bharat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चौथे महिला टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को 56 रनों से हराया
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने चौथे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस मैथड से 56 रनों से पराजित कर जीत का चौका लगाया। चौथा टी-20 मुकाबला बारिश से बाधित रहा जिस वजह से मैच 14-14 ओवर का कर दिया गया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट पर 122 रन बनाए।  प्लेयर  ऑफ द मैच हरमनप्रीत ने 26 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 24 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 14 ओवर में 7 विकेट पर 68 रन ही बना सकी। ओपनर शेफाली वर्मा 2 स्मृति मंधाना 22 और हेमलता 22 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत ने 39 और ऋचा घोष ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत काफी धीमी रही और टीम पावरप्ले के चार ओवर में मुर्शीदा खातून (1) का विकेट गंवाने के बाद 21 रन ही बना सकी।  दिलारा 21 रन की धीमी पारी खेलने के बाद दीप्ति की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। एक गेंद बाद रूबिया भी रन आउट हो गईं। शोभना ने कप्तान निगारा सुल्ताना (1) को अपना शिकार बनाया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने 2-2 विकेट लिए। वहीं पूजा और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

हॉकी में भारत ने बंगलादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
हांगझोउ ।  चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पुरूष हॉकी पूल ए मुकाबले में सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक बदौलत बंगलादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (दूसरे,चौथे और 32वें मिनट में), मनदीप सिंह (18, 24 और 46वें मिनट में), ललित उपाध्याय (23वें मिनट में), अमित रोहदास (28वें मिनट में), अभिषेक (41वें और 57वें मिनट में), नीलकांत शर्मा (47वें मिनट में), गुरजंत सिंह (56वें मिनट में) में गोल दागे। वहीं, बंगलादेश की टीम पूरे मुकाबले में एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई।

आत्मविश्वास से लबरे भारतीय टीम ने रोमांचक शुरुआत की। खेल शुरू होने के कुछ समय बाद ही भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और ड्रैग फ्लिक में माहिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2,4वें मिनट में गोल दागे। पहले क्वार्टर में भारत ने 2-0 से बढ़त बनाई।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी आक्रामकता के साथ हुई और 18वें मिनट में मनदीप सिंह ने मैच का पहला फील्ड गोल करके भारत के स्कोर को 3-0 कर दिया। वहीं, 23वें मिनट में ललित उपाध्याय ने फील्ड गोल करते हुए भारत के लिए चौथा गोल किया। इसके अगले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और मनदीप सिंह ने पांचवां गोल दागा। 28वें मिनट में अमित रोहदास ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

भारतीय टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल का माहिर किया  जिसकी वजह से बंगलादेश के डिफेंस को काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले हाफ के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 6-0 से बरकरार रखा। वहीं बंगलादेश ने एक भी गोल नहीं किया। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखा और इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। 32वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए अपना तीसरा गोल दागा। इसके बाद अभिषेक ने गोलकीपर को छकाते हुए गोलकर स्कोर 8-0 कर किया।

अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही मनदीप ने अपना तीसरा गोल दागा। इसके तुरंत बाद ही नीलकांत शर्मा ने फील्ड गोलकर स्कोर 10-0 कर दिया। फिर गुरजंत सिंह और अभिषेक ने क्रमश: 56 और 57 मिनट में गोल दागे। इसी के साथ भारत ने एकतरफा मुकाबले में बंगलादेश को 12-0 से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

भारत अब अपना सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेलेगा।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी थी। वहीं, भारत ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। इसके बाद सिंगापुर को 16-1 और जापान को 4-2 से मात दी थी।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिन्द प्रशांत क्षेत्र अमेरिका की प्राथमिकता : अमेरिकी सैन्य प्रमुख
नई दिल्ली। अमेरिका ने हिन्द प्रशांत को सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा है कि यहां शांति , स्थिरता और नियम आधारित व्यवस्था उसकी प्राथमिकता है।

अमेरिकी सेना प्रमुख जनरल रेंडी जॉर्ज ने मंगलवार को यहां हिन्द प्रशांत क्षेत्र के देशों के सेना प्रमुखों के 13वें द्विवर्षिक सम्मेलन से इतर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में यह बात कही।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि इस सम्मेलन को सैन्य गठजोड़ बनाने की दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यह किसी एक देश या कुछ देशों के समूह के खिलाफ नहीं है। हिन्द प्रशांत देशों के सेना प्रमुखों के 13वें सम्मेलन का आयोजन भारत और अमेरिका यहां संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

जनरल जॉर्ज ने कहा कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र अमेरिका की प्राथमिकता है, इसीलिए वह इस क्षेत्र के मित्र देशों के साथ साझेदारी बढ़कर सहयोग को पुख्ता करने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में विभिन्न सहयोगी देशों के साथ विभिन्न तरह के सैन्य अभ्यासों में हिस्सा ले रही है । अभ्यास का उद्देश्य सेना के कौशल तथा क्षमता को बढ़ाना और सर्वोत्तम अनुभव को साझा करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में नए साझीदार बन रहा है।

जनरल पांडे ने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि इस तरह के सम्मेलन का आयोजन किसी तरह का सैन्य गठजोड़ बनाने के लिए नहीं है और ना ही यह किसी एक देश या कुछ देशों के समूह के खिलाफ है। इस सम्मेलन का उद्देश्य परस्पर विश्वास के आधार पर साझेदारी को मजबूत करना तथा एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझते हुए साझेदारी तथा मित्रता को पुख्ता करना है ।

उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों में हिन्द प्रशांत क्षेत्र की भूमिका निरंतर महत्वपूर्ण हो रही है तथा हिन्द प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और शांति सभी की साझा जिम्मेदारी है।

बाद में उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं जिनमें  20 देशों के सेना प्रमुख शामिल हैं जिससे सम्मेलन की प्रासंगिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से जुड़े देशों की सुरक्षा और समृद्धि भी परस्पर जुड़ी हुई है।

जनरल पांडे ने कहा कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र सामरिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में बड़ा देश होने के कारण भारत की भूमिका और बढ़ जाती है और वह किसी भी समस्या या चुनौती का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से किए जाने के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चुनौतियां हैं लेकिन सभी को मिलकर यहां शांति तथा स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने होंगे ।

जनरल जॉर्ज ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पहले से चले आ रही साझेदारी और मित्रता को मजबूत करने के साथ-साथ नए सहयोगी बनना है। इस क्षेत्र की सामरिक स्थिति को देखते हुए यहां नई-नई चुनौती पैदा हो रही है लेकिन हम मिलकर इनका सामना कर रहे हैं । इसके लिए कई स्तर पर कार्य किया जा रहा है जिसमें संयुक्त सैन्य अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण है। इस साझेदारी का उद्देश्य हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता और कानून आधारित व्यवस्था कायम रखना है ।

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत और अमेरिका इस सम्मेलन की सह मेजबानी कर रहे हैं इससे दोनों देशों के बीच संबंधों की परिपक्वता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश विभिन्न चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए कदम उठा रहे हैं जिससे कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

भारत और कनाडा के बीच उत्पन्न स्थिति के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका शुरू में ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका है कि ये दोनों देश उसके लिए महत्वपूर्ण है और वह दोनों ही देश को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में और ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है ।

लोकसभा चुनाव पर बोले Virender Sehwag - चुनाव मोदी बनाम विपक्ष के नेता के बीच ही होगा
देश का नाम भारत रखने का समर्थन करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने फिर से अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखा है। अपनी पोस्ट में सहवाग ने सफाई देते हुए कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी के फैन नहीं है और न ही उनकी राजनीति में जाने की कोई इच्छा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) का नाम बदलकर भारत (B.H.A.R.A.T) भी रख सकता है। कई क्रिएटिव लोग है जो इसकी फुल फॉर्म का सुझाव दे देंगे।

सहवाग ने लिखा कि हमारे देश का नाम भारत रखने की इच्छा रखने को कुछ लोग राजनीतिक चीज़ के रूप में देखते हैं। ये मजाक लगता है। मैं किसी विशेष राजनीतिक दल का फैन नहीं हूं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों में अच्छे लोग भी हैं और बहुत सारे अयोग्य लोग भी हैं। मैं फिर से साफ कर देता हूं कि मेरी कभी भी कोई राजनीतिक आकांक्षा नहीं रही है और न ही कोई है। अगर होती तो मैं दोनों पार्टियों की ओर से पिछले दो लोकसभा चुनावों को लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार कर लेता। अगर मुझे चुनाव लड़ना होता तो मेरी खेल की उपलब्धियाँ के आधार पर किसी भी पार्टी से टिकट मिल जाता। दिल खोलकर बात करना राजनीतिक आकांक्षा से अलग है। मेरी रुचि केवल "भारत" है।

Funny when people think having a desire that our nation be addressed as Bharat is viewed as a political thing.
I am no fan of any particular political party. There are good people in both national parties and there are also very many incompetent people in both parties. I once… pic.twitter.com/9aJoJ6FEGp

— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 6, 2023

सहवाग ने आगे लिखा कि जहां तक ​​विपक्ष द्वारा खुद को I.N.D.I.A कहने की बात है तो वे खुद को B.H.A.R.A.T कह सकते हैं। कई क्रिएटिव लोग हैं जो भारत की फुल फॉर्म सुझा सकते हैं। कांग्रेस ने तो भारत जोड़ो यात्रा के नाम से यात्रा भी निकाली थी। दुर्भाग्य है कि कई लोग "भारत" शब्द से असुरक्षित महसूस करते हैं। मेरे विचार में गठबंधन का नाम चाहे जो भी हो चुनाव मोदी बनाम विपक्ष के नेता के बीच ही होगा। जीत सबसे अच्छे की हो। अंत में उन्होंने लिखा कि अगर हमें देश के रुप में भारत नाम से पुकारा जाए तो इससे मुझे संतुष्टि मिलेगी।

भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी पर कांग्रेस में गरमाई सियासत
जयपुर। कुछ भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर कांग्रेस के अंदर ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल चौपड़ा ने बयान देकर अपना विरोध दर्ज कराया है। विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर ऐसे मुकदमे वापस नहीं लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि जिन मुकदमों में चालान पेश हो चुका है, उन्हें वापस नहीं लिया जाए। यह सियासी सद्भाव नहीं होकर आपसी बचाव का रास्ता खोलना होगा। कोटा में जिन चार भाजपा नेताओं के केस वापस लिए जा रहे हैं, वैसे केस आम आदमियों के भी हैं, उन्हें भी वापस लिया जाए।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि भाजपा राज में कांग्रेस, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलनों में लाठियां खाई और उन पर मुकदमे दर्ज हुए। इन मुकदमों को वापस नहीं लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता साढ़े तीन साल में मुकदमे वापस लेने के लिए भटक रहा है। एक तरफ तो केन्द्र सरकार हमारे नेता राहुल गांधी के पीछे ईडी के जरिए पीछे पड़ी हुई है। दूसरी ओर हमारी सरकार भाजपा नेताओं के मुकदमे वापस लेने में लगी हुई है। चौपड़ा ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन और सीएम अशोक गहलोत से आग्रह है कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमों को वापस ले। ये कार्यकर्ता कई सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं।

भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा: ग्रुप ए से भारत और जापान तथा ग्रुप बी से मलेशिया और कोरिया सुपर-4 में पहुंचे
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप के पूल-ए के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने पूल-ए में पाकिस्तान से ऊपर पहुंचकर जापान के साथ अंतिम-चार में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में ड्रॉ और दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारत को अंतिम-चार में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया को कम से कम 16 गोल के अंतर से हराने की आवश्यकता थी और दिप्सन टिर्की ने चौथे क्वार्टर के 14वें मिनट में 16वां गोल कर भारत के अंतिम-चार में प्रवेश पर मुहर लगाई।

टिर्की और राजभर ने दागे 5-5 गोल
भारत के लिए टिर्की  और पवन राजभर ने पांच-पांच गोल किए जबकि कार्ती सेल्वम, अभरन सुदेव और एसवी सुनील ने दो-दो गोल का योगदान दिया। यह भारत की सबसे बड़ी जीत नहीं है। भारत की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड 1932 ओलंपिक में दर्ज हुआ था। जब भारत ने अमेरिका को 24-1 से हराया था।

मलेशिया और दक्षिण कोरिया भी पहुंचे सुपर-4 में
एशिया कप के पूल-बी के मुकाबले में मलेशिया ने बांग्लादेश को 8-1 की करारी शिकस्त थमाते हुए सुपर चार में जगह बनाई। कोरिया भी ओमान को 5-1 से हराकर पूल बी से सुपर चार में पहुंच गया है।

महात्मा फुले को भारत रत्न देने की उठी मांग
जयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वीं पुण्यतिथि पर मुहाना मंडी परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।  उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।  मुहाना सब्ज़ी मंडी अधयक्ष राहुल तवंर ने बताया कि मंडी के किसान, मज़दूर और व्यापारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की है। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले गरीब, वंचित शोषित, पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिये कार्य किया, उस समय समाज में बहुत सी कुरीतियाँ फैली हुई थी, तब महात्मा फुले ने ग़रीबों, पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में आगे आए और उनके हितों व  अधिकारो के लिए संघर्ष किया।

वक्ताओं ने एक सुर में कहा की है फुले को भारत रत्न से समानित किया जाना चाहिए।इस अवसर पर राजस्थान माली महासभा के अधयक्ष छुटटन लाल सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने किसानों व शोषित,  वंचित, पिछड़े वर्ग को आगे लाने का कार्य किया था। उन्होंने महिला शिक्षा पर ज़ोर दिया, जब हमारा देश में कुरीतियां चरम पर थी, तब महातमा फुले ने इन अन्धविश्वासों के ख़िलाफ़ जमकर आवाज़ उठाई तथा इन कुरीतियाँ का विरोध किया ।

भाजपा बहरूपिया पार्टी,वोट के लिए अम्बेडकर और पटेल को पूजने लगे : पायलट
चाकसू। राजधानी जयपुर के चाकसू विधानसभा में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सबसे बड़ी अष्टधातु की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा निजी कारणों के चलते इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सचिन पायलट ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलितों पिछड़ों को साथ लेकर चलती है। ऐसे में हमें उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो लचीले भाषण देते हैं, झांसे देते हैं, दंगों को बढ़ावा देते हैं और जो लोग अंबेडकर और सरदार पटेल को देखते नहीं थे, लेकिन आप के वोट के चलते इन्हें पूजने लगे हैं। पायलट ने भाजपा को बहरूपिया बताते हुए कहा कि ये लोग बहरूपिया हैं जो वोट के लिए किसी की भी पूजा कर सकते हैं।

मेघवाल की जगह दूसरे दलित मंत्री को मिले मौका : दलित मंत्री की सीट को जल्द भरे कांग्रेस
इस कार्यक्रम के दौरान पायलट ने राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बात छेड़ दी। उन्होंने इसके लिए मास्टर भंवरलाल मेघवाल को याद करते हुए कहा कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने दलितों के लिए बहुत काम किए, लेकिन अब मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद दलित कैबिनेट मंत्री की सीट राजस्थान में खाली है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सरकार और एआईसीसी जल्द मास्टर भंवरलाल मेघवाल की जगह दूसरे दलित मंत्री को मौका देगी। उन्होंने राजनीतिक नियुक्तियों में भी पिछड़ों और दलितों को शामिल करने की बात कही।

आनन फानन में मूर्ति लगाना सही परम्परा नहीं:
चाकसू विधानसभा में कुछ दिन पहले राजेश पायलट की मूर्ति को कुछ लोगों ने जबरन लगाया था, इस पर भी पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। पायलट ने कहा की आनन-फानन में मूर्ति रखना और किसी से न पूछना, न बताना सही परंपरा नहीं है। इससे मैसेज सही नहीं जाता। आज जो कार्यक्रम किया गया है वह कानूनी तरीके से किया गया है।

सिर्फ चुनाव जीतने और पद लेने से कुछ नहीं होता:
कार्यक्रम के दौरान पायलट ने कहा कि आज 21वीं सदी में भी दलित, आदिवासियों के साथ शोषण होता है, उनकी आलोचना होती है। लेकिन हम लोगों को अलग-अलग करके देश को आगे बढ़ाना चाहेंगे तो नहीं बढ़ सकते। पायलट ने कहा कि अंबेडकर के नाम पर कई आंदोलन हुए कई पार्टियां बनीं और लोग कई पदों पर भी उनके नाम पर पहुंच गए, लेकिन सिर्फ दलितों के लिए नहीं बल्कि देश तब आगे बढ़ता है जब पूरा समाज आगे बढ़ता है। हमें पूरे समाज को बांधकर आगे बढ़ना चाहिए। सिर्फ चुनाव जीतने और पद लेने से कुछ नहीं होता, बल्कि दलितों के लिए निर्णय जो लिए जाते हैं वह दिखने चाहिए।

समारोह में गहलोत कैम्प के दो विधायक आए:
कार्यक्रम में भले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नहीं पहुंच सके हों लेकिन पायलट कैंप के विधायकों के साथ ही इस बार ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी तरुण कुमार भी नजर आए। इस कार्यक्रम में गहलोत कैंप के प्रशांत बैरवा और इंदिरा मीणा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में पायलट कैंप के विधायक मुरारी लाल मीणा, जी आर खटाणा, इंद्राज गुर्जर, अमर सिंह जाटव और वेद सोलंकी के साथ ही कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह खेड़ी और पूर्व सचिव बालेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में तरुण कुमार ने कहा कि अंबेडकर मूर्ति का जो कार्यक्रम चाकसू में हो रहा है इसकी गूंज केवल जयपुर तक नहीं बल्कि, दिल्ली तक भी हो रही है।

खूब लगे पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के नारे:
इस कार्यक्रम में शामिल होने जब सचिन पायलट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पायलट समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत में तो कई बार पायलट समर्थकों ने पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के नारे भी लगाए।