Political Update - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को नवनिर्वाचित और दोबारा चुनकर आये 19 सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में छह तमिलनाडु से , पांच महाराष्ट्र , पांच पश्चिम बंगाल और तीन ओड़िशा से हैं। इनमें से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चार-चार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिव सेना, राकांपा (शरद पवार), बीजू जनता दल, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, पीएमके, मरूमलारची द्रमुक का एक -एक और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों में तीन महिलाएं और 16 पुरूष हैं। इनमें से पांच सदस्य सदन में दोबारा चुनकर आये हैं। श्री शरद चंद्र पवार ने सदन में व्हील चेयर पर बैठकर शपथ ली।

महाराष्ट्र से शपथ लेने वाले सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी की माया चिंतामन इवनाटे और रामराव सखाराम वडकुटे ने मराठी में शपथ ली। राकांपा (शरद पवार) के श्री पवार और आरपीआई के रामदास आठवले ने हिन्दी में और शिवसेना की डाॅ. ज्योतिनाथ नागनाथ वाघमारे ने मराठी में शपथ ली। ओड़िशा से भाजपा के मनमोहन सामल ,बीजू जनता दल के संतृप्त मिश्रा और निर्दलीय दिलीप कुमार राय ने उड़िया में शपथ ली।

तमिलनाडु से द्रमुक के कांन्सटेंडिन रविन्द्रन और तिरूचि शिवा, कांग्रेस के क्रिस्टोफर मणिक्कम, मरूमलारची द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम तम्बी दुरै और पीएमके के अंबूमणि रामदास ने तमिल में शपथ ली। पवार, आठवले, रामदास, शिवा और दुरै उच्च सदन के लिए एक बार फिर से चुने गये हैं। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो बराल, राजीव कुमार और रूक्मिणी मल्लिक ने बंगला में तथा डाॅ. मेनका गुरूस्वामी ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि भाजपा के विश्वजीत सिन्हा ने बंगला में शपथ ली । इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू, उप सभापति हरिवंश और कुछ सांसद तथा अधिकारी भी मौजूद थे। ये सभी सदस्य हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनावों में जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए चुने गये हैं।

विजयेंद्र येदियुरप्पा का दावा: कर्नाटक में विधानसभा के दोनों उपचुनावों में पार्टी शानदार करेगी प्रदर्शन, विपक्ष को बताया किसान विरोधी और गरीब विरोधी
बीदर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक के दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट विधानसभा क्षेत्रों के आगामी उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन का विश्वास जताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं, बागलकोट से पूर्व विधायक वीरण्णा चरंतीमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास दस्करियप्पा को मैदान में उतारा गया है। येदियुरप्पा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि ‘विकास की कमी’ और उसकी ‘किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों’ ने मतदाताओं के बीच व्यापक असंतोष पैदा किया है।

उन्होंने दावा किया कि बढ़ती कीमतों, कृषि संकट और बुनियादी ढांचे की उपेक्षा जैसे मुद्दों ने जनता के असंतोष को और तेज कर दिया है, जैसा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिली हालिया प्रतिक्रिया से पता चलता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता में कांग्रेस शासन के प्रति विरोध की व्यापक लहर है। भाजपा नेता ने कहा कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की लामबंदी ने गति पकड़ ली है और वे इन उपचुनावों को प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रित अभियान, बूथ स्तर के प्रबंधन और किसानों और कमजोर वर्गों तक पहुंच को प्राथमिकता दी जा रही है।

येदियुरप्पा ने गठबंधन की एकजुटता के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि उन्होंने दिन में केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से बात की थी, जिन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है। कुमारस्वामी ने पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण महीने की दो तारीख के बाद आगे की चर्चा के लिए समय देने का आश्वासन दिया है।

कलह की अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के भीतर या भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के बीच 'कोई भ्रम नहीं है' और दोनों दल अपने चुनावी दृष्टिकोण में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा मतभेद दिखाने की कोशिशों का गठबंधन की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपचुनावों को एक चुनौती के रूप में लिया है और जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कुम्मनम राजशेखरन को आरणमुला और अश्विनी एमएल को कासरगोड से चुनाव मैदान में उतारा
तिरुवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। प्रदेश भर में अपनी चुनावी पै मजबूत करने की रणनीति के तहत पार्टी ने वरिष्ठ नेता कुम्मनम राजशेखरन को आरणमुला और अश्विनी एमएल को कासरगोड से चुनाव मैदान में उतारा है। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके कुम्मनम राजशेखरन, आरणमुला के जरिए सक्रिय चुनावी राजनीति में वापसी कर रहे हैं।

मध्य त्रावणकोर के इस चुनाव क्षेत्र को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उनकी उम्मीदवारी को पार्टी के पारंपरिक आधार को मजबूत करने और क्षेत्र में अपनी दावेदारी बढ़ाने के सोचे-समझे कदम के रूप में देखा जा रहा है। केरल के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड में भाजपा ने अश्विनी एमएल को नामांकित किया है, जो उन प्रमुख सीटों पर प्रभाव बढ़ाने की कोशिश को दर्शाता है जहां पार्टी बढ़त हासिल करने की उम्मीद कर रही है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूर की गयी इस दूसरी सूची में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिलता है। यह नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संभावनाओं को बेहतर बनाने की सधी कोशिश मानी जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना, क्षेत्रीय संतुलन और जमीनी स्तर की संगठनात्मक इकाइयों से मिले फीडबैक को आधार बनाया गया है। इस सूची में प्रदेश भर के 39 उम्मीदवार शामिल हैं। कन्नूर जिले में कल्लियासेरी से ए.वी. सनिल कुमार, तलिपरंबा से एन हरिदास, धर्मदम से के. रंजित और थालास्सेरी से ओ निधीश को मैदान में उतारा गया है। मलप्पुरम में उम्मीदवारों में कोंडोटी से पी. सुब्रमण्यम, एर्नाड से एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश, मंजेरी से पद्मश्री एम, मलप्पुरम से अश्वती गुप्ता कुमार और वेंगारा से जयकृष्णन वी एन शामिल हैं। त्रिशूर और एर्नाकुलम क्षेत्रों में भाजपा ने गुरुवयूर से अधिवक्ता बी. गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से अधिवक्ता टी.एस. उल्लास बाबू, ओल्लूर से बिजोय थॉमस, अलुवा से एम.ए. ब्रह्मराज और एर्नाकुलम से पीआर शिवशंकर को नामांकित किया है। मध्य त्रावणकोर से बी. राधाकृष्ण मेनन चंगनासेरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि एम.जे. जोब को अलाप्पुझा के लिए नामित किया गया है। दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख नामों में कुंदरा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन. प्रताप कुमार के साथ-साथ आरणमुला में कुम्मनम राजशेखरन शामिल हैं। दूसरी सूची के साथ भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है, जिससे वह 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में अपने बढ़ते वोट शेयर को मजबूत विधायी उपस्थिति में बदलने की कोशिश कर रही है।

बिहार राज्यसभा चुनाव: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, राजग की जीत का दावा
पटना। जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सोमवार को बिहार से राज्यसभा के पांच सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान किया। विधायक अनंत सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज आयोजित मतदान में भाग लेने के लिए अदालत से इजाजत ली थी। उसी सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पुलिस कस्टडी में विधानसभा परिसर लाया गया, जहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान किया।

मतदाता के बाद बाहुबली विधायक ने कहा कि सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की जीत होगी। विधायक अनंत सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हुई जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में  जेल में बंद हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान की अनुमति के लिए अदालत में याचिका दायर की थी और अनुमति मिलने के बाद वह मतदान में भाग लेने आये थे। मतदान के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो  उम्मीदवार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम, जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं, जबकि राजग के पांचवे उम्मीदवार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा हैं। विपक्ष के प्रतिनिधि के रूप में महागठबंधन ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि, बिहार से राज्यसभा की पाँच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमे जदयू के रामनाथ ठाकुर और हरिवंश नारायण सिंह, राजद के अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा और मतगणना के बाद आज ही परिणामों की घोषणा की होगी।

एक साल बाद हटा मणिपुर से राष्ट्रपति शासन, केंद्र सरकार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कब होगा शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली। केन्द्र ने बुधवार को मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की। यह निर्णय तत्काल प्रभावी हो गया है। मणिपुर में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

गृह मंत्रालय की बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का फैसला किया है। यह फैसला चार फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।

बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बोलें संगठनात्मक मुद्दों पर तुंरत होंगे फैसले
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (एनईसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में आज यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक था।

कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी, साथ ही अब संगठनात्मक मुद्दों पर फैसले तेजी से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद की खराब सेहत के कारण पहले कुछ निर्णयों में देरी हो जाती थी।

इस अवसर पर तेजस्वी यादव के पिता और पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित कई शीर्ष नेता मौजूद थे।