ANTF - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एएनटीएफ की तेज रफ्तार : 175 दिन में 563 करोड़ की कार्रवाई, 258 कार्रवाई से नशे के नेटवर्क में मची दहशत
जयपुर। राज्य में नशे के खिलाफ  मोर्चा संभाल रही एएनटीएफ ने गठन के महज 175 दिनों में 258 बड़ी कार्रवाई कर करीब 563 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। यह राशि केवल ड्रग्स की है। इसमें जब्त वाहन, हथियार और फैक्ट्रियों का मूल्य शामिल नहीं है।

175 दिनों की बड़ी उपलब्धियां

258 कार्रवाई

208 ड्रग्स खेप बरामद

563 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त

45 इनामी व कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

30 एमडी फैक्ट्रियों का खुलासा

अवैध अफीम व गांजा खेती के 5 बड़े प्रकरण उजागर

इनामी तस्करों पर शिकंजा

एएनटीएफ ने 25 हजार से 1 लाख रुपए तक के इनामी 45 तस्करों को गिरफ्तार किया। इन पर करीब साढ़े 11 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 13 तस्कर दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल से पकड़े गए।

ऑपरेशन भोकाल से बड़ी खेपों पर सटीक वार

महज 175 दिनों में एएनटीएफ ने 208 बड़ी खेपों को पकड़ा। पारंपरिक एमपी-राजस्थान रूट के साथ मणिपुर, झारखंड, ओडिशा-तेलंगाना नेटवर्क पर भी कार्रवाई की। तस्करों से अफीम 227 किलो, डोडा10550 किलो, गांजा 265 किलो, एमडी लगभग 8 किलो, हेरोइन 2 किलो, एमडीएमए 500 ग्राम, भांग 5500 किलो, गांजा पौधे 18000, अफीम पौधे लगभग 8 लाख, नशीली गोलियां 23000, तरल रसायन 400 किलो, 47 कार, 14 बाइक, 4 ट्रक 5 पिस्टल, 118 कारतूस, 5 मैगजीन और फैक्ट्री उपकरण जब्त किए।

नशामुक्तिकी दिशा में हर रोज बड़ी कार्रवाई

एएनटीएफ ने राज्यभर में 18 चौकियां, एक थाना और मुख्यालय स्थापित कर प्रशिक्षित टीमों को तैनात किया है। जिस तेज रफ्तार और रणनीतिक तरीके से एएनटीएफ कार्रवाई कर रही है, उससे साफ  है कि राजस्थान नशे के खिलाफ  जंग में अग्रणी बनता जा रहा है। लगातार बन रहे रिकॉर्ड इस बात का संकेत हैं कि राज्य जल्द ही नशामुक्त भारत अभियान में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ अवैध खेती पर गाज

एएनटीएफ ने अवैध अफीम और गांजे की करीब 200 एकड़ अवैध खेती नष्ट की। आॅपरेशन अंत:स्फोट के तहत साढ़े 7 लाख अफीम पौधे नष्ट करने के साथ ही 519 किलो डोडा सहित फसल खत्म की।

एएनटीएफ का शिकंजा: ऑपरेशन तनिकलील चलाकर एमडी ड्रग्स तस्कर सहित अन्य चार बड़े तस्करों को दबोचा
जयपुर। एएनटीएफ लगातार राज्य में नशे की जड़ों को उखाड़ रहा है। एक ओर जहां ऑपरेशन तनिकलील चलाकर जालोर से 25 हजार रुपए के भगोड़े एमडी किंग को दबोचा वहीं पाली राजसमंद सीमा पर तस्करों से हुई मुठभेड़ के बाद 75 लाख का डोडा चूरे समेत हथियार कारतूस बरामद किए। गंगानगर में लगातार तीन दिनों से हेरोइन तस्करों पर कार्रवाई कर करीब 70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया। एटीएस व एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में लगातार सात कार्रवाई की हैं।

पहली कार्रवाई: 506 किलो डोडा-चूरा और हथियार बरामद

पाली टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर दिनेश उर्फ  नैनाराम निवासी सरनाड़ा की ढाणी कांकेलाव जोधपुर को गिरफ्तार कर 506 किलो अवैध डोडा-चूरा, एक पिस्टल, मैगजीन मय तीन जिंदा कारतूस व बारहबोर गन के 13 जिन्दा कारतूस और स्कार्पियो समेत 10 अलग-अलग नम्बरों की नम्बर प्लेट जब्त की। टीम का पीछा करने पर तस्करों की गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन फिर भी वे नहीं रुके। टीम ने पीछा कर दबोच लिया।

दूसरी कार्रवाई: धोरीमन्ना से 25 हजार का इनामी दबोचा

एएनटीएफ ने ऑपरेशन तनिकलील चलाकर दो साल से फरार तस्कर कमलेश (22) निवासी फागलिया बाखासर बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। कमलेश पर बाड़मेर पुलिस अधीक्षक से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी साथी अपराधियों की जेल से रिहाई होने की खुशी में पार्टी में शामिल होने धोरीमन्ना आया था। पार्टी करने के बाद धोरीमन्ना में एक पैट्रोल पम्प पर अपने साथियों के साथ स्कापियों गाड़ी में डीजल भराने आया था। टीम ने उसे दबोच लिया।

तीसरी कार्रवाई: अफीम सप्लायर को पकड़ा

एएनटीएफ को सूचना मिली कि रीको एरिया बाड़मेर में एक व्यक्ति अवैध मादक पर्दाथ अफीम की छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर मजदूर वर्ग व अन्य लोगों को सप्लाई करता है। इस पर टीम ने सादा वस्त्रों में दबिश देकर बाबूलाल (49) निवासी सेडवा हाल बीदासर रोड़ बाड़मेर को दबोचा। उससे 1 किलो 286 ग्राम अफीम का दूध व 334 ग्राम निर्मित अफीम बरामद किया गया। आरोपी 7वीं कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है।

चौथी कार्रवाई: तस्कर से 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनटीएफ को सूचना मिली कि एक तस्कर पंजाब से राजस्थान अवैध मादक पदार्थ ला रहा है। टीम ने रेलवे स्टेशन के पास बने सिंचाई विभाग के खण्डरों की तरफ  जाते हुए तस्कर हर्ष सोनी (21) निवासी रायसिंहनगर गंगानगर को दबोचकर उसके कब्जे से 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

पांचवी कार्रवाई: अफीम सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ को सूचना मिली कि भारतमाला हाईवे पर सांगाणा टोल के पास एक होटल में अवैध मादक पदार्थ अफीम के तस्कर सप्लाई देने के लिए आने वाले हैं। टीम ने दबिश देकर पवन मुड़ेल (25) निवासी पीपाड़ शहर, चेतन (20) निवासी सायला जालोर, अभिषेक (20) निवासी पीपाड़ शहर जोधपुर और राजूराम (21) निवासी बागौड़ा जालोर को गिरफ्तार कर 04.211 किलोे अफीम का दूध बरामद करने के साथ ही दो गाड़ी जब्त कर लीं।

छठवीं कार्रवाई: एक महिला सहित दो तस्कर पकड़े

एएनटीएफ को सूचना मिली कि एक कार से एक महिला व दो व्यक्ति तस्करी करने आ रहे हैं। इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर राणोबाई (38) निवासी अनूपगढ़ श्रीगंगानगर, सोनीराम उर्फ  सोनू (26) निवासी रावला श्रीगंगानगर, राजकुमार (24) निवासी नई मण्डी श्रीगंगानगर, को पकड़कर 96 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

सातवीं कार्रवाई: 115 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनटीएफ को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पंजाब से हेरोइन लेने गए हैं। इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर गुरप्रीत सिंह (21), दिलप्रीत सिंह उर्फ  डीके (20), अनिल कुमार (28) निवासी रावला मंडी और रवि कुमार (29) निवासी जवाहर नगर श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर 115 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली।

ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ में एएनटीएफ की हैट्रिक: दो साल से फरार 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर कमल गिरफ्तार
जयपुर।ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ के तहत लगातार तीसरे दिन अपराधियों पर वज्रपात करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर को एएनटीएफ टीम ने चितौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चितौड़गढ़ जिले के थाना नागाणा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी कमल उर्फ कमलेश पुत्र श्री भैरूलाल गुर्जर (उम्र 29 वर्ष), निवासी लुहारिया, थाना पारसौली, जिला चितौड़गढ़ को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल 12वीं कक्षा तक शिक्षित है। पढ़ाई के बाद विवाह हो जाने और घरेलू खर्चों के दबाव के चलते वह रोजगार की तलाश में चितौड़गढ़ में लाइट फिटिंग का काम करने लगा। इसी दौरान उसके गांव का रिश्तेदार देवीलाल, जो पहले से ही डोडा पोस्त और अफीम के अवैध धंधे में लिप्त था, उसके संपर्क में आया। देवीलाल ने अधिक कमाई का लालच देकर कमल को धीरे-धीरे नशा तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया।

कमल और देवीलाल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चितौड़गढ़, बेगूं और मध्यप्रदेश के इलाकों से डोडा चूरा व अफीम सस्ते दामों में खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों को महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। इस अवैध कारोबार से दोनों भारी मुनाफा कमा रहे थे। वर्ष 2024 में थाना नागाणा क्षेत्र में कमल के पास से मादक पदार्थ पकड़ा गया, लेकिन वह एनडीपीएस प्रकरण में फरार हो गया। फरारी के दौरान भी आरोपी लगातार तस्करी के धंधे में सक्रिय रहा।

नागाणा थाने के एनडीपीएस मामले में फरार कमल पर 25 हजार रुपये का इनाम जिला पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर द्वारा घोषित किया गया था। एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि आरोपी चितौड़गढ़ की मधुवन कॉलोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने अक्सर आता है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से कॉलोनी में आया है। इसके बाद टीम ने मकान के आसपास पूरी रात घेराबंदी कर इंतजार किया। सुबह करीब 5 बजे, जैसे ही आरोपी मकान से बाहर निकलकर स्कार्पियो में बैठने वाला था, एएनटीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन न्यूनाल्प के तहत एएनटीएफ की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।