Gaganyaan Mission - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इसरो का निजीकरण नहीं, उन्नत मिशनों पर रहेगा फोकस, स्टार्टअप की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उसके निजीकरण और अंतरिक्ष क्षेत्र में उसकी भूमिका घटाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह गलत बताया है। इसरो ने स्पष्ट किया कि वह भारत में उन्नत अंतरिक्ष अनुसंधान, तकनीक विकास, रणनीतिक एवं राष्ट्रीय मिशन, मानव अंतरिक्ष उड़ान तथा चंद्र और ग्रह अभियानों का मुख्य संगठन बना रहेगा।

मीडिया में आई रिपोर्टों पर रविवार को एक्स पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसरो ने कहा कि वर्ष 2020 में किए गए अंतरिक्ष क्षेत्र के सुधारों और भारतीय अंतरिक्ष नीति-2023 का उद्देश्य इसरो की भूमिका कम करना नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र, स्टार्टअप और अकादमिक संस्थानों की भागीदारी बढ़ाकर देश के अंतरिक्ष क्षेत्र का विस्तार करना है। इसरो के अनुसार, परिपक्व अंतरिक्ष तकनीकों का बड़े स्तर पर उत्पादन उद्योग और सार्वजनिक उपक्रमों के जरिए होने से संगठन को नई और उन्नत तकनीकों के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा। इनमें पुन: उपयोग योग्य प्रक्षेपण प्रणालियां, अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्र अभियान प्रमुख हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ग्रुप कैप्टन शुक्ला शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाकर रचा था इतिहास
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायु सेना के जांबाज पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया।

ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ गगनयान मिशन के लिए चुने गये वायु सेना के पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को भी कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने पहले भारतीय के रूप में 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाकर इतिहास रचा था। इससे पहले वायु सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा सोवियत संघ के मिशन में अंतरिक्ष गये थे।

ग्रुप कैप्टन शुक्ला को चार सदस्यों वाले भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए भी चुना गया है। उन्होंने 18 दिन की अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के दौरान विभिन्न शोध कार्यो में योगदान दिया था। उन्हें लड़ाकू विमानों सहित विभिन्न विमानों को उडाने का दो हजार घंटे से भी अधिक का अनुभव है।

अशोक चक्र भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है जो सैनिकों और नागरिकों को असाधारण बहादुरी, साहस या सर्वोच्च बलिदान के लिए दिया जाता है।