tricks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार्यशाला में थिएटर के साथ गवरी के गुर सीख रहे युवा
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में 45 दिवसीय आधुनिक रंगमंच एवं गवरी लोक नाट्य शैली आधारित कार्यशाला जारी है। इस विशेष कार्यक्रम में 40 प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जो गवरी की अद्वितीय परंपराओं और रंगमंच की विविधताओं का अनुभव कर रहे हैं। यह कार्यशाला युवा कलाकारों को लोक नाट्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

गवरी नृत्य, जो मेवाड़ की एक प्राचीन परंपरा है, अपने आप में न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह समाज में पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता फैलाने का भी माध्यम है। वरिष्ठ नाट्य निर्देशक साबिर खान ने बताया कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों को प्रारंभिक स्तर से लेकर उन्नत तकनीकों तक का प्रशिक्षण देने के लिए डिज़ाइन की गई है। वे फिजिकल स्ट्रेंथ, एकाग्रता, कहानी, अभिनय, और वॉइस मॉड्यूलेशन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को गवरी के गायन और नृत्य की मूल बातें सिखाई जा रही हैं, साथ ही मास्क निर्माण, पात्रों की पहचान और वेशभूषा पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गवरी लोकनाट्य के प्रशिक्षक गणेश लाल भील ने बताया कि गवरी शिव और पार्वती की ऐतिहासिक कथाओं को प्रस्तुत करता है, जिसमें समाज में देवीत्व स्थापित करने का संदेश है। इस कार्यशाला का उद्देश्य न केवल प्रतिभागियों को कला का प्रशिक्षण देना है, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी करना है। वे हरे पेड़ों की रक्षा और जीवों की सेवा के महत्व को भी समझेंगे। यह कार्यशाला गवरी जैसी विरासत को पुनर्जीवित करने और आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने में सहायक होगी।

गवरी के माध्यम से, प्रतिभागी संघर्षों और बलिदानों की कहानियों को साझा करेंगे, जो समाज की सेवा और एकता का प्रतीक हैं।

सियासी जादूगर व विधायकों को आंचल ने दिखाए जादू के करतब
उदयपुर। शहर के करीब कोडियात स्थित होटल ताज अरावली में लेकसिटी की लाडली जादूगर आंचल ने सियासी जादूगर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में प्रदेशभर के विधायकों को उसके जादुई करतबों से अचंभित कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले शो में जादूगर आंचल सभी मंत्रियों एवं विधायकों को उनके तिलिस्म से बांधे रखने में कामयाब रही।

लेकसिटी के होटल में ठहरे मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों के मनोरंजन के लिए हो रहे कार्यक्रम में जादूगर आंचल ने जादू कला के अतिरिक्त मेंटलिज्म का प्रदर्शन किया। इसमें मंत्रियों एवं विधायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जादू श्रेणी के उच्चतम प्रभाव मेंटलिज्म को रूबरू अनुभव किया। सभी ने जादुई मनोरंजन का आनंद लेते हुए तालियों की गडगड़ाहटों ने आंचल का भरपूर उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान आंचल विधायकों के पास मोबाइल लेकर गई और उनसे मोबाइल में अल्फाबेट टाइप करने को कहा जो एक-एक कर विधायकों ने अल्फाबेट मोबाइल में टाइप किए और वे सामने लगे पर्दे पर डिस्प्ले होते दिखे जिसे देख कर सभी विधायक अचंभित हो उठे। इस पर गहलोत के पास बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा बोल पड़े कि उन्होंने तो टाइप मोबाइल पर किया फिर पर्दे पर कैसे पहुंचा, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा।

इसी तरह मंत्री ममता भूपेश कागज पर उनकी मां का नाम लिखकर ले गई तो जादूगर आंचल ने कागज को खोले बिना उनकी मां का नाम बताकर सभी को चौंका दिया। शो के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मंच पर पहुंचे और आंचल की प्रस्तुति के साथ भागीदार बनें। कुल मिलाकर करीब डेढ़ घंटे के शो का विधायकों ने भरपूर आनंद लिया और उन्होंने मोबाइल के जरिए शो लाइव कर परिवार के सदस्यों को भी उनके अनुभव साझा किए।
मुख्यमंत्री गहलोत से रूबरू होते हुए जादूगर आंचल ने समस्त मंत्रियों के समक्ष कोरोना काल के बाद जादूगरों के शो पुन: शुरू करने को लेकर उत्पन्न परेशानियों का जिक्र करते हुए सहयोग की अपील की। इस पर गहलोत ने आश्वस्त किया कि उनकी तरफ से प्रस्ताव मिलने पर वे स्वीकृत करवा देंगे।

मेडिटेशन एक ऐसी एकाग्रता, जिससे आप स्वयं को पहचान सकें : निर्मला
जयपुर। शरद पूर्णिमा वह खगोलीय घटना है जब हम चन्द्रमा और ब्रह्मांड की प्राकृतिक ऊर्जा और प्रकाश से कई स्वास्थ्य, आर्थिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ये कहना था प्रसिद्ध ध्यान विशेषज्ञ, आध्यात्मिक गुरु निर्मला सेवानी का। उन्होंने यह बात मंगलवार शाम 7.30 बजे भवानी सिंह रोड स्थित वेदा पाणिग्रह में रोटरी क्लब जयपुर साउथ के तत्वावधान में हुए ‘वननेस विथ द यूनिवर्स’ कार्यक्रम में कही। सेवानी ने मेडिटेशन के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि मेडिटेशन एक ऐसी एकाग्रता है, जिससे आप स्वयं को पहचान सकें। मेडिटेशन के जरिए नकारात्मकता हमसे कोसों दूर हो जाती है और व्यक्ति अपने आप को बेहतर महसूस करता है। विशेष अतिथि डॉ.सत्येन्द्र पाल सिंह बख्शी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेडटेशन बहुत जरूरी है। साथ ही तनाव मुक्त रहने के लिए भी मेडिटेशन महत्वपूर्ण है। इससे पहले दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब जयपुर साउथ के अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने बताया कि विशेष अतिथि सरिता सरवरिया, अमित त्यागी, अजय काला, डॉ.बलवंत सिंह चिराना, प्रोफेसर विद्या जैन उपस्थित रहीं। मंच संचालन रोटरी क्लब जयपुर साउथ की सचिव रितु खत्री और पायल चौधरी ने किया। कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी दैनिक नवज्योति रहा।