Homicide - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।

संगरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 महीने से फरार 15 हजार का इनामी हत्यारा जगसीर सिंह उर्फ जग्गी गिरफ्तार
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 महीने पहले हुई हत्या के एक मामले में फरार 15 हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीणा ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी जगसीरसिंह उर्फ जग्गी पंजाब के बठिंडा जिले में नंदगढ़ थाना क्षेत्र के मौजा झुगबा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि संगरिया थाना क्षेत्र की चक 2-एमजेडी रतनपुरा में कृष्णलाल डेलू के खेत में 14 अगस्त 2025 को रवि सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भिंदा सिंह और जग्गी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में नौजवान सूर्या चौहान के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मायावती ने हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे अति दुखद और चिंताजनक बताया और प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि “यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।”

उन्होने मांग की, कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेताया कि “जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।” बसपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

ऑस्ट्रेलिया में भीषण गोलीबारी, तीन लोगों की दर्दनाक हत्या करने वाले की तलाश जारी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की पुलिस घरेलू हिंसा से जुड़ी गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। स्थानीय समयानुसार, गुरुवार की शाम करीब 4.20 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस 37 वर्षीय संदिग्ध जूलियन इनग्राम को तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस के साथ-साथ उसकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक वाहन में 25 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके कुछ ही समय बाद पास ही रास्ते पर 50 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय पुरुष को गोली मार दी गयी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला पीड़तिा इनग्राम की पूर्व साथी थी और वह गर्भवती थी। पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों से खिड़कियों से दूर घरों के अंदर रहने और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने का आग्रह किया है।