DrugSeizure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद; दो अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,पूछताछ जारी
बपावरकलां। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत एक कार से 177 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त करा दो अन्तरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

एसपीकोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को बारां-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सांगोद चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी के दौरान कार से 177 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से बंशीलाल पुत्र जोराराम विश्नोई, निवासी विष्णु नगर नांदिया प्रभावती, थाना भोपालगढ़, जिला जोधपुर तथा विष्णु पुत्र बंशीलाल विश्नोई, निवासी विष्णु की ढाणी, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इससे पूर्व भी 6 फरवरी को बारां-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खानपुर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक अन्य कार्रवाई में 52 किलो 200 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया था।

कोचीन हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपये का मेथाक्वालोन जब्त, दोहा की महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी
कोच्चि। केरल के कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार शाम घरेलू टर्मिनल पर सामान की नियमित जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया। इस मामले में शामिल दोहा की महिला यात्री को फिलहाल सीमा शुल्क ने हिरासत में लिया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह घटना तब घटी जब सीआईएएल के इनलाइन स्क्रीनिंग कर्मी ने चेक-इन किए गए बैग में संदिग्ध सामग्री देखी। विस्तृत जांच से पता चला कि प्रतिबंधित सामान को पंजीकृत सामान में बड़ी चालाकी से छिपाया गया था। टर्मिनल के चौथे स्तर पर की गई गहन जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सामान में छिपे दो पैकेट बरामद किए।

संदिग्ध सामग्री का पता चलने के बाद, ड्यूटी मैनेजर ने तुरंत सीमा शुल्क अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद, महिला यात्री को जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान एवं अन्य सामान सहित आगे की जांच तथा कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

यात्री दोहा से कोच्चि पहुंची थी और बाद में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1828 से दिल्ली जाने के लिए घरेलू टर्मिनल गई थी। सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि जब्त पदार्थ की पहचान मेथाक्वालोन के रूप में हुई है जिसका वजन 3.98 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रतिबंधित पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।