ground - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाड़ौती के 52 में से 51 सरकारी कॉलेजों में पीटीआई नहीं, खेल सप्ताह के नाम पर चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड़
कोटा। हाड़ौती के राजकीय महाविद्यालयों में खेल व शारीरिक शिक्षा बुरे हालातों से गुजर रही है। सरकार की उपेक्षा से प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। हालात यह है कि कोटा संभाग में कुल 52 सरकारी कॉलेज हैं। जिसमें से 51 कॉलेजों में पीटीआई ही नहीं है। वहीं, कई महाविद्यालय तो ऐसे हैं जहां खेल मैदान तो दूर खुद का भवन तक नहीं है। गत वर्ष खुले नए राजसेस कॉलेज स्कूलों के कुछेक कमरों में चल रहे हैं। ऐसे हालातों में खेल प्रतिभाएं संघर्ष से जूझ रही हैं। जबकि स्पोर्ट्स, विद्यार्थियों का कॅरियर बना सकता है। इसके बावजूद हालात सुधारने की दिशा में कोई प्रयास हो रहे।

संभाग में एक ही पीटीआई, अगले साल होंगे रिटायर्ड
हाल ही में सेवानिवृत हुए कॉलेज शिक्षा कोटा के क्षेत्रिय सहायक निदेशक विजय पंचौली के अनुसार, संभाग के बारां, बूंदी, कोटा व झालावाड़ जिले में कुल 52 राजकीय महाविद्यालय है। जिनमें से 31 नियमित तथा 21 राजसेस हैं। इनमें केवल एक ही राजकीय महाविद्यालय बारां में ही सरकारी पीटीआई हैं, जिनका रिटायरमेंट वर्ष 2027 में है। सरकारी कॉलेजों में वर्ष 1992 के बाद से ही पीटीआई की भर्ती नहीं हुई। हर साल भर्ती की आस में बड़ी संख्या में युवा बीपीएड की डिग्री ले रहे हैं।

कोटा विश्वविद्यालय द्वारा हर साल स्पोर्ट्स कैलंडर जारी किया जाता है। जिसके तहत 4 माह तक अंतर महाविद्यालय गेम्स कॉम्पिटीशन होता है। छात्र पीटीआई के अभाव में वंचित हो जाते हैं। न तो पे्रक्टिस करवाने वाला कोई है और न ही खेल मैदान है। वर्तमान में राजकीय कला महाविद्यालय अब नवीन भवन में संचालित है, जहां खेल मैदान नहीं है।
-रिद्धम शर्मा, छात्रनेता एनएसयूआई

विद्यार्थी गेम्स की बारीकियां नहीं सीख पाते। कई छात्र स्पोट्स में कॅरियर बनाना चाहते हैं लेकिन स्पोट्स टीचर के अभाव में पिछड़ जाते हैं। यदि स्थाई पीटीआई मिले तो विद्यार्थी अंतर महाविद्यालय, अंतर राज्य विवि तथा नेशनल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन कर सकते हैं।
-आशीष मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,गवर्नमेंट साइंस कॉलेज

हमारे पास न तो पीटीआई है और न ही खेल मैदान, जबकि, कैम्पस में पर्याप्त जगह है, जहां ग्राउंड बन सकता है। हम स्पोर्ट्स में कॅरियर बनाना चाहते हैं, मौका ही नहीं मिलता। खेल सप्ताह के नाम पर चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड़ करवाकर इतिश्री कर ली जाती है।
-दिव्यांशी मुराड़िया, महानगर सह मंत्री, एबीवीपी रामपुरा कॉलेज

खिलाड़ी होने के नाते हमारे लिए बिना पीटीआई कॉलेज में अभ्यास करना बहुत मुश्किल हो गया है। बिना कोच के हमें न तो सही गाइडेंस मिल पा रही और न ही गेम्स की बारीकियां व टेक्निक सीख पा रहें। सरकार को जल्द स्पोट्स टीचर नियुक्त करना चाहिए।
- चित्रांश कंवर, छात्रा राजकीय महाविद्यालय कोटा

इंटर स्टेट प्रतियोगिताओं में प्रोफेशली तरीके से गेम्स खेले जाते हैं, जहां हम पिछड़ जाते हैं। स्पोट्स में कॅरियर बनाना चाहता हूं, लेकिन विड़म्बना है कि स्थाई पीटीआई नहीं है। स्पोट्स के स्तर को सुधारने के लिए सरकार कदम उठाए।
-विनीत नागर, छात्र राजकीय महाविद्यालय कोटा

इनका कहना है
लंबे समय से सरकारी कॉलेजों में पीटीआई नहीं हैं। बारां गवर्नमेंट कॉलेज में ही एकमात्र शारीरिक शिक्षक है। बिना स्पोट्स टीचर के बच्चों व कॉलेज प्रशासन को दिक्कत आती है। हालांकि, सरकार आरपीएससी के माध्यम से भर्ती निकाली थी, जिनके इंटरव्यू चल रहे हैं, जल्द ही कॉलेजों को नियमित शारीरिक शिक्षक मिलेंगे।
-डॉ. विजय पंचौली, पूर्व क्षेत्रिय सहायक निदेशक कोटा आयुक्तालय

सरकार, स्पोट्स को लगातार बढ़ावा दे रही है। साधन-संसाधन, उपकरण व खेल मैदान विकसित करने के लिए बजट भी दे रही है। वहीं, आरपीएससी के माध्यम से शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू चल रहे हैं, इसके पूरे होने पर कॉलेजों को नियमित पीटीआई मिलेंगे।
-प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव, क्षेत्रिय सहायक निदेशक कोटा आयुक्तालय

एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद
कोटा । भारत का राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद शहर में खिलाड़ियों के लिए एक ढंग का हॉकी मैदान तक नहीं मिल पा रहा है। एस्ट्रो टर्फ जैसी आधुनिक सुविधा की बात करना तो दूर, अभ्यास के लिए भी मैदान उपलब्ध नहीं हो पा रहा। परिणामस्वरूप, प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में अपनी क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यह शहर के हॉकी खिलाड़ियों के लिए किसी विडंबना से कम नहीं है। शहर के हॉकी कोच दीपक नीनामा ने बताया कि वे कच्चे मैदानों या साझा खेल परिसरों में अभ्यास करने को मजबूर हैं, जहां न तो मानक मापदंड पूरे होते हैं और न ही सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था। बारिश के दिनों में मैदान की हालत और बदतर हो जाती है, जिससे अभ्यास बाधित होता है। कई बार चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद, खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे सीमित संसाधनों में भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना संजोए हुए हैं।

खिलाड़ी अन्य शहरों की ओर रुख करने को मजबूर
उन्होंने बताया कि हॉकी को बढ़ावा देने के लिए सरकार और खेल संघों द्वारा समय-समय पर घोषणाएं जरूर होती हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अलग ही तस्वीर पेश करती है। शहर में न तो स्थायी कोचिंग व्यवस्था है और न ही नियमित प्रतियोगिताओं का आयोजन। नतीजतन, खिलाड़ी अन्य शहरों की ओर रुख करने को मजबूर होते हैं, जहां बुनियादी ढांचा अपेक्षाकृत बेहतर है। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभा का पलायन होता है, बल्कि शहर की खेल पहचान भी प्रभावित होती है। खेल प्रेमियों और अभिभावकों का कहना है कि यदि शहर में एक मानक हॉकी स्टेडियम और एस्ट्रो टर्फ मैदान विकसित किया जाए, तो यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकते हैं। स्कूल-कॉलेज स्तर पर हॉकी को प्रोत्साहन देने, प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराने और नियमित लीग प्रतियोगिताएं शुरू करने की भी आवश्यकता है। यह निवेश केवल खेल सुविधा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य में निवेश होगा।

हॉकी भारत की पहचान
ठोस योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से काम शुरू करें। हॉकी भारत की पहचान रही है और यदि शहर में इसे सम्मान नहीं मिला, तो यह केवल खिलाड़ियों का नहीं, पूरे खेल तंत्र का नुकसान होगा। उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी जल्द जागेंगे और शहर के हॉकी खिलाड़ियों को उनका हक मिलेगा।
- दीपक नीनामा, कोच, कोटा

अलग से हॉकी का मैदान जरूरी
कोटा शहर शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी पहचान बना रहा है। वहीं राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढावा देने के लिए अलग से मैदान भी जरूरी है, ताकि प्रतिभवान खिलाड़ी तैयार हो सके।
- सुधीर कुमार, खिलाड़ी कोटा

इनका कहना है
शहर में हॉकी खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त और आधुनिक ग्राउंड का अभाव आज भी एक कड़वी सच्चाई है। बेहतर सुविधाओं के बिना प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमारा दृढ़ प्रयास है कि खेलो इंडिया जैसी राष्ट्रीय योजना के माध्यम से शहर को एक अत्याधुनिक एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान की सौगात मिले, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को नया मंच और नई पहचान मिल सके। यह सपना लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल से ही साकार हो सकता है, जो शहर के खेल भविष्य को नई दिशा देगा।
- वाई बी सिंह, जिला खेल अधिकारी

सरकार ने खिलाड़ियों के पैरों में कसी शुल्क की जंजीर
कोटा। सरकार एक तरफ खेल को प्रोत्साहित करने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर शुल्क लगाकर प्रतिभाओं को मैदान से दूर रखने की कोशिश कर रही है। पे एंड प्ले पॉलिसी का कोटा में विरोध शुरू हो गया है। यहां खेल संगठनों व खिलाड़ियों ने इस पॉलिसी पर नाराजगी जताते हुए इसे स्पोर्ट्स को आगे बढ़ने से रोकने वाला कदम बताया है।  दरअसल, राज्य सरकार नए साल में एक जनवरी से पे एंड प्ले पॉलिसी लागू कर रही है। जिसके तहत राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के स्टेडियमों में खेलने के लिए खिलाड़ियों को शुल्क चुकाना पड़ेगा। सरकार की इस पॉलिसी का खेल जगत में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

मैदान से दूर होगी खेल प्रतिभाएं
खिलाड़ियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार की यह पॉलिसी अव्यवहारिक है। इस तरह स्पोर्ट्स आगे बढ़ने की बजाए पीछे चला जाएगा। कई खेल प्रतिभाएं ऐसी हैं, जिनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी जैसे-तैसे वह मैदान तक पहुंच रहे हैं। लेकिन, अब शुल्क वसूलेंगे तो वह मैदान तक भी पहुंच नहीं पाएंगे। हालात यह है, जिला व राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिलता और अजीबो-गरीब पॉलिसी लागू कर खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

खिलाड़ी बोले-समझ से परे सरकारी नीति
ऐसे तो कैसे जीतेंगे मेडल बॉक्सिंग खिलाड़ी निशा गुर्जर का कहना है, पे एंड प्ले पॉलिसी खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने वाली है।  कोई भी गेम सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं होता बल्कि उसके संसाधन व सामग्री भी जुटानी होती है। जिसका जुगाड़ खिलाड़ी जैसे-तैसे कर पाता है, अब  स्पोर्ट्स शुल्क वसूले जाने से उसका खेलना और मुश्किल हो जाएगा। यह स्कीम 1 जनवरी से सभी क्षेत्रीय व जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्रों पर लागू कर दी जाएगी। एक ओर जहां ओलंपिक में मेडल लाने की बात कही जाती वहीं दूसरी स्पोर्ट्स कोचिंग पर शुल्क लगाकर खिलाड़ियों पर कुठाराधात किया जा रहा है।

खेलों को नहीं मिलेगा प्रोत्साहन
वुशू खिलाड़ी भावेश मीणा का कहना है, खेल मैदान पर खिलाड़ियों को खेलते देख लोग अपने बच्चों को भी स्पोर्ट्स में लाने के लिए प्रेरित होते हैं। लेकिन खेलने व कोचिंग का पैसा लिया जाएगा तो प्रतिभाओें का मैदान तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।  राज्य क्रीडा परिषद के स्टेडियमों में खेलने व कोचिंग के लिए खिलाड़ियों से विभिन्न गेम कैटेगिरी में प्रतिमाह 200 से 500 प्रतिमाह वसूले जाएगा। वहीं, नॉन प्लेयर को 1500 रुपए का शुल्क देना पड़ेगा। जब स्पोर्ट्स कॉर्मिशियल होगा तो देखने व प्रोत्साहित करने वाले भी ग्राउंड पर नहीं आएंगे। ऐसे में यह पे एंड प्ले पॉलिसी खिलाड़ियों के हित में नहीं है। ऐसे में इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

गेम्स की इन तीन श्रेणियों में तय किया शुल्क
कैटेगरी-'अ' : लॉन टेनिस, बैडमिंटन, किकेट, टेबल टेनिस, राइफल, शूटिंग, जिम, स्क्वैश शामिल है। इसमें  नए खिलाडियों को कोचिंग के 500 रुपए प्रतिमाह, शौकियां / नॉन प्लेयर को 1500 रु. प्रतिमाह देना होगा।
कैटेगरी-'ब' : एथलेटिक्स, जूडो, हॉकी, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो में नए खिलाड़ियों को कोचिंग के 300 रुपए प्रतिमाह, शौकियां / नॉन प्लेयर के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह तय किया है।
कैटेगरी- 'स' : साइक्लिंग, कुश्ती, कबड्डी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॅल, फुटबॉल, खो-खो, वुशू नए खिलाड़ियों को कोचिंग के 200 रुपए प्रतिमाह, नॉन प्लेयर को 500 रु. प्रतिमाह देने होंगे।

राज्य सरकार खिलाड़ियों को ग्राउंड पर आने पर रोक रही है। पे एंड प्ले स्कीम स्पोर्ट्स को फिर से पीछे धकेल देगी।  खिलाड़ियों को 2017 से लेकर 2024 तक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का भुगतान और राष्ट्रीय प्रतियोगिता भुगतान जो राज्य सरकार से दी जाने वाली मदद राशि है वह अब तक नहीं दी गई है। ऐसे खेल प्रतिभाएं कैसे निखरेगी।
-शिव भगवान गोदारा, अध्यक्ष वुशू संघ कोटा

सरकार खिलाड़ियों को आगे बढञाने का प्रयास करती है। पे एन्ड प्ले स्कीम से भी खिलाड़ियों को लाभ ही मिलेगा। खेल मैदान पर गंभीर खिलाड़ी ही आएंगे। खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा मिल पाएंगी।
-विजय सिंह, खेल निदेशक कोटा यूनिवर्सिटी

क्या कहते हैं कोच
सरकार की इस योजना से गरीब खिलाड़ी कभी ग्राउंड पर नहीं आ पाएगा। प्रतिभाओं का हनन होगा। हम पहले ही खेलों में बहुत पिछड़े हुए हैं। कई खिलाड़ी अपने दम पर जिले से राज्य स्तरीय टीम में चयनित होकर मेडल लाते हैं। जब इस तरह की पॉलिसी वजूद में आती है तो उनका मनोबल टूट जाता है और वह खेलों से दूरी बना लेते हैं।  कई देश जो हमारे राज्यों से भी छोटे हैं लेकिन स्पोर्ट्स की बेहतर फेसेलिटी से  आलम्पिक में मेडल जीतने में हमसे कई गुना आगे रहते हैं। यह पॉलिसी बंद होनी चाहिए।
-अशोक गौतम, सचिव वुशू संघ कोटा

पे एंड प्ले पॉलिसी खिलाड़ियों के बढ़ते कदम रोकने  जैसी है। अधिकांश बच्चों की आर्थिक स्थिति अच्छी  नहीं है। उनके लिए खेलों से जुड़ा रहना ही मुश्किलोंभरा रहता है। ऐसे में आर्थिक बोझ डालने से वे खेलों से दूर हो जाएंगे। इस तरह की पॉलिसी से स्पोट्स कॉमर्शियल में तब्दील होगा, जिससे आगे बढ़ने की जगह पिछड़ जाएगा। यदि, सरकार स्पोर्ट्स को प्रमोट करना चाहती है तो सुविधाएं बढ़ाएं, कोच लगाएं। स्कूली स्तर से बच्चों को खेलों से जोड़ने के प्लान तैयार किए जाएं ताकि प्रतिभाओें को मंच मिल सके।
-डॉ. तीरथ सांगा, फुटबॉल कोच एवं सचिव जिला फुटबॉल संघ कोटा

अभी इस पॉलिसी की गाइड लाइन नहीं आई है। एक-दो दिन में आ जाएगी, जिसका अध्ययन करने के बाद ही, जानकारी दे पाएंगे।
-वाए बी सिंह, जिला खेल अधिकारी कोटा

असर खबर का - स्कूल के बाहर सीसी रोड का निर्माण शुरू
अटरू। अटरू मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी स्कुल (गढी) व आंगन बाडी केन्द्र, गर्ल्स कॉलेज के अंदर पूरे मैदान पर पानी की निकासी नहीं होने से स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। स्कूल के सामने पानी भरा रहने की समस्या को दूर करने के लिए 50 फीड रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

गौरतलब है कि स्कूल के बाहर पानी की निकासी न होने और सड़क टूटी होने से बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने 50 फिट चोड़ा रास्ता मैन रोड से जुड़ा हुआ है। जिसमे भी पानी भरा रहता है इस समस्या से नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं परंतु यह काम नहीं हो पा रहा है।

मैदान मिले तो कह देंगी चक दे इंडिया
कोटा। शहर में लोकप्रिय माने जाने वाले हॉकी खेल में अब बेटियां भी अपनी भागीदारी बढ़ाने लगी है। सुविधाओं की कमी होने के बावजूद बेटियों का इस खेल में रुझान बना हुआ है। ऐसे में आगामी दिनों में कठिन परिश्रम से कोटा जिले से भी हॉकी की बेहतर महिला टीम तैयार हो सकती है। हॉकी के प्रति स्थानीय लोगों का जुनून वर्षों पुराना है। कई सालों पहले से स्थानीय स्तर पर विभिन्न क्लबों का गठन कर लोगों को हॉकी खेल से जोड़ा जाता था। इसमें सबसे खास यह बात थी कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में यह क्लब हुआ करते थे। ऐसे में टीम भी हर हिस्से की होती थी। हालांकि बालकों की तुलना में बालिकाओं का रुझान इस खेल के प्रति नगण्य था। पूर्व में इसके लिए विशेष प्रयास भी नहीं किए जाते थे, जिससे बालिकाओं की हॉकी में भागीदारी नहीं बढ़ पाई। अब जिला क्रीड़ा परिषद के माध्यम से बालिकाओं की भी इस खेल में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सार्थक प्रयास अब आ रहा नजर
हॉकी कोच हर्षवर्धन चूंडावत ने बताया कि पहले खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए नियमित प्रेक्टिस नहीं करवाई जाती थी। इस कारण बालक-बालिकाओं की हॉकी खेल में ज्यादा रुचि नहीं थी। स्कूल व कॉलेज स्तर पर खेलने वाली बालिकाओं का प्रतियोगिताओं के लिए चयन कर लिया था। अब हॉकी में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसका परिणाम यह रहा कि वर्तमान में करीब 13 बालिकाएं हॉकी खेल से जुड़ी हुई हैं। यह सभी बालिकाएं नियमित रूप से हॉकी की प्रेक्टिस कर रही है।

कोटा के खाते में जुड़ी उपलब्धि
हॉकी खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का अभाव होने के बावजूद सामान्य मैदान में बालिकाओं को नियमित प्रेक्टिस करवाई जा रही है। इसी का परिणाम यह रहा कि गत दिनों कोटा की एक बालिका का राज्य स्तरीय खेल एकेडमी में टॉप 40 में चयन हुआ था। हालांकि वह बाद में टॉप 30 में नहीं आ पाई। फिर भी लगातार अभ्यास से एक महिला खिलाड़ी चयन के स्तर पर पहुंच पाई।

गुमानपुरा में तैयारहो रहा मैदान
शहर में मल्टीपरपज स्कूल के मैदान में हॉकी के लिए भी खेल मैदान तैयार किया जा रहा है। अभी बालिकाओं को हॉकी की प्रेक्टिस के लिए रेलवे वर्कशॉप मैदान में जाना पड़ता है, जो शहर के कई क्षेत्रों से काफी दूर पड़ता है। ऐसे में गुमानपुरा के मल्टीपरपज स्कूल में हॉकी मैदान तैयार होने से काफी सुविधा मिलेगी। यह क्षेत्र शहर के बीच में स्थित है। आवागमन के हिसाब से सुविधाजनक होने के कारण अन्य विद्यालय की बालिकाओं का भी हॉकी के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।

हॉकी में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। वह व्यक्तिगत स्तर पर कई बार शहर के विद्यालयों में सम्पर्क करते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि इस समय 13 बालिकाएं हॉकी की प्रेक्टिस करने आ  रही हैं। गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में खेल मैदान तैयार होने के बाद बालिकाओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
-हर्षवर्धन चूंडावत, हॉकी कोच

चार सौ रुपए किलो बिकने वाले नींबू के भाव जमीन पर, पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता
जयपुर। एशिया की सबसे बड़ी मंडी मुहाना फ ल-सब्जी मंडी में नींबू के दामों में तेजी से गिरावट आई है। पिछले दिनों नींबू थोेक में 150 रुपए और खुदरा में चार सौ रुपए किलो से अधिक हो गया था, लेकिन अब थोक में 60-70 रुपए किलो में उपलब्ध है। भाव में कमी का बड़ा कारण मंडी में नींबू की नई फसल का आना है।

पूरे राजस्थान में मिलेगा अब सस्ता नींबू
मुहाना फ ल सब्जी मंडी से प्रदेशभर में छोटी लोडिंग गाड़ियों से सब्जी की सप्लाई होती है। माना जा रहा है कि मुहाना मंडी में दाम घटने से प्रदेशभर में नींबू के दामों में गिरावट आएगी। एक-दो हफ्तों में नींबू के रेट सामान्य होने लगेंगे।

चहल V/S अय्यर
मुम्बई। हैट्रिक सहित पांच विकेटों की बदौलत प्लेयर ऑफ़ द मैच बने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मैच के बाद कहा कि मैं जानता था कि मुझे उस ओवर में विकेट लेने थे। इसलिए मैंने ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंद रखने की योजना बनाई। मैंने कल ही कोच और कप्तान से बातचीत की थी। हैट्रिक गेंद पर मैं जानता था कि कमिंस गुगली का इंतजार कर रहे थे। गुगली गेंद पर मुझे छक्का लगा था और मैं जोखिम नहीं लेना चाहता था। मैं बस डॉट गेंद डालना चाहता था। (लखनऊ के खिलाफ़ हैट्रिक गेंद पर छूटे कैच पर) यह क्रिकेट में होता  रहता है।

आईपीएल में कऱीबी मैच देखने को मिलते हैं: संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सात रन से आखिरी ओवर में मिली जीत के बाद कहा कि आईपीएल में कऱीबी मैच देखने को मिलते हैं। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहकर भरोसा रखने की जरूरत है। आपको मैच के रुख को समझना होता है और सही मौक़ों को अपने पक्ष में करना होता है। कोलकाता एक मजबूत टीम है। हमें कभी नहीं लगा कि हम मैच में आगे थे। सारी दुनिया जानती है कि युजवेंद्र और अश्विन क्या कर सकते हैं। हालांकि मैं रसेल  के खलिाफ़ अश्विन की वह जादुई गेंद और देवदत्त की बल्लेबाजी की सराहना करना चाहता हूं। ओबेद जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और मुझे उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

आखिरी ओवर डालने वाले तेज गेंदबाज ओबेद मकॉए ने कहा कि यह पिछले साल की चोट के बाद मेरा पहला मैच था। मैं पिछले कुछ महीनों में मेहनत कर रहा था और इसका मुझे फल मिला। मैंने अपनी ताक़त पर भरोसा किया। भले ही मैंने मैच नहीं खेलें लेकिन मैं नेट में मैच की ही तरह अभ्यास करता था। मैं जानता था कि बल्लेबाज ताक़त का इस्तेमाल करेंगे और इसलिए मैं लेग साइड पर धीमी गति की गेंद डालना चाहता था। हेत्माएर मुझे सलाह दे रहे थे।

ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है: अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स से मिली सात रन की हार के बाद सोमवार को कहा कि हमें जो शुरुआत मिली,'हम आवश्यक रन रेट के अनुसार बल्लेबाजी कर रहे थे। फ़िंच ने बढिय़ा बल्लेबाजी की। इसके बाद हम धीमे होते चले गए और मैच हमारे हाथों से फिसलता चला गया।

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि मैं अंत तक खेलना चाहता था और प्लान ये था कि दूसरे छोर से बल्लेबाज जोखिम उठाएंगे। युजवेंद्र के विरुद्ध मेरा मैच अप था लेकिन मैं दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से आउट हो गया। बटलर एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। वह गेंद को चारों दिशाओं में मारते हैं। उन्होंने बढिय़ा बल्लेबाजी की। मुझे नहीं लगा कि ओस ने ज्यादा प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पिच थी और ब्रेबोर्न हमारी टीम के लिए अच्छा मैदान साबित नहीं हुआ है। जब आप इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आप पर दबाव होता है। मैं पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहता था। कितना भी बड़ा लक्ष्य क्यों ना हो, मुझे आत्मविश्वास था कि अगर विपक्षी टीम यह स्कोर बना सकती हैं तो मैं भी यह स्कोर बना सकता हूं।

ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव
अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए। यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो। मुकाम मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है। युवाओं व आमजन से कहा कि खूब फलो-फूलो, ऐश करो, मजे करो। यह जिंदगी है। दोबारा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने दुनिया में अपना नाम किया है। यह नाम तभी हो सकता है जब नियत अच्छी है। हर इंसान से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। बहुत अच्छे दोस्त भी होते हैं। इन सबसे अधिक जरूरी अपना नाम व इज्जत को बरकरार रखना। पैसा तो आएगा और जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बनने की सोच भी मत रखो। ऐसा बनो जिससे लोग आपको याद करें। मेरा जैसा नहीं और आगे जाने की सोच रखें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हमें तो पता नहीं था। इतनी इज्जत व सम्मान मिलेगा। वरना खेलते समय और अधिक मेहनत करते। बस खेलते-खेलते ही आगे बढ़ गए और देश में पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए युवाओं को कहना चाहूंगा की जाओ मेहनत करो। आॅटोग्राफ लेने की कोशिश मत करो। मेहतन करेंगे तो उस रंग निखरेगा।

मुख्यमंत्री ने की इन्वेस्ट समिट की तैयारियों की समीक्षा, 1454 एमओयू-एलओआई को धरातल पर उतारें: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड की विषम परिस्थितियों से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ निवेश और रोजगार बढ़ाने में इन्वेस्ट राजस्थान समिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी विभाग सहयोग और समन्वय की भावना से कार्य करें, ताकि अभी तक जो निवेश प्रस्ताव आए हैं वे धरातल पर उतर सकें। गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में 24 व  25 जनवरी को होने वाली स्टेट इन्वेस्टर समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि समिट की तैयारियां अच्छी हों और निवेशकों को विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने में आसानी हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने 15 जनवरी तक संबन्धित विभागों से जुड़े एमओयू एवं एलओआई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक जो एमओयू एवं एलओआई किए गए हैं, उनकी क्रियान्विती समयबद्ध रूप से हो। उद्योगों के लिए जमीन आवंटन के मामले में राजस्व विभाग प्रो-एक्टिव होकर कार्य करे। साथ ही जिला कलक्टर स्तर पर निवेश के प्रस्तावों के जुड़ी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। समिट के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य कोविड प्रोटोकॉल की पालना का ध्यान रखा जाए। उन्होंने इस समिट को वर्चुअल मोड पर भी रखने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक निवेशक और उद्यमी समिट से
जुड सकें।

चार लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
बैठक में उद्योग विभाग के सचिव आशुतोष एटी पेडनेकर ने बताया कि अभी तक 6 लाख 16 हजार 462 करोड़ रुपए के कुल 1454 एमओयू व एलओआई हो चुके हैं, जिनके माध्यम से चार लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। समिट के उद्घाटन में राजस्थान पैट्रो जोन (पीसीपीआईआर), रिडको, फिनटैक पार्क, नए औद्योगिक जोन एवं नए औद्योगिक क्षेत्रों की लॉचिंग होगी। साथ ही राज्य सरकार की करीब 13 नई नीतियां लॉन्च की जाएंगी। समिट की पूर्व पिछले दो माह में देश एवं देश से बाहर संभावित निवेशकों से संपर्क किया गया है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा सुबोध अग्रवाल, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्ष वीनू गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ट्राइटन मॉल में पांचवीं मंजिल से ग्राउंड पर बैठी युवती के पैरों पर गिरा युवक, मौके पर मौत
जयपुर। चौमूं पुलिया स्थित ट्राइटन मॉल में शनिवार को दोपहर 2.30 बजे एक 24 वर्षीय युवक की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक ग्राउण्ड फ्लोर पर बैठी युवती के पैरों पर गिरा तो वह बेहोश हो गई। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे के समय मॉल में क्रिसमस के चलते बड़ी संख्या में लोग थे। देर रात पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई थी। एसीपी झोटवाड़ा प्रमोद स्वामी ने बताया कि युवक पांचवीं मंजिल से तीसरी पर लगी लाइट पर गिरा था। इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर बैठी एक युवती के पैरों में जा गिरा, जिसे देख वह बेहोश हो गई। साथ ही लाइट भी टूट कर नीचे गिर गई। मॉल के सीसीटीवी कैमरों में युवक नीचे गिरा दिख रहा है, लेकिन यह पता नहीं चला पाया है कि वह गिरा है या किसी ने धक्का देकर गिराया है। हालांकि थर्ड फ्लोर पर चार फीट की रैलिंग भी लगी हुई है। एसीपी ने बताया कि पहले भी इस मॉल में गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जेब में मिले 1500 रुपए और बाइक की चाबी
पुलिस ने मृतक युवक की तलाशी ली तो जेब में 1500 रुपए और बाइक की चाबी मिली है। मॉल में लोगों की भीड़ ज्यादा होने के कारण बाइक का पता नहीं चल पाया। देर रात तक पुलिस मॉल के खाली होने का इंतजार करती रही। जिससे बाइक को तलाश कर नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा सकें। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मॉल में क्रिसमस के कारण भीड़ थी। अचानक तेज धमाका हुआ तो ग्राउंड फ्लोर पर एक युवक जमीन पर गिरा हुआ था। उसके पास एक युवती भी बैठी हुई थी। उस युवती के चिल्लाने के बाद हादसे का पता चला। हादसे के बाद युवती बेहोश हो गई। वह अपने परिजनों के साथ घूमने के लिए आई थी।

CM गहलोत ने योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, राजीव 2021 डिजिटल क्विजथॉन' के विजेता नहीं बता सके योजनाओं की जानकारी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव 2021 डिजिटल क्विजथॉन' राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी हकीकत भी जानी, लेकिन योजनाओं के बारे में पुरस्कार विजेता जानकारी नही दे सके।

मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के जरिए शुक्रवार को गहलोत ने विजेताओं से संवाद किया। नागौर के पंकज लखेरा ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया, तो सीएम ने कहा-'यह शुभ संकेत है, अगर स्टूडेंट्स को जानकारी है, तो अच्छा है। उड़ान योजना के बारे में गहलोत ने पूछा तो पंकज उड़ान योजना के बारे में नहीं बता सके। इस पर सीएम ने कहा-'इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। अनु कुमावत ने लड़कियों की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, महामारी में ऑनलाइन क्लास को अच्छा बताया। सीएम ने चिरंजीवी योजना के बारे में पूछा, तो अनु ने कहा-'हां योजना के बारे में सुना है। धौलपुर की सलोनी कुमावत से गहलोत ने कहा-'सलोनी आपके क्या सपने है?'

सलोनी ने कहा-'मुझे टीचर बनना है', सीएम ने कहा आप सिर्फ टीचर क्यों बनना चाहते?'
'आपकी उड़ान तो और भी ऊंची होनी चाहिए', सलोनी के पिता फोटोग्राफर है। सीएम ने कहा-'आपका फैसला बहुत अच्छा है'। सत्यप्रिया मीना से  गहलोत ने संवाद करते हुए कहा कि -'आप इस फोन का क्या करोगे', सत्यप्रिया ने कहा-'मैं आर्मी में अफसर बनूंगी'।

चौमूं के एक हलवाई की बेटी है सत्यप्रिया। सीएम ने पूछा-'क्या हमारे लिए मिठाई लेकर आई हो'
तो सत्यप्रिया ने कहा-'जब अफसर बनूंगी, तो आपको मेरे घर बुलाऊंगी'। घर बुलाकर आपको मिठाई खिलाऊंगी'। इस पर सीएम ने कहा-'मैं जरूर आऊंगा।

फ्री फायर की लत : मोबाइल गेम ने बना दिया चाचा को हत्यारा : 16 वर्षीय चाचा ने कर दी 12 वर्षीय भतीजे की हत्या, जमीन में गाड़ दिया शव
लाडनूं। ऑनलाइन गेम की लत ने रिश्ते में लगने वाले चाचा को अपने ही भतीजे का कातिल बना दिया। तीन पत्ती, ड्रेगन और फ्री फायर गेम की लत के चलते रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपने 12 साल के भतीजे की गला दबाकर हत्या कर उसकी लाश को जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद असम में बैठे मृतक के अंकल को फेक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग करने लगा। सोमवार सुबह लाडनूं पुलिस ने आरोपी नाबालिग को डिटेन कर उसकी निशानदेही पर गांव के तालाब किनारे जमीन में गड़े हुए शव व उसका मोबाईल बरामद कर लिया है।

पांच लाख रुपए की मांगी फिरौती
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि पांच दिनों पूर्व 8 दिसंबर को धुड़ीला गांव का नाबालिग अपनी मां का मोबाइल लेकर घर से गायब हो गया था। उसके चाचा ने अगले दिन पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसको पबजी और फ्री फायर खेलने की आदत थी। असम में बैठे उसके चाचा को एक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया कि अगर बच्चे को जिंदा देखना चाहते हो तो फोन पे पर  पर 5 लाख रुपए का इंतजाम कर पेमेंट भिजवा दो। परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस थाना लाडनूं को दी।

साईबर एक्सपर्ट की मदद से खुला राज
सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल में आॅनलाइन मोबाइल की लोकेशन धुड़ीला गांव की मिली पुलिस ने सायबर तकनीक से जांच की तो जिस इंस्टाग्राम आईडी से फिरौती मांगी जा रही थी, उसका आईपी एड्रेस लोकेशन उसके गांव की ही आ रही थी। मृतक के मोबाइल में इंटरनेट दूसरे मोबाइल के हॉटस्पॉट से चलाया जा रहा था। पुलिस को मृतक के नाबालिग अंकल पर शक हुआ तो नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया।