counter insurgency - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
इम्फाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य भर में और मणिपुर के बाहर चलाये गये अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर तेंगनौपाल जिले से एक चोरी हुआ वाहन भी बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन कथित तौर पर इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के लिलोंग चाजिंग में हाल ही में हुए बम विस्फोट में शामिल थे। उसी दिन अभियान चलाकर  सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के एक और संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अभियान में हरियाणा के गुरुग्राम से एक कथित आतंकवादी को भी गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम. चानौ क्षेत्र से एक लावारिस चार पहिया वाहन बरामद किया। वाहन को पहले इंफाल क्षेत्र से चोरी होने की सूचना मिली थी और इंफाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि वाहन चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकडऩे के लिए आगे की जांच जारी है।

गणतंत्र दिवस से पहले मणिपुर में सुरक्षा कड़ी, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
इंफाल। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मणिपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और विभिन्न संगठनों द्वारा समारोहों के बहिष्कार एवं राज्यव्यापी बंद के आह्वान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट पर है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा इंतजामों के तहत मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में समन्वित अभियान चलाते हुए पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया तथा भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक बरामद किये।

चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोइलामकोट और नालोन के बीच इलाके से सुरक्षा बलों ने तीन आरपीजी गोले, पांच 30 मिमी ग्रेनेड, एक बोल्ट-एक्शन 303 राइफल, दो देसी तोप (पम्पी), तीन पम्पी शेल, दो ङ्क्षसगल बैरल राइफल और 10 एसबीबीएल कारतूस बरामद किये। फेरजावल जिले में परबुंग थाना क्षेत्र के बुराईखाल और लोअर खारखुप्लियन के बीच इलाके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान सुरतुइनेक गांव निवासी सी सांगकुंगा मिजो और सिबापुरिखाल निवासी माइकल लालनिथांग के रूप में हुई है। इनके पास से 30 जिलेटिन स्टिक, 20 डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, लगभग 20 मीटर तार, नकद राशि और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

मणिपुर पुलिस ने रविवार को बताया कि तेंगनौपाल जिले के माची थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएल जौगाम इलाके से दो उग्रवादियों-टोंडोनबा और याइफाबा को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, इम्फाल पश्चिम जिले के इम्फाल थाना क्षेत्र अंतर्गत केक्रुपाट इलाके से एक अन्य  उग्रवादी बिशापति को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियानों के दौरान कई स्थानों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए। इम्फाल पूर्व जिले के सागोलमांग थाना क्षेत्र अंतर्गत नाओत्रोक हिल रेंज की तलहटी से एक डबल बैरल ब्रीच-लोडिंग गन, एक देशी 9 मिमी पिस्तौल, दो हैंड ग्रेनेड, एक प्रैक्टिस राइफल ग्रेनेड, दो इंसास राइफल मैगजीन, विभिन्न कैलिबर के 20 जिंदा कारतूस, एक बुलेटप्रूफ हेलमेट, दो बुलेटप्रूफ कवर और दो बुलेटप्रूफ आयरन प्लेट बरामद की गईं। इसी तरह, इम्फाल पश्चिम जिले के वांगोई थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहेंग खुमान ममांग लेइकाई से दो संशोधित.303 राइफल, तीन पिस्तौल मैगजीन सहित, विभिन्न हथियारों की छह मैगजीन, तीन नंबर-36 हाई-एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, 23 जिंदा कारतूस, एक डेटोनेटर, चार मोर्टार बम शेल, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और लगभग एक किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया।