Supreme Court committee - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति करने और कानून का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। वह बिना किसी इजाज़त या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाना के बाहर धरना पर बैठ गये।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह ज़िक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच चल रही है। सबसे अहम बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे, वे उच्चतम न्यायालय गये और शीर्ष अदालत ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनायी है।

उन्होंने सवाल किया, "राहुल गांधी, क्या आप किसी भी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमें शक है और हमारा आरोप है कि कांग्रेस अब राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' पर अपने रुख की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस अभी जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।"

लंबी बीमारी के बाद केरल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस. श्री जगन का निधन, 74 साल की उम्र में ​ली आखिरी सांस
कोच्चि। न्याय के प्रति जनहितैषी दृष्टिकोण के लिए विख्यात केरल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और न्यायविद न्यायमूर्ति एस. श्री जगन का शनिवार देर शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। जगन पिछले लगभग तीन सप्ताह से इलाज करा रहे थे। कोल्लम जिले के मय्यनाड के मूल निवासी, न्यायमूर्ति श्री जगन ने 2005 से 2014 में अपनी सेवानिवृत्ति तक केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्वत: संज्ञान जनहित याचिकाओं सहित कई महत्वपूर्ण मामलों को संभाला और करुणा, सुलभता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के लिए ख्याति अर्जित की। न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी, न्यायमूर्ति जगन सार्वजनिक सेवा में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने केरल में आवारा कुत्तों के हमलों के पीड़तिों के लिए मुआवजे का निर्धारण करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति का नेतृत्व किया, जिसे लोकप्रिय रूप से न्यायमूर्ति जगन समिति के नाम से जाना जाता है।

उन्हें सबरीमाला उच्चाधिकार समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था और उन्होंने कोच्चि स्थित राष्ट्रीय उन्नत विधि अध्ययन विश्वविद्यालय (एनयूएएलएस) के कार्यवाहक कुलपति के रूप में भी कार्य किया। न्यायमूर्ति जगन को सार्वजनिक कार्यों में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी और आम नागरिकों के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता था।