deportation process - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 31 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; पूछताछ जारी
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से 31 बंगलादेशी नागरिकों को अपनी हिरासत में लिया और मंगलवार देर रात उन्हें मालदा के इंग्लिश बाज़ार में बने एक अस्थायी हिरासत केन्द्र में भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समूह कल रात करीब 11:30 बजे ट्रेन से मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुँचा और इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान उन्हें बस से हिरासत केन्द्र ले गए।

सूत्रों के मुताबिक इन बांग्लादेशी नागरिकों ने कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश किया था और वे बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे थे। भारत में रहने के लिए ज़रूरी वैध कागजात न होने के कारण कर्नाटक पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। खबरों के अनुसार इन 31 लोगों को बेंगलुरु शहर के कम से कम आठ पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया गया था। इस समूह पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हैं; मालदा लाए गए लोगों में कुछ परिवार भी हैं।

अधिकारियों ने अभी तक इनके वापस भेजने की प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बांग्लादेश वापस भेजने की औपचारिक प्रक्रिया से पहले उनकी पहचान और नागरिकता की पुष्टि की जाएगी। उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया और इन्हें वापस भेजने की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

होटल गोल्डन सकूरा से तीन थाई महिलाएं अवैध प्रवास पर गिरफ्तार, मालिक पर मुकदमा
जयपुर। पुलिस ने शहर में विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवास के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए श्याम नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल गोल्डन सकूरा से तीन थाईलैंड की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से होटल में ठहरी हुई थीं और अपनी पहचान छिपा रही थीं।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 23 जनवरी  को गोपनीय सूचना के आधार पर थाना श्याम नगर पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम ने होटल गोल्डन सकूरा की जांच की। जांच में होटल में छह थाई महिलाएं ठहरी हुई पाई गईं।

इनमें से तीन महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की वैधता समाप्त हो चुकी थी। वे अवैध रूप से भारत में रह रही थीं।गिरफ्तार तीनों महिलाएं थाईलैंड की निवासी हैं। होटल मालिक अंकित ( 26)  गांव गसेडा, बुहाना,  झुंझुनूं, वर्तमान में निर्माण नगर जनपथ, श्याम नगर पर विदेशी अधिनियम की धारा 8/23 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। होटल में विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से ठहराने का आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

होटल के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जा रहा है। तीनों महिलाओं और होटल मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अवैध प्रवास करने वाली महिलाओं के निर्वासन (डिपोर्टेशन) के लिए एफआरओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी (विशा) जोन तथा विदेशी पंजीकरण अधिकारी जयपुर शहर को सूचना भेज दी गई है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जयपुर में होटलों में अवैध रूप से ठहरने वाली विदेशी महिलाओं के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।