Jerusalem - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गाजा में इज़रायल का बड़ा एक्शन, हमास के उप कमांडर हुसैन स्लिम को किया ढ़ेर
यरुशलम। इज़रायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट ने उत्तरी गाज़ा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की सैन्य शाखा में गाज़ा सिटी ब्रिगेड के उप-कमांडर इमाद हसन हुसैन स्लिम को मार गिराया है। आई़डीएफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि आईडीएफ और शिन बेट बलों ने दो दिन पहले (बुधवार को) आतंकवादी इमाद हसन हुसैन स्लिम को निशाना बनाकर मार गिराया था। वह गाज़ा सिटी ब्रिगेड का उप-कमांडर और संगठन की सैन्य शाखा में 'ऑलिव बटालियन' का कमांडर था। हुसैन स्लिम ने सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले हमले की कमान संभाली थी।

आईडीएफ के अनुसार इस आतंकवादी ने हाल के वर्षों में और विशेष रूप से पिछले कुछ समय में गाज़ा पट्टी में आईडीएफ के जवानों के खिलाफ कई आतंकवादी साजिशें रची थी। इसलिए इसे एक बड़ा खतरा माना जा रहा था। आईडीएफ ने बताया है कि जिस ठिकाने पर हमला किया गया, वहाँ आतंकवादी संगठन हमास का एक और कमांडर भी मौजूद था। इस हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में दक्षिणी कमान के तहत तैनात आईडीएफ के जवान समझौते के अनुसार तैनात हैं और किसी भी आसन्न खतरे को खत्म करने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

लेबनान में इजरायली हमला: पिछले 24 घंटों में 56 लोगों की मौत ; 103 अन्य घायल, बेका घाटी के कई क्षेत्रों को बनाया निशाना
यरूशलेम। पिछले 24 घंटों में लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 56 हो गई है और 103 लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप 3,213 नागरिक मारे गए और 9,737 अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने बुधवार को कहा, "27 मई तक, इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या 3,269 हो गई है और 9,840 लोग घायल हुए हैं।"

एक लेबनानी सैन्य सूत्र ने बताया कि बुधवार को इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के 47 शहरों और गांवों पर हमला किया। सूत्र के अनुसार, हमलों में विशेष रूप से नबातीह और टायर जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ बेका घाटी के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। 16 अप्रैल को वाशिंगटन में राजदूत स्तर की पहली लेबनान-इजराइल वार्ता हुई। वार्ता के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौता हो गया है।

औपचारिक समझौते के बावजूद, इजरायल दक्षिणी लेबनान में प्रतिदिन दर्जनों बस्तियों पर हमले जारी रखे हुए है और कई सीमावर्ती बस्तियों पर नियंत्रण बनाए हुए है। इसके जवाब में लेबनान का हिजबुल्लाह आंदोलन इजराइली सेना के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है।

यरुशलम में ध्वस्त यूएनआरडब्ल्यूए मुख्यालय के मलबे में लगी भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
यरुशलम। यरुशलम में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के ध्वस्त मुख्यालय के मलबे में आग लगने की घटना सामने आई है। जेरूसलम पोस्ट अखबार ने रविवार को इजराइली फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कहीं कोई व्यक्ति मलबे में फंसा तो नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को इजराइली अधिकारियों ने यरुशलम स्थित यूएनआरडब्ल्यूए मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया था। यह कार्रवाई उस क़ानून के लागू होने के बाद की गई, जिसके तहत जनवरी 2025 से इजराइल में यूएनआरडब्ल्यूए की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।