HeavyRain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिटेन में ‘चंद्रा’ का खौफ, 100 से ज्यादा जगहों पर बाढ़ की चेतावनी, फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा सकता है पारा
लंदन। तेज हवाओं, भारी बारिश और बर्फबारी लेकर पहुंचे तूफान चंद्रा ने ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश के ज्यादातर हिस्से में तूफान का असर पड़ा है। पूरे ब्रिटेन में 100 से ज्यादा बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में बर्फ के लिए दो येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तरी आयरलैंड, इंग्लैंड और वेल्स के कुछ हिस्सों में रात भर में जगह-जगह बर्फ जमने की संभावना है, क्योंकि तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जाने वाला है।

एक महीने में तीसरा तूफान: तूफान चंद्रा ने जनवरी में रोजाना बारिश के रेकॉर्ड तोड़ दिए। तेज हवाओं के कारण मंगलवार को स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। कई जगहों पर भयानक बाढ़ आई है जिसमें गाड़ियां फंस गईं। यातायात बाधित हो गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तूफान चंद्रा जनवरी में ब्रिटेन से टकराने वाला तीसरा बड़ा तूफान है, जो इंग्रिड और गोरेटी के तुरंत बाद आया है।

रेल सेवा पर पड़ सकता है असर

नेशनल रेल ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम की वजह से इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में शुक्रवार तक यात्राओं पर असर पड़ सकता है। रेल के साथ ही सड़क, हवाई और फेरी सेवाओं पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। कुछ सड़कें और पुल भी बंद हो सकते हैं। इन खतरनाक स्थितियों में लोगों के गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं से चोट लगने से बचने के लिए जितना हो सके घर के अंदर ही रहें। बुधवार को ठंडी शुरूआत और कुछ बर्फीले पैच के बाद बुधवार को कई इलाकों में धूप के साथ मौसम सूखा रहने की उम्मीद जताई गई है। उत्तर-पूर्वी स्कॉटलैंड में तूफान चंद्रा के बचे हुए असर से कुछ जगहों पर गीला और तेज हवा वाला बना रहेगा। दक्षिणी वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में बारिश का अनुमान है लेकिन इससे बाढ़ की स्थिति खराब नहीं होगी।

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में भूस्खलन से चीनी नागरिक की मौत, बच्चों समेत कई लोग लापता
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में उत्तरी द्वीप के पश्चिमी बे ऑफ़ प्लेंटी में भूस्खलन में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड में चीनी दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

न्यूजीलैंड के बे ऑफ़ प्लेंटी इलाके में माउंट माउंगानुई के बेस पर एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को हुए बड़े भूस्खलन के बाद बच्चों समेत कई लोग लापता हैं।

भारी बारिश और बाढ़ ने इस द्वीप के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है, जिससे लोगों के घरों में बिजली बंद हो गयी और द्वीप के पूर्वी तट पर कुछ इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।

अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भयावह हादसा: भूस्खलन से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य 2 घायल
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में एक घर में हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता फरीदोन समीम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडोल जिले में बुधवार को भारी बारिश और हिमपात के बाद यह हादसा हुआ। सभी पीड़ति एक ही परिवार के हैं।

अफगानिस्तान में अधिकतर लोग कमजोर मिट्टी के घरों में रहते हैं। ये आसानी से प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। देश के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में काबुल सहित देश के कई राज्यों में और हिमपात और बारिश का अनुमान लगाया है।