहीं किया गया था, जो शिपिंग मार्गों पर हौथी हमलों के बाद लाल सागर और अदन की खाड़ी में संयुक्त गश्त करेगा। इससे पहले के10 देश बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, सेशेल्स, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं।