social justice department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ट्रैप कार्रवाई के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के परिवार के संयुक्तबैंक लॉकर की तलाशी में करीब 1.46 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। एसीबी ने लॉकर से 945 ग्राम सोना और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गत 4 सितंबर को जयप्रकाश चारण के खिलाफ  एसआईडब्ल्यूए जयपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के क्रम में एसीबी अजमेर इकाई की ओर से अनुसंधान एवं सर्च कार्रवाई जारी है। शनिवार को चारण के परिवारजनों के संयुक्त नाम से अजमेर स्थित बैंक के जॉइंट लॉकर की तलाशी ली गई।

एसीबी ने आरोपी जयप्रकाश चारण और उनके परिजनों से संबंधित दो बैंकों में संचालित कुल नौ बैंक खातों की जांच की। जांच में इन खातों में कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए की राशि शेष मिली। एसीबी के अनुसार लॉकर से मिले आभूषणों और बैंक खातों में उपलब्ध राशि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख जुटाए जा रहे हैं।

सामाजिक न्याय विभाग मुख्यालय में खुलेगा ‘हेल्प डेस्क’, योजनाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए मुख्यालय पर शीघ्र ही “हेल्प डेस्क (समाधान कक्ष)” स्थापित किया जाएगा। यह पहल विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत योजनाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

अंबेडकर भवन में विभाग की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को समाधान कक्ष की कार्यप्रणाली का विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में समस्या दर्ज करने की प्रक्रिया, मॉनिटरिंग तंत्र और त्वरित निस्तारण प्रणाली की जानकारी प्रदान की गई।

निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि इस प्रकार का नवाचार पूर्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है, जिससे कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग में भी आने वाले समय में कई नवाचार लागू किए जाएंगे, ताकि लाभार्थियों को निर्धारित समय-सीमा में समाधान मिल सके और जवाबदेही सुनिश्चित हो।

संयुक्त निदेशक (आईटी) माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर गौरव शर्मा ने समाधान कक्ष प्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक डिजिटल तंत्र के माध्यम से योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ऑनलाइन ट्रैकिंग, निगरानी और शीघ्र निस्तारण संभव होगा।

संयुक्त निदेशक (आईटी) सामाजिक न्याय अमर सिंह मीणा ने बताया कि समाधान कक्ष में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण के त्वरित निस्तारण का लक्ष्य तय किया गया है। नियमित मॉनिटरिंग और फीडबैक प्रणाली के जरिए इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन भी किया जाएगा, ताकि आवश्यकता अनुसार सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक जेपी बैरवा, नसीम खान, रीना शर्मा, सूंडाराम मीणा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और समस्त शाखाओं के कार्मिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : सामाजिक न्याय विभाग में दिलाई गई मतदाता शपथ, आशीष मोदी ने मतदान को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
जयपुर। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। अंबेडकर भवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आशीष मोदी ने कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के सत्य एवं विवेक के आधार पर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

निदेशक मोदी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम, टैगलाइन एवं लोगो का विभागीय पत्राचार और गतिविधियों में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें लोकतंत्र को मजबूत करने में हमारी भूमिका की याद दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं मतदान करने तथा समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक जे.पी. बैरवा, नसीम खान, रीना शर्मा, अशोक जांगिड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।