speed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त
कोटा। शहर में मुख्य मार्गों से लेकर गली मौहल्लों तक में वाहनों की तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। लेकिन अधिकतर ब्रेकर या तो क्षतिग्रस्त हो रहे हैं या बिना मानकों के बने हुए हैं। जिनसे हादसों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ये ब्रेकर वाहनों की गति पर ब्रेक लगाने की जगह व्यक्ति की जिंदगी पर ब्रेक लगा सकते हैं। वाहन चालक निर्धारित गति से वाहन चलाएं और मोड व स्कूल-कॉलेज के पास वाहनों की गति को नियंत्रित कर सकें। इसके लिए यातायात नियमों के तहत मुख्य मार्गों समेत कई जगह पर नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण व सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। नियमानुसार तो ये स्पीड ब्रेकर निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनाए जाने चाहिए। जिसमें उनकी ऊंचाई लम्बाई व चौड़ाई सभी निर्धारित है। साथ ही हर स्पीड ब्रेकर पर सफे द पट्टी भी होनी चाहिए। जिससे दूर से ही वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकर का पता चल सके और वे अपने वाहनों की गति को धीमा कर सके। लेकिन हालत यह है कि शहर में अधिकतर ब्रेकर बिना मानक के और लोगों की मनमर्जी से बने हुए हैं।

अधिकतर ब्रेकर बीच से टूटे हुए
शहर में मुख्य मार्गो पर जहां बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। वहीं छोटी-छोटी गलियों और मौहल्लों तक में जरा-जरा सी दूरी पर स्पीड ब्रेक बने हुए हैं। कई लोगों ने तो अपने घर के सामने, किसी ने अपनी दुकान के सामने, किसी ने शोरूम के सामने तो किसी ने बिना किसी कारण के स्पीड ब्रेकर बनाए हुए हैं। रबड़ वाले व डामर- गिट्टी के बने इन स्पीड ब्रेकर में अधिकतर बीच से टूटे हुए हैं। कई उबड़-खाबड़ हो रहे हैं। कई स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी भी नहीं हो रही है। जिससे उन स्पीड ब्रेकर से गुजरने वाले वाहनों विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वाहन चालकों के लिए ऐसे स्पीड ब्रेकर खतरा बने हुए हैं।

कुछ को तोड़ा तो कुछ हुए खराब
जानकारों के अनुसार नगर निगम व केडीए की ओर से यातायात पुलिस की सलाह पर जो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं वे तो नियमानुसार बने हैं। लेकिन कई स्पीड ब्रेकर लोगों ने अपनी मर्जी से या बिना किसी की जानकारी के बनाए हैं वे गलत तरीके से बने हुए हैं। उनमें से कुछ को तो लोगों ने ही तोड़ दिया है। वहीं डामर के स्पीड ब्रेकर बरसात व भारी वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

शहर में हर जगह ऐसी स्थिति
शहर में कोई भी जगह ऐसी नहीं हैं जहां स्पीड ब्रेकर पूरी तरह से सही हों। विज्ञान नगर पीएफ कार्यालय रोड, छावनी, स्माल स्केल इंडस्ट्रीयल एरिया, नयापुरा, बसंत विहार, बजरंग नगर,महावीर नगर, रंगबाड़ी रोड व दादाबाड़ी और वल्लभ नगर समेत सभी जगह पर ऐसी स्थिति हैं जहां जितने स्पीड ब्रेकर हैं उनमें से ज्यादातर टूटे हुए ही हैं। जिन पर आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

जहां जरूरत हो वहीं बने ब्रेकर
लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर की जहां जरूरत हो वहीं बनने चाहिए। साथ ही यातायात नियमों व मानकों के अनुसार ही बनाए जाएं।बजरंग नगर निवासी संजय साहू का कहना है कि जगह-जगह छोटी गलियों में बिना मानक के रबड़ वाले व डामर के छोटे ब्रेकर बनाना गलत है। उनसे वाहन तो रूकते नहीं हैं लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही इन ब्रेकर पर वाहन उछलने ने लोगों को कमर दर्द समेत कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है।भीमगंजमंडी निवासी महेश लोधा का कहना है कि बिना मानक के बने व क्षतिग्रस्त ब्रेकर अधिक नुकसान दायक हैं। इनसे दुर्घटना का खतरा होने के साथ ही वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। नगर निगम व कोटा विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों को पूरे मानक के अनुसार ही ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। गलत तरीके से ब्रेकर बनवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इनका कहना है
शहर में स्पीड ब्रेकर तो वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए हैं। जहां भी ब्रेकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उनका सर्वे कराया गया है। पूरे मानक के अनुसार और जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार ब्रेकर की मरम्मत व रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है।
-मुकेश चौधरी, सचिव कोटा विकास प्राधिकरण

कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 26 में वार्ड पार्षद द्वारा विकास कार्यों के तहत वार्ड में सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य किए गए हैं। वार्डवासी दिनेश कुमार व राधेश्याम ने बताया कि वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है, साथ ही साफ-सफाई भी होती है। पर वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बदबू आती है।साथ ही कुछ जगहों पर सीसी रोड निर्माण के दौरान नालियों की गहराई तो बढ़ गई, पर चौड़ाई नहीं बढ़ने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को खेलने के लिए पास ही स्थित दूसरे वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है। बच्चों के परिजन प्रदीप व हेमंत कुमार ने बताया कि बच्चों को रोड पार कराके अन्य पार्क में ले जाना पड़ता है, जिससे कई बार हादसे होने का डर बना रहता है। वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को अन्य जगहों पर जाकर महंगी दरों पर भवनों की बुकिंग करवानी पड़ती है।

घरों के सामने बने स्पीड ब्रेकर
वार्ड में कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बिना मापदंड के बना लिए हैं, जिसकी वजह से बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आते-जाते बाइक सवारों को ये ब्रेकर दर्द भी दे रहे हैं। रमेश कुमार व मनीष ने बताया कि कई बार ये ब्रेकर रात्रि के समय दिखाई नहीं देते, जिससे लोग चोटिल हो जाते हैं।

पार्क व सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्डवासी हितेश कुमार ने बताया कि बच्चों को खेलने के लिए दूसरे वार्ड के पार्क में जाना पड़ता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि वहां जाने के लिए रोड पार करनी पड़ती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। साथ ही निगम का सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दरों पर अन्य जगहों पर जाकर मांगलिक कार्य सहित अन्य कार्यक्रम करने पड़ते हैं। इससे आयोजकों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ती है और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नालियों की कम गहराई बनी परेशानी
वार्ड में बनी नालियों की कम गहराई अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्डवासी प्रकाश कुमार व राजेंद्र ने बताया कि नालियों की गहराई कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से वे गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं।

वार्ड का एरिया :- हनुमान नगर, हनुमान नगर कच्ची बस्ती, आरएसी कैंपस इत्यादी क्षेत्र।

वार्ड में टिपर आता है, लेकिन नालियों की सफाई न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर भी परेशानी बढ़ा रहे हैं।
- रामचरण

नालियों की सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में पार्क नहीं होने की वजह से बच्चों सहित अन्य लोगों को दिक्कत आती है। सामुदायिक भवन नहीं होने की वजह से महंगी दर पर भवन की बुकिंग करवानी पड़ती है।
- मुकेश मीणा

घरों के सामने स्थित नाले की चौड़ाई कम कर दी जाए और इस पर ढकान कर दी जाए तो कुछ हद तक परेशानी से राहत मिल सकती है। क्योंकि रात्रि के समय नाला खुला होने से लोग इसमें कचरा डाल देते हैं।
- हेमंत कुमार

पार्षद को तीन बार कॉल किया गया उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।
- योगेन्द्र खिंची, पार्षद

पहली बार 180 किमी प्रतिघंटा से एलएचबी के साथ की ट्रायल
कोटा। कोटा मंडल में हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का इंतजार लंबा होता जा रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि यहां का तैयार किया ट्रेक देश की सभी वंदे भारत से लेकर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों की गति परीक्षण के लिए अवश्य काम आ रहा है। लोगों को लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन का इंतजार है लेकिन वो अभी तक नहीं मिली है। लेकिन कोटा मंडल में आए दिन किसी ना किसी हाई स्पीड ट्रेन की गति का अवश्य प्रशिक्षण हो जाता है।

180 किमी प्रतिघंटा स्पीड पर चलाई एलएचबी कोच की ट्रेन
कोटा में शुक्रवार को दो बड़े नवाचार किए गए। एक तो तीन माल गाडियों को एक साथ परिवहन कर समय और ईधन की बचत की गई। दूसरा एक साधारण ट्रेन को 180 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से 50 किमी चलाकर यहां के ट्रेक और एलएचबी कोच पेटीकार सहित जांच की गई।

तीन दिन चला ट्रायल
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि एलएचबी कोच व पेटीकार सहित बुधवार को तीन दिवसीय परीक्षण किया गया। पहले दिन बुधवार को ट्रेन को 65, 70, 80 प्रति किमी प्रतिघंटा की गति से चलाया गया। गुरुवार को 80, 85,90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से साधारण ट्रेन का ट्रायल किया गया। शुक्रवार को अंतिम दिन 170,175,180 किमी प्रतिघंटे तक कोटा से नागदा के बीच 50 किमी तक 180 किमी प्रतिघंटे से ट्रेन चलाकर नया रिकार्ड बनाया। आरडीएसओ की टीम साथ में थी। एलएचबी पेटीकार वाले रेक से परीक्षण किया गया।

वंदे भारत ट्रेन संचालन के लिए तीन मार्गो के प्रस्ताव भेज रखे है रेलवे बोर्ड को
अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के रैक तेजी से तैयार हो रहे है। आगामी महीनों में  कोटा मंडल को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे बोर्ड को कोटा मंडल के तीन मार्गो पर वंदे भारत ट्रेन संचालन के प्रस्ताव बनाकर भेजे है। कोटा मंडल में भी शीघ्र ही वंदे भारत ट्रेन मिलेगी ऐसी संभावना है । रेलवे की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है।

अभी तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन ही चली थी 180 पर
पहली बार साधारण ट्रेन को 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया।  जिसमें कोटा-नागदा रेल खंड में एलएचबी कोच की पैंटीकार को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा कर परीक्षण किया गया। आरडीएसओ ने यह परीक्षण कई बार किया गया।  एलएचबी कोच की किसी ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाने का कोटा मंडल में यह पहला मामला है।  इससे सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को कई बार अधिकतम 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा चुका है। लेकिन साधारण ट्रेन को पहली बार दौड़या गया।

सिंथेटिक ट्रैक बनने पर कोटा के धावकों की गति बढ़ेगी
कोटा। भारत में कई खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने अपने खेल की दम पर अन्तरराष्टÑीय स्तर पर खूब नाम कमाया है। अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पदक लाकर देश का नाम रोशन किया है। एथलीट खेल में मिल्खा सिंह ने अपनी उड़ान भरकर देश को कई उपलिब्धयां दिलाई है। एथलीट में अब कोटा के खिलाड़ी भी मिल्खा सिंह की तरह खेल दुनिया में परचम लहराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रोजाना कड़ा अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारने में जुटे हुए है। एथलीट खेल काफी पुराना है। पुराने जमाने में भी (एथलीट) दौड़ लगाने की प्रतियोगिताएं हुआ करती थी। समय बदलने के साथ इसमें निरन्तर बदलाव आता गया। गांवों के स्तर पर खेली जानी वाली दौड़ तेजी से विकसित होती हुई अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई। कोटा में भी एथलीट खिलाड़ियों की संख्या निरन्तर बढ़ती जा रही है। सिंथेटिक ट्रैक हो रहा तैयार कोटा में एथलीट खिलाड़ियों के लिए राष्टÑीय व अन्तरराष्टÑीय स्तर की सुविधाएं नहीं है। खिलाड़ियों को सामान्य मैदान में ही दौड़ लगाकर अपनी तैयारी करनी पड़ती है। अब श्रीनाथपुरम स्थित स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। गत दिनों इसका शिलान्यास हो चुका है। सिंथेटिक ट्रैक तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को नेशनल स्तर की सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय व अन्तरराष्टÑीय स्तर की प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर ही होती है।

इस ट्रैक को ऑल वेदर ट्रैक के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब है कि हर मौसम में चलने वाला ट्रैक। इस ट्रैक के बनने के बाद कोटा के खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना जलवा दिखा पाएंगे। स्कूली बच्चे भी शामिल श्रीनाथपुरम स्टेडियम में स्कूली बच्चे भी एथलीट में खेल में रुझान दिखा रहे हैं। पिछले दो साल से कोरोना के चलते खेल गतिविधियां ठप थी। जिसके चलते खेलों की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को मायूसी हाथ लग रही थी। अब फिर से खेल गतिविधियां शुरू होने से बच्चों की भागीदारी बढ़ने लगी है। स्कूली बच्चों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह शाम कर रहे अभ्यास कोटा में एथलीट के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न मैदान बने हुए हैं। इन मैदानों में काफी संख्या में खिलाड़ी निरन्तर अभ्यास करने आते हैं। कई लोग फिटनेस को बरकरार रखने के लिए एथलीट में भाग लेते हैं। शहर में सबसे ज्यादा खिलाड़ी नयापुरा स्टेडियम और श्रीनाथपुरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचते हैं। फिलहाल 80 बालक खिलाड़ी एथलीट खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन्हें एथलीट कोच नियमित रूप से ट्रैनिंग दे रहे हैं। स्टेडियम में सुबह व शाम को अलग-अलग बैच में टैÑनिंग दी जा रही है। इनमें बच्चों से लेकर युवा वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के लिए समय तय कर रखा है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी नहीं आती है। खिलाड़ी तभी तैयार होते हैं जब खेल के लिए पर्याप्त सुविधा मिले। कोटा में सिंथेटिक ट्रैक की कमी काफी समय से खल रही है। इससे खिलाड़ियों को सामान्य मैदान में अपने अभ्यास करना पड़ता है। अब कोटा में भी सिंटेथिक ट्रैक बनने की राह आसान हो गई। श्रीनाथपुरम में इसका शिलान्यास हो चुका है। इसी साल इसके पूरा होने की उम्मीद है। इससे एथलीट खेल को नई ऊंचाइयां मिलेगी। - तरुण शर्मा,एथलीट कोच

रेलवे ट्रैक पर 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चली ट्रेन
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षित और तेज गति से ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अजमेर मंडल के पालनपुर रेलवे ट्रैक पर आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) और रेलवे की टीम ने 24 व 25 जून को 130 किमी प्रति घंटा पर सीओसीआर (कन्फर्मेटरी ऑसिलोग्राफ कार रन) का सफल परीक्षण किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक विजय शर्मा के नेतृत्व में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के साथ तीव्र और संरक्षित रेल परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसके तहत 25 जून को अजमेर मंडल के पालनपुर-मदार रेल ट्रैक पर हाई रीच ओएचई रेलखंड में पहली बार इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से आरडीएसओ और रेलवे  टीम द्वारा 130 किमी प्रति घंटे पर सीओसीआर का सफल परीक्षण किया गया। 24 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन परीक्षण में मदार-पालनपुर रेलखंड की 366 किलोमीटर दूरी 3 घंटे 23 मिनट में पूरी की। इस गाड़ी की औसत गति 107.65 किमी प्रति घंटा रही। इस दौरान अधिकतम गति 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। परीक्षण के दौरान ट्रैक मापदंडों के अलावा सिग्नलिंग, कर्षण वितरण उपकरण, लोकोमोटिव और कोच फिटनेस जैसे अन्य कई पहलुओं की भी जांच की और रिकॉर्ड किया।

NCR को मिलेगी 8 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात
अजमेर। देश में मैट्रो ट्रेन की तरह की दिल्ली राष्टÑीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को आपस में ‘हाई स्पीड रेल कॉरिडोर’ के जरिए जोड़ने के लिए एक विशेष परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें राजस्थान का भी कुछ भाग शामिल है। इसे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नाम दिया गया है। यह परियोजना डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर से अलग है। योजना आयोग ने इस परियोजना को तैयार करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया था। टास्क फोर्स ने 8 रेल कॉरिडोर बनाने की आवश्यकता जताई है। इनमें तीन कॉरिडोर प्रथम चरण में तैयार करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-अलवर को शामिल किया गया है।

आरआरटीएस के तहत तैयार किए जाने वाले कॉरिडोर

दिल्ली-गुड़गांव-रेवाड़ी-अलवर
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ
दिल्ली-सोनीपत-पानीपत
दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल
दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक
दिल्ली-शाहदरा-बड़ौती
गाजियाबाद-खुर्जा
गाजियाबाद-हापुड़

क्या है आरआरटीएस: आरआरटीएस एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाली एक नई समर्पित, उच्च गति, उच्च क्षमता, आरामदायक रेल सेवा है। यह मैट्रो से 3 गुना तेज रेल सेवा होगी।
हमारे हिस्से आया दिल्ली-अलवर कॉरिडोर: दिल्ली-अलवर को जोड़ने के लिए 164 किलोमीटर लम्बा सेमी-हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बिछाया जाएगा। इससे राजस्थान के विकास को भी गति मिलेगी।
इस रेलवे ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम गति और 105 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत स्पीड से हाई स्पीड ट्रेन दौडेÞंगी। यह ट्रेन दिल्ली और अलवर के बीच की दूरी 104 मिनट में तय करेगी। इस परियोजना पर 37,000 करोड़ की संभावित लागत आएगी।

बीकानेर में कछुआ गति से चल रहा है जल जीवन मिशन
बीकानेर। जिले में जल जीवन मिशन जेजेएम का काम कछुआ गति से चल रहा है। योजना के तहत वर्ष 2024 तक जिले के हर घर को कवर करना है। हर घर नल कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त करना है मगर अब तक केवल 162 गांवों में योजना की सहयोग राशि प्राप्त की गई है। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि यदि कार्यकारी एजेंसी समयबद्ध समय पर  प्रगति नहीं कर रही हैं तो नोटिस जारी किया जाए।  इसके बावजूद भी परिणाम नहीं देने पर सम्बन्धित ठेकेदार का टेंडर रद्द कर नये सिरे से टेंडर जारी किया जाए। जल जीवन मिशन सरकार का एक समयबद्ध महत्वाकांक्षी अभियान है। उन्होंने अब तक हुए कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि अभी तक प्रगति काफी कम हुई है। अधिकारी रणनीतिक रुप से लोगों तक पहुंचें और सघन जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं। ताकि लोग इस योजना से जुड़ाव महसूस करते हुए आगे आ कर इसके रखरखाव आदि की जिम्मेदारी ले सकें। योजना में हुए कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कलक्टर कलाल ने कहा कि सभी ब्लॉक में हो रहे कार्यों की नियमित और बारिकी से मानिटरिंग की जाए, गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलक्टर ने कहा कि योजना के तहत 2024 तक हर घर को कवर करना है। विशेष रूप से कोलायत ब्लाक पूर्ण सेचुरेशन के लक्ष्य के साथ काम करें।  बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बलबीर सिंह, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता नफीस खान, विजय वर्मा, केके डोगरा, जिला एम एंड ई समन्वयक योगेश बिस्सा, स्पोर्ट एजेंसी कर्मचारी  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वंचित स्कूलों में लगे नल

कलक्टर ने कहा कि जिले में जहां भी सरकारी विद्यालय इस योजना में कनेक्शन से वंचित हैं उन्हें प्राथमिकता से जोड़ा जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी नल से जोड़ें।

दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार से दहशत: सक्रिय मामलों की संख्या करीब 18 हजार
नई दिल्ली।  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे निजात पाने वालों की संख्या कम रहने के कारण सक्रिय मामले 821 बढ़कर करीब 18 हजार हो गये। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 188 करोड़ 65 लाख 46 हजार 894 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3377 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 17 हजार 801 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2496 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 30 हजार 622 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 73 हजार 635 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 69 लाख 45 हजार 383 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इस दौरान देश में कोविड से 60 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद इस जानलेवा विषाणु से जान गंवाने वालों लोगों की संख्या बढ़कर 523753 हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की तेज रफ्तार से दहशत पैदा होने लगी है। यहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 1490 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान यहां 418 सक्रिय मामले बढऩे के बाद इनकी संख्या 5250 हो गयी। वहीं 1070 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 1848526 पर पहुंच गया, जबकि दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 26172 हो गयी। हरियाणा में सक्रिय मामलों में 217 की वृद्धि हुई है। राज्य में इस समय 2238 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 363 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 978537 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां कोविड-19 से एक मरीज मरीज की मौत हुई और मृतकों का आंकड़ा 10,619 हो गया।

केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में 33  की वृद्धि होने से इनकी संख्या 2770 हो गयी है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 300 बढ़कर 6468929 हो गयी,  जबकि मृतकों की संख्या में 14 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 68966 पर पहुंच गया है।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार : पिछले 24 घंटों में 2 लाख 58 हजार 89 लोग कोरोना संक्रमित, 385 मरीजों की मौत
नई दिल्ली।  देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और पिछले 24 घंटों में ढाई लाख से अधिक नये मामले सामने आये और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15 लाख से ज्यादा हो गयी है। इस बीच रविवार को देश में 39 लाख 46 हजार 348 कोविड टीके लगाये गये हैं और अब तक एक अरब 57 करोड़ 20 लाख 41 हजार 825 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13 लाख 13 हजार 444 कोविड परीक्षण किए गये जिनमें दो लाख 58 हजार 089 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 73 लाख 80 हजार 253 हो गयी है। इसी अवधि में 385 और मरीजों की मौत होने के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,86,451 हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,51,740 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 52 लाख 34 हजार 461 हो गई हैं। गौरतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.33 प्रतिशत हो गई है और रिकवरी दर घटकर 94.27 पर आ गई है वहीं मृत्यु दर मामूली गिरावट के साथ 1.30 रह गयी है। दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब तक 8209 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।

180 की स्पीड में थी शराबियों की कार, पहले मारी डिवाईडर को टक्कर फिर पुलिसकर्मी को रौंदा
जयपुर। नए साल के जश्न और शराब की मदहोशी ने एक परिवार के लाड़ले को छीन लिया। शहर में 180 से 200 की रफ्तार में कार दौड़ा रहे कुछ लड़कों ने एक पुलिसकमी की जान ले ली। कार सवार इतने ज्यादा नशे में थे कि सही तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। आज तड़के करीब चार बजे यह हादसा हरमाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ है। कार सवार हरमाड़ा से होते हुए चौमू की ओर जा रहे थे। लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मी को चपेट में ले लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। दरअसल हरमाड़ा थाना इलाके में थाना चेक पोस्ट के नजदीक ही बीती रात थाने और यातायात पुलिस का जाब्ता लगाया गया था। नए साल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त भी किया गया था। रात को शांति से निकल गई लेकिन तड़के करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने पुलिसवाले की जान ले ली। हरमाड़ा पुलिस ने बताया कि शराब के ठेके पर काम करने वाले चार लड़के कार में थे। उन्होनें अपने एक साथी को पानीपेच उतारा था। वे चैमू की ओर जा रहे थे। इस दौरान नाके पर पुलिसकर्मी भी शिफ्ट बदली की तैयारी में थे और रिलेक्स थे। इसी दौरान कार चालक ने पुलिसवालों को देखकर कार और तेज कर दी। उसने पहले तो बेरिकेड को टक्कर मारी और उसके बाद डिवाईडर से कार को ठोकते हुए पास ही खडे यातायात पुलिसकमी संजय कुमार पर का चढा दी। संजय को साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार तीनों इतने ज्यादा नशे में थे कि  कार छोड़कर भाग भी नहीं सके। कुछ ही दूरी तक वे भागे इस बीच अन्य पुलिसकर्मियों ने उनको दबोच लिया और थाने ले आए। संजय के बारे में साथियों ने बताया कि वे 2008 बैच के कांस्टेबल थे। मूल रुप से झुझुनूं के बुहाना में रहने वाले संजय परिवार के साथ हरमाड़ा के टोडी मोड के नजदीक रहते थे। वे राजस्थान पुलिस की फुटबाॅल टीम के सक्रिय सदस्य भी थे। उनके पिता भी राजस्थान पुलिस में हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर सरकार चिंतित, गहलोत ने शाम को बुलाई मंत्री परिषद की बैठक
जयपुर। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद गहलोत सरकार भी राजस्थान में कुछ सख्त निर्णय करने की तैयारी कर रही है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम को मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्णय लिए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर आज (बुधवार) शाम कों साढ़े पांच बजे होने वाली बैठक में  कोविड-19 को लेकर चर्चा होगी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर्स अपनी राय रखेंगे। यह मीटिंग ओपन रहेगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में हाल ही कोरोना के चलते लिए गए सख्त निर्णय के बाद अब राजस्थान में भी सख्ती करना जरूरी हो गया है, क्योंकि दिल्ली से लगते राजस्थान के क्षेत्र में नए साल के अवसर पर लोगों की आवाजाही ज्यादा बढ़ सकती है। इस पर रोक लगाना जरूरी होगा अन्यथा राज्य में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो सकती है। प्रदेश में नाईट कर्फ्यू को लेकर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही मंत्री परिषद की बैठक में रीट के पदों को बढ़ाकर 50000 तक करने का भी निर्णय लिया जा सकता है।

रफ्तार का कहर : ऑडी कार की टक्कर से एक की मौत, आठ घायल
जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर में रफ्तार का कहर बरपा। जहां ऑडी कार के मंगलवार सुबह झुग्गी झोपड़ी में घुस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य आठ घायल हो गए। बासनी में गली नम्बर ग्यारह में हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुआ जब ऑडी कार अनियंत्रित होकर झुग्गी झोपड़ी में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। उनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।  पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है और उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है।

CM गहलोत ने जोधपुर एम्स में हादसे में घायल हुए मरीजों से मिलकर उनकी पूछी कुशलक्षेम
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के चोपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एम्स रोड पर मंगलवार सुबह हुए हादसे में घायल हुए लोगों के परिजनों एवं एम्स पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

बता दे कि गहलोत जोधपुर दौरे पर थे और इस दौरान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में हादसा हो जाने की सूचना पर वह अपना निर्धारित कार्यक्रम को बदलते हुए पहले जहां हादसा हुआ, वहां मौके पर गये और पीड़ति परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें उनकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री एम्स भी गये और हादसे के घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और अस्पताल चिकित्सकों से मरीजों की हालत के बारे में जानकारी ली उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि वह घायल के परिजनों एवं घायलों से अस्पताल में मिलकर उनके बारे में जानकारी ली और अस्पताल के चिकित्सकों को इनके इलाज में कोई कमी नहीं रहने देने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि हादसे के घायलों में चार की हालत गंभीर ज्यादा हैं उनमें एक मरीज का ऑपरेशन भी किया जायेगा लेकिन इलाज में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता यही हैं कि घायलों की जान कैसे बचे और उनका बेहतर इलाज हो। उन्होंने बताया कि वह मौके पर जाकर आये हैं वहां बाहर से राजसमंद एवं उदयपुर आदि जगहों से आये लोग कच्ची बस्ती में बसे हुए है। जिला प्रशासन को उनका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है। राजस्थान सरकार की ओर से मृतक के आश्रितों को दो लाख की सहायता और घायलों को एक-एक लाख की सहायता देने की घोषणा की गई है।