Gun Violence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुरानी रंजिश में बस स्टैण्ड पर खडे युवक को गोलियों से भूना: हेलमेट लगा कर आए तीन बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
जोधपुर। फलोदी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने भीखमकोर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर एक युवक को गोलियों से भून दिया। एक के बाद एक युवक को गोलियां मारी गई, खून से लथपथ हालत में युवक जमीन पर गिर गया, बदमाश यहीं नहीं रुके और बाद में  जमीन पर गिरे युवक के सिर में गोली मार दी। तीनों बदमाश हेलमेट लगाकर आए थे। बाद में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत (26) खड़ा था।

इसी बीच एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही रावलसिंह को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पूरी प्लानिंग के साथवारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कुल चार गोलियां चलाईं। खून से लथपथ युवक को रिश्तेदारों ने ओसियां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में  उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ महीने पहले भी तोड़े थे हाथ-पैर: पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्याकांड की मुख्य वजह पुरानी रंजिश है। रावलसिंह और एक अन्य गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ महीने पहले भी ओसियां थाना क्षेत्र में इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने रावलसिंह पर जानलेवा हमला किया था।

टेक्सस में अंधाधुंध फायरिंग में भारतीय मूल की छात्रा सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत; संदिग्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू
अमेरिका। अमेरिका के टेक्सस स्थित ऑस्टिन में हुई गोलीबारी ने भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट के व्यस्त नाइटलाइफ इलाके में रविवार देर रात एक हमलावर ने बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। अब मृतकों में 21 वर्षीय भारतीय मूल की छात्रा सविता शान की पहचान हुई है।

सविता यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस एट ऑस्टिन में डुअल-डिग्री प्रोग्राम की अंतिम वर्ष की छात्रा थीं और मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम तथा इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें मेधावी और प्रतिभाशाली छात्रा बताया।

हमले के पीछे संभावित अंतरराष्ट्रीय या वैचारिक संबंधों की जांच एफबीआई की ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स कर रही है। पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय संदिग्ध नडियागा डायग्ने को मौके पर ही मार गिराया गया। उसके घर से बरामद सामग्री में एक ईरानी झंडा भी मिला है, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

कनाडा के कोलंबिया प्रांत में भीषण गोलीबारी: 10 लोगों की मौके पर मौत अन्य 25 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
वैंकूवर। कनाडा के  ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में एक उच्च विद्यालय और पास के एक घर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध शूटर समेत 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न करीब 1:20 बजे टम्बलर रिज माध्यमिक विद्यालय में गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की। विद्यालय में छह लोग मृत पाए गए, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय में मृत्यु हुई। वहीं, दो और पीड़ति एक घर से मिले, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इस घटना से जुड़ा है।

आरसीएमपी ने कहा कि संदिग्ध शूटर भी मरा मृत पाया गया। शायद उसने खुद को गोली मार ली होगी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कोई और संदिग्ध फरार नहीं है। लगभग 25 लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। आरसीएमपी ने कहा कि सभी विद्यार्थी और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गौरतलब है कि रॉकी माउंटेन्स की तलहटी में बसे टम्बलर रिज की आबादी लगभग 2,400 है।

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री डेविड एबी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज रात टम्बलर रिज में हमारे दिल उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया है। उन्होंने आगे कहा, सरकार आने वाले दिनों में कम्युनिटी के लोगों को हर मुमकिन मदद देगी, क्योंकि हम सभी इस सोच से परे दुखद घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में रविवार को एक शौकिया फुटबॉल मैच के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे मध्य राज्य गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों में आए, उतरे और खिलाड़यिों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।