national awards - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीजीकोन 2026 में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई राष्ट्रीय पुरस्कार किए हासिल
जयपुर। कोक्लियर इम्प्लांट के क्षेत्र में आयोजित 23वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन सीजीकोन 2026 में राजस्थान के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने अकादमिक एवं शोध उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए कई राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए। डॉ. रश्मि अग्रवाल को सीजी फैलोशिप अवार्ड, सीजी एक्टिविटी ग्रांट और बेस्ट ओरल पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. अंबिका देवड़ा को बेस्ट ओरल पोस्टर अवॉर्ड तथा डॉ. दिव्या जांगिड़ को इसी श्रेणी में रनर अप पुरस्कार मिला। डॉ. स्नेहल अहिरे ने नेशनल में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ बेस्ट ओरल पोस्टर अवॉर्ड भी प्राप्त किया।

कोक्लियर इम्प्लांट के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 का Best Research Publication Award डॉ. मोहनीश ग्रोवर और उनकी टीम को मिला। टीम में डॉ. तन्मया कटारिया, डॉ. सुनील सांभानी, डॉ. राघव मेहता और डॉ. मुकेश डागुर शामिल हैं। राजस्थान में कोक्लियर इम्प्लांट कार्यक्रम का भी तेजी से विस्तार हुआ है। राज्य के 10 से अधिक जिलों में नियमित रूप से सर्जरी की जा रही है। आर यू एच एस मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष अब तक 50 से अधिक कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी हो चुकी हैं। इस बीच CIGICON 2027 का आयोजन 24 से 26 सितंबर 2027 तक जयपुर में होगा, जिसमें देश-विदेश से करीब 700 विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

डीआईजी शान्तनु कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी दीपक कुमार व परम ज्योति सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक की घोषणा
जयपुर । केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर डीआईजी शान्तनु कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक व आईजी दीपक कुमार व परमज्योति सहित 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इन सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पदको के लिए बधाई दी है।

डीआईजी शांतनु कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा का सर्वोच्च राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान

​प्रदेश में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह को इस वर्ष के राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। यह पदक उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, ईमानदारी और पुलिसिंग में नवाचारों के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

आईजी दीपक कुमार और परम ज्योति सहित 16 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

दो आईपीएस अधिकारी सहित प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें महानिरीक्षक पुलिस गृह विभाग दीपक कुमार, महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा परम ज्योति,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर रेवन्त दान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आरपीए धनपत राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सवाईमाधोपुर  नीलकमल मीणा, पुलिस निरीक्षक सतर्कता जयपुर  सुरेन्द्र यादव, पुलिस निरीक्षक सीआईडी (सीबी) जयपुर  स्नेहलता जाट शामिल है।

इसी प्रकार उप निरीक्षक थानाधिकारी गहनोली मोड़ जिला भरतपुर कृष्णवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज हरीशंकर, सहायक उप निरीक्षक सिविल राईट्स पुलिस मुख्यालय श्री उमेश पारीक, सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), जोन उदयपुर बालू लाल, सहायक उप निरीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला-नागौर लक्ष्मीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, जोधपुर महेन्द्र सिंह, हैड कानिस्टेबल 81, कार्यालय कमाण्डेन्ट एसडीआरएफ जयपुर श्री सत्यवीर, हैड कानिस्टेबल 44, चतुर्थ बटालियन आरएसी, जयपुर (हाल सेवानिवृत्त) को भी पुलिस पदक के लिए चुना गया है।