urban safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जबरदस्ती वसूली के लिए सैल्समैन से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर दानिश कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
जयपुर। पुलिस थाना लालकोठी, जयपुर पूर्व पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए ICTL NEXA आदर्श नगर, जयपुर शोरूम के सैल्समैन के साथ जबरन वसूली के लिए मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में पहले से मारपीट, अवैध वसूली और अवैध हथियारों के कुल 16 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को थाना लालकोठी क्षेत्र में स्थित राजस्थान स्टील एंड रोलिंग शटर, मिश्रा मार्केट, सांगानेरी गेट, जयपुर पर ICTL NEXA आदर्श नगर शोरूम के सैल्समैन मोहित गुर्जर के साथ जबरन वसूली के उद्देश्य से मारपीट की गई। इस हमले में मोहित गुर्जर के दो-तीन दांत टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त संजीव मित्तल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए घटना के बाद अपने ठिकाने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश कुरैशी (32) पुत्र नोसाद कुरैशी, निवासी मकान नंबर 4723, पुरानी कोतवाली का रास्ता, जोगियों का चौराहा, संजय बाजार, थाना रामगंज, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी थाना रामगंज क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का चौकोर पाइप भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और मामले में आगे की जांच जारी

लेबनान में भयावह हादसा: जर्जर इमारत ढहने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे कई लोग, बचाव और राहत कार्य जारी
लेबनान। उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। यहां रविवार को एक जर्जर इमारत गिरने से करीब 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा बाब अल-तब्बानेह इलाके में हुआ, जो शहर का अत्यंत गरीब क्षेत्र माना जाता है। इस हादसे में कई लोगो के मलबे में दबे होने की आशंका है जिनको बचाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, इमारत के मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। अब तक आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि मृतकों में एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया है, क्योंकि अन्य ढांचों के गिरने का खतरा बना हुआ है। सिविल डिफेंस के अनुसार, इमारत में दो ब्लॉक थे, जिनमें कुल 12 अपार्टमेंट थे। राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय ने राहत और पुनर्वास कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। लेबनान में पुरानी और अवैध इमारतों की संख्या अधिक है। लंबे आर्थिक संकट और मरम्मत के अभाव ने ऐसी दुर्घटनाओं का जोखिम और बढ़ा दिया है।

उत्तरी लेबनान में भयावह हादसा, पांच मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, कई घायल
बेरूत। उत्तरी लेबनान के त्रिपोली शहर के क़ोब्बेह इलाके में शनिवार तड़के एक पांच मंजिला आवासीय इमारत के ढह जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सिविल डिफेंस ने दी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान 66 वर्षीय अहमद अब्दुल हमीद अल-मीर और उनकी बेटी अलिस्सार अल-मीर के रूप में हुई है, जो सरकारी अस्पताल में नर्स थीं।

अल-जदीद स्ट्रीट पर स्थित यह इमारत सुबह के समय ढह गई, जिससे एक परिवार मलबे में दब गया। इसके बाद सिविल डिफेंस, लेबनानी रेड क्रॉस, आपातकालीन संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया, जैसा कि राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया।

बचाव दल ने पहले मलबे से एक महिला को जीवित बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। वहीं, उसी परिवार का 14 वर्षीय लड़का सुरक्षित बताया गया है।

प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने एक बयान में कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने और संबंधित सरकारी निकायों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने दोहराया कि त्रिपोली में असुरक्षित इमारतों की समस्या सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए जल्द से जल्द आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का वादा किया।

इस घटना ने त्रिपोली में आवासीय इमारतों की जर्जर स्थिति को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। शहर के मेयर ने बताया कि 105 इमारतों को तुरंत खाली कराना आवश्यक है, जबकि लगभग 700 अन्य इमारतों को तत्काल मरम्मत की जरूरत है। बचाव और मलबा हटाने का काम अभी जारी है।