Temple Donation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राम मंदिर कर्मियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले महज 3 रुपये; अब होगी कानूनी कार्रवाई
अयोध्या। राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु की ओर से दिया गया चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में जमा होने के बाद बाउंस हो गया। जांच में संबंधित बैंक खाते में महज तीन रुपये की राशि होने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी रकम का चेक बाउंस होने के बाद बैंक अब चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई निवासी महिला श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। उन्होंने यह राशि मंदिर के कर्मचारियों के वेतन और उनकी सुविधाओं पर खर्च किए जाने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन भी मांगा था। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया।

महिला ने राम मंदिर के लिए अलग से 10 हजार रुपये का दान भी दिया था, जिसकी रसीद ली गई थी। चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं मिली। कानूनी जानकारों के अनुसार, पर्याप्त राशि के बिना चेक बाउंस होने पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें कानूनी नोटिस और भुगतान के लिए निर्धारित समयसीमा जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है।

अनोखी चोरी: व्यापारी को लूटने के बाद बदमाशों ने मंदिर में चढ़ाएं पचास हजार रुपये
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने  एक गुटखा व्यापारी से लूटी गई राशि में से पचास हजार रुपये मंदिर पर चढ़ाये और फिर  जमकर मौजमस्ती की।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हिरासत में लिये गये मुख्य आरोपी मोहित ङ्क्षसह और इसके साथी काना उर्फ कन्हैयालाल, विक्रम उर्फ विक्की, राजू और किशन से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। बदमाशों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश शास्त्रीनगर से फरार होकर गंगरार थाना क्षेत्र के एक होटल में पहुंचे। पूरी रात वहीं रुके और व्यापारी से लूटी गई रकम का बंटवारा किया। अगली सुबह सभी बदमाश जौगणियां माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने मिलकर पचास हजार रुपये की धनराशि मंदिर में दान की।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश की और चार लाख की लूट में से अब तक करीब एक लाख पचानवे हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष रकम आरोपी अपने शौक और मौज मस्ती में उड़ा देने की बात स्वीकार कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि, 12 जनवरी को रात करीब पौने 11 बजे गोल प्याऊ चौराहे के व्यापारी नारायण दास अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शास्त्रीनगर स्थित घर के सामने पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे चार से पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करके स्कूटी की डिक्की में रखे करीब चार लाख रुपये निकाल लिये और उनकी स्कूटी भी छीनकर फरार हो गए।