EmailAlert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नोएडा के बाद अहमदाबाद में 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीम मौके पर मौजूद
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिससे वहां अफरा तरी मच गयी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अहमदाबाद शहर के 12 स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और पुलिस की अन्य टीमों ने सकूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी। अब तक वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि गांधीनगर और अहमदाबाद के कुछ स्कूलों को ऐसे ही ईमेल से धमकियां मिली थी लेकिन तब भी उन स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

दिल्ली के बाद अब नोएडा की शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 132 स्थित एक निजी स्कूल शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस को शुक्रवार सुबह स्कूल को बम से उड़ाने धमकी मिलने की जानकारी के बारे में बताया। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और अलग-अलग थानों की पुलिस फोर्स, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, खोजी स्वान और बीडीडीएस (बम डिस्पोजल) टीम द्वारा स्कूल परिसर में सघन जांच की गयी। इसके साथ ही साइबर टीम को प्राप्त ई-मेल की तकनीकी जांच सौंपी गई है, ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके।

एहतियातन स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया है और बच्चों को तय ड्रॉप प्वाइंट पर उतारा जा रहा है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को लें और बस स्टाफ के संपर्क में बने रहें। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू सोनी ने अभिभावकों से सहयोग और समझदारी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल, स्थिति पूरी तरह सामान्य है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जांच प्रक्रिया जारी है।