Maritime Disaster - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पलावन प्रांत के तट के पास एक नौका में आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 87 अभी भी लापता हैं। हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब एमवी जून एस्टर में 117 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य सवार थे।

फिलीपीन तटरक्षक बल (पीसीजी) की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाबयाब ने फेसबुक पर जारी एक बयान में बताया कि 42 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।

पीसीजी ने कोरॉन, पलावन में बरंगे मार्सिला से करीब 1.2 समुद्री मील (2.2 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में समुद्र में एमवी जून एस्टर नाव में आग लगने की सूचना मिलने के बाद बचाव दलों को रवाना किया। अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

दक्षिणी फिलीपींस के तट पर भीषण हादसा, नौका डूबने से 13 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के बसिलन प्रांत के तट पर सोमवार तड़के एक अंतर-द्वीप नौका डूबने की दुर्घटना के बाद कम से कम 13 शव बरामद किए गए हैं और 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। नौका में 300 से अधिक यात्री और चालक दल सवार थे।

दक्षिण-पश्चिमी में फिलीपींस तटरक्षक बल ने बताया कि नौका जाम्बोआंगा शहर से सुलू प्रांत के जोलो द्वीप जा रही थी, तभी बसिलन प्रांत के हाजी मुहतमद नगर पालिका में बलुकबलुक द्वीप के पास यह डूब गई।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने सोमवार तड़के तक कम से कम 13 शव पानी से निकाले, जबकि तटरक्षक बल की इकाइयों, नौसेना के जहाजों और आसपास की मछली पकडऩे वाली नौकाओं द्वारा दर्जनों जीवित लोगों को बचाया गया। जीवित लोगों की सटीक संख्या की पुष्टि अभी भी की जा रही है।

खोज और बचाव अभियान जारी है और खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच क्षेत्र की छानबीन के लिए विमानों और समुद्री संसाधनों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज डूबने के कारणों की जांच अभी जारी है।